कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल 15 मार्च से 21 मार्च 2026
शिक्षा: इस राशि वालों को इस सप्ताह शैक्षिक क्षेत्रों में कदम-कदम पर सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। चाहे वह विषयों को तैयार करने की बातें हो। चाहे विज्ञान, अंग्रेजी और गणित जैसे विषय हो या फिर तकनीक से जुड़े विषय हो, उसमें आपको महारत हासिल रहेगी। लेकिन यह ध्यान रहे अभी पढ़ लूंगा, बाद में पढ़ लूंगा, मुझे आता है। या फिर मुझे अब पढ़ने जरूरत नहीं है। इन सब विचारों से बच्चे। तो निश्चित रूप से आपको पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिलेगी। सप्ताह के द्वितीय भाग में आपको अपने सहपाठियों के साथ ऐसी बातों को नहीं कहना चाहिए। जिससे तनाव और गहरे हो जाए। यानी इन बातों का पूरा ख्याल रखिए तो आप इस सप्ताह शैक्षिक क्षेत्र में बाजी मार ले जाएंगे और आपका भाग्य भी साथ देगा। क्योंकि सप्ताह के अंतिम दिनों में ग्रह आपको बहुत ज्यादा सपोर्ट करेंगे। जिससे आपकी सफलता और बड़ी हो सकती है। इस सफलता के लिए आपको विद्यालय या फिर अन्य सरकारी संस्थानों से सम्मानित भी किया जा सकता है।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
नौकरी और व्यापार: कुंभ राशि
नौकरी और व्यापार के लिहाज से देखें तो कुंभ राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआती दौर से सुखद और शानदार मौके बने हुए रहेंगे। जिससे आप किसी सक्षम अधिकारी के साथ कार्य और व्यापार की बैठक कर सकते हैं। जिसे अंतिम रूप देने और उसमें अमल होने पर मुहर लग सकती है। यानी आप अपने कार्य नौकरी और व्यापार क्षेत्र से जुड़े हैं, चाहे वह खेल की दुनियां हो, या फिर फिल्म की दुनियां हो, चिकित्सा जगत हो, कहीं ना कहीं आपको बहुत अच्छी बढ़त मिलेगी। यानी कार्मिक और व्यापारिक जीवन में आपको सम्मान मिलेगा। कोई बड़ी सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। लेकिन ध्यान यह रहे कि, सप्ताह के मध्य में जल्दीबाजी व हड़बड़ी में कोई कदम ना उठाएं अन्यथा आपको नुकसान लग सकता है। कुल मिलाकर के कार्मिक और व्यापारिक जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए यह सप्ताह सुखद और अनुकूल बना हुआ रहेगा। लेकिन आपको किसी को अप्रिय नहीं कहना है। कटु नहीं कहना है, इसका ध्यान जरूर दें अन्यथा इससे नुकसान हो सकता है।
प्रेम और निजी संबंध: कुंभ राशि
इस सप्ताह के सितारे यह संकेत दे रहे हैं, कि आप अपने घर परिवार और वैवाहिक जीवन को लेकर के बहुत ही सकारात्मक और स्वस्थ विचारों से युक्त रहेंगे। यानी घर परिवार में सुख और आनंद का माहौल बना रहेगा। एक दूसरे के प्रति मान सम्मान और चाहत की स्थिति भली-भांति इस सप्ताह बनी हुई रहेगी। हो सकता है कि, आपके हाथ भी इस सप्ताह पीले होने की व्यवस्था बन जाए। यानि शादी होने के बहुत ज्यादा चांस ऐसे लोगों के बने हैं, जो शादी के योग्य है, वह लड़की हो या लड़का, सप्ताह के द्वितीय भाग में आपको परिजनों के साथ कई तरह के पकवानों का और मधुर तथा स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। लेकिन निजी संबंधों में जो देखा जाए तो, साथी को लेकर आप थोड़ा सा मायूस भी हो सकते हैं। सप्ताह के तीसरे भाग में ऐसी समस्या हो सकती है। अतः उन्हें बिल्कुल अप्रिय ना कहें, अन्यथा नुकसान लग सकता है।
आर्थिक स्थिति: कुंभ राशि
इस सप्ताह इस राशि वालों को धन कमाने में काफी मदद मिलती रहेगी। क्योंकि जो ग्रहों का गोचर है, वह बता रहा है कि, आपके जो आय के स्रोत हैं, वह समृद्ध रहेंगे। चाहे वह खनिज से जुड़े हुए स्रोत हो या फिर मार्ग निर्माण और खनन आदि के क्षेत्र हो वहां से भी आपको लाभ मिलता रहेगा। किंतु इस दिशा में आपको पूरी तत्परता से काम करना पड़ेगा। इस सप्ताह आप अपने धन संबंधों मजबूत करने के लिए कोई कदम बढ़ा सकते हैं। तथा रत्न वस्त्र आभूषण आदि को क्रय करने में सफल रहेंगे। यानी आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह अच्छा और सकारात्मक दिखाई दे रहा है। इस सप्ताह पूंजीगत निवेश करने से पूर्व आपको सभी कानूनी पहलुओं का भली प्रकार विचार कर लेना चाहिए। अन्यथा यहां आपको नुकसान लग सकता है। यानी जो निवेश करना चाह रहे हैं, उस संस्था की वैधता को भली प्रकार जांच और परख करके ही धन का निवेश करें। अन्यथा कोई बड़ा नुकसान आपको लग सकता है, अतः सावधान रहे।
यात्रा और प्रवास: कुंभ राशि
यात्रा और प्रवास के दृष्टिकोण से इस सप्ताह के सितारों की स्थिति आपके लिए लंबी और लाभकारी यात्रा के संकेत दे रही है। जिससे आप दूर दराज के क्षेत्रों की यात्रा और प्रवास में जा सकते हैं। अपने कार्य और व्यापार को उत्तम बनाने और उसे दूर-दराज के क्षेत्र में प्रसारित करने की यात्रा इस सप्ताह संभव हैं। इस यात्रा के दौरान अपने किसी संबंधी से मिलकर आप अपने संबंधों को मजबूत करने के दिशा में सतत लगे हुए रहेंगे। जिससे आपके मन में प्रतिष्ठा रहेगी। सप्ताह के जो सितारों की गति है, यह बता रही है कि, राजनीतिक उद्देश्यों को साधने के लिए आप कोई नई नीतियों और पद के सृजन के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ कोई अहम बैठक में जा सकते हैं। किंतु हड़बड़ी में कोई भी निर्णय न लें, सावधानी जरूरी रहेगी।
मकान और गाड़ी: इकुंभ राशि
स सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को मकान बनाने और भूमि के आवंटन तथा विक्रय में बहुत बड़ी कामयाबी मिलेगी। यानी यदि आप बिल्डर है और प्लाटिंग के कामों से जुड़े हुए हैं। भवन निर्माण करके आधुनिक लोगों को बेच रहे हैं। तो इस काम में आपको महारत हासिल रहेगी। यदि आप कोई शोरूम या कार्यालय बनाना चाह रहे हैं या कार्यालय के लिए कोई भूमि खरीदना चाह रहे हैं या फिर रेंट से मकान लेना चाह रहे हैं तो, इस क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। वही चार पहिया वाहन के संदर्भ में देखा जाए तो आप कुछ नए स्टाइल के और आधुनिक वाहनों को लेना पसंद करेंगे। इस सप्ताह आप पुराने वाहनों को बेच भी सकते हैं। यानी उन्हें हटाकर दूसरे वाहन खरीद सकते हैं। हालांकि सावधानी जो ग्रह आपके दर्शा रहे हैं। उसमें आपको भूमि तथा वाहन से संबंधित क्षेत्र में न केवल दस्तावेजों के मामले में सावधानी रखना चाहिए। बल्कि उनके उपयोग और उनके प्रयोग में भी आपको सावधान रहना चाहिए।
स्वास्थ्य: कुंभ राशि
स्वास्थ्य के संदर्भ में यदि देखा जाए तो, इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा बना हुआ रहेगा। आप सुंदर और आकर्षक चेहरे के स्वामी बने रहेंगे। वहीं पर शारीरिक ताकत में इजाफा होगा। यानी शरीर की शिथिलता हटेगी। रोग पीड़ा खत्म होगी और आप स्वस्थ होंगे। यदि पीड़ित है तो, स्वस्थ होंगे। यदि कोई रोग है, तो हटेंगे। यदि आप पहले से स्वस्थ हैं तो और भी शरीर तंदुरुस्त रहेगा। जिससे आप अपने शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को विकसित करने के सुनहरे अवसरों से युक्त रहेंगे। लेकिन यहां भी जो ग्रहों की स्थिति है वह आपको आगाह कर रही है कि, इसे बरकरार रखने के लिए आपको नियमित दिनचर्या के पालन में ध्यान देना चाहिए। जो मिले जैसा मिले वैसा नहीं खाना चाहिए।अन्यथा आप मोटापे के रोग के भी शिकार हो सकते हैं और सेहत की समस्या आगे चलकर के उभर सकती है।

उपयोगी उपाय: कुंभ राशि
उपयोगी उपाय के तौर पर इस सप्ताह आपको भगवान शिव की आराधना करना चाहिए और साथ ही में शिव परिवार का पूजन भी कर लेना चाहिए। और उन्हें पंचमेवा का भोग अर्पित करना चाहिए। इस तरह से यह उपाय आपके लिए बहुत ही कल्याणकारी रहेगा। शिवाय नमः का मंत्र का उच्चारण भी आपको करते रहना चाहिए। जिसे जो कठिनाइयां है, इस सप्ताह की वह हटेंगी और आपका कल्याण होगा।
भाग्यशाली अंक: कुंभ राशि
अंक आठ रहेगा। अतः किसी कार्य और व्यापार में सफलता हेतु इस अंक का प्रयोग करना चाहिए। जिससे आपको कोई बड़ी सफलता और विजय हासिल हो सकती है। चाहे वह खेल के क्षेत्र हो या पढ़ाई लिखाई से जुड़े हुए क्षेत्र हो। अभिप्राय है कि यह अंक आपको सुख सौभाग्य देने वाला रहेगा।
भाग्यशाली रंग: कुंभ राशि
इस राशि वालों के लिए इस सप्ताह भाग्यशाली रंग नीला रंग रहेगा। अतः नीले रंग का प्रयोग अपने कार्य और व्यापार की सफलता हेतु करना चाहिए। स्वास्थ्य की समस्या में भी यह रंग सहायक रहेगा। अतः अपने सौभाग्य को बढ़ाने और सफलता हेतु इसका प्रयोग आप किसी भी रूप में कर सकते हैं। चाहे वस्त्र या आभूषण या अन्य कोई दूसरे तरह से प्रयोग हो।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. कुंभ राशि वालों के लिए 15 से 21 मार्च 2026 का सप्ताह कैसा रहेगा?
An. यह सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के लिए शिक्षा, करियर और आर्थिक मामलों में प्रगति के संकेत दे रहा है। सप्ताह के अंत में ग्रहों का सहयोग मिलने से सफलता के अवसर और बढ़ सकते हैं।
Q. क्या इस सप्ताह कुंभ राशि वालों को नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगी?
An. हाँ, इस सप्ताह नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में नए अवसर और सम्मान मिलने की संभावना है। अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक या नई योजनाओं को अंतिम रूप मिलने के योग बन सकते हैं।
Q. कुंभ राशि वालों के प्रेम और पारिवारिक संबंध इस सप्ताह कैसे रहेंगे?
An. घर-परिवार में सुख और सामंजस्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और विवाह योग्य जातकों के लिए शादी के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। हालांकि साथी के साथ संवाद में संयम रखना जरूरी होगा।
Q. कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी?
An. आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह लाभकारी हो सकता है। आय के स्रोत मजबूत रहेंगे, लेकिन किसी भी निवेश से पहले कानूनी पहलुओं की जांच करना जरूरी रहेगा।
Q. कुंभ राशि वालों के लिए इस सप्ताह का शुभ अंक और रंग क्या है?
An. इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ अंक 8 और शुभ रंग नीला (Blue) रहेगा, जो भाग्य और सफलता को बढ़ाने में सहायक माना गया है।
Q. कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह कौन सा उपाय करना चाहिए?
An. इस सप्ताह भगवान शिव और शिव परिवार की पूजा करें, उन्हें पंचमेवा का भोग अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप करें। इससे जीवन की बाधाएं कम होकर सफलता के मार्ग खुल सकते हैं।




