तुला लग्न में केतु ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला लग्न में केतु के प्रभाव से जातक को रिश्तों, संतुलन और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में गहरे अनुभव प्राप्त होते हैं। यदि, लग्न कुंडली में सातवें भाव में केतु का प्रभाव हो तो, यह जातक को जीवन में भावनात्मक अलगाव, रिश्तों में चुनौतियां और वैराग्य की भावना देने वाला हो सकता है। लेकिन, यह आध्यात्मिकता और गुप्त ज्ञान की ओर अधिक रूचि भी जातक में, जागृत करता है। जिससे जीवन में संतुलन और आत्म-ज्ञान प्राप्त करने की एक नई यात्रा की शुरुआत होती है। इसके अलावा, जब केतु मित्र राशियों (जैसे- शनि की राशि) में हो, तो यह धन और संतान सुख जैसे शुभ प्रभाव देने का कारक भी हो सकता है।
तुला लग्न में केतु ग्रह स्थिति, प्रभाव और महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु ग्रह को अश्विनी, मघा और मूल नक्षत्र का स्वामी बताया गया है। यह एक अशुभ ग्रह है। वास्तव में, केतु स्वर भानु नामक राक्षस का धड़ है। उसके सिर के भाग को राहु और धड़ वाला भाग केतु है। जिस कुंडली में, राहु-केतु दोनों की उपस्थिति होती है, वहां कालसर्प दोष का निर्माण होता है। दिशाओं में केतु का प्रभाव वायव्य कोण माना गया है। जहां केतु सबसे अधिक active होता है।
- केतु की स्थिति
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, तुला लग्न में केतु छठे भाव का स्वामी होकर षष्ठेश होता है। जिस कारण यह जातक के रोग, ऋण, शत्रु, अपमान, चिंता, शंका, पीड़ा, ननिहाल, असत्य भाषण, योगाभ्यास, जमींदारी वणिक वृत्ति, साहूकारी, वकालत, व्यसन, ज्ञान, कोई भी अच्छा बुरा व्यसन के क्षेत्र के कारक है। किसी भी जातक की जन्म कुंडली में यदि केतु अपनी दशाकाल में बलवान व शुभ प्रभाव में हो तो जातक को ऊपर बताए गए क्षेत्रों में शुभ फल मिलते हैं। लेकिन, कमजोर या अशुभ प्रभाव में रहने से केतु के इन क्षेत्रों में अशुभ फल मिलते हैं।
- तुला राशि
ज्योतिष में, तुला राशि को संतुलन का प्रतीक माना गया है। इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। जिसका केतु के साथ मित्रता व अच्छा संबंध है। इसके अलावा, ये दोनों ग्रह वायु तत्व प्रधान ग्रह हैं। इसलिए, जब केतु शुक्र द्वारा शासित राशि में स्थित होता है, तो यह जातक के संतुलन, समन्वय और प्रबंधन क्षमता में वृद्धि करता है। क्योंकि, यदि तुला राशि पर केतु का प्रभाव रहता है तो, ऐसे जातकों की यही विशेषता होती है कि, वे दूसरों की जरूरतों को अपनी जरूरतों से हमेशा ऊपर ही रखते हैं, और अपने वास्तविक स्वरूप को व्यक्त करने के लिए इन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। केतु ग्रह की ऐसी स्थिति तुला राशि के लिए उनके पिछले जन्म के अनुभवों, संतुलन और जुड़ाव खोजने से संबंधित कार्मिक कर्मों का प्रतिनिधित्व करती है। इसके और भी कई विशेष लक्ष होते हैं। आइए, जान लेते हैं, ऐसे विशेष तथ्य क्या है-
तुला राशि में केतु ग्रह- प्रमुख लक्षण
- मजबूत संबंध व निर्माण की और ध्यान केंद्रित
तुला लग्न में केतु से प्रभावित जातक साझेदारी और सहयोग की ओर स्वाभाविक रूप से आकर्षित होते हैं।
जिससे वे सद्भाव और कूटनीति को बढ़ावा देने में अधिक माहिर होते हैं।
- दूसरों को खुश करने की प्रवृत्ति
तुला लग्न में केतु से प्रभावित जातक अपनी ख़ुशी से पहले दूसरों की जरूरतों और खुशी को प्राथमिकता देते हैं, कभी-कभी अपनी इच्छाओं की उपेक्षा करते हैं।
- संघर्ष का भय
इस लग्न में केतु ग्रह के प्रभाव से जातक में टकराव और असहमति से बचने के लिए निष्क्रिय-आक्रामक व्यवहार या अपनी आवाज को दबाने की प्रवृत्ति हो सकती है।
- न्याय की प्रबल भावना
लग्न में केतु के प्रभाव वाले जातकों में न्याय की सहज भावना होती है और वे जीवन के सभी पहलुओं में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करते हैं।
- आत्म-अभिव्यक्ति में समस्या
केतू के प्रभाव में जातक को अपनी खुद की जरूरतों और विचारों को व्यक्त करना चुनौतीपूर्ण लगता है और वह किसी से अपनी समस्या बता नहीं पाते हैं।
- अनिर्णय की स्थिति
तुला लग्न में केतु के प्रभाव से जातक को किसी मुद्दे के सभी पहलुओं पर विचार करने और सही निर्णय लेने में समस्या होती है और भ्रम की स्थिति के कारण जातक अक्सर गलत निर्णय लेते हैं।
तुला लग्न में केतु ग्रह- दशा व महादशा के प्रभाव
हमारे ‘मंगल भवन’ के ज्योतिष आचार्यों के अनुसार, तुला लग्न वालों के लिए केतु ग्रह की महादशा के परिणाम कमजोर और अशुभ होते हैं। क्योंकि, इस दशा के दौरान जातक को अपने जीवन में कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है। जन्म कुंडली के सातवें भाव में केतु की स्थिति वैवाहिक जीवन और साझेदारी सम्बन्धों में कलह की संभावना को बढ़ाती है। इसके अलावा, जातक को मानसिक बेचैनी और असहाय महसूस होता है। ऐसे जातक की इच्छाओं की पूर्ति होने में कठिनाई होती है। इन जातकों का वैवाहिक जीवन भी अधिक सहज नहीं होता है।
तुला राशि में केतु ग्रह के के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव
वेसे तो, ज्योतिष के अनुसार, तुला लग्न के जातकों में, कूटनीतिक स्वभाव और सद्भाव की इच्छा मूल्यवान गुण होता हैं। लेकिन, अपने नकारात्मक पहलुओं को स्वीकार कर जीवन में आगे बढ़ने से तुला राशि में केतु ग्रह के अशुभ प्रभाव से आने वाली की चुनौतियों से उबरने में सहायक हो सकता है। तो आइये जान लेते हैं, तुला लग्न में केतु ग्रह के अशुभ प्रभाव से निकलने हेतु कुछ आसान टिप्स और सुझाव-
- किसी को भी “ना” कहना सीखें और अपराध बोध महसूस किए बिना अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दें।
- अस्वीकृति के दर को निकालकर भय के बिना अपने वास्तविक स्वरूप को दूसरों के समक्ष खुलकर व्यक्त करें।
- अपने विचारों और इच्छाओं को व्यक्त करने के नए-नए तरीके खोजें।
- दूसरों की ख़ुशी के पहले स्वयं के आत्म-खोज और अपनी आंतरिक आवश्यकताओं को समझने पर अधिक ध्यान केंद्रित करें।
- रचनात्मक सोच और असहमति देना सीखे और मतभेदों को सम्मान पूर्वक बुद्धि से सुलझाना सीखें।

केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय
तुला लग्न में केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए, कुछ आसान उपाय इस प्रकार है-
- सोमवार के दिन शिवलिंग पर कुशा द्वारा जल अर्पित करें।
- दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का नियमित पाठ करें।
- केतु के मूल मंत्र जैसे- “ॐ स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं स: केतवे नम:” का जप 5, 11 या 18 माला करें।
- हर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं।
- जरुरत मन्द को कंबल, छाता, लोहा, उड़द, गर्म कपड़ों का दान करें।
- केतु के दोष निवारण के लिए आप लहसुनिया रत्न धारण करें। लेकिन ध्यान रहें, जन्म कुंडली के अनुसार ग्रहों की दशा और प्रभाव बदलते हैं, इसलिए बिना ज्योतिष सलाह के कोई रत्न धारण न करें।
- कालिया नाग पर नाचते हुए भगवान कृष्ण की तस्वीर की रोजाना पूजा करने से मानसिक शांति मिलेगी।
- काले रंग की गाय की सेवा करें और भोजन खिलाएं।
- किसी जरूरतमंद को वस्त्र का दान करें।
- भगवान शिव का नियमित पूजन करे व शिव चालीसा का पाठ भी करें।
FAQS\अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. तुला लग्न में केतु ग्रह के प्रभाव में क्या होता है?
An. तुला लग्न में केतु ग्रह के प्रभाव से जातक को रिश्तों, संतुलन और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में गहरे अनुभव प्राप्त होते हैं। यदि, लग्न कुंडली में सातवें भाव में केतु का प्रभाव हो तो, यह जातक को जीवन में भावनात्मक अलगाव, रिश्तों में चुनौतियां और वैराग्य की भावना देने वाला हो सकता है। लेकिन, यह आध्यात्मिकता और गुप्त ज्ञान की ओर अधिक रूचि भी जातक में, जागृत करता है।
Q. कैसे पता लगाएं, तुला लग्न में केतु का प्रभाव या लक्षण हैं?
An. तुला लग्न में केतु से प्रभावित जातक साझेदारी और सहयोग की ओर स्वाभाविक रूप से आकर्षित होते हैं। जिससे वे सद्भाव और कूटनीति को बढ़ावा देने में अधिक माहिर होते हैं। इसके अलावा, तुला लग्न में केतु से प्रभावित जातक अपनी ख़ुशी से पहले दूसरों की जरूरतों और खुशी को प्राथमिकता देते हैं, कभी-कभी अपनी इच्छाओं की उपेक्षा करते हैं।
Q. जन्म कुंडली में केतु के अशुभ प्रभाव के लिए कौन सा रत्न पहनना चाहिए?
An. केतु के दोष निवारण के लिए आप लहसुनिया रत्न धारण करें। लेकिन ध्यान रहें, जन्म कुंडली के अनुसार ग्रहों की दशा और प्रभाव बदलते हैं, इसलिए बिना ज्योतिष सलाह के कोई रत्न धारण न करें।
Q. तुला लग्न में केतु ग्रह के बारे में, ज्योतिष में क्या विशेषता बताई गई है?
An. ज्योतिष में, तुला राशि को संतुलन का प्रतीक माना गया है। इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। जिसका केतु के साथ मित्रता व अच्छा संबंध है। इसके अलावा, ये दोनों ग्रह वायु तत्व प्रधान ग्रह हैं। इसलिए, जब केतु शुक्र द्वारा शासित राशि में स्थित होता है, तो यह जातक के संतुलन, समन्वय और प्रबंधन क्षमता में वृद्धि करता है।




