शिक्षा साप्ताहिक राशिफल 15 मार्च से 21 मार्च 2026
शिक्षा: पढ़ाई लिखाई के संदर्भ में इस राशि के जातकों को बहुत अच्छी सफलता मिलने की स्थिति बनी हुई है। यदि आप किसी गुप्त विद्या चिकित्सा कला आधुनिक तकनीकी की शिक्षा अर्जित करना चाह रहे हैं। चाहे वह रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र की तकनीकी हो या फिर चिकित्सा और फिल्म तथा अनुसंधान से जुड़े हुए क्षेत्र की शिक्षा हो, आपको सफलता मिलेगी। हालांकि आपको इस सप्ताह की शुरुआत से कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। हम यह नहीं कह रहे हैं कि आपके सारे काम छोड़कर पढ़ाई बहुत अधिक करनी पड़ेगी। ऐसा नहीं है। हां लेकिन यह जरूर है। कि आपको लापरवाही नहीं करना ध्यान लगाकर पढ़ना पड़ेगा। चाहे आप कुछ कम समय ही दे, लेकिन समय जरूर दें। उपयुक्त समय दे पढ़ाई में और अपने तैयारी की समीक्षा अवश्य कर लें। जिससे आपकी सफलता बहुत अच्छी होगी ऐसा ग्रहों का संकेत है।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
नौकरी और व्यापार:
इस सप्ताह आप अपने कार्य क्षेत्र को और अच्छा बनाने तथा रुके हुए प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए यानी ऐसे जो कुछ काम है, जो रफ्तार नहीं पकड़ रहे हैं उनके लिए अनुभवी अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति को इस सप्ताह आप हरी झंडी दे सकते हैं। यदि आप नौकरी की तलाश में है और उसकी तैयारी कर रहे हैं, चाहे वह निजी संस्थाओं की नौकरी हो या फिर सरकारी तथा अर्ध सरकारी क्षेत्र की नौकरियां हो आपको इस सप्ताह नौकरी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। लेकिन शुरुआती दिनों में आपको इस क्षेत्र में कुछ चिंताएं और कठिनाइयां भी आ सकती है। आपको सावधानी बनाने की जरूरत रहेगी। क्योंकि विरोधी पक्ष भी आपके लिए कुछ साजिश रच सकते हैं। यानी व्यापारिक और कार्मिक मोर्चे पर महत्वपूर्ण सफलता की स्थिति को इस सप्ताह के सितारे दर्शा रहे हैं। अतः आगे बढ़े सफल रहेंगे।
प्रेम और निजी संबंध:
इस सप्ताह आपको किसी खास रिश्तेदारी में वक्त देना पड़ेगा उनके साथ। चाहे वह कोई शुभ अवसर हो जन्मदिन हो या अन्य कोई समस्याओं के समाधान हेतु आप उनके पास जा सकते हैं यानी परामर्श और सहयोग जिससे दोनों पक्षों को मिले इस सिलसिले में आप अपने निकटतम संबंधियों से चर्चाओं को बढ़ा सकते हैं। यदि आप संतान पक्ष की शादी करना चाह रहे हैं। तो उसके अनुकूल जीवन साथी थी चर्चाओं का दौर भी इस दौरान गर्म रहेगा। जिससे घर परिवार में कोई मांगलिक और शुभ कार्य होगा। प्रेम संबंधों की बात करें तो, साथी के साथ मन को और दिल को छू लेने वाली बातें रहेगी तथा उनके साथ कुछ रोमांटिक और रोचक वीडियो वार्ताओं को आप परस्पर शेयर करते रहेंगे। जिससे प्रेम संबंधों में एक हास्य और व्यंग तथा हंसी और मजाक आपको आनंद देगा।
आर्थिक स्थिति:
आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए और धन लाभ को बढ़ाने के उद्देश्य से इस राशि के जातक इस सप्ताह के शुरुआती दौर से ही सक्रिय रहेंगे। यदि आप पूंजीगत निवेश करना चाह रहे हैं तो, वहां भी सफलता की स्थिति बन रही है। लेकिन यह सफलता आपको सप्ताह के शुरुआती दौर से ही मिलने लगेगी। हालांकि की कुछ गुप्त चिंताएं और धन को लेकर आप थोड़ा सा कठिन परिश्रम करते हुए दिखाई देंगे। यदि आपने किसी ऐसे संस्थाओं से संपर्क साधा है जो खनिज पदार्थ से जुड़े हुए हैं या तरल पदार्थ से जुड़े हुए हैं। या आप कार्य करते हैं तो, निश्चित रूप से यह सप्ताह आपका लाभ बढ़ाने वाला रहेगा। यानी पेट्रोलियम पदार्थ गैस कोयला के साथ-साथ ही जल और तरल पदार्थ से जुड़े जो कार्य है उसमें आपको बेहतरीन लाभ होगा। लेकिन ध्यान देने वाली बातें हैं कि, यहां कठिनाइयों और चुनौतियां भी बनी रहेगी। सावधान रहें।
यात्रा और प्रवास:
कर्क राशि के जातक सप्ताह के शुरुआत से ही अपने राजनैतिक पहलुओं को साधने के लिए तथा कोई पुनर्जागरण और आस्था के पहलुओं को मजबूत करने के लिए बड़ी उत्सुकता के साथ किसी राजनीतिक मंच को अपने समकक्षों के साथ साझा कर सकते हैं। आप अपने कर्तव्यों और विचारों को लेकर इस दौरान कोई अच्छा भाषण दे सकते हैं। जो सांस्कृतिक चेतना की लौ को जगाने वाला रहेगा। हालांकि यात्रा और प्रवास के दृष्टिकोण से देखा जाए तो बहुत संभव है कि, इस सप्ताह आपको छोटी-छोटी यात्राएं करनी पड़ेगी। यदि आप विदेश मामलों से जुड़े हैं तो, कार्य और व्यापार के क्षेत्र में यहां भी यात्रा प्रवास की स्थिति दिखाई दे रही है। लेकिन घर परिवार और रिश्तेदारी से देखा जाए तो आप इस दौरान अपने ससुराल या किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।
मकान और गाड़ी:
इस सप्ताह के सितारों की चाल यह बता रही है कि, आप न केवल आवासीय परिसरों का सुधार करने में लगे रहेंगे। बल्कि अपनी क्षमताओं और ताकत का प्रयोग करते हुए जन कल्याण की कुछ योजनाओं को भी जारी कर सकते हैं। यदि आम जीवन और खास जीवन की बात की जाए तो, दोनों ही क्षेत्र में जिस स्तर पर आप है। उसी स्तर से बढ़त होती दिखाई दे रही है। यानी अधिकारी नेता बिल्डर और कोई ऐसे व्यक्ति जो मेकैनिज्म से जुड़े हुए हैं। उन्हें इस सप्ताह आधुनिक चीजों का उपयोग करने और उन्हें उन्नत किस्म का बनाने तथा बाजार में उतरने और लोगों को इन सुविधाओं का लाभ देने की स्थिति बड़ी अच्छी बनी हुई है। यदि आप कोई कमीशन तथा एजेंट के रूप में काम करते हैं। या फिर किसी गुप्तचर संस्था या राजदूत के तौर पर नियुक्त है तो भी आपको इस सप्ताह के सितारे बहुत ही लाभ देने वाले रहेंगे। अतः पूरे मन से प्रयासों को करते रहे तो, निश्चित रूप से आपको लाभ होगा।
स्वास्थ्य:
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाए तो आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक और अच्छी स्थिति बनी रहेगी। लेकिन यदि कोई रोग और पीड़ा है, तो उन्हें हटाने के लिए आपको थोड़ा सा मेहनत करनी पड़ सकती है। यानी सेहत के संदर्भ में आपको अच्छा लाभ होगा। लेकिन अपने खान-पान के मामलों में ध्यान दें। काम के साथ आराम और शयन का भी ख्याल रखें। ऐसा ना करें कि, आप अपने काम का ही ध्यान दें और आराम तथा सेहत को अच्छा बनाने के नियमों को भूल भूल जाए। चाहे वह पेय की बात हो या फिर खान-पान की बात हो। अपने खान-पान में ऐसी वस्तुओं को सम्मिलित ना करें जो सेहत को हांनि पहुंचाने वाली हो, इसका ध्यान रखें। यानी सेहत को बढ़ाने वाले आयाम से इस सप्ताह आप जुड़ेंगे और स्वस्थ रहेंगे। हालांकि गुप्तांगों की पीड़ाएं और कुछ शरीर पर आंखों के दर्द आदि संभव हैं, सावधान रहे।
उपयोगी उपाय:
उपयोगी उपाय के तौर पर इस राशि वालों को भगवान गणपति को लड्डू का भोग लगाना चाहिए। उस भोग को कुछ बच्चों तथा बुजुर्गों में बांटना चाहिए। साथी में सूर्य नारायण को जल प्रातः काल भी देना चाहिए। जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रुके हुए जो कार्य है वह बनेंगे।
भाग्यशाली अंक:
इस राशि वालों के लिए भाग्यशाली अंक इस सप्ताह आठ रहेगा। इसे आप किसी भी अपने कार्य और व्यापार में प्रयोग कर सकते हैं। जिससे आपको लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग:
इस राशि वालों के लिए भाग्यशाली रंग सफेद रहेगा। इसका प्रयोग अपने कार्य और व्यवसाय में कर सकते हैं। जिससे आपको बहुत अच्छा लाभ रहेगा।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. कर्क राशि के लिए 15 से 21 मार्च 2026 का सप्ताह कैसा रहेगा?
An. यह सप्ताह कर्क राशि के जातकों के लिए शिक्षा, करियर और आर्थिक मामलों में प्रगति के संकेत दे रहा है। मेहनत और सही निर्णय लेने से महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है।
Q. क्या कर्क राशि के विद्यार्थियों को इस सप्ताह सफलता मिलेगी?
An. हाँ, इस सप्ताह विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। विशेष रूप से तकनीकी, चिकित्सा और अनुसंधान से जुड़े क्षेत्रों में सफलता के योग बन रहे हैं।
Q. कर्क राशि के नौकरी और व्यापार के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?
An. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं व्यापार में रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे होने और नए अवसर मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
Q. क्या इस सप्ताह कर्क राशि वालों को यात्रा करनी पड़ सकती है?
An. हाँ, इस सप्ताह छोटी-छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं। धार्मिक स्थल, रिश्तेदारी या कार्य से संबंधित यात्रा संभव है।
Q. कर्क राशि के लिए इस सप्ताह कौन सा उपाय शुभ रहेगा?
An. भगवान गणपति को लड्डू का भोग लगाकर उसे बच्चों और बुजुर्गों में बांटना तथा प्रतिदिन प्रातः सूर्य नारायण को जल अर्पित करना शुभ माना गया है।



