मकर राशि साप्ताहिक राशिफल 15 मार्च से 21 मार्च 2026
शिक्षा: यह सप्ताह इस राशि वालों के अध्ययन और अध्यापन के कार्यों को और मजबूत बनाने वाला रहेगा। इस सप्ताह के प्रथम दिन से ही आप ऐसा महसूस करेंगे कि, आपको सकारात्मक वातावरण मिल रहा है तथा आपके साथ घर परिवार के लोगों का साथ है। जिससे आप अपने शैक्षिक उद्देश्यों को पूर्ण करने में इस सप्ताह सफल होते रहेंगे। क्योंकि इस सप्ताह के सितारों की चाल स्पष्ट संकेत दे रही है कि, आप चाहे प्रतियोगी क्षेत्र की तैयारी कर रहे हो या फिर कोई टेक्निकल क्षेत्र हो या सिविल सेवाओं की तैयारी हो या निजी क्षेत्र में आप किसी मैनेजमेंट आदि की तैयारी कर रहे हैं, वहां आपको निश्चित रूप से सफलता की स्थिति बनी हुई रहेगी। लेकिन इस संदर्भ में प्रयास को साधने के लिए आपके पूरे मन से अध्ययन करना ही पड़ेगा।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
नौकरी और व्यापार: मकर राशि
नौकरी और व्यापार के लिहाज से देखा जाए तो इस सप्ताह के सितारों की स्थिति स्थिति आपके मान प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाली रहेगी। आपके द्वारा सुझाए गए कुछ उपाय बहुत काम के साबित होंगे। जिससे व्यापारिक क्षेत्र में आप प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे। या जो उत्पादन और विक्रय के लक्ष्य हैं, उन्हें इस सप्ताह आप लगभग हासिल कर लेंगे। यदि आप नौकरी की तलाश में है तो, नौकरी के लिहाज से भी सप्ताह अच्छा रहेगा और आपकी जिम्मेदारियां बढ़ाई जा सकती है। और कुछ ऐसे कार्य को संभालने के लिए दिया जा सकता है जो मुश्किल है। जहां हार्ड वर्क या कुछ कठिन स्थिति बन जाती है। उसे डील करने के लिए आपको लगाया जा सकता है। चाहे वह शासन और प्रशासन से जुड़े क्षेत्रों या कोई उत्पादन और विक्रय के क्षेत्र हो।
प्रेम और निजी संबंध: मकर राशि
प्रेम और निजी संबंधों के लिहाज से देखा जाए तो, इस सप्ताह के सितारों की स्थिति अच्छी दिखाई दे रही है। इस सप्ताह आप अपने घर परिवार के साथ ज्यादा घुले मिले हुए रहेंगे। परिवार को कुछ समय देंगे। यदि आप भाई बहनों में बड़े हैं तो, उन्हें भी कुछ अच्छी शिक्षा और अच्छे गुनों को विकसित करने में आपका सहयोग बना हुआ रहेगा। यानी आपका रुझान सहयोग तथा सामंजस से भरा हुआ रहेगा। जिससे भाई बहनों के बीच चाहत और परस्पर सम्मान विकसित होता रहेगा। बात कर लेते हैं, आपके प्रेम संबंधों की तो प्रेम संबंधों में देखा जाए तो, यह बात स्पष्ट है कि, आप उन्हें भी समझेंगे और उन्हें कुछ उपहार देकर रिझाना चाहेंगे। साथ ही में आपका जो मधुर संवादों का रोचक तथा रोमांटिक वार्ताओं का दौर है, वह बरकरार रहेगा। हालांकि कुछ बातों का आपको ध्यान में रखने की जरूरत रहेगी। उनके मन को जानते हुए फोन करना चाहिए। समय का भी आपको ध्यान देना चाहिए।
आर्थिक स्थिति: मकर राशि
आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो, इस सप्ताह के सितारों की जो चाल है, वह आपके लिए शानदार तथा सुखद परिणाम को दर्शा रही है। जिससे आप अपने कार्य और व्यापार के क्षेत्र में तरक्की करने में सफल रहेंगे। यानी आप कम दर कदम तरक्की की ओर बढ़ते जाएंगे। लेकिन कहीं ना कहीं आपको धन से जुड़े मामलों में सावधानी भी रखना होगा। यानी वह धन आपका आंचल संपत्ति के रूप में नगदी के रूप में आभूषणों के रूप में या फिर कोई वस्तु के रूप में हो सकता है। उसे नुकसान लगने की संभावना इस सप्ताह बन रही है। किंतु नगदी का लाभ होगा। जो आपके आय के स्रोत है, वहां से लाभ मिलेगा फिर भी वहां भी सावधानी बनाए रहें। अन्यथा यह नुकसान आपका और बढ़ सकता है। तथा ऐसी चीजों को इग्नोर ना करें जो आपके लिए नुकसान को बढ़ाने वाली हो यानी उनका ध्यान रखें। जिससे नुकसान ना हो पाए।
यात्रा और प्रवास: मकरराशि
यात्रा और प्रवास के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, इस सप्ताह के सितारे कहीं ना कहीं आपके लिए सकारात्मक अवसरों को लेकर हाजिर हैं। ऐसे में आप इस सप्ताह के मध्य में कोई छोटी सी यात्रा कर सकते हैं। यानी छोटी-छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं। जो आपके क्षेत्र से लेकर के प्रदेश तक की यात्रा हो सकती हैं। और आपका अल्पकालिक प्रवास भी इस सप्ताह बन रहा है। यह प्रवास सुखद और शानदार रहेगा। लेकिन सावधानी की जरुरत यहां भी है। हालांकि जो ग्रहों का संकेत है वह बता रहा है कि कहीं ना कहीं मिस अंडरस्टैंडिंग होने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। अतः यात्रा के दौरान चाहे वह आप कोई भी यात्रा कर रहे हो वहां लापरवाह ना रहे। नियमों का पालन करें और जो आपकी बहुमूल्य वस्तुएं हैं, उनका पूरा ध्यान रखें। जिससे आपको नुकसान ना लगे।
मकान और गाड़ी: मकर राशि
इस सप्ताह के सितारों की चाल यह बता रही है कि, आप कोई शानदार मकान बना सकते हैं। यदि आप कोई शोरूम विकसित करना चाहते हैं या शोरूम के मालिक हैं तो, उसे पूरी तरह से आधुनिक और आकर्षक बनाने की आपकी मुहिम इस सप्ताह रंग लाने वाली रहेगी। या पहले से आप उसे बिल्ड कर चुके हैं, तो भी आप उसे और अच्छे से सजाने सजाने की प्रक्रिया में तत्पर दिखाई देंगे। लेकिन यहां जो कुछ नुकसान की बात सामने ग्रहों के द्वारा आ रही है। वह यह है कि, उसके जो मेनटेनेंस की वस्तुएं हैं। जो अन्य निर्माण के पहलू हैं। उनमें कहीं ना कहीं आपको नुकसान लग सकता है। यानी धन मामलों को लेकर के संपत्ति मामलों अचल संपत्ति के मामलों को लेकर के कहीं ना कहीं नुकसान की स्थिति आ सकती है। गाड़ी के लिहाज से देखा जाए तो, यह वाहन सुख को देने वाला साबित होगा। आप शानदार कोई वाहन को संचालित करने में सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य: मकर राशि
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, इस सप्ताह के सितारों की चाल आपके लिए अच्छी स्थिति को दर्शा रही है। जिससे आपका स्वस्थ सुखद बना हुआ रहेगा। आपके चेहरे की रौनकता की बड़ी हुई रहेगी। और साथ ही में रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाने का जो आपका तजुर्बा है, वह भी इस सप्ताह रंग लाने वाला रहेगा। लेकिन सप्ताह के जब हम अंतिम चरण की बात करते हैं। उसे समय ग्रहों का गोचर यह दिखा रहा है कि, हो सकता है कि आपकी सेहत इस दौरान नरम हो जाए। कुछ रोग और पीड़ाएं आपको परेशान करें। जिसमें खांसी बुखार जुखाम भी उत्पन्न हो सकते हैं। अतः खान-पान का पूरी तरह से आपको ध्यान देने की जरूरत बनी हुई रहेगी। आपका स्वास्थ्य अधिकांशतः सुखद ही रहेगा। यानी सप्ताह के अंतिम दिनों में मौसम के बदलाव या ग्रहों के गोचर के कारण ऐसा हो सकता है। अतः अपने खान-पान के प्रति लापरवाह बिल्कुल ना रहे।
उपयोगी उपाय: मकर राशि
इस राशि वालों को उपाय के तौर पर भगवान कार्तिकेय की पूजा करनी चाहिए। उन्हें सुंदर सी माला अर्पित करनी चाहिए। जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वही कार्य और व्यापार के क्षेत्र में मुश्किलें आपकी कम होगी। जो धन की हानि दिखाई दे रही है, उससे भी आप बच जाएंगे। और साथ ही में कुछ अन्य का दान और धन का दान भी आपको ब्राह्मणों को करना चाहिए।

भाग्यशाली अंक: मकर राशि
इस राशि वालों के लिए इस सप्ताह का भाग्यशाली अंक 11 रहेगा। इसी का प्रयोग व्यापार में करना चाहिए। जिससे आपके लाभ में इजाफा होता चला जायेगा। आपकी परेशानियां दूर होगी और आपका भाग्य अंक आपको लाभ के तक ले जाएगा।
भाग्यशाली रंग: मकर राशि
इस राशि वालों के लिए इस सप्ताह का भाग्यशाली रंग भूरा रंग रहेगा। इस रंग के प्रयोग से आपको कार्य व्यापार के क्षेत्र में,शिक्षा तथा प्रेम संबंधों में,धन और यात्रा तथा प्रवास के संबंधों में आ रही समस्याओं को दूर करने में सहायता मिलेगी। इसलिए इस रंग का प्रयोग आप किसी भी रूप में कर सकते हैं। जिससे आप लाभान्वित होंगे। और आपका भाग्य बढ़ेगा।
FAQS\अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. मकर राशि वालों के लिए 15 से 30 मार्च 2026 का सप्ताह कैसा रहेगा?
An. यह सप्ताह मकर राशि के जातकों के लिए शिक्षा, करियर और आर्थिक मामलों में प्रगति के अवसर लेकर आएगा। हालांकि धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी रखना जरूरी होगा।
Q. क्या इस सप्ताह मकर राशि वालों को नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगी?
An. हाँ, इस सप्ताह नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में सम्मान और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। व्यापार में उत्पादन और बिक्री के लक्ष्य हासिल होने की संभावना है।
Q. मकर राशि वालों के प्रेम संबंध इस सप्ताह कैसे रहेंगे?
An. प्रेम और पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और प्रेम संबंधों में रोमांटिक बातचीत तथा उपहार देने से रिश्ते मजबूत होंगे।
Q. मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी?
An. आर्थिक दृष्टि से सप्ताह लाभदायक रहेगा, लेकिन धन और कीमती वस्तुओं की सुरक्षा को लेकर सावधानी रखने की आवश्यकता है। आय के स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना है।
Q. मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह का शुभ अंक और रंग क्या है?
An. इस सप्ताह मकर राशि के जातकों के लिए शुभ अंक 11 और शुभ रंग भूरा (Brown) रहेगा, जो सौभाग्य और सफलता को बढ़ाने में सहायक माना गया है।
Q. मकर राशि वालों को इस सप्ताह कौन सा उपाय करना चाहिए?
An. इस सप्ताह भगवान कार्तिकेय की पूजा करें और उन्हें पुष्प या माला अर्पित करें। साथ ही ब्राह्मणों को दान देने से स्वास्थ्य, धन और कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है।




