Gemini राशिफल Yearly Horoscope 2025 | क्या इस वर्ष होगा प्रेम विवाह, कौन से ग्रह की होगी शुभ दृष्टि

Mithun 2025 Predictions

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि, राशि चक्र की तीसरी महत्वपूर्ण राशि है। इस राशि को दो जुड़ुवा बच्चों के प्रतीक चिन्ह द्वारा दर्शाया जाता है, जिससे यह ज्ञात होता है कि, इस राशि के जातक आकर्षक और दोस्ताना मिजाज के होते हैं। मिथुन राशि के जातक बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। अपने हर कार्य में दक्ष और सुलझे हुए होते हैं। बुध का प्रभाव होने से ये जातक किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए नए-नए तरीकों की खोज से किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं! और बहुत ही जल्द किसी भी टीम का हिस्सा बनने की क्षमता रखते हैं। तो, आइए आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में हम मिथुन राशि के वार्षिक राशिफल 2025 की गणना में, उनके स्वास्थ्य पक्ष, शिक्षा पक्ष,  आर्थिक पक्ष, वैवाहिक जीवन, प्रेम जीवन और व्यवसाय सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे-  

अनुकूल राशियां-  मिथुन, तुला, कुंभ 

जन्म तारीख- 21 मई से  20 जून 

जन्माक्षर- का, सी, की, के, कू, क्यू, कू, कू, घा, यां, चा, छ, के, केव, को, को, 

शुभ रंग- पीला, केसरिया 

शुभ रत्न-  पन्ना 

शुभ दिन-  बुधवार 

शुभ अंक-  5 

शासक ग्रह- बुध ग्रह  

मिथुन राशिफल 2025 की गणना के अनुसार, यदि हम मिथुन राशि के स्वास्थ्य पक्ष की बात करें तो, साल 2025 तुलनात्मक रूप से स्वास्थ्य के मामलों में अच्छा रहने वाला है।क्योंकि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ग्रहों के गोचर के स्वास्थ्य पर अच्छे प्रभाव देखे जा रहे हैं। हालांकि, साल के प्रारम्भ में, गुरु बृहस्पति का गोचर कुछ कमजोर है; इसलिए, अतः मई मध्य के पहले पेट और जननांगों इत्यादि से संबंधित कोई समस्या पहले से चल रही हो तो, सावधानी रखने की आवश्यकता है! इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य समस्या के कोई भी योग नहीं हैं। यदि, मई माह के बाद इस तरह की कोई समस्याएं होंगी भी तो वह भी धीरे-धीरे ठीक होने लगेगी। 

ज्योतिष की सलाह में, पौष्टिक भोजन के साथ संतुलित दिनचर्या का उपयोग आपके लिए जरूरी और लाभकारी रहेगा। साल 2025 में, शनि के गोचर का भी सामान्य तौर पर अनुकूल प्रभाव ही देखने को मिलेगा! लेकिन पहले से चल रही यदि सीने के आसपास कोई तकलीफ है तो मार्च के बाद उससे समस्या हो सकती है! यानी कुल-मिलाकर इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले स्वास्थ्य ठीक रहेगा और कोई नई समस्याएं नहीं आएंगी। 

शिक्षा के क्षेत्र को समझे तो, साल 2025 मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहतर से अच्छे परिणाम दे सकता है। साल के प्रारंभ से लेकर मई के मध्य तक शिक्षा के कारक गुरु बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि के बारहवें भाव में रहेंगे, जो विदेश में रहने या अपने जन्मस्थान से दूर रहकर शिक्षा प्राप्त करने वाले जातकों के लिए एक अच्छी स्थिति होगी। अन्य विद्यार्थियों को तुलनात्मक रूप से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। इसके बाद मई माह के मध्य के बाद बृहस्पति ग्रह का कुंडली के पहले भाव में आने से बृहस्पति का यह गोचर अच्छा नहीं माना जाता है! लेकिन, ज्योतिष की सलाह में बड़े बुजुर्ग और शिक्षकों का सम्मान करने से विद्यार्थियों को बृहस्पति ग्रह अच्छे परिणाम देंगे। कुल-मिलाकर, कुछ छोटी-छोटी सावधानियों को अपनाने की स्थिति से इस वर्ष मिथुन राशि के जातकों को शिक्षा के मामले में काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

अब हम बात करते हैं, मिथुन राशिफल के साल 2025 में व्यापार-व्यवसाय से जुड़े जातकों के भविष्य की, तो, व्यवसाय सम्बन्धित मामलों में भी यह साल आपको उम्मीद से अच्छे परिणाम दे सकता है। क्योंकि, साल के प्रारंभ होने से मई महीने के मध्य तक इस राशि के जातक जो अपने जन्मस्थान से दूर रहकर व्यापार या व्यवसाय कर रहें हैं अथवा विदेश से संबंधित कोई कार्य कर रहे हैं तो, वे काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, मई माह के मध्य के बाद का समय भी सभी तरह के व्यापार\व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। ज्योतिष की सलाह में योजनाबद्ध और नियम पूर्वक कार्य करने से सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम मिलते रहेंगे। 

इसके अलावा, बुध ग्रह का गोचर भी साल के अधिकांश समय में मिथुन जातकों के लिए अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। मिथुन राशिफल 2025 के अनुसार, मार्च के बाद शनि का गोचर अपेक्षाकृत अधिक मेहनत लेने का संकेत कर रहा है। यानी, हम कह सकते हैं कि, इस साल मेहनत अधिक करने के साथ समय अधिक लग सकता है; लेकिन इसके  परिणाम भी आपको उम्मीद से अच्छे मिलेंगे। कुल-मिलाकर, साल 2025 मिथुन राशि के जातकों के लिए, व्यापार\व्यवसाय से जुड़े मामलों में सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देने वाला होगा।

मिथुन राशि फल 2025- नौकरी पक्ष 

मिथुन राशिफल 2025 की गणना के अनुसार, नौकरी पक्ष की बात करें तो, साल 2025 उनके लिए मिले-जुले परिणाम दे सकता है। हालांकि, साल के प्रारंभ से लेकर मई मध्य तक बृहस्पति मिथुन राशि के नौकरी के स्थान पर नजर रखेंगे! अतः नौकरी में किसी तरह की कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। लेकिन, जातकों को अपनी नौकरी और नौकरी से मिलने वाली उपलब्धियां को लेकर असंतोष की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मई माह में मध्य के बाद आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह और भी अच्छे तरीके से कर पाएँगे जिसके परिणाम भी जातकों को तुलनात्मक रूप से अच्छे प्राप्त होंगे। 

मिथुन राशि वालों, साल 2025 आपकी आर्थिक पक्ष के लिए मिले-जुले परिणाम दे सकता है। यद्यपि इस वर्ष आर्थिक मामले में कोई बड़ी परेशानी आने के योग नहीं हैं, इसके बावजूद भी आप अपनी उपलब्धियां को लेकर थोड़े से असंतुष्ट रह सकते हैं। आप जिस लेवल की मेहनत कर रहे हैं, उससे जो परिणाम मिलने चाहिए शायद आर्थिक मामले में वैसे परिणाम आपको न मिल पाएं। यही कारण है कि आप अपनी उपलब्धियां को लेकर थोड़े से असंतुष्ट रख सकते हैं। साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य तक धन के कारक बृहस्पति आपके द्वादश भाव में रहेंगे, जो तुलनात्मक रूप से खर्चों को बढ़ाए रह सकते हैं। वहीं मई महीने के मध्य के बाद बृहस्पति का गोचर तुलनात्मक रूप से बेहतर होगा। फलस्वरूप आपके खर्च धीरे-धीरे करके नियंत्रण में आने लगेंगे और आप अपनी आर्थिक व्यवस्था को मजबूत कर सकेंगे। यानी कि साल 2025 में आप आर्थिक मामले में मिले-जुले परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन राशि फल 2025 के अनुसार, यह वर्ष प्रेम प्रसंग के लिए साल बेहतर परिणाम देने वाला होगा। इस वर्ष आपके पंचम भाव पर किसी भी नकारात्मक ग्रह का प्रभाव लंबे समय तक नहीं है। पंचम भाव का स्वामी शुक्र भी साल के ज्यादातर समय अनुकूल स्थिति में रहने वाला है। इस कारण से प्रेम संबंध में अनुकूलता बने रहने की अच्छी संभावनाएं हैं। बृहस्पति के गोचर का सपोर्ट भी मई महीने के मध्य के बाद, प्रेम संबंध के मामले में अच्छा खासा रहेगा। हालांकि साल की शुरुआत से मई महीने के मध्य तक बृहस्पति का गोचर प्रेम संबंध के मामले में कोई मदद नहीं कर रहा है लेकिन इसके बाद अपनी पवित्र दृष्टि डालकर बृहस्पति आपको प्रेम संबंधों में अनुकूलता देगा। नए-नए युवा हो रहे लोगों को मित्रों और प्रेम करने वाले लोगों; विशेषकर प्रेमी, प्रेमिका से जुड़ाव के योग मजबूत करने में बृहस्पति मददगार बनेगा। इसके साथ ही, गुरु बृहस्पति पवित्र प्रेम के समर्थक हैं! टी ऐसे जातक  जो विवाह के उद्देश्य से प्रेम में संलग्न हैं उनकी मनोकामना की पूर्ति भी इस वर्ष संभव हो पाएगी।

मिथुन राशि 2025 के जातकों के लिए, जो जातक विवाह योग्य आयु के हैं, उनके लिए यह साल बहुत सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विशेषकर मई महीने के मध्य के बाद देवगुरु बृहस्पति का गोचर इस राशि में, प्रथम भाव में होकर सप्तम भाव को प्रभावित करेगा। जो कि, जहां बृहस्पति की स्वयं की राशि है, ऐसी स्थिति में विवाह प्रबल योग होंगे। इस वर्ष जिन जातकों का विवाह होगा उनका जीवन साथी योग्य और बौद्धिक स्तर पर मजबूत रहेगा। साथ ही, ऐसे जातक किसी क्षेत्र विशेष के अच्छे जानकार भी हो सकते हैं। साथ ही, शनि ग्रह का गोचर विवाह करवाने की स्थिति में मददगार होगा; लेकिन वैवाहिक जीवन के मामले में शनि ग्रह का गोचर अच्छे फल नहीं देगा। 

इसके आलावा, मार्च ,माह के बाद शनि की दशम दृष्टि मिथुन राशि के सप्तम भाव पर रहेगी, जो छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ बनवाने और रिश्तों को उल्जहने की स्थिति को बनाएगी। लेकिन, मिथुन राशिफल 2025 के अनुसार, मई महीने के मध्य के बाद गुरु बृहस्पति का प्रभाव भी सप्तम भाव पर प्रारम्भ हो जाएगा, जो आपकी परेशानियों को दूर करने में सहायक होगा। यानी, परेशानियां तो आयेंगी और दूर भी जल्दी हो जाएंगी। ज्योतिष की सलाह में समस्याओं के कारण की स्थिति को बनने से रोकें! कुल-मिलाकर हम कह सकते हैं कि विवाह के मामले में यह साल मिथुन जातकों के लिए काफी हद तक अनुकूल होगा और वैवाहिक जीवन के लिए बेहतर परिणाम वाला होगा।

ज्योतिष शास्त्र में, साल 2025 के लिए कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं, जो इस प्रकार हैं.. 

  • मिथुन राशि के जातकों को, मंगलवार या शनिवार का उपवास रखना लाभदायक होगा। 
  • इसके साथ ही, उन्हें मूंगा रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। 
  • नियमित रूप से मिथुन राशि के जातकों को, सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए, और यथा संभव, संकष्टी चतुर्थी  का व्रत भी करना चाहिए। 
  • इसके अलावा, मिथुन राशि के जातकों को, अपनी कमियों में सुधार लाने के लिए गायत्री मंत्र का नित्य जाप करना चाहिए इसके साथ ही, अपने इष्ट देवता या गुरु की भी नियमित रूप से उपासना कर ध्यान करना चाहिए। 
  • यदि किसी प्रभाव में मिथुन राशि पर राहु ग्रह का प्रभाव है तो, यह उनके लिए सदैव सर्वश्रेष्ठ फलदायक सिद्ध होगा।
  • चांदी धारण करें। और नियमित रूप से मंदिर जाएँ।
  • बढे-बुजुर्ग, साधु-संत और गुरुजनों का सम्मान करें और सेवा भाव रखें, साथ ही साथ पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

यदि आप भी अपने जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण का संचार चाहते हैं तो आप हमारे ज्योतिष विशेषज्ञों से परामर्श ले सकते हैं। 

Q. मिथुन राशि के लिए साल 2025 कैसा रहेगा?

An. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वर्ष 2025 मिथुन राशि के जातकों के लिए, बहुत सारे अनुकूल परिवर्तन लेकर आने वाला है। इसके साथ ही आपका यह साल हर तरह से सफल और भाग्यशाली रहेगा।

Q. शिक्षा के क्षेत्र में,  2025 मिथुन जातकों के लिए कैसा रहेगा?

An. शिक्षा के क्षेत्र को समझे तो, साल 2025 मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहतर से अच्छे परिणाम दे सकता है। साल के प्रारंभ से लेकर मई के मध्य तक शिक्षा के कारक गुरु बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि के बारहवें भाव में रहेंगे, जो विदेश में रहने या अपने जन्मस्थान से दूर रहकर शिक्षा प्राप्त करने वाले जातकों के लिए एक अच्छी स्थिति होगी।

Q. क्या, साल 2025 में, मिथुन राशि के जातकों को अपना जीवन साथी मिल जाएगा?

An. मिथुन राशि 2025 के जातकों के लिए, जो जातक विवाह योग्य आयु के हैं, उनके लिए यह साल बहुत सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विशेषकर मई महीने के मध्य के बाद देवगुरु बृहस्पति का गोचर इस राशि में, प्रथम भाव में होकर सप्तम भाव को प्रभावित करेगा। जो कि, जहां बृहस्पति की स्वयं की राशि है, ऐसी स्थिति में विवाह प्रबल योग होंगे।

Q. मिथुन जातकों को साल 2025 व्यवसाय के सम्बन्ध में, क्या परिणाम देगा?An. व्यवसाय सम्बन्धित मामलों में भी यह साल आपको उम्मीद से अच्छे परिणाम दे सकता है। क्योंकि, साल के प्रारंभ होने से मई महीने के मध्य तक इस राशि के जातक जो अपने जन्मस्थान से दूर रहकर व्यापार या व्यवसाय कर रहें हैं अथवा विदेश से संबंधित कोई कार्य कर रहे हैं तो, वे काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

मेष राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारीवृषभ राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारी
मिथुन राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारीकर्क राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारी
सिंह राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारीकन्या राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारी
तुला राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारीवृश्चिक राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारी
धनु राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारीमकर राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारी
कुंभ राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारीमीन राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारी

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *