Leo Yearly Horoscope 2025, सिंह वार्षिक राशिफल 2025 |
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशिफल 2025 की गणना में, सिंह राशि के जातकों के लिए यह आने वाला साल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उनके जीवन में नए परिवर्तनों के साथ नयी सफलता भी मिलने के योग है। हालांकि, कहीं-कहीं कुछ पहलुओं के चलते सतर्क रहने की जरूरत होगी। तो, आइए आज हम ‘मंगल भवन’ के इस लेख में जानेंगे, सिंह राशि के जातकों को जीवन में कहाँ और कैसी स्थितियों का सामना करना होगा? इसके साथ ही, सिंह राशि के साल 2025 में, स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक स्थिति, वैवाहिक जीवन, नौकरी और व्यवसाय पक्ष के साथ प्रेम जीवन के बारे में सभी आवश्यक जानकारी विस्तार से, सिंह राशिफल 2025 के लेख में पढ़ें!
ज्योतिष में सिंह राशि- भाग्यशाली प्रतीक
- जन्म तारीख- 23 जुलाई – 22 अगस्त
- जन्माक्षर- मा , मी, मू, में, मो, टा, टी, टू, टे
- शुभ रंग- गोल्डन, संतरी, क्रीम और लाल रंग
- शुभ रत्न- पन्ना रत्न
- शुभ दिन- मंगलवार, शुक्रवार, रविवार
- शुभ अंक- 1, 5 और 9
- शासक ग्रह- सूर्य ग्रह
- अनुकूल राशियां- मेष और धनु राशि
- ताकत- रचनात्मक, भावुक, उदार, सौहार्दपूर्ण, हंसमुख, विनोदी
कमजोरियाँ- अहंकारी, जिद्दी, आत्मकेन्द्रित, आलसी, अनम्य
सिंह राशिफल 2025 -स्वास्थ्य पक्ष
सिंह राशिफल 2025 की मुख्य गणना के अनुसार, स्वास्थ्य के पक्ष को यदि समझे तो, यह साल 2025 सिंह राशि के जातकों के लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है। परिणाम स्वरूप, इस साल सिंह राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के सम्बन्ध में गंभीर रहने आवश्यकता है। क्योंकि, साल के प्रारंभ से मार्च के महीने तक शनि की दृष्टि सिंह राशि के सप्तम भाव से प्रथम भाव पर होगी यानी वे सप्तम भाव में बैठकर प्रथम भाव को देखेंगे! जो जातकों के लिए शारीरिक रूप से थकावट का कारण होगा। इसके साथ ही, जोड़ों या शरीर में कभी-कभी दर्द भी हो सकता है। लेकिन, मार्च महीने के बाद से शनि का प्रभाव प्रथम भाव में कम हो जाएगा और अष्टम भाव में चला जाएगा! इस भाव में शनि का गोचर अनुकूल तो होगा; लेकिन कभी-कभी यह प्रतिकूल और हानिकारक प्रभाव भी देता है। अतः इस वर्ष शनि के गोचर के कारण सिंह राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना जरूरी होगा। इसके बाद भी मई के महीने के बाद राहु व केतु का भी आपके पहले भाव पर प्रभाव होगा। ये स्थितियां स्वास्थ्य के लिए अधिक ठीक नहीं होती। विशेष रूप से सिरदर्द, पेट की समस्या और मानसिक उलझनें आ सकती हैं।
इस सबमें एक अच्छी बात यह है कि मई के मध्य से बृहस्पति आपके लाभ भाव और पंचम भाव में होगा, जो आपको पेट से जुड़ी किसी भी समस्या को नियंत्रित करने में मदद करेगा। दूसरे शब्दों में, इस साल भले ही आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहे, लेकिन बृहस्पति की अनुकूलता आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में तेजी लाएगी। इसलिए जो लोग सावधान जीवनशैली का पालन करते हैं, वे अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने में सक्षम होंगे।
सिंह राशिफल 2025 -शिक्षा पक्ष
साल 2025 में, यदि हम सिंह राशि के जातकों के शिक्षा पक्ष को समझे तो, सिंह राशि वालों के लिए यह आम तौर पर सकारात्मक परिणाम देने वाला होगा! यदि सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य स्थिर रहा तो, शिक्षा से सम्बन्धित भाव और ग्रह इस वर्ष आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे जो जातकों को सफलता के समर्थन करने में सक्षम होंगे। यानी, बृहस्पति ग्रह वर्ष की शुरुआत से लेकर मई के मध्य तक सातवें भाव से चौथे भाव को देखेगा, जो शिक्षा के मामले में किसी भी तरह से सिंह राशि के जातकों को, अच्छे परिणाम देने में सक्षम स्थिति होगी! उच्च डिग्री के मामले में भी यह स्थिति अच्छी है।
अब हम बात करते हैं, सिंह राशिफल 2025 में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की तो, ग्रहों की दृष्टि से यह वर्ष विद्यार्थियों को, सकारात्मक परिणाम देने वाला होगा! इतना ही नहीं, व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े छात्रों को भी बृहस्पति की यह स्थिति लाभकारी परिणाम देने वाली होगी। वहीं मई के मध्य के बाद लगभग सभी छात्रों को बृहस्पति की शुभ शिति से अच्छे आशीर्वाद प्राप्त होंगे! और जातक शिक्षा के मामले में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। बुध का गोचर भी सिंह राशि के जातकों के लिए, शैक्षिक उपलब्धि को बढ़ाएगा! क्योंकि मुख्य रूप से यह लाभकारी शिति मानी जाती है। कुल-मिलाकर हम कह सकते हैं कि, इन स्थितियों में, व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र, कानून की पढाई करने वाले छात्र और अन्य पढाई से सम्बन्धित छात्र वर्ष 2025 में, अच्छी सफलता प्राप्त कर पाएंगे।
सिंह राशिफल 2025 – व्यापार\व्यवसाय
सिंह राशि के वार्षिक राशिफल 2025 की गणना के अनुसार, व्यापार\व्यवसाय संबंधित मामलों में, मिला-जुला परिणाम देने वाला रह सकता है। इसलिए, ज्योतिष की सलाह में, पूरे साल जातकों को कोई भी निर्णय करने से पहले सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। साल के शुरुआत में, सप्तमेश शनि मार्च महीने तक सप्तम भाव में रहेंगे। ऐसी स्थिति में भी कुछ समस्याओं के चलते आप अपने व्यापार में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। इसके बाद, मार्च के बाद शनि नवम भाव में प्रवेश करेंगे। यह स्थिति भी कुछ हद तक अनुकूल तो, कुछ प्रतिकूल प्रभाव देने वाली होगी! ज्योतिष किस्लाह में, ऐसी स्थिति में किसी कंपनी या किसी अन्य प्रकार के निवेश से सम्बन्धित जोखिम लेना समझदारी नहीं होगी।
इसके अलावा, सिंह राशिफल 2025 के अनुसार मई माह में राहु ग्रह का गोचर सातवें भाव पर प्रभाव डालना शुरू कर देगा। जिसके परिणाम स्वरूप, यहाँ भी कॉर्पोरेट निर्णयों में अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता हो सकती है। कुल-मिलाकर, इस वर्ष व्यापार में कोई नया और महंगा निर्णय या प्रयोग करना उचित नहीं होगा। पहले से जो चलता आ रहा है उसे ही बेहतर बनाने का प्रयास करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही, किसी पर भी अपना अंधविश्वास रखना भी सही निर्णय नहीं होगा।
सिंह राशिफल 2025 – नौकरी पक्ष
वर्ष 2025 सिंह राशि में, नौकरीपेशा जातकों के लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला होगा! इसके साथ ही, वर्ष की शुरुआत से मार्च तक छठे भाव का स्वामी स्वयं की राशि में रहेगा। जो जातक को, छोटी-मोटी बाधाओं के बावजूद अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। इसके साथ ही, आपको इस दौरान पदोन्नति और अन्य चीजों के नए अवसर भी मिलेंगे, लेकिन मार्च के बाद चीजें थोड़ी समस्या देखी जा सकती है। यदि, जातक समस्याओं को नजरअंदाज कर निरंतर मेहनत करते रहेंगे, और कठिन परिस्थिति में भी अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे, तो आपकी नौकरी सुरक्षित रहेगी। बृहस्पति का गोचर इस मामले सिंह राशि के जातकों की लिए लाभकारी रहेगा।
साल के प्रारंभ से मई के मध्य तक बृहस्पति ग्रह, आपकी नौकरी की स्थिति को बेहतर बनाने में सहायक होगा। क्योंकि, गुरु बृहस्पति पंचम दृष्टि से दूसरे भाव को और नवम दृष्टि से छठे भाव को प्रभावित करेगा। सिंह राशि में, मई के मध्य के बाद भी बृहस्पति का प्रभाव जातक को उसके लाभ भाव में मिलेगा जो कई मामलों में आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। यानी, कुल-मिलाकर यह निष्कर्ष निकलता है कि, वर्ष 2025 में सिंह राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन परिणाम अनुकूल रहेंगे।
सिंह राशिफल 2025 – आर्थिक पक्ष
अब हम बात करते हैं, सिंह राशि के जातकों के साल 2025 में आर्थिक पक्ष तो, यह धन संबंधी मामलों में यह साल आपके लिए वालों मिलाजुला रह सकता है। यानी आय के मामले में यह साल अच्छा रह सकता है। क्योंकि, साल की शुरुआत से मई के मध्य तक बृहस्पति गुरु की पांचवीं दृष्टि धन भाव पर रहेगी, जो बचत सम्बन्धी के मामलों में सहायक होगी। इसके बाद, मई ,माह के मध्य के बाद बृहस्पति गुरु के आपके लाभ भाव में आने से वित्तीय पहलू में भी बहुत सुधार होगा! वैसे तो आय के अच्छे स्रोत रहेंगे, लेकिन साल की शुरुआत से मई तक राहु-केतु के प्रभाव और मार्च से दूसरे भाव में शनि ग्रह के प्रभाव के कारण कुछ समस्या आने के संकेत हैं। ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में, राहु, केतु और शनि आपके धन पक्ष को नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं गुरु बृहस्पति आपके वित्तीय पक्ष को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस प्रकार, नुकसान की स्थिति नहीं होगी और आपको गतिविधियों के परिणामस्वरूप, वित्तीय आशीर्वाद मिलते रहेंगे।
सिंह राशिफल 2025 – प्रेम जीवन
साल 2025 में, सिंह राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो, रोमांटिक रिश्तों के मामले में, सिंह राशि के जातकों को पूरे साल औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। क्योंकि, साल की शुरुआत से मई के मध्य तक, पंचम भाव का स्वामी बृहस्पति गुरु आपके कर्म भाव में रहेगा। तो, प्रेम संबंध में रहने वाले अन्य जातकों को, औसत परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन सहकर्मी के साथ रोमांटिक रिश्ते में रहने वालों को और भी बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही, मई के मध्य के बाद बृहस्पति लाभ भाव में प्रवेश करेगा, जो कि, रोमांटिक रिश्तों के लिए बहुत ही अनुकूलता भरी स्थिति रहेगी।
इसके अलावा, शनि की दशम दृष्टि सिंह राशि के प्रेम भाव पर मार्च महीने से पड़ेगी! जो प्रेम का दिखावा करने वालों के लिए समस्या का कारण बन सकती है! हालांकि, सच्चे प्रेमियों को कोई समस्या नहीं आएगी! क्योंकि मई के मध्य के बाद बृहस्पति का गोचर आपके ऊपर प्रभाव डालेगा। जो कि, आपके पांचवें और सातवें स्थान पर स्थित भावों को प्रभावित करेगा। अतः, अपने रोमांटिक जीवन का भरपूर आनंद ले पाएंगे। प्रेम विवाह करने की इच्छा करने वालों के लिए यह अनुकूल समय होगा। साथ ही, युवा वयस्क जो अभी प्रेम जीवन की शुरुआत कर रहे हैं, उनको भी दोस्ती होने और प्यार पाने की अच्छी संभावना है।
सिंह राशिफल 2025 – वैवाहिक जीवन
साल 2025 की गणना में, सिंह राशि के जो जातक विवाह योग्य आयु के हैं या विवाह के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए 2025 एक सफल वर्ष और अनुकूल परिणाम देने वाला हो सकता है। क्योंकि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विवाह के लिए मई के मध्य के बाद का समय विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है। यानी सगाई के साथ-साथ विवाह के लिए भी यह समय अनुकूल हो सकता है। इसके अलावा, मई के माह में आपकी कुंडली के सप्तम भाव पर राहु व केतु का प्रभाव शुरू हो जाएगा और प्रेम विवाह या किसी दूसरी जाति में, विवाह के लिए लाभकारी हो सकता है।
वैवाहिक जीवन की बात करें तो, यह वर्ष सिंह राशिफल 2025 की गणना में, शायद औसत से थोड़ा कमजोर रह सकता है। क्योंकि, वर्ष की शुरुआत से मार्च तक शनि ग्रह अपने गोचर के दौरान आपके सप्तम भाव में रहेंगे। मई में राहु केतु का प्रभाव सप्तम भाव पर दिखाई देने लगेगा। ये दोनों ही स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। परिणामस्वरूप, वैवाहिक जीवन में कभी-कभी समस्याएं आ सकती हैं। हालांकि, इन सबके बीच अच्छी बात यह होगी कि मई के मध्य से बृहस्पति अपनी नवम दृष्टि से सप्तम भाव पर दृष्टि डालकर समस्याओं से निकलने का मार्ग देंगे। यानी जीवन में समस्याएं आएंगी, लेकिन उनका समाधान भी निश्चित रूप से होगा।
उपाय
सिंह राशि के जातकों के लिए, सभी कमियों को दूर करने हेतु, हिन्दू पद्धति और हमारे अनुभवी ज्योतिष आचार्यों के माध्यम से कुछ विशेष और आसान उपाय बताए गए हैं जो इस प्रकार हैं-
- सप्ताह में गुरुवार के दिन व्रत रखने से लाभ होगा, साथ ही, भगवान राम, कृष्ण, हनुमान, आदि शक्ति या गायत्री माता में से किसी भी एक देवी-देवता की उपासना करें।
- इसके अलावा, सिंह राशि के लिए एकादशी का व्रत और विघ्ननाशक भगवान गणेश की उपासना भी शुभ कारी होगा।
- यदि कोई जातक बहुत ही परेशान है तो, वे अपने दुखों को दूर करने के लिए बिल्व पत्र झाड़ की जड़ अपने पास रख सकते हैं जिससे उनके सारे दुख नष्ट हो जाएंगे।
- प्रतिदिन माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
- अपने पर्स में, अपने साथ हमेशा चांदी का एक चौकोर टुकड़ा रखें।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों
Q. क्या, 2025 सिंह राशि के जातकों के लिए सकारात्मक वर्ष होगा?
An. हां, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशिफल 2025 की गणना में, सिंह राशि के जातकों के लिए यह आने वाला साल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उनके जीवन में नए परिवर्तनों के साथ नयी सफलता भी मिलने के योग है।
Q. आर्थिक दृष्टि से साल 2025 , सिंह राशि के जातकों का कैसा होगा?
An. सिंह राशि के जातकों के साल 2025 में आर्थिक पक्ष धन संबंधी मामलों में यह साल आपके लिए वालों मिलाजुला रह सकता है। यानी आय के मामले में यह साल अच्छा रह सकता है। क्योंकि, साल की शुरुआत से मई के मध्य तक बृहस्पति गुरु की पांचवीं दृष्टि धन भाव पर रहेगी, जो बचत सम्बन्धी के मामलों में सहायक होगी।
Q. सिंह राशि के जातकों को कौन से भगवान की आराधना करनी चाहिए?
An. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के जातकों को सूर्य देव की आराधना व पूजा करनी चाहिए। सूर्य देव की कृपा से सिंह राशि के जातकों को समाज में बहुत मान-सम्मान प्राप्त होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
Q. साल 2025 में, सिंह राशि के जातकों के प्रेम जीवन कैसा होगा?
An. साल 2025 में, सिंह राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो, रोमांटिक रिश्तों के मामले में, सिंह राशि के जातकों को पूरे साल औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। क्योंकि, साल की शुरुआत से मई के मध्य तक, पंचम भाव का स्वामी बृहस्पति गुरु आपके कर्म भाव में रहेगा। तो, प्रेम संबंध में रहने वाले अन्य जातकों को, औसत परिणाम मिल सकते हैं!
Must Read: Yearly Predictions of 2025