20 जुलाई 2026 सूर्य पुष्य नक्षत्र प्रवेश: तुला से मीन राशिफल

पुष्य नक्षत्र को ज्योतिष में नक्षत्रों के राजा के रूप में जाना जाता है। यह अपनी उर्वरता और पोषणता के कारण अत्यंत शुभ और सकारात्मक माना जाता है, इस नक्षत्र के स्वामी  देव गुरु बृहस्पति होते हैं। यह अत्यंत शुभ और सकारात्मक श्रेणी में आता है। गुरु पुष्य योग का महत्व सबको विदित है। इस नक्षत्र के समय यदि कोई कार्य किए जाते हैं तो, अपने आप में सिद्धि को देने वाले माने जाते हैं। सूर्य का इस नक्षत्र में गोचर 20 जुलाई से शुरू होगा जो कि, 3 अगस्त 2026 तक रहेगा।

तो आइए आचार्य अंकुश के साथ मंगल भवन के इस लेख में हम जानते हैं कि, सूर्य का यह गोचर आपके जीवन में खुशियों की बरसात लेकर आया है या फिर यहां पर्दे के पीछे कुछ और चल रहा है तो, पहले हम इस भाग में मेष से लेकर कन्या राशि तक के लिए जान लेते हैं। इनके साथ क्या होगा। इन सूरमाओं की स्थिति क्या होगी? 

एक ऐसी अदृश्य चाल जो कि ब्रह्मांड के बीच हो रही है, जिसकी हलचल सभी को सुनाई दे रही है, यह हलचल ऐसे मौसम में हो रही है, जब बादलों की गड़गड़ाहट और काली घटा के मध्य मन मयूरा नाचने लगता है। यह दृश्य आम नहीं बल्कि बहुत ही खास है जो, आपके जीवन में बहुत कुछ अच्छी स्थिति को ला सकता है। या फिर दे सकता है बड़ी परेशानियां?

20 जुलाई 2026 को सूर्य का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश इस राशि के लिए अत्यंत शुभ और सकारात्मक स्थिति को दर्शा रहा है। ब्रह्मांड का सबसे रहस्यमई जो भाव है वह कोई और नहीं यह कर्म भाव ही है और राजा इस भाव में दसवें भाव में आपकी राशि से दसवें भाव में गोचर कर रहा है। संपूर्ण संसार की ऊर्जा का केंद्र और जीवन का प्राण कहा जाने वाला सूर्य आज स्वयं आपके कार्य क्षेत्र का मौके का मुयाना किया है। जिससे आप देखेंगे कि, कार्य और कारोबार के क्षेत्र में आपका मान सम्मान तथा मुनाफा बढ़ेगा। नई नौकरी नई प्रमोशन या कोई बड़ा बिजनेस इस दौरान आप कर सकते हैं कोई बड़ी कामयाबी आपका इंतजार कर रही है। यहां पर दिगबली सूर्य। जिससे आपके कार्य और कारोबार का विस्तार होना है, शारीरिक मानसिक और धन के मामलों में बहुत बड़ी उन्नति होने का समय आ चुका है। जिसका आपको इंतजार था जो, आप चाह रहे थे वह समय आपसे बिल्कुल दूर नहीं है उसकी शुरुआत हो रही है। आपके करियर के फील्ड में तरह-तरह की लाइट चमकेगी, किस्मत चमकेगी भाग्य बदलेगा और आपका नाम रोशन होगा। लेकिन ध्यान रहे संतान पक्ष और प्रेम मामलों में यहां थोड़ा सा सावधानी की जरूरत रहेगी।

रथ पर सवार होकर सूर्य ने रानी के घर पहुंच कर धार्मिक आयोजनों और अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्कता का पुनः निरीक्षण किया है। जो यह बताता है कि आपको अपने कार्य व्यापार घर परिवार तथा धार्मिक जो आपकी स्थित है, उसके प्रति सचेत होने की जरूरत रहेगी। यदि आप यहां पर सचेत रहते हैं और लापरवाही बिल्कुल नहीं करते हैं तो, यकीन मानिए आपके भाग्य को बहुत अधिक अच्छा करने वाला रहेगा। दा फॉर्च्यून मेकर सूर्य का यह गोचर सिद्ध होगा। क्योंकि सूर्य यहां से नवमं भाग में होकर गुजर रहे हैं जो, आपके भाग्य से संबंध रखने वाला है‌। अतः वृश्चिक राशि वाले अगर सावधानी से चलते तो, निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी। राजा ने आपको धर्म और देव पूजन से जुड़े कामों को सही ढंग से करने का आदेश दिया है। जो काम बहुत दिनों से अटके थे वह सुपर फास्ट स्पीड में पूरे होंगे और आपके लक्ष्य हासिल होंगे।

राजा की यहां एंट्री हो चुकी है और पुष्य नक्षत्र में 20 जुलाई 2026 को जो उनका प्रवेश हो रहा है, वह गुरु के नक्षत्र में हो रहा है। गुरु उनके परम मित्र हैं और इस राशि के स्वामी भी गुरु ही है। इस तीरंदाज को सूर्य ने बहुत ही सावधानी से तथा गुप्त तरीके से सुरक्षित रहने का और विरोधियों पर आक्रमण करने का संदेश दिया है। कार्य और व्यापार के क्षेत्र में आपको उन बातों से बचना चाहिए जो, अत्यंत गुप्त है उन्हें उजागर नहीं करना चाहिए। यहां की गोपनीय महत्वपूर्ण बात यह है कि, किसी घर परिवार या निकट संबंधी से गुप्त धन का लाभ और अचानक लॉटरी या निवेश के द्वारा धन लाभ हो सकता है। लेकिन आपको वहां चलते समय और अनजान जगह में जहां आप जा रहे हैं, वहां पूरे तरह से इंस्टेंट मैन की तरह सावधानी रखें तो, निश्चित रूप से आपको लाभ होता दिखाई दे रहा है। आपको अपने खान-पान और हल्के व्यायाम की तरफ भी ध्यान देना चाहिए।

सूर्य यहां आपके सातवें भाव में गोचर करने के लिए तैयार है। जो 20 जुलाई 2026 से पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे। व्यापार के दृष्टिकोण से सूर्य का यह गोचर आपके लिये गेम चेंजर साबित हो सकता है। जो आप बिजनेस करते हैं, यानी पार्टनरशिप में एक नया मोड आने के संकेत मिल रहे हैं। यहां पर आप देखेंगे कि, जो आपके साझेदारी के बिजनेस है या जहां पर आप जिस पद पोस्ट में अपना योगदान दे रहे हैं। कारोबार रोजगार को बढ़ाने को लेकर वहां आपकी बातों को अनसुना किया जा रहा है। यही से शुरू होगा एक नया ड्रामा। जिससे परेशानी बढ़ सकती है। अतः सावधान रहें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य और उसकी आक्रामकता आप घर में भी देखेंगे कि, तनाव पैर जमाए बैठा है, आप कुछ कहते हैं तो, वह 100 की स्पीड में आपके ऊपर आग बगूला हो जाते हैं। हालांकि राजा का यहां प्रवेश कई मामलों में आपके लिए अच्छा भी रहेगा। राजा ने आपको संकेत दिया कि, धैर्य बौद्धिकता और शांति से अगर आप काम लेंगे तो  पार्टनरशिप आपकी और मजबूत तथा अच्छी मुनाफे वाली साबित होगी। परिवार में मंगल काम होते रहेंगे।

ब्रह्मांड के महानायक का यहां इस भाव में प्रवेश करना। और बीमार तथा रोगियों का निरीक्षण करना, उनके जीवन में एक नया हौसला तथा उमंग भरने का जो आपका प्रयास है, यहां सफल होता रहेगा। यानी आप बाहुबली के रूप में यहां प्रदर्शन कर सकते हैं। अभिप्राय यह है कि, आपको कार्य और कैरियर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता के संकेत मिल चुके हैं। जो पहले की परेशानियां हैं, वह दूर होगी और आप अपने कार्य को व्यवस्थित ढंग से करने में सफल होंगे। रोग ऋण और शत्रु का यहां सफाया संभव है। यानी आपकी ताकत और मजबूत होगी। उभरते हुए खिलाड़ी अभिनेता और नेता के रूप में आपको पहचान मिलेगी। किंतु आपको लापरवाही से बचना पड़ेगा।

ऊर्जा के प्रदाता और संसार के आत्म स्वरूप भगवान सूर्यदेव 20 जुलाई 2026 को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं जो, आपके पंचम भाव में प्रवेश करने जा रहे है। सूर्य अपने मित्र के घर में और मित्र नक्षत्र के स्वामी में प्रवेश करने जा रहे हैं। क्योंकि पुष्य नक्षत्र का स्वामी गुरु होता है। गुरु पुष्य योग अत्यंत शुभ सकारात्मक माना जाता है। जिससे आप यहां  क्रिएटिव डायरेक्टर की भूमिका में रहेंगे। आपको संतान सुख का लाभ मिलेगा। उसे पढ़ाने तथा शिक्षण और प्रशिक्षण के क्षेत्र में महारत हासिल होगी। करियर में उच्च मुकाम मिलेगा तथा प्रेम संबंधों में अच्छी स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। लेकिन आपकी जो क्रियाशीलता है, कार्य करने का जो तरीका है। उसकी सराहना लगातार होती रहेगी। जिससे आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सूर्य का यह नक्षत्र प्रवेश दे सकता है।

सूर्य का यह नक्षत्र प्रवेश जो 20 जुलाई 2026 को पुष्य नक्षत्र में हो रहा है वह हर राशि वालों के लिए कुछ ना कुछ लेकर जरूर आ रहा है। जिससे आपकी जिंदगी में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरीके स्थितियां बनती है दिखाई दे रही हैं। लेकिन ध्यान रहें, आपको यहां अनुशासित हो करके चलना पड़ेगा। गुरु की तरह ज्ञानवान बनना पड़ेगा और सूर्य की तरह पराक्रम और ऊर्जा प्रदाता का रोल, क्षमताओं का पूरी तरह से प्रयोग करें तो, यह गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा‌।

Q1. सूर्य पुष्य नक्षत्र में कब प्रवेश करेंगे?

An. सूर्य 20 जुलाई 2026 को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 3 अगस्त 2026 तक इसी नक्षत्र में गोचर करेंगे। यह अवधि ज्योतिष के अनुसार अत्यंत शुभ मानी जाती है।

Q2. पुष्य नक्षत्र का ज्योतिषीय महत्व क्या है?

An. पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। इसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। यह नक्षत्र उन्नति, समृद्धि, ज्ञान, पोषण और शुभ कार्यों की सफलता का प्रतीक माना जाता है।

Q3. किन राशियों को सूर्य के पुष्य नक्षत्र प्रवेश से सबसे अधिक लाभ मिलेगा?

An. इस गोचर से तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों को करियर, भाग्य, प्रतिष्ठा, शिक्षा और आर्थिक मामलों में विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

Q4. किन राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है?

An. मकर राशि के जातकों को दांपत्य जीवन, साझेदारी और क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। वहीं धनु राशि वालों को गोपनीय मामलों और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए।

Q5. क्या सूर्य का यह गोचर करियर और व्यवसाय में सफलता दिलाएगा?

An. हाँ। कई राशियों के लिए यह गोचर पदोन्नति, नई नौकरी, व्यापार विस्तार, नेतृत्व क्षमता में वृद्धि और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के अवसर लेकर आ सकता है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *