असल जिंदगी में बड़े उलट फेर के संकेत 22 से 29 अगस्त के बीच चंद्रमा का गोचर देने वाला रहेगा।
चंद्रमा धनु मकर और कुंभ राशि में जब इस सप्ताह गोचर करेगा तो, तुला से मीन राशि के जातकों के जीवन में कई चीजों में बड़ा उलट फेर करने को तैयार दिख रहा है। क्या आपके कोई कार्य और क्लाइंट आते आते रुक जाते है, घर में तनाव बढ़ रहे हैं तो, देखते हैं, मंगल भवन के इस साप्ताहिक राशिफल में आचार्य अंकुश के साथ चंद्रमा आपके लिए क्या लेकर आया।
तुला राशि: शारीरिक बल में वृद्धि परिवार का साथ
स्वास्थ्य:
चंद्रमा ने आपके कई कामों को बनाने का संकेत इस सप्ताह दे दिया है। आपका बल और पराक्रम बढ़ने वाला रहेगा। जिससे घर परिवार के लोगों का अच्छा साथ इस दौरान आपको मिलता रहेगा। सेहत हित और फिट बनी रहेगी।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
लव लाइफ:
रिश्तों में जो पुराने समय से खींचतान चल रही थी, वह समाप्त होगी। किसी रूठे हुए लव पार्टनर को मैसेज के द्वारा मनाने के बजाय उनसे फोन पर संपर्क करें और अपनी गलती को स्वीकार करें, जिससे संबंध अच्छे बनेंगे।
करियर:
व्यापारिक जीवन में कोई बड़ी साझेदारी हाथ लगेगी। किसी पहुंचे हुए व्यक्ति या अधिकारी का साथ आपके लिए नए अवसरों को लेकर हाजिर होगा। आत्मविश्वास के साथ काम करें।
आर्थिक स्थिति:
आय के स्रोत उत्पन्न होंगे। खर्च कुछ बढ़ेंगे लेकिन सावधानी से चलेंगे तो, लाभ बढ़ता रहेगा। किसी को उधार में पैसे देने से बचें, फिजूल खर्च करने से बचें,ऑनलाइन शॉपिंग आंख बंद करके न करें, नहीं अत्यधिक खर्च का दबाव बढ़ेगा और आपका आर्थिक बैलेंस गड़बड़ हो सकता है।
वैवाहिक जीवन:
जीवन साथी के बीच तालमेल शानदार रहेगा। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी होटल में आपको डिनर करने का मौका मिल सकता है, लेकिन सप्ताह के अंतिम दिनों में आपका इम्तिहान भी हो सकता है सावधान रहें।
उपाय:
- शिवजी की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ रोज करें, घर में घी का दिया जलाकर आरती करें।
सारांश:
कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने कार्य में ध्यान लगाएं और समय की कीमत समझें
वृश्चिक राशि: शैक्षिक सफलता आर्थिक लाभ
स्वास्थ्य:
शारीरिक और मानसिक सेहत को मजबूत बनाने के लिए आपको कामकाजी जीवन में आराम के मंत्र को भी अपनाना पड़ेगा। सेहत के दृष्टिकोण से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। लेकिन सूझबूझ से काम लेना अत्यंत आवश्यक है।
लव लाइफ:
लव लाइफ में शक हो सकता है तथा कुछ अन्य प्रकार के विवाद हो सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ सारी बातें शेयर करें जिससे आप विवाद से काफी बच सकते हैं आपके पार्टनर के साथ 10 से15 दिन का ब्रेकअप हो सकता है
करियर:
कार्यक्षेत्र में आपकी ग्रोथ होगी। आपके कठिन परिश्रम से अधिकारी आपके ऊपर बड़ा काम सौंप सकते हैं, जिससे आने वाले समय पर आपका बहुत ही बड़ा फायदा हो सकता है
आर्थिक स्थिति:
उधार दिया हुआ पुराना पैसा आपको मिल सकता है। आर्थिक लाभ का असर आपके कार्य क्षेत्र में दिखाई देगा। इसके अलावा बहुत से आपके फायदे होंगे। जैसे आप करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हो सकते हैं।
वैवाहिक जीवन:
जीवनसाथी आपका फुल सपोर्ट करेंगे। किसी विवाद के मैटर को सुलझाने में आपके पार्टनर आपकी मदद कर सकते हैं, आपके लाइफ पार्टनर आपके लोन भरने पर मदद कर सकते हैं।
उपाय:
- शनिवार के दिन शनि मंदिर में तेल का दिया जलाकर शनि देव को तेल से स्नान कराएं।
सारांश:
चंद्रमा का गोचर आपके स्वाभाविक रुख को कड़े व्यवहार में परिवर्तित कर सकता है। जिससे निजी संबंध टूट सकते हैं। लेकिन फिर भी आप हिम्मत से उन परिस्थितियों से जीत लेंगे।
धनु राशि: आगामी योजनाओं में अच्छी सफलता मिलेगी
स्वास्थ्य:
सेहत में बुखार या सर दर्द हो सकता है, शारीरिक थकान भी हो सकती है। सोशल मीडिया या इंस्टाग्राम में आंखों को लगाकर ना बैठें। इससे आंखों मैं नुकसान बढ़ सकता है। नियमित्व हल्के व्यायाम जरूर करें।
लव लाइफ:
प्रेम संबंधों में नई एक्साइटमेंट देखने को मिलेगी। यदि आप अकेले हैं तो, पुरानी दोस्त आपकी लाइफ पार्टनर बनने संकेत दे सकती हैं। लेकिन पुरानी बातों को उठाने से बचें। नहीं तो, वह आग बबूला हो सकते हैं।
करियर:
यदि आप उच्च शिक्षा या स्कूली शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, आपकी मेहनत सफल होगी। निजी और सरकारी उपक्रमों में कार्य करने के सुखद मौके मिलेंगे। कुछ नए प्रोजेक्ट इस दौरान हाथ रख सकते हैं।
आर्थिक स्थिति:
दैनिक आमदनी का स्तर और अच्छा होगा। कहीं यदि आपने निवेश कर रखा है तो, वहां से बढ़िया रिटर्न मिल सकता है। इस दौरान आपका खर्च अचानक बढ़ सकता है जो, आगामी योजनाओं के संदर्भ में हो सकता है।
उपाय:
- गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं का दान दें, भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें।
सारांश:
कार्य और व्यवसाय में बढ़ता हुआ तालमेल प्रगति के नए रास्ते खोलेगा। लेकिन धन के लेन-देन में लापरवाही ना करें। किसी को अप्रिय शब्द कहने से तनाव को बढ़ सकते हैं।
मकर राशि: व्यापारिक और कार्मिक क्षेत्र में बढ़ेगा रुतबा
स्वास्थ्य:
बढ़ती हुई कार्मिक एवं व्यापारिक जिम्मेदारियां के कारण स्वास्थ्य में कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है। अनिद्रा की स्थिति से बचने के लिए प्रातः काल योगासन और हल्के व्यायाम जरूर करें।
लव लाइफ:
प्रेम और रोमांस के मामलों में हवा बाजी में कोई ऐसा सपना ना दिखाएं, जिसे पूरा करना आपके लिए कठिन हो जाएं। और उसे लेकर पार्टनर आपको समय-समय पर कोसता रहे, जिससे संबंधों लगाव खराब हो जाएं।
करियर:
आपकी दक्षताओं को देखते हुए इस सप्ताह वरिष्ठ अधिकारी कुछ बड़ी जिम्मेदारियां आपको सौंप सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में कोई रुका हुआ प्रस्ताव पास हो जाएगा। जिससे आप योजनाओं की नई शुरुआत कर सकते हैं।
आर्थिक स्थिति:
पूंजीगत निवेश में लाभ होगा। पैट्रिक संपत्ति में चल रहे विवादों में आपकी विजय होगी। जिससे अचल संपत्ति का लाभ इस दौरान आपको मिल सकता है। पूंजीगत निवेश को लाभकारी बनाने के लिए दस्तावेजों को अच्छी तरह से पढ़ लें।
वैवाहिक जीवन:
इस सप्ताह उनके साथ घर की जरूरत का सामान खरीदने के लिए बाजार का रुख कर सकते हैं। लेकिन धन का अधिक खर्च आपको परेशान कर सकता है। सूझबूझ बनाकर चलें। उन्हें भी समझें और वक्त दें, छोटी-छोटी बातों को सम्मान का विषय बिल्कुल ना बनाएं।
उपाय:
- शनिवार के दिन काली वस्तुओं का दें और आवारा कुत्तों को भोजन कराएं।
सारांश:
समय के अनुसार इस दौरान आपको जरूरी बदलाव को लागू करना पड़ेगा। जिससे आप कार्य और आजीविका के क्षेत्र में कदम कदम पर सफलता प्राप्त करेंगे। आपकी जागरूकता और सक्रियता बहुत कम आने वाली है।
कुंभ राशि: कार्मिक और व्यापारिक जीवन में कोई बड़ा सम्मान मिलेगा
स्वास्थ्य:
बढ़ती हुई कार्मिक और व्यापारिक जरूरत के लिए इस दौरान आपको अधिक सक्रिय रहना पड़ेगा। जिससे आप देखेंगे कि, सप्ताह के 48 घंटे बाद सेहत में कुछ थकावट और इंफेक्शन हो सकता है जो, मौसमी मिजाज के कारण संभव है।
लव लाइफ:
निजी संबंधों में बढ़ता हुआ आकर्षण संबंधों के प्यार और भरोसे को बढ़ाने वाला रहेगा। जिससे संबंध और रोमांटिक तथा आनंद दायक बने रहेंगे। इस दौरान आप निजी संबंधों को वैवाहिक जीवन में कन्वर्ट करने के लिए कदम बढ़ा सकते हैं।
करियर:
सूचना प्रौद्योगिकी मैनेजमेंट अध्यापन तकनीक प्रशासनिक और राजनीतिक क्षेत्र में करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। यदि आप कोई योजना बना रहे हैं उत्पादन और विक्रय से जुड़ी तो, यहां सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे।
आर्थिक स्थिति:
नियमित आमदनी का जो फ्लो है, वह और मजबूत होगा। आपका बैंक बैलेंस और अधिक अच्छा तथा मजबूत होगा। यदि कोई पुराने कर्ज या प्रीमियम भरना है, तो उसके कारण आपका बजट थोड़ा गड़बड़ हो सकता है। पैसे के लेन-देन में कानूनी पहलुओं को नजर अंदाज न करें।
वैवाहिक स्थिति:
पति-पत्नी के साथ बढ़ता ताल घर परिवार के वातावरण को और खुशनुमा बनाने वाला रहेगा। दोनों मिलकर बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए किसी निवेश की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं। लेकिन साज सज्जा और घर की सुविधा में अधिक धन्य खर्च हो सकता है।
उपाय:
- शिव चालीसा का पाठ करें और गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं।
सारांश:
इस दौरान आप कोई बड़े और मजबूत फैसले लेने के लिए कदम बढ़ा सकते हैं। जिससे उद्योगों को जीवित करने और उन्हें पटरी पर लाने में अच्छा सहयोग मिलेगा। लेन-देन के मामलों में लापरवाही ना बरतें।

मीन राशि: कार्यक्षेत्र में मिलेगी पदोन्नति किंतु रहें सतर्क
स्वास्थ्य:
इस दौरान चंद्रमा का गोचर आप के सेहत को मजबूत और सुंदर बनाने वाला रहेगा। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले के मुकाबले और अच्छी बनेगी। जिससे कदम कदम पर आपको सफलता मिलती रहेगी। लेकिन खानपान में लापरवाही बिल्कुल ना करें।
लव लाइफ:
सिंगल लोगों के जीवन में कोई उनका पसंदीदा व्यक्ति एंट्री ले सकता है। हालांकि जो पहले से रिलेशन में है, उन्हें कई बार छोटी-छोटी बातों में तनाव और झगड़े के कारण परेशान होना पड़ सकता है। लेकिन इस सप्ताह के अंतिम दिनों तक आपको अच्छे रिजल्ट प्रेम संबंधों में प्राप्त होंगे।
करियर:
चंद्रमा का गोचर इस सप्ताह आपके निजी और सरकारी उपक्रमों सहित जिन क्षेत्रों में आपकी रुचि है, वहां मान सम्मान और अच्छी स्थिति को देने वाला बना हुआ है। जिससे आपको पदोन्नति और कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
यह भी जरुर पढ़ें- साप्ताहिक राशिफल 22-29 अगस्त 2026 | चंद्र गोचर प्रभाव मेष से कन्या
आर्थिक स्थिति:
इस सप्ताह के बितते 48 घंटे के बाद आप देखेंगे कि, जो दैनिक आमदनी का जरिया है, वह और मजबूत होगा। और आपका कैश फ्लो नियमित रूप से बना रहेगा। हालांकि पुराने लेनदेन को निपटने में विवाद हो सकते हैं।
वैवाहिक जीवन:
जीवनसाथी के साथ आपने कोई, यदि भूमि खरीदने का विचार बना रखा है तो, उसे देखने के लिए जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन का बढ़ता तालमेल सकारात्मक वातावरण और प्रसन्नता को देने वाला रहेगा। लेकिन छोटी-छोटी बातों में अनावश्यक तनाव से बचें।
उपाय:
- भगवान सीता रामचंद्र जी को सुगंधित पुष्प माला अर्पित करें और पीले रंग की मिठाइयों का भोग लगाएं।
सारांश:
यह सप्ताह आपके कार्मिक व्यापारिक तथा स्वास्थ्य सहित लव लाइफ और अन्य क्षेत्रों में बहुत अच्छे परिणामों को दर्शा रहा है। जिससे आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त करने में सफल होंगे। और आपकी आर्थिक स्थिति कार्मिक और व्यापारिक जीवन में मजबूत बनेगी।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. 22 से 29 अगस्त 2026 के बीच चंद्रमा किन राशियों से गोचर करेंगे?
An. इस सप्ताह चंद्रमा धनु, मकर और कुंभ राशि से गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव तुला से मीन राशि तक दिखाई देगा।
Q2. 22 से 29 अगस्त 2026 में तुला राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा?
An. तुला राशि वालों के लिए सप्ताह सकारात्मक रहेगा। शारीरिक बल, पारिवारिक सहयोग, करियर और आय के नए अवसर मिल सकते हैं।
Q3. वृश्चिक राशि वालों को चंद्र गोचर से क्या लाभ मिलेगा?
An. वृश्चिक राशि वालों को शैक्षिक सफलता, करियर में प्रगति और आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों में संयम रखना जरूरी रहेगा।
Q4. धनु राशि के लिए 22 से 29 अगस्त का समय कैसा रहेगा?
An. धनु राशि वालों को शिक्षा, करियर और आगामी योजनाओं में सफलता मिल सकती है। निवेश और धन के लेन-देन में सावधानी बरतें।
Q5. मकर राशि वालों के करियर पर चंद्रमा का क्या प्रभाव पड़ेगा?
An. मकर राशि वालों को बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और रुके हुए व्यापारिक प्रस्ताव आगे बढ़ सकते हैं। संपत्ति और निवेश के मामलों में दस्तावेज ध्यान से पढ़ें।
Q6. कुंभ राशि वालों के लिए चंद्र गोचर क्या लेकर आएगा?
An. कुंभ राशि वालों को करियर और व्यापार में सम्मान व सफलता मिल सकती है। आमदनी मजबूत होगी, लेकिन खर्च और वित्तीय लेन-देन पर नियंत्रण रखें।
Q7. मीन राशि वालों को चंद्र गोचर से क्या लाभ होगा?
An. मीन राशि वालों के लिए पदोन्नति, सम्मान, मजबूत आय और करियर में नए अवसरों के संकेत हैं। स्वास्थ्य और पारिवारिक संबंधों में संतुलन बनाए रखें।



