कर्क राशि वार्षिक राशिफल साल 2026
जन्माक्षर- ह, ही, हू, हे, हो, डी, डू, डे, डो, हैं, और ड।
राशि स्वामी- चन्द्र देव
नक्षत्र- पुष्य, अश्लेषा, और पुनर्वसु
अंक भाग्यशाली – 6, 3
भाग्यशाली दिन- सोमवार, शुक्रवार
भाग्यशाली रंग- सफेद
साल 2026, की वार्षिक गणना के पहले हमें कर्क राशि, के आने वाले वर्ष में ग्रहों की स्थिति जानना बेहद जरूरी है। तो आने वाले साल 2026, में कर्क राशि की कुंडली (चंद्र राशि के अनुसार) में इस वर्ष गुरु बृहस्पति देव क्रम से पहले 12वें भाव में, फिर जून माह से प्रथम भाव में और उसके बाद दूसरे भाव में गोचर करने वाले हैं। 12वां भाव व्यय भाव, विदेश और मोक्ष का है, पहला भाव, स्वभाव और शरीर का है इसके बाद दूसरा भाव धन और कुटुंब का भाव है। इसलिए यह पूरे वर्ष इन क्षेत्रों को प्रभावित करेंगे।
अब, यदि शनिदेव की बात करें तो, यह पूरे वर्ष आपकी कुंडली के नौवें भाव में रहेंगे साथ ही, राहु और केतु आठवें और दूसरे भाव में रहेंगे। तो, इस वर्ष आपको राहु और केतु के अशुभ प्रभाव से समस्या हो सकती है। इसलिए, बचकर रहना होगा। तो, चलिए ‘मंगल भवन’ के इस लेख में जानते हैं कि, कर्क राशि का वार्षिक भविष्यफल इस साल जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कैसा होगा-
ज्योतिष शास्त्र की गणना और आने वाले साल की ग्रहों की स्थिति बताती है कि, साल 2026, कर्क राशि के लिए नई संभावनाओं और अवसरों से भरपूर होगा। इस साल आपको करियर को लेकर कुछ समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन, समय के साथ वे आपके लिए अवसर भी देने वाली होंगी।
कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2026- स्वास्थ्य
कर्क राशि साल 2026 के वार्षिक राशिफल के अनुसार, साल की शुरुआत से 02 जून तक आपको पेट, कमर, घुटने या जांघ से संबंधित रोग या दर्द परेशान कर सकते हैं। इसके बाद बृहस्पति आपके प्रथम भाव में रहेंगे, जिससे सेहत में बड़ा सुधार आएगा। शनि की दृष्टि से कंधे, बाजू या सीने की छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। पुरे साल अपनी दिनचर्या और खान-पान को संतुलित रखने के सलाह है।
मंगल भवन के वरिष्ट और कई वर्षों के अनुभवी आचार्यों से अपनी व्यक्तिगत कुंडली का प्रशिक्षण जरुर कराएं! अभी बात करें और अपनी समस्या का हल करें | कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2026- लव लाइफ
कर्क राशि के लिए, साल 2026, पारिवारिक दृष्टि मधुर रहेगा। बस आपको करना यह होगा कि, संबंधों में मिठास बनाए रखने के लिए छोटी समस्याओं को बड़ा न बनने दें। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। घर-गृहस्थी के लिए समय बेहद अनुकूल समय रहेगा। सावधानी बरतना और रिश्तों को प्यार से संभालना आवश्यक है। वर्ष की शुरुआत से मई तक विवाह और सगाई के लिए सबसे अच्छा समय है। इसके बाद ग्रहों की अनुकूलता कम है। दांपत्य जीवन के लिए यह वर्ष अच्छा है। दोनों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा, लेकिन वैवाहिक जीवन में राहु-केतु के प्रभाव के कारण सावधानी और तालमेल की जरूरत भी रहेगी।
जिनका विवाह नहीं हुआ है, इस वर्ष वे प्रेम विवाह के लिए कोशिश कर सकते हैं। साल 2026 आपकी लव लाइफ के लिए बहुत अच्छा समय है। प्रेम में वृद्धि होगी, पुरानी परेशानियां और झगड़ें ख़त्म होंगे। हालांकि रिश्ते में सीमाएँ बनाए रखें। ज़िद करने या सीमा लांघने पर परेशानी हो सकती है।
कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2026- करियर
कर राशि के जो जातक नौकरी करते हैं, साल 2026, में वे अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों से व्यर्थ की बातचीत, निंदा या चुगली से बचें। शांति से अपना काम करें क्योंकि राहु-केतु का गोचर इस वर्ष आपके लिए सही नहीं है। जून तक घर से दूर नौकरी करने वालों के लिए अनुकूल समय है। भागदौड़ अधिक और कार्यों के नतीजे कमज़ोर रह सकते हैं, फिर भी आप संतुष्ट परिणाम प्राप्त करेंगे। बृहस्पति के गोचर से आपके लिए यह समय सर्वोत्तम रहेगा। कार्यों में सफलता, वरिष्ठ और बॉस खुश रहेंगे। इसी के चलते आपको पदोन्नति या मान-सम्मान के योग बनेंगे। फिर गुरुदेव जब दूसरे भाव में गोचर करेंगे तब आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और इंक्रीमेंट होने के शुभ संकेत मिल सकते हैं।
कर्क राशि के जो जातक व्यवसाय करते हैं, उनके लिए यह समय अड़चनों के बाद, मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने का होगा। सातवें भाव के स्वामी शनि ग्रह, भाग्य भाव (9वें) में रहेंगे। जिससे अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम अच्छे प्राप्त होंगे। मई के बाद व्यापार के लिए समय अनुकूल है। आप जरूरी निर्णय ले सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ी समस्या नहीं, लेकिन आर्थिक जीवन प्रभावित होने के कारण नया/बड़ा निवेश न करें। साल 2026 व्यापार में औसत परिणाम देने वाला होगा। मई से अक्टूबर की अवधि सर्वोत्तम है। मेहनत और सावधानी रखना इस साल आपके लिए सफलता की कुंजी है।
कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2026- आर्थिक स्थिति और निवेश
साल 2026 कर्क राशि के लिए आर्थिक रूप से अच्छे संकेत देता हुआ दिखाई दे रहा है। क्योंकि, गुरु बृहस्पति का गोचर आपकी आय के लिए अनुकूल है। जिससे आपको अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ या फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। पुरानी मेहनत का फल आपको इस समय मिलेगा। आय अच्छी रहेगी, लेकिन शनि, राहु और केतु के गोचर के कारण बचत करने में समस्या हो सकती हैं। आपको मकान में निवेश करना चाहिए। यह कार्य नहीं कर सकते हैं तो चांदी खरीदना चाहिए। आपको बचत के लिए योजना बनाकर काम करना होगा क्योंकि अष्टम भाव में राहु और नवम भाव का शनि आपको अचानक से कोई परेशानी खड़ी कर सकता है।

कर्क राशि-2026 के लिए ज्योतिष उपाय
- नियमित रूप से सौंफ और इलायची का सेवन करना शुरू करें।
- शिवजी का पंचामृत अभिषेक करें और माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
- कर्क राशि के लिए, ज्योतिष में राशि का रत्न मोती बताया जाता है, लेकिन ज्योतिष की सलाह पर गोमेद या पुखराज आप ग्रहों की स्थिति और विश्लेषण के बाद पहन सकते हैं।
- आपके राशि स्वामी चन्द्र देव हैं, इसलिए चन्द्र के शुभ प्रभाव के लिए गले में चांदी धारण या चांदी का टुकड़ा पर्स में रखें।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. कर्क राशि के राशि स्वामी कौन हैं?
An. कर्क राशि के राशि स्वामी चन्द्र देव हैं।
Q. कर्क राशि के लिए शुभ रत्न कौन सा है?
An. कर्क राशि के लिए शुभ रत्न मोती है।
Q. कर्क राशि के लिए साल 2026, कैसा रहेगा?
An. ज्योतिष शास्त्र की गणना और आने वाले साल की ग्रहों की स्थिति बताती है कि, साल 2026, कर्क राशि के लिए नई संभावनाओं और अवसरों से भरपूर होगा।
Q. कर्क राशि के लिए शुभ रंग कौन सा है?
An. कर्क राशि के लिए शुभ रंग सफेद है।




