धनु राशि साप्ताहिक राशिफल 15 मार्च से 21 मार्च 2026
शिक्षा: इस सप्ताह पढ़ाई लिखाई के दृष्टिकोण से जो ग्रहों का गोचर है। वह अत्यंत शुभ तथा सकारात्मक परिणाम को दर्शा रहा है। आप अध्ययन और अध्यापन के क्षेत्र में बाजी मार ले जाएंगे। हो सकता है कि, आपको किसी उम्दा किस्म के प्रदर्शन के लिए चाहे वह रोजगार परक शिक्षा हो या फिर तकनीक आदि क्षेत्रों से जुड़ी हुई शिक्षा हो वहां आपको निश्चित तौर से सफलता मिलेगी। यानी जो अंकों का खेल है और जो अंक आपको परीक्षा में मिलेंगे। इस सप्ताह वह सराहनीय रहेंगे। यानी आपने कोई भी परीक्षा दिया हो या शिक्षा के क्षेत्र में कोई भी प्रयास किया हो तो, निश्चित रूप से वहां आपको सम्मान मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। हालांकि सप्ताह के मध्य में देखा जाए तो सितारों की चाल आपको सावधान करती हुई दिखाई दे रही है। अतः लापरवाह बिल्कुल ना रहे। पढ़ाई लिखाई में आलस्य से बच्चे।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
नौकरी और व्यापार: धनु राशि
नौकरी और व्यापार: इस सप्ताह आप अपने कार्य और व्यापार के क्षेत्र में अच्छी स्थिति से युक्त रहेंगे। हालांकि जो ग्रहों का गोचर है, वह है बता रहा है कि, आपको सप्ताह के मध्य में कई बार योजनाओं को पूरा करने में भाग दौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। यानी निजी तौर पर आप कुछ ज्यादा परेशान रहेंगे। हालांकि किसी योजना को पूरा करने के लिए आपको अधिकारियों का साथ मिलता हुआ रहेगा। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो, उसके लिए भी योग बने हुए हैं। मन और आत्मविश्वास तथा भरोसे के साथ तथा योग्यताओं के साथ अपने प्रयासों को जारी रखें। तो निश्चित रूप से सरकारी हो या फिर निजी क्षेत्र आपका अपॉइंटमेंट निश्चित रूप से होगा। व्यावसायिक जीवन में भी आप किसी ऐसे मसौदे पर साइन कर सकते हैं। जिंससे व्यापारिक जीवन में सरलता और आसानी रहेगी।
प्रेम और निजी संबंध: धनु राशि
इस सप्ताह के सितारों की चाल बता रही है, कि आप अपने भाई बहनों के साथ प्रसन्न रहेंगे। उनके साथ पहले से कोई खटपट हो गई है। या ऐसी बातें हैं, जिसमें तनाव उत्पन्न हो गए हैं। तो उन्हें दूर करने के मौके विद्यमान रहेंगे। यानी परिवार में परस्पर सामंजस और सौहार्द का माहौल रहेगा। जिससे आप एक दूसरे के लिए सम्मान और चाहत को बनाए रखने में सफल रहेंगे। वैसे प्रेम संबंधों में देखा जाए तो, कहीं ना कहीं थोड़ा सा उतार चढ़ाव की स्थिति इस सप्ताह की मध्य भाग में आ सकती है। क्योंकि साथी आपकी कुछ बातों से अचानक नाराज हो सकता है। ऐसे में आपको बौद्धिकता से काम लेने की जरूरत रहेगी। हालांकि ऐसा लग रहा है कि, यदि आप बुद्धिमत्ता से कम लेंगे तो प्रेम संबंध और रोमांचक तथा परस्पर आनंद देने वाले रहेंगे। कुल मिला करके निजी संबंधों में मधुरता की स्थिति रहेगी।
आर्थिक स्थिति: धनु राशि
इस राशि वालों को अपने धन को और अच्छा बनाने तथा सुविधाओं को जुटाने के दृष्टिकोण से अच्छी सफलता मिलती रहेगी। यदि आप किसी ऐसे खान-पान या फिर सूचना प्रौद्योगिकी के व्यापार से जुड़े हैं।तो वहां सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। कुछ आधुनिक जरूरतों का ध्यान रखते हुए ऐसी व्यवस्थाओं को विकसित करना चाहेंगे। जिससे धन लाभ का स्तर और उच्च हो। यानी आय के जो स्रोत हैं वह लाभ आपको देंगे। लेकिन यहां कठिन परिश्रम और उत्साह और आत्मविश्वास के साथ काम करने की जरूरत रहेगी। पूंजीगत निवेश करना चाह रहे हैं या फिर किसी को उधार में धन दे दिया है तो, उसे पाने के लिये आपको और मुस्तादी से काम लेना होगा। यानी भेद नीति या दंड नीति कुछ ऐसे कामों मे आपको करना पड़ सकता है। जो आपकी आर्थिक ताकत को रोक रहे हैं, इसका ध्यान दें।
यात्रा और प्रवास: धनु राशि
इस सप्ताह देखा जाए तो किसी अपने निकट रिश्तेदारी में आप जा सकते हैं। चाहे वह कोई धार्मिक आयोजन हो या वैवाहिक समारोह हो, वहां आप शिरकत कर सकते हैं। यदि आप प्रवास कर रहे हैं, तो इस सप्ताह अपने घर परिवार या रिश्तेदारों से मिलने के लिए आपका आमंत्रण आ सकता है। वही कार्मिक और व्यापारिक क्षेत्र को लेकर के किसी योजना के सर्वे या फिर भूखंड की नाप आदि के लिए भी आप कहीं जा सकते हैं। ऐसी स्थिति आपकी बन रही है। यदि आप राजनीतिक जीवन से जुड़े हैं। या फिर अन्य कोई तरह के कार्य व्यापार करते हैं तो, संबंधित क्षेत्र में लघु यात्राओं की स्थिति इस सप्ताह के अंतिम में होने के ज्यादा चांसेस दिखाई दे रहे हैं। अतः आपको ऐसे में पूरे सावधानी के साथ चलना चाहिए।
मकान और गाड़ी: धनुराशि
इस राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआती दौर से ही किसी भवन और भूमि से जुड़े मामलों में बड़ी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। यदि घर परिवार या पैतृक संपत्ति मे कोई विवाद तथा अनाधिकार या अतिक्रमण की स्थिति उत्पन्न हो गई है। तो उसे लेकर ग्रहों की स्थिति सावधान करती हुई दिखाई दे रही है। यानी ऐसे मामलों के संदर्भ में आपको एहतियात के तौर पर पूरी सावधानी रखने की जरूरत रहेगी। क्योंकि ऐसा संभव है कि आपके विरोधी इस सप्ताह के अंतिम दिनों में किसी भूखंड और अन्य निर्माण या कृषि योग्य भूखंड भी हो सकता है। जिसमें ऐसे विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। अदालत की दहलीज तक उन्हें ले जाना पड़ सकता है। यानी आपकी सावधानी आपकी सफलता के मार्ग को यहां दर्शा रही है। इसलिए आप पूरी तरह से ऐसे मामलों में सावधान रहें। वाहन सुख भी आपका बना हुआ रहेगा।
स्वास्थ्य: धनु राशि
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस सप्ताह के सितारों की चाल यह बता रही है कि, इस राशि के जातक स्वस्थ तथा दुरुस्त बने हुए रहेंगे। यदि शरीर में कोई पीड़ा है तो, उनके समाप्त होने की स्थिति बन रही है। यानी सप्ताह के शुरुआत से ही आपकी सेहत अच्छी और सुखद दिखाई दे रही है आपका चेहरा आकर्षक और सुंदर बना हुआ रहेगा। लेकिन सप्ताह के मध्य में मौसम का बदलाव और ग्रहों की चल कहीं ना कहीं यह दिखा रही है कि, रोग और पीड़ा उत्पन्न हो सकते हैं, जैसे आंतरिक अंगों की पीड़ाएं और बाहरी अंगों की पीड़ाएं दे सकते हैं। अतः अपने खान-पान का ध्यान रखें। काम करें, लेकिन आराम का भी ख्याल रखें। और ऐसे भोजन को ना करें। जो स्वादिष्ट हो लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक हो। तात्पर्य है सेहत की रक्षा जिन पदार्थों से ना हो उन्हें नहीं खाना चाहिए। अतः अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखें।
उपयोगी उपाय: धनु राशि
इस सप्ताह इस राशि वालों को शनिवार के दिन तेल का दान करना चाहिये। भगवान शनि को भी तेल अर्पित कर दीपक दान करें तथा भोग प्रसाद आदि अर्पित करें। पक्षियों को दाना डालें। जिससे आपका शैक्षिक और व्यापारिक पहलुओं को सुधारने के मौके बनेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता स्थापित होगी।स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। यानी ऐसे उपाय कर करके आप आ रही समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

भाग्यशाली अंक: धनु राशि
इस सप्ताह इस राशि वालों के लिए भाग्यशाली अंक 7 रहेगा। जिससे आप अपने कार्य और व्यापार तथा शैक्षिक पहलुओं को सुधारने के लिए भी कर सकते हैं। यानी इस अंक के प्रयोग से आपको काफी मदद मिलेगी। जो आपके सौभाग्य को बढ़ाने वाला रहेगा।
भाग्यशाली रंग: धनु राशि
इस राशि वालों को इस सप्ताह अपने सुख सौभाग्य को बढ़ाने और कार्य तथा व्यापार में आ रही मुश्किलों को कम करने के लिए, तथा संबंधों को मधुर एवं सामंजस्यपूर्ण बनाने हेतु बेगानी रंग का निश्चित तौर से प्रयोग करना चाहिये। जो आपके सौभाग्य को मजबूत करने वाला रहेगा।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. धनु राशि वालों के लिए 15 से 21 मार्च 2026 का सप्ताह कैसा रहेगा?
An. इस सप्ताह धनु राशि के जातकों के लिए शिक्षा, करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य में थोड़ी सावधानी और मेहनत की आवश्यकता रहेगी।
Q. क्या इस सप्ताह धनु राशि वालों को नौकरी या करियर में सफलता मिलेगी?
An. हाँ, ग्रहों की स्थिति नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में सकारात्मक संकेत दे रही है। नौकरी की तलाश करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं और व्यापार में नए समझौते या योजनाएँ बन सकती हैं।
Q. धनु राशि वालों के प्रेम संबंध इस सप्ताह कैसे रहेंगे?
An. प्रेम संबंधों में सामान्यतः मधुरता बनी रहेगी, लेकिन सप्ताह के मध्य में साथी के साथ हल्का मतभेद हो सकता है। समझदारी और संवाद से रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।
Q. इस सप्ताह धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
An. आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह लाभदायक रह सकता है। खासकर व्यापार, खान-पान या सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
Q. धनु राशि वालों के लिए इस सप्ताह का शुभ अंक और रंग क्या है?
An. इस सप्ताह धनु राशि वालों के लिए शुभ अंक 7 और शुभ रंग बेगानी (बैंगनी/पर्पल) माना गया है, जो सौभाग्य और सफलता को बढ़ाने में सहायक रहेगा।
Q. धनु राशि वालों को इस सप्ताह कौन सा उपाय करना चाहिए?
An. शनिवार के दिन तेल का दान करें, भगवान शनि को तेल अर्पित कर दीपक जलाएँ और पक्षियों को दाना डालें। इससे शिक्षा, व्यापार और संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।




