वृश्चिक लग्न में राहु ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि में राहु ग्रह की स्थिति एक प्रभावशाली और परिवर्तनकारी स्थिति मानी गई है। जिनके शुभ प्रभाव में जातक को अपने उद्यमों में सफलता के साथ-साथ ज्ञान के प्रति अधिक रुचि भी देखने को मिलेगी। आपके लग्न के लिए, राहु ग्रह, तीव्रता, गहराई और जिज्ञासा देने वाले ग्रह माने गए हैं। लेकिन, यह भी तभी संभव है, जब आप राहु की अस्थिर ऊर्जा को अपने लाभ के लिए उपयोग करना जानते हों। साथ ही, आपको अपने जीवन की घटनाओं और रहस्यों से आसानी से सुलझाना भी सीखना होगा।
हमारे ‘मंगल भवन’ के पिछले लेख में हमने आपको तुला लग्न में राहु ग्रह के प्रभाव की जानकारी दी थी। आज के इस लेख में हम आपको वृश्चिक लग्न में राहु ग्रह के विशेष फलादेश की जानकारी देंगे। इसलिए पूरी जानकारी के लिए हमारे साथ लेख में बने रहें और लेख पसंद आने पर हमें अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
वृश्चिक लग्न और राहु ग्रह की विशेषता- ज्योतिष में
ज्योतिष में, वृश्चिक लग्न का स्वामी मंगल ग्रह है। यह एक जल तत्व लग्न है। स्वभाव की बात करें तो, इस लग्न के जातक बुद्धिमान, गुप्त विद्याओं में रुचि रखने वाले और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। ऐसे जातक बहुत ही मजबूत दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते है। इन जातकों का विशेष गुण होता है ये अपनी भावनाओं को किसी के सामने कभी जाहिर नहीं होने देते हैं। इन्हें गुस्सा बहुत ही जल्दी आता है। लेकिन वे अपने जीवनसाथी के प्रति बहुत समर्पित और वफादार होते हैं।
ज्योतिष में, यदि कुंडली के किसी भाव में मंगल और राहु ग्रह की युति बनती है तो, यह ‘अंगारक योग’ का निर्माण करती है। जो कि, एक अशुभ योग माना गया है। इस योग के प्रभाव में जातक में अत्यधिक क्रोध, आक्रामकता और भ्रम की स्थिति पैदा होती है। क्योंकि, मंगल ग्रह अग्नि और क्रोध का कारक ग्रह है वहीं राहु ग्रह अनिश्चितता और भ्रम से संबंधित है। जिससे जीवन में अनेक संघर्ष, दुर्घटनाएँ, उच्च रक्तचाप और रिश्तों में समस्याएं और भ्रम की स्थितियां आती हैं। हालांकि, इस योग का प्रभाव कुंडली के भाव के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। जिसमें जातक को रिश्तों, आर्थिक समस्याएं, और जन्म स्थान से दूर जाकर रहने की समस्याएं आ सकती है।
अब हम वृश्चिक लग्न के लिए शुभ ग्रहों की बात करें तो, शुभ ग्रहों का प्रभाव करियर के लिए सफलता, वित्त, लाभ और रिश्तों में समन्वय के रूप में होता है। वृश्चिक लग्न के लिए शुभ ग्रहों में गुरु बृहस्पति, चंद्रमा और सूर्य ग्रह जैसे शुभ ग्रह आते हैं, जबकि अशुभ ग्रह में, शनि, बुध और शुक्र ग्रह आते हैं।
ज्योतिष में- वृश्चिक लग्न में राहु ग्रह के फलादेश
लग्न कुंडली की राशि वृश्चिक में राहु ग्रह ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर यह जातक के लोभ, लाभ, स्वार्थ, गुलामी, दासता, संतान हीनता, कन्या संतति, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, बेईमानी इत्यादि विषयों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस लग्न में राहु ग्रह की दशा या महादशा में मजबूत और शुभ प्रभाव में राहु ग्रह जातक को ऊपर बताए उपरोक्त विषयों में शुभ फल प्राप्त होते हैं। जबकि, कुंडली में कमजोर और अशुभ राहु के प्रभाव में जातक को जीवन में अशुभ फल और अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
ज्योतिष में, राहु देवता की अपनी कोई राशि नहीं होती है व उन्हें किसी भी राशि का स्वामित्व प्राप्त नहीं है।
वह अपनी मित्र राशि और शुभ भाव में ही शुभ फल देते हैं। वृश्चिक लग्न में, राहु ग्रह कुंडली में चौथे, सातवें और ग्यारहवें भाव में अपनी दशा व अन्तरा में शुभ फल देते हैं। इसके अलावा, कुंडली के पहले (नीच राशि ), दूसरे (नीच राशि ), तीसरे, पांचवें , छठे , आठवें , नौवें, दसवें और बारहवें भाव में वे अपनी दशा व अंतर्दशा में अपनी क्षमतानुसार अशुभ फलदायक होते हैं। आगे लेख में हम लग्न कुंडली में राहु ग्रह के शुभ प्रभावशाली भावों के बारे में जानेंगे-
लग्न कुंडली में- राहु ग्रह के शुभ भाव व प्रभाव
- लग्न कुंडली के पहले भाव में राहु ग्रह
राहु ग्रह जब वृश्चिक लग्न के पहले भाव (लग्न भाव) में स्थित होता है, तो इसके कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय प्रभाव होते हैं। वृश्चिक लग्न के स्वामी मंगल हैं, और लग्न भाव में राहु की उपस्थिति जातक के व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, और जीवन के दृष्टिकोण को गहराई से प्रभावित करती है। जातक स्वभाव से बहुत महत्वाकांक्षी और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जुनूनी हो सकते हैं। राहु के प्रभाव के कारण, उनकी इच्छाएं अपरंपरागत या भौतिकवादी हो सकती हैं। वे अक्सर अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए शॉर्टकट या अनैतिक तरीकों का उपयोग करने से नहीं हिचकिचाते।
- लग्न कुंडली के सातवें भाव में राहु ग्रह (जीवनसाथी/साझेदारी)
वृश्चिक लग्न के सातवें भाव में राहु की स्थिति जातक के वैवाहिक जीवन, साझेदारी और सार्वजनिक मान-प्रतिष्ठा को महत्वपूर्ण रूप से प्रभाव करती है। सातवां भाव वृषभ राशि में पड़ता है, जिसके स्वामी शुक्र हैं, और राहु इस भाव में भौतिक सुख-सुविधाओं और रिश्तों के प्रति तीव्र इच्छा पैदा करता है। उन्हें ऐसे साथी पसंद आ सकते हैं, जो सामान्य से अलग-हटकर हों। ऐसे जातकों को शायद विदेशी, अलग संस्कृति के, या बहुत प्रभावशाली और रहस्यमयी व्यक्तित्व वाले लोग पसंद आते हैं। साथ ही, व्यावसायिक साझेदारियाँ जातक के लिए लाभदायक हो सकती हैं। साझेदारी से धन लाभ और वित्तीय स्थिरता मिल सकती है। जातक को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने या विदेशी भूमि से संबंधित व्यापार में अच्छी प्रगति मिलने की संभावना होती है।
- लग्न कुंडली के आठवें भाव में राहु ग्रह (आयु/गुप्त ज्ञान):
कुंडली के आठवें भाव में राहु ग्रह के प्रभाव जातक के लिए, गहरे और जटिल होते हैं। आठवां भाव आयु, मृत्यु, विरासत, गुप्त ज्ञान, अचानक होने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और पुराने पापों को दर्शाता है। राहु, जो कि एक छाया ग्रह है और मायावी व भौतिकवादी है, जब इस भाव में होता है तो, जातक को ज्योतिष, तंत्र-मंत्र, गूढ़ विद्याओं, रिसर्च और रहस्यमयी विज्ञान की ओर आकर्षित करता है। ऐसे लोग इन क्षेत्रों में गहराई तक जा सकते हैं और सफलता भी पा सकते हैं। साथ ही जातक को ससुराल पक्ष से या विरासत में अचानक धन लाभ होने की संभावना होती है।
- लग्न कुंडली के बारहवें भाव में राहु ग्रह (व्यय/मोक्ष/विदेश)
वृश्चिक लग्न की कुंडली में, बारहवें भाव में राहु ग्रह की स्थिति जातक के जीवन पर जटिल और गहरे प्रभाव डालती है। क्योंकि, बारहवां भाव व्यय, मोक्ष, विदेश यात्रा, अस्पताल और छिपे हुए शत्रुओं से संबंधित है। जब राहु इस भाव में होता है, तो राहु की यह स्थिति जातक को विदेश यात्रा के कई अवसर प्रदान कर सकती है। और अक्सर ऐसे जातक अपने जन्मस्थान से दूर जाकर रहने में सफल होते हैं। यह स्थिति जातक को भौतिकवादी दुनिया से दूर मोक्ष और आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित कर सकती है। ऐसे लोगों को गुप्त विद्याओं, ज्योतिष या छिपे हुए ज्ञान में गहरी रुचि हो सकती है और वे इन क्षेत्रों में महारत हासिल कर सकते हैं।
वृश्चिक लग्न में राहु ग्रह के शुभ व अशुभ प्रभाव
इस लग्न में राहु ग्रह के प्रभाव उस भाव और अन्य ग्रहों के साथ युति व सम्बन्ध के अनुसार होते है। चलिए जान लेते हैं-
लग्न में राहु ग्रह के शुभ प्रभाव
- राहु का शुभ प्रभाव हो तो ऐसे जातक की गुप्त या रहस्यमयी विद्याओं, जैसे ज्योतिष, मनोविज्ञान, फोरेंसिक या शोध कार्यों में गहरी रुचि होती है, जिसमें वे बहुत सफल हो सकते हैं।
- लग्न में राहु ग्रह के शुभ प्रभाव से जातक में सफलता, नियंत्रण और मान्यता प्राप्त करने की तीव्र इच्छाशक्ति होती है। जिससे वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित रहते हैं।
- राहु की अच्छी स्थिति विदेश यात्रा या बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने के अवसर देने वाली होती है जिससे जातक को पेशेवर जीवन में बहुत सफलता मिलती है।
- कुछ विशेष भावों (जैसे ग्यारहवें भाव) में राहु की शुभ स्थिति जातक के लिए लाभ लाभ का संकेत देने वाली होती है।
लग्न में राहु ग्रह के दुष्प्रभाव
- राहु ग्रह की अशुभ स्थिति के कारण जातक के जीवन में अचानक परिवर्तन और उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, जिससे असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है।
- यदि कुंडली के दूसरे भाव पर राहु का अशुभ प्रभाव में हो, तो ऐसे जातक की वाणी कठोर होती है और परिवार में तनाव की स्थिति बनी रहती है।
- वैवाहिक जीवन में अस्थिरता, धोखे या अप्रत्याशित चुनौतियां आ सकती हैं, जिससे जीवनसाथी के साथ संबंधों पर असर पड़ सकता है।
- अचानक गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड़ सकता है और कानूनी मामलों या मुकदमों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।
- कुंडली में अन्य ग्रहों की स्थिति के आधार पर स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं, जैसे काल सर्प दोष (यदि पांचवें भाव में राहु हो) की समस्या आ सकती है।

वृश्चिक लग्न में राहु ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने हेतु कुछ आसान उपाय
वृश्चिक लग्न में राहु के अशुभ प्रभावों को कम करने और शुभ प्रभावों को बढ़ाने के लिए हमारे ‘मंगल भवन’ के ज्योतिष आचार्यों द्वारा ये उपाय बताए गए हैं-
- प्रतिदिन या शनिवार के दिन राहु ग्रह के बीज मंत्र “ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः” का 108 बार जाप करें। यह मंत्र राहु के नकारात्मक प्रभावों को शांत करने में मदद करता है।
- शनिवार का व्रत रखने और शनिदेव की पूजा करने से भी राहु के बुरे प्रभाव कम होते हैं, क्योंकि राहु शनि का मित्र ग्रह है।
- शनिवार को काले कपड़े, उड़द की दाल, तिल या सरसों के तेल का दान करना शुभ माना जाता है।
- यदि संभव हो तो नाग मंदिर में जाकर सांप को दूध पिलाना या नाग देवता की पूजा करना राहु के अशुभ प्रभाव, विशेषकर कालसर्प दोष (यदि हो) से मुक्ति देता है।
- शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना और उसकी परिक्रमा करना लाभकारी होता है।
- राहु के अशुभ प्रभाव के लिए जातक किसी वरिष्ठ या अनुभवी ज्योतिष सलाह के बाद अष्टमुखी रुद्राक्ष धारण करने से भी लाभ मिल सकता है।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. क्या, वृश्चिक लग्न में राहु ग्रह के प्रभाव अशुभ होते हैं?
An. वृश्चिक राशि में राहु ग्रह की स्थिति एक प्रभावशाली और परिवर्तनकारी स्थिति मानी गई है। जिनके शुभ प्रभाव में जातक को अपने उद्यमों में सफलता के साथ-साथ ज्ञान के प्रति अधिक रुचि भी देखने को मिलेगी। आपके लग्न के लिए, राहु ग्रह, तीव्रता, गहराई और जिज्ञासा देने वाले ग्रह माने गए हैं।
Q. वृश्चिक लग्न में राहु ग्रह के शुभ प्रभाव में क्या होता है?
An. राहु का शुभ प्रभाव हो तो ऐसे जातक की गुप्त या रहस्यमयी विद्याओं, जैसे ज्योतिष, मनोविज्ञान, फोरेंसिक या शोध कार्यों में गहरी रुचि होती है, जिसमें वे बहुत सफल हो सकते हैं। लग्न में राहु ग्रह के शुभ प्रभाव से जातक में सफलता, नियंत्रण और मान्यता प्राप्त करने की तीव्र इच्छा शक्ति होती है। जिससे वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित रहते हैं।
Q. वृश्चिक लग्न के जातक को कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए?
An. राहु के अशुभ प्रभाव के लिए जातक किसी वरिष्ठ या अनुभवी ज्योतिष सलाह के बाद अष्टमुखी रुद्राक्ष धारण करने से भी लाभ मिल सकता है।
Q. वृश्चिक लग्न के जातक की कुंडली में कौन से ग्रह शुभ प्रभाव देते हैं?
An. वृश्चिक लग्न के लिए शुभ ग्रहों में गुरु बृहस्पति, चंद्रमा और सूर्य ग्रह जैसे शुभ ग्रह आते हैं, जबकि अशुभ ग्रह में, शनि, बुध और शुक्र ग्रह आते हैं।




