इस होली 2026 में मंगल भवन ज्योतिष सेवा के द्वारा आपको मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों का संक्षिप्त साप्ताहिक राशि फल तथा कारगर उपाय प्राप्त होगा, जो आपके दुख को होलिका में दहन कर देने वाला और जीवन में सुख शांति तथा प्रगति धन देने वाला होगा। आओ जाने राशि के अनुसार कौन सा उपाय करना चाहिए। आपने उपाय तो बहुत किए होंगे। लेकिन इन उपायों को यदि करेंगे तो निश्चित रूप से इस होलिका में आपके दुख रोग पीड़ा भस्म हो जाएंगे तथा धन संपत्ति और समृद्धि प्राप्त होगी।
मेष राशि
इस सप्ताह कार्य व व्यापार में पदोन्नति होगी। किसी वाहन और भवन को खरीदने के सपने साकार होंगे तथा धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। किंतु लेन देन में सावधान रहें।
इस राशि वालों को 2026 में होलिका दहन में पूजन लाल गुलाल और रोली और मौली से विधि प्रकार करना चाहिए। तथा अपने मन में यह कामना करते हुए कि मेरे शरीर में जो रोग और पीड़ा तथा दुख है वह आपकी कृपा से इस होली में जलकर भस्म हो जाए। ऐसी कामना करते हुए पीली सरसों को अपने सिर से उतार कर उसमें छोड़ दे और मन में प्रणाम करके अपने घर को वापस आ जाए। जिससे निश्चित रूप से आपकी शारीरिक पीड़ा और रोग इस होली में भस्म हो जाएंगे।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
वृष राशि
इस सप्ताह आप किसी यात्रा और प्रवास में जा सकते हैं, घर परिवार में मांगलिक व वैवाहिक आयोजन होंगे। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किंतु व्यापारिक जीवन में तनाव उभर सकता है।
इस राशि वालों को इस होलिका दहन के वक्त होली का समुचित रूप से पूजन करने के पश्चात शरीर के समस्त रोग और व्याधियों को दूर करने के लिए उन्हें इस खास प्रकार के उपाय अपनाना चाहिए। क्योंकि जो यह उपाय हम आपको बता रहे हैं, बहुत ही खास और उपयोगी रहेगा। इस राशि वालों को गाय के गोबर को इस प्रकार आकृति देना चाहिए। जो शंख की तरह हो और उनकी संख्या 12 हो वह जब सूख जाए, तो उन्हें होलिका दहन के समय होली में अर्पित करना चाहिए। और मन में यह कहना चाहिए, कि मेरे समस्त रोग और पाप इस होली में भस्म हो जाएं।
मिथुन राशि
इस सप्ताह आपको धन और वैभव का लाभ होगा तथा स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाने का मौका भी मिलेगा। यदि आप भूमि खरीदना चाह रहे हैं, तो उसमें सफल रहेंगे। किंतु पारिवारिक स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं।
होलिका दहन के समय इस राशि वालों को श्रद्धा भाव से होली की पूजा करनी चाहिए और उसमें पुष्प अवश्य अर्पित करने चाहिए। इस प्रकार से पूजा करने के पश्चात शरीर में जो रोग और पीड़ा है, उन्हें दूर करने के लिए आपको अपामार्ग की समिधा को अपने सर से तीन बार घूमते हुए जलती हुई होलिका में यह कहते हुए अर्पित कर देना चाहिए,कि जिस प्रकार भक्त प्रहलाद के आपने कष्ट काटे हैं, हमारे सभी रोगो को भस्म कर दें और हमें कोई रोग पीड़ा तथा दरिद्रता परेशान ना करें। ऐसी आपकी कृपा हो, इस तरह से कहते हुए होलिका को प्रणाम कर घर आ जाएं।
कर्क राशि
वैवाहिक जीवन में खुशियों की सौगात रहेगी। यदि आप अविवाहित हैं, तो विवाह होने के योग मौजूद रहेंगे। कारोबार के क्षेत्र में अच्छी प्रगति रहेगी। किंतु पूंजी निवेश के मामलों में सावधान रहें।
इस राशि वालों को होलिका दहन के दिन गंध अक्षत और पुष्प के द्वारा होलिका की पूजा करनी चाहिए और उसमें भगवान का ध्यान करते हुए पीले तथा लाल रंग के पुष्पों को अर्पित करना चाहिए। और शरीर में उत्पन्न रोग तथा व्याधि को दूर करने के लिए अपने सर के ऊपर से राई के दानों को घुमाते हुए, ऐसी भावना करें, कि जो मेरे शरीर में रोग तथा पीड़ा है,वह भगवान आपकी कृपा से इस होलिका में भस्म हो जाए, जिस प्रकार भक्त प्रहलाद की रक्षा की है, उसी प्रकार आप मेरी रक्षा करें। ऐसा कहकर राई के दानों को उसमें डाल दें और प्रणाम करे।
सिंह राशि
इस सप्ताह आप दूर दराज के क्षेत्र की यात्रा कर सकते हैं, तथा व्यापारिक सिलसिले में कोई महत्वपूर्ण बैठक अधिकारियों के साथ रहेगी। राजनीतिक जीवन में सफलता मिलेगी। किंतु विरोधी और ज्यादा मुखर रहेंगे।
इस राशि वालों को इस होलिका पर्व में होलिका दहन के दिन लाल गुलाल और मौली तथा लाल पुष्पों के द्वारा विशेष रूप से होलिका का पूजन अर्चन करना चाहिए। तथा मीठी वस्तुओं का भोग लगाना चाहिए। यानी मीठी वस्तुएं होलिका में अर्पित करनी चाहिए। तथा शरीर में उत्पन्न हो रहे रोग तथा पीड़ाओं के लिए लाल चंदन और गुलाल जो लाल तथा पीले रंग का हो, उसे अर्पित करें। यदि धन की कमी हो तो आपको देवी चंदन का थोड़ा सा टुकड़ा होलिका में अर्पित करना चाहिए। तथा यह प्रार्थना करनी चाहिए कि हे भगवान मैं आपकी शरण में हूं,मेरे दुख और निर्धनता का हरण करो मुझे संपन्न कर दो।
कन्या राशि
इस सप्ताह आपकी मेहनत रंग लाने वाली रहेगी। तथा कार्य और नौकरी के क्षेत्र में धन लाभ रहेगा। यदि किसी को पैसे दे रखे हैं, तो उसके प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता झलकती रहेगी।
होलिका दहन के अवसर पर इस राशि वालों को होलिका की पूजा श्रद्धा तथा विश्वास के साथ करना चाहिए। यदि शरीर में रोग और पीड़ाएं हैं या फिर आप स्वस्थ भी हैं तो अपने स्वास्थ्य की रक्षा और धन को बढ़ाने के लिए आपको देसी घी और गुड दोनों को मिलाकर एक साथ होलिका दहन के समय होली में डाल देना चाहिए और यह कहना चाहिए। कि हे प्रभु हमारे जीवन की सदैव रक्षा करें और हमारा स्वास्थ्य सदैव अच्छा रहे तथा रोग पीड़ाएं दूर रहे। धन का अभाव हमारे जीवन में ना हो, ऐसी कृपा हमें प्राप्त हो।
तुला राशि
इस सप्ताह कोई नौकरी या नया अनुबंध मिलेगा। यदि आप कार्यरत हैं, तो पदोन्नति के योग विद्यमान रहेंगे। आप प्रतियोगी क्षेत्र की तैयारी कर रहे हैं, तो महत्वपूर्ण सफलता रहेगी। किंतु प्रेम संबंधों में कहा सुनी हो सकती है।
इस राशि वालों को होलिका दहन के अवसर पर होलिका के पूजन हेतु लाल गुलाल से होलिका की पूजा करनी चाहिए तथा भगवान का ध्यान करते हुए उन्हें पीले रंग के पुष्पों को अर्पित कर देना चाहिए। पूजन के पश्चात शरीर में उत्पन्न रोग और व्याधियों को दूर करने के लिए पीली सरसों को अपने सर से तीन बार घूमते हुए ऐसी कामना करना चाहिए कि मेरे शरीर में जो रोग और पीड़ा है, वह हे प्रभु आपकी कृपा से इस होलिका में भस्म हो जाए और आपकी मुझे अनंत कृपा प्राप्त हो।
वृश्चिक राशि
सप्ताह के शुरुआती दौर में पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा या देवताओं का पूजन अर्चन विशेष रूप से कर सकते हैं। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा रहेगी। किंतु माता के सेहत को लेकर भाग दौड़ करनी पड़ सकती है।
होलिका दहन के शुभ अवसर पर इस राशि के जातकों को कलावा और रोली लेकर होलिका की पूजा करनी चाहिए। तथा शरीर में उत्पन्न कष्ट रोग व्याधियों को दूर करने के लिए और रोजगार में उन्नति पाने के लिए आपको इलायची के दानों को भगवान का ध्यान करते हुए अर्पित कर देना चाहिए। होलिका की परिक्रमा करते हुए यह कामना करनी चाहिए कि हे भगवान आप हमारे रोगो को दूर कर दे तथा धन और सौभाग्य दें। भक्त प्रहलाद पर जिस प्रकार कृपा की है। उसी प्रकार हम पर कृपा करें और हमारे रोगो को दूर करें,और धन समृद्धि दे ऐसी प्रार्थना करे।
धनु राशि
इस सप्ताह नौकरी और व्यापार के सिलसिले में कोई नया अनुबंध कर सकते हैं या न्याय तथा कानूनी क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग रहेंगे। हालांकि सेहत में कुछ कमजोरी और पीड़ा उभर सकती है।
इस होली के विशेष अवसर पर इस राशि वालों को होली की पूजा में पीले तथा गुलाबी रंग के पुष्पो को अर्पित करना चाहिए। इसके पश्चात आपको श्री नारायण का ध्यान करते हुए केसर तथा हल्दी उन्हें इस कामना के साथ समर्पित कर देना चाहिए।, कि हे प्रभु हमारे समस्त रोग और पीड़ा को आप इस होलिका में भस्म कर दें और हमें सुख तथा समृद्धि दें। हम तुम्हारे शरण में पड़े हुए हैं, हमारी रक्षा करें आप भक्तों पर कृपा करने वाले है। इस प्रकार से प्रणाम करने के पश्चात होली की परिक्रमा करें।

मकर राशि
इस सप्ताह मकर राशि वालों को वैवाहिक जीवन में हंसी-खुशी के पल रहेंगे। जो शादी के योग्य है, उनकी शादी होने के बहुत सुंदर अवसर बने हुए रहेंगे। किंतु अचल संपत्ति में विवाद हो सकता है।
होलिका दहन 2 मार्च 2026 के शुभ अवसर पर इस राशि वालों को होली की पूजा मे देसी घी तथा गुड़ का प्रयोग अवश्य करना चाहिए और लाल गुलाल व पुष्प होली की पूजा में अर्पित करना चाहिए। इस प्रकार से पूजन करने के पश्चात आपको एक खास उपाय करना है। जिसमें लाल चंदन लेकर उसे होलिका में छोड़ देना है तथा ऐसी कामना करना है कि मेरे पाप रोग इसी में भस्म हो जाएं और मैं सुखी तथा संपन्न हो जाऊं। हे भगवान आपकी कृपा मुझे प्राप्त हो।
कुंभ राशि
इस सप्ताह आपको नौकरी तथा व्यापार में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। सरकारी क्षेत्र में आपका सिलेक्शन हो सकता है। यदि कोई अदालती मामले हैं तो उसमें भी विजय श्री हासिल होने के योग बन रहे हैं।
इस राशि के लोगों को होलिका की पवित्र ज्वाला की पूजा करते हुए मन में यह ध्यान करें की यह पवित्र ज्वाला सब दुखों को मिटाने वाली है। यदि रोजगार नहीं चल रहा है आर्थिक रूप से आप तंग हैं, तो आपको इस ज्वाला की ओर मुंह करके काली मिर्च के दाने और सफेद चावल अर्पित कर देना है। और प्रार्थना करें कि मेरे रोग और दरिद्र इस ज्वाला में भस्म हो जाएं, हे प्रभु मुझ पर ऐसी कृपा करें।
मीन राशि
इस सप्ताह इस राशि वालों को संतान सुख प्राप्त होगा, संतान को शिक्षित करने में सफल रहेंगे।यदि आप प्रतियोगी क्षेत्र की तैयारी कर रहे हैं, तो रिजल्ट आपके पक्ष में रहेंगे। प्रेम संबंध मधुर रहेगे।
इस होलिका महापर्व में श्री नारायण का ध्यान करते हुए पीले और लाल पुष्पों के साथ पूजन करना चाहिए। तथा उन्हें बर्फी और मिष्ठान का भोग भी लगाना चाहिए। नई फसल के दानों को होलिका को अर्पित करना चाहिए। रोजगार के क्षेत्र में आपको सफलता नहीं मिल रही है और आर्थिक रूप से आप गिरते जा रहे हैं, तो लाल चंदन और पीले पुष्प भगवान को अर्पित करना चाहिए तथा काली सरसों को अपने सर से घूमा कर ज्वाला में छोड़ देना चाहिए।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. होली 2026 में होलिका दहन कब है?
An. वर्ष 2026 में होलिका दहन 2 मार्च 2026 को शुभ मुहूर्त में किया जाएगा। इस दिन विधिपूर्वक पूजा और उपाय करने से रोग, दुख और नकारात्मकता का नाश होता है।
Q. होली 2026 पर 12 राशियों के लिए अलग-अलग उपाय क्यों बताए जाते हैं?
An. प्रत्येक राशि पर ग्रहों की स्थिति और प्रभाव अलग-अलग होता है। इसलिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए विशेष होलिका दहन उपाय बताए जाते हैं, जिससे अधिकतम शुभ फल प्राप्त हो सकें।
Q. क्या होलिका दहन के उपाय वास्तव में रोग और कष्ट दूर करते हैं?
An. शास्त्रों के अनुसार श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए होलिका दहन उपाय मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक कष्टों को कम करने में सहायक होते हैं तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
Q. होलिका दहन के समय किन चीजों को अर्पित करना शुभ माना जाता है?
An. होलिका दहन के समय गुलाल, रोली, मौली, सरसों, राई, घी, गुड़, पुष्प, चंदन, इलायची, हल्दी, केसर आदि वस्तुओं का अर्पण विशेष रूप से शुभ माना जाता है।
Q. क्या नौकरी, धन और व्यापार से जुड़ी समस्याओं के लिए भी होलिका दहन उपाय लाभकारी हैं?
An. हाँ, होलिका दहन पर किए गए विशेष उपाय रोजगार, धन वृद्धि, व्यापार में उन्नति और आर्थिक बाधाओं को दूर करने में सहायक माने जाते हैं।
Q. क्या ये उपाय कोई भी व्यक्ति कर सकता है?
An. जी हाँ, ये उपाय सरल हैं और कोई भी व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार श्रद्धा के साथ कर सकता है। इनमें किसी विशेष मंत्र दीक्षा की आवश्यकता नहीं होती।
Q. होलिका दहन में सबसे महत्वपूर्ण भाव क्या होना चाहिए?
An. होलिका दहन के समय श्रद्धा, विश्वास और सकारात्मक संकल्प सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। मन में यह भावना रखें कि आपके सभी दुख, रोग और नकारात्मकता इस पावन अग्नि में भस्म हो रहे हैं।




