मंगल आर्द्रा नक्षत्र गोचर 2026: 12 राशियों पर प्रभाव व उपाय

आर्द्रा नक्षत्र के मंगल का प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में पड़ने वाला है, उसके स्वास्थ्य व्यवहार पारिवारिक जीवन कार्य शैली तथा निजी संबंधों में कई तरह के बदलाव आएंगे। इस ब्रह्मांडीय घटना का आपकी राशि में क्या शुभ और क्या अशुभ प्रभाव पड़ेगा? इसको मंगल भवन में आचार्य अंकुश के साथ जानते हैं हमारे साथ अंत तक बने रहें,और इसे पढ़ें। 

Table of Contents

इस राशि के जातकों के लिए मंगल शुभ और सकारात्मक परिणाम को लेकर हाजिर है। मंगल आपकी लगन से तृतीय भावगत गोचर करेंगे। जिससे आपका जो हिम्मत जज्बा बढ़ेगा। भाई बहनों के साथ एक तालमेल और प्रेम विकसित होगा, एक नई ऊर्जा अदम साहस का संचार मंगल आपको देने वाला है।

दफ्तर में आपके निर्णय की सराहना होगी। कोई रुके हुए कार्यों को पूरा करने में आप सफल होंगे। निजी और सरकारी क्षेत्र में दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। नौकरी में पदोन्नति और सम्मान मिलेगा। अतः आलस्य को छोड़कर अपने प्रयासों को पूरे मन से करते रहेंगे तो, कोई और नहीं आप ही इस युद्ध के विजेता बनेंगे। 

आपके यहां सावधानी बनाकर चलने की जरूरत रहेगी। क्योंकि जो ऊर्जा का लेवल है, वह अहंकार के कारण कहीं घर परिवार पास पड़ोस और सहकर्मियों के साथ उग्रता ना दे दे, इसलिए आपको अपने वाणी में सौम्यता लाना पड़ेगा तथा सूझबूझ कर आगे बढ़ना पड़ेगा। 

  • भगवान शिव को दूध और गंगाजल अर्पित करें। 

मंगल का गोचर आपके धन भागवत हो रहा है। जो आपके कुटुंब और पैतृक संपत्ति तथा वाणी से संबंध रखते हैं, यहां छोटी सी गलती आपकी पारिवारिक और आर्थिक पहलुओं को खराब कर सकती है। अतः अहंकार के वसी भूत होकर किसी को कटु शब्द ना कहें। 

इस दौरान मंगल आपको अचानक कमीशन निवेश बीमा तथा गुप्त स्रोतों से धन लाभ दिला सकता है। हालांकि यह इतना सरल भी नहीं रहेगा। आर्थिक मामलों में चुनौतियां और कठिनाइयां आती रहेगी। इसलिए सफल रणनीतियां आपको बनाकर इधर चलना पड़ेगा। कई बार अचानक खर्च भी आपको परेशान करेंगे। चाहे वह स्वास्थ्य या घर परिवार से जुड़े हो या अन्य मामले हो, यहां आपको सावधानी से चलना पड़ेगा। 

अपनी बोलचाल की भाषा में मधुरता रखें, किसी को कटु शब्द ना कहें, व्यंगात्मक शब्द परिवार के लिए नुकसानदायक रहेंगे। जिससे घर परिवार की शांति और सुख खराब हो सकते हैं, स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मुख दांतों आंखों मसूड़े में सूजन या गुप्तांगों के रोग परेशान कर सकते हैं। 

  • मंगलवार के दिन लाल वस्तुओं का दान करें।

मंगल का गोचर आपकी राशि में हो रहा है, इस गोचर का सबसे बड़ा प्रभाव शारीरिक और मानसिक स्तर पर देखने को मिलेगा। जिससे मानसिक उत्तेजना और अशांति की स्थिति आत्मविश्वास दोनों प्राप्त होंगे। 

इस राशि पर प्रभाव: मंगल की ऊर्जा आपको अत्यधिक ओवर कॉन्फिडेंस देती है, जिससे आप बहुत महत्वाकांक्षी हो जाते हैं। पिछले कई महीनों से जो कार्य आपके रुके हुए थे उन्हें अचानक प्रगति मिलेगी। समाज और कार्य क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। किसी भी कठिनाई और चुनौती से निपटने की क्षमताएं आएंगी।

मंगल के प्रभाव के कारण आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन जिससे छोटी-छोटी बातों में आप गुस्सा करेंगे। पार्टनर की बात भी नहीं मानेंगे और कार्य तथा व्यवसाय में भी क्रोध और जल्दी बाजी के कारण कोई नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है। अतः यहां सावधानी बनाकर रखें। जिससे किसी बड़े आर्थिक नुकसान से आप बच सकते हैं।

  • भगवान कार्तिकेय की पूजा करें और प्रमुख द्वार में सांयकाल के समय दीपदान करें। 

मंगल का गोचर कर्क राशि के द्वादश भावगत हो रहा है, इस भाव से आपको विदेश में कार्य करने तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ अनुबंध प्राप्त करने अस्पताल यात्रा और खर्च आदि से जुड़े मामलों पर प्रभाव दिखेगा। 

मिथुन राशि के मंगल के कारण और नक्षत्र में प्रवेश से जो परिणाम इस राशि के लिए उत्पन्न हो रहे हैं, उससे आपको अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने तथा दूर देश की लंबी यात्राओं के योग मिलेंगे। व्यवसाय और करियर के क्षेत्र में गोचर अचानक बड़े लाभ के अवसर ला सकता है। कोर्ट कचहरी या पुराने विवादों को लेकर आपको भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपका अचानक धन खर्च बढ़ सकता है। 

मंगल के इस नक्षत्र में गोचर के कारण इस दौरान आपको कानूनी मामलों तथा अन्य विवादों में कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। अचानक कोई खर्चा बढ़कर सामने आ सकता है। तथा करियर और व्यवसाय में बढ़त के लिए सावधान रहना पड़ेगा। शारीरिक रूप से चोटअनिद्रा की स्थिति उभर सकती है। अतः आपको इन मोर्चे पर साधन रहना चाहिए। 

  • मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और दीपक जलाकर सुंदरकांड का पाठ करें। 

मंगल का गोचर आपके लाभ भाव में हो रहा है, इस दौरान बड़े भाई बहनों के साथ बढ़ता सामंजस्य शैक्षिक उन्नति आय के स्रोतों में वृद्धि और कोई मनोकामना या इच्छा पूर्ति आपकी इस दौरान होगी। 

वित्तीय दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए धन की वर्षा करने वाला रहेगा। इस वर्षा ऋतु के मौसम में आपको धन इस तरह से प्राप्त होगा। जिस तरह से बादल धरती को बरस कर भर देते हैं। यानी कमाई के नए रास्ते बनेंगे पुराना धन मिलेगा। रियल एस्टेट या शेयर बाजार से आपकी सोच से कहीं अधिक अप्रत्याशित बड़ा मुनाफा हो सकता है। 

किसी वरिष्ठ व्यक्ति या सीनियर अधिकारी के साथ बात करते वक्त और उन्हें रिप्लाई देते वक्त स्टेशन में ना रहें, अहंकार के कारण कई वर्षों के आपके अच्छे साथी आपसे दूर हो सकते हैं। सामाजिक जीवन में भी आपको लापरवाही से बचने की जरूरत रहेगी। यानी इस गोचर के दौरान कोई ऐसा कार्य न करें, गुस्से और आवेश में आकर जिससे धन हांनि और संबंधों में तनाव उत्पन्न हो। 

उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे में प्रतिदिन जल जरूर दें। 

इस राशि के जातकों के लिए मंगल कार्मिक और व्यावसायिक जीवन में बहुत ही अच्छे अवसरों को लेकर हाजिर है। मंगल का गोचर आपके कर्म भावगत हो रहा है। 

मंगल का गोचर आपके कार्य और व्यापार में बहुत अच्छी स्थिति को देने वाला रहेगा। जिससे आपको कोई बड़ा पदभार महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट इस दौरान मिल सकता है। इंजीनियरिंग प्रबंधन पुलिस सर्जिकल चिकित्सा अग्नि समाज सेवा तथा राजनीति से जुड़े क्षेत्रों में भी अच्छी स्थिति मंगल का गोचर आपको देने वाला रहेगा। यानी आपकी किस्मत खुलने वाली है। 

किसी भी मामले में अनावश्यक हस्तक्षेप वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तनाव से बचाना आपके लिए जरूरी है। 

स्वास्थ्य को बेहतरीन रखने के लिए बहुत अधिक तले भुने पदार्थ का सेवन न करें। 

  • मंगला गौरी का व्रत करें, रविवार के दिन नमक ना खाएं। तथा पक्षियों को दाना जरूर डालें। 

इस राशि से मंगल का गोचर भाग्य भाव में हो रहा है। जिससे आपको धार्मिक और लंबी दूरी की यात्राओं का फायदा मिलेगा। इस दौरान आपका दृष्टिकोण बहुत ही सकारात्मक और अच्छा हो सकता है। जिससे कई कार्यो में प्रगति आएगी। 

उच्च शिक्षा तकनीक शिक्षा के क्षेत्र में जो विद्यार्थी तैयारी कर रहे हैं, उन्हें बहुत अच्छी सफलता इस दौरान मिलेगी। व्यवसाय की यात्राओं के अच्छे अनुबंध प्राप्त होंगे। 

किसी असमंजस की स्थिति और घर परिवार तथा धर्म और कार्य व्यापार से जुड़े मामलों में गुरुजनों और वरिष्ठ अनुभवी लोगों का साथ आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। 

  • भगवान सीता रामचंद्र जी को सुगंधित पुष्प माला और बर्फी का भोग अर्पित करें। 108 बार सीताराम मंत्र का जाप करें। 

इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह ही है, जो अष्टम भाव गत गोचर कर रहे हैं। इस भाव में गोचर के कारण अचानक घटने वाली घटनाएं संकट आयु और पूंजीगत निवेश गुप्त धन गुप्त विद्या तथा अन्य गुप्त राज जिन्हें छुपाना जरूरी है, गुप्तचर के काम गुप्त ऊर्जा तेल गैस आदि के क्षेत्र में तथा शत्रु पक्ष को पराजित करने की योजनाओं में आपको लाभ मिलेगा। 

ऐसे जातक जो तेल गैस अनुसंधान वैज्ञानिक रिसर्च ज्योतिष तंत्र मंत्र राजदूत गुप्तचर तथा अन्य छुपाकर करने वाले काम, धरती जल और अन्य स्थानों में जो किए जाते हैं। वहां पर अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। यानी गुप्त धन पूंजीगत निवेश बीमा आदि कहीं से भी आपको धन लाभ हो सकता है। लेकिन यहां सेहत में चोट पीड़ा धोखा मिलने की स्थिति है, यहां सावधान रहना चाहिए। 

  • गाय को हरा चारा खिलाएं तथा मंदिर में पीली वस्तुओं का दान दें। 

मंगल का गोचर धनु राशि के सप्तम भाव में हो रहा है, जिससे कारोबारी जीवन और साझेदारी के व्यापार वैवाहिक जीवन तथा छोटी-छोटी यात्राओं आदि के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा। 

परस्पर लाभ के व्यापारिक समझौते में सहमति बनेगी। बाजार में आपकी एक प्रतिष्ठा और पहचान बनेगी। कोई लाभकारी समझौता आपके हाथ लग सकता है। लेकिन चुनौतियां और कठिनाइयां बनी रहेगी। 

  • भगवान शिव का रुद्राभिषेक दूध के द्वारा करवाएं। 

इस राशि के अनुसार मंगल का गोचर आपकी छठे भावगत हो रहा है जो, आपके ऋण रोग शत्रु प्रतियोगी परीक्षा तथा विपरीत समय में हौसले को देने वाला होता है। 

कार्य और व्यापार तथा बाजार में आपके बढ़ाते हुए सफलता के कदमों से जो लोग आपसे जलते हैं, वह लोग चाह करके भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपका पक्ष विजई होगा। प्रतियोगी क्षेत्र में यदि आप तैयारी कर रहे हैं तो, यहां सफलता मिलेगी। लेकिन पत्नी के स्वास्थ्य में कुछ समस्या हो सकती हैं। 

  • भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा करें और माथे में केसर का तिलक लगाएं। 

मंगल का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में हो रहा है, जिससे आपकी शैक्षिक उन्नति प्रेम संबंधों में मधुरता बौद्धिक विकास और संतान पक्ष को लेकर शुभ और अशुभ परिणाम मिलेंगे। 

उच्च शिक्षा प्रतियोगी तथा व्यवसाय शिक्षा के क्षेत्र में जैसे आईटी सेक्टर फिल्म अभिनय कला संगीत प्रबंधन चिकित्सा आदि, के क्षेत्रों में कोई बड़ा मंच आपको मिल सकता है। आपकी कुशाग्र बुद्धि के कारण सफलता कदम कदम पर मिलती रहेगी। 

उपाय 

  • भगवान शिव को इत्र अर्पित करें और शिवाय नमः का 108 बार जाप करें। 

आपकी राशि से मंगल का गोचर भूमि भवन और मात्र सुख से जुड़े पहलुओं को प्रभावित करेगा। जिससे इन क्षेत्रों में आपको कई बार उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। आपकी सुख सुविधा प्रभावित हो सकती है। 

कंस्ट्रक्शन कृषि भूमि व्यवसायिक भूमि भवन रियल एस्टेट के मामलों में अचानक सफलता मिलेगी। कोई नया वाहन या पसंद की प्रॉपर्टी खरीदने में सफल हो सकते हैं। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो, यहां भी आपको सफलता मिलेगी। हालांकि इन मामलों में कई बार अचानक अशांति परिवार के बीच आपसी खींचतान के चलते घर का माहौल खराब हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य की समस्या उभर सकती हैं, ऐसे में आपको सावधानी विशेष रूप से बनाकर चलने की जरूरत रहेगी। 

  • हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें बंदरों को भीगे हुए चने जरूर खिलाएं। 

Q1. मंगल आर्द्रा नक्षत्र में कब प्रवेश कर रहे हैं?

An.  ज्योतिषीय गणना के अनुसार मंगल 12 अगस्त 2026 को आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर देखा जा सकता है।

Q2. मंगल के आर्द्रा नक्षत्र में गोचर का मेष राशि पर क्या प्रभाव होगा?

An.  मेष राशि वालों के साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। करियर में रुके काम पूरे होने और नौकरी में पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। हालांकि क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

Q3. मिथुन राशि के लिए मंगल का आर्द्रा नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

An.  मंगल का गोचर मिथुन राशि में होने से आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा और कार्यक्षमता बढ़ सकती है। वहीं जल्दबाजी, चिड़चिड़ापन और क्रोध के कारण नुकसान से बचने की सलाह दी जाती है।

Q4. सिंह राशि वालों को मंगल के आर्द्रा नक्षत्र गोचर से क्या लाभ मिल सकता है?

An.   सिंह राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत बनने, पुराने धन की प्राप्ति और निवेश या रियल एस्टेट से लाभ के अवसर बन सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत में संयम रखना लाभकारी रहेगा।

Q5. कन्या राशि के करियर पर मंगल गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा?

An.  कन्या राशि वालों के कर्म भाव में मंगल का प्रभाव करियर और व्यापार में नए अवसर ला सकता है। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट, बड़ी जिम्मेदारी या पदोन्नति के योग बन सकते हैं।

Q6. तुला राशि के लिए मंगल का आर्द्रा नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

An.  तुला राशि वालों को धार्मिक और लंबी दूरी की यात्राओं से लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और व्यवसाय से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर प्राप्त होने की संभावना है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *