प्रस्तावना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह लग्न (Leo Ascendant) का स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। यह एक अग्नि तत्व से सम्बन्धित राशि है। जो अपने तेज और अटूट आत्मविश्वास के गुण से युक्त होती है। सिंह लग्न वाले जातकों की विशेषताएँ होती हैं कि, ये स्वाभाविक रूप से बहुत ही आत्मविश्वासी, साहसी, कुशल नेता प्रवृत्ति, प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी होते हैं।
जैसा इनका नाम यानी सिंह (शेर) की तरह ही निडर, स्वाभिमानी और दूसरों पर शासन करने या प्रबंधन करने में माहिर भी होते हैं। और अपने जीवन में इन्हीं श्रेष्ठ गुणों के कारण वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर उच्च सफलता प्राप्त करते हैं। तो आइए, आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में हम आपको सिंह लग्न में सूर्य ग्रह के विशेष फलादेश के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
सिंह लग्न में सूर्य ग्रह- विशेष स्थिति
ज्योतिष की विशेष गणना के अनुसार, इस लग्न में आत्मा के कारक ग्रह लग्नेश होने की भूमिका में होते हैं, इसलिए, सबसे योगकारक ग्रह होते है। इस लग्न के पहले, दूसरे, चौथे, पांचवें, सातवें, नौवें, दसवें, ग्यारहवें भाव में सूर्य देवता अपनी दशा-अंतर्दशा में अपनी क्षमतानुसार शुभ परिणाम देते हैं। लेकिन, तीसरे (नीच), छठे, आठवें और बारहवें भाव में वे अशुभ परिणाम देने वाले हो जाते है। ज्योतिष में सूर्य देव को मजबूत करने और शुभ फलों की प्राप्ति के लिए उनके कुछ अचूक उपाय बताए जाते हैं।
ज्योतिष में- सिंह लग्न की विशेषताएं
सिंह लग्न के जातक स्वभाव से सिंह के समान गुणों वाले होते हैं। वे बहुत ही, आत्मविश्वासी, नेता, शाही और प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं। यह राशि सूर्य द्वारा शासित राशि मानी जाती है। आइये हम आपको यहां कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देंगे जिससे आपको सिंह लग्न में सूर्य की विशेष स्थिति और प्रभाव के बारे जानकारी मिल सके।
लग्न में सूर्य ग्रह के विशेष फलादेश
- इस लग्न के लिए सूर्य देव स्वयं ही लग्नेश है अतः जब वे यहां बलवान हो या लग्न भाव में ही दोनों ही प्रकार से शुभ फलदायक होते हैं। इस प्रभाव में जातक को, राजा के समान सुख मिलता है।
- लग्न में सूर्य से प्रभावित जातक, के स्वामी भी स्वयं सूर्य होते हैं। अतः जातक में सूर्य के समान ही गुण भी होते हैं और दोष भी। यानी यदि लग्न में सूर्य बलवान हो तो ऐसे जातक बहुत तेज, साहसी, वीर, शासन करने की, श्रेष्ठ हृदय व बलवान आत्मा के, मजबूत हड्डी वाले, उदार, सात्विक स्वभाव के होते हैं। इसके विपरीत यदि सूर्य निर्बल, पापयुक्त या पाप ग्रहों की दृष्टि में हो तो वे अपमानित, आंख के रोग से ग्रसित, कमजोर हृदय, पेट के रोगों से ग्रस्त राज्य के विरोधी होते हैं ।
- इस लग्न में, यदि सूर्य, बुध और मंगल (दृष्टि या युति) से प्रभावित हो तो ऐसे जातक के पास बहुत धन होता है। क्योंकि, सूर्य देव यहां लग्नेश होने के कारण धन का प्रतिनिधि होता है। और बुध ग्रह धन भाव के स्वामी होने के कारण धन के प्रतिनिधि होते हैं। मंगल ग्रह केन्द्र और कोण का स्वामी होने से विशेष रूप से धन प्रदाता और राज योगकारक ग्रह हुए। इस प्रकार, इन तीनों,धन प्रदाता ग्रहों का सिंह लग्न में पारस्परिक संबंध जातक के लिए, आय के मार्ग खोल, धन की प्रचुरता में वृद्धि करता है।
सूर्य ग्रह के विशेष फलादेश
- लग्न में यदि सूर्य, गुरु बृहस्पति और बुध परस्पर संयुक्त हों या युति में हो तो,जातक बहुत धनवान होता है। क्योंकि, यहाँ भी इन ग्रहों के योग धन के द्योतक हैं, अतः उनकी युति से जातक को बहुत धन मिलेगा। यानी इस लग्न में, सूर्य लग्नेश होकर, गुरु बृहस्पति पंचमेश होकर और बुध धनेश होकर धन के मार्ग खोलेंगे और जातक को सम्रद्धि देंगे।
- इस लग्न में सूर्य, बुध और मंगल की युति हो तो ऐसी दशा में जातक को धनवान होने के साथ-साथ भाग्य का साथ भी मिलता है। चूंकि, सूर्य लग्नेश होकर और मंगल राजयोग कारक होकर शुभ प्रभाव में हो तो, बुध जातक को आर्थिक रूप से बहुत सम्पन्नता और शुभ फलदायक होगा।
सिंह लग्न में शुभ ग्रह और धन योग
इस लग्न के जातकों के लिए धन प्रदाता ग्रह बुध ग्रह है। क्योंकि, यहां धनेश बुध की शुभ स्थिति से, धन स्थान से संबंध जोड़ने वाले ग्रहों की स्थिति और धन स्थान पर पड़ने वाले ग्रहों की दृष्टि से जातक की आर्थिक स्थिति, आय के स्रोत धन-संपत्ति की जानकारी मिलती है। इसके अलावा लग्नेश सूर्य, पंचमेश गुरु बृहस्पति और भाग्येश मंगल ग्रह की अनुकूल स्थितियां भी सिंह लग्न के जातकों के लिए उनके धन व ऐश्वर्य में वृद्धि और लाभ प्राप्ति की कारक है। वैसे, इस लग्न के लिए शनि परम पापी ग्रह है। सूर्य शुभ फलदायक है, सुखेश व नवमेश मंगल बहुत ही, अति लाभकारी व शुभ है।
सिंह लग्न में सूर्य ग्रह- बनने वाले शुभ योग
- राजयोग
लग्न कुंडली के यदि सूर्य केंद्र भाव (1, 4, 7, 10) या त्रिकोण (5, 9) भाव में सूर्य मजबूत स्थिति में हो, तो यह ‘राजयोग’ बनाता है, जिसके प्रभाव से जातक को शक्ति, अधिकार और मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।
- महावीर योग
ज्योतिष गणना के अनुसार,यदि लग्न कुंडली में सूर्य के साथ गुरु बृहस्पति की युति या संबंध हो, तो ‘महावीर योग’ बनता है, जिससे जातक को अत्यधिक ज्ञान, यश और सम्मान का आशीर्वाद और शुभ प्रभाव मिलता है।
- सिंह लग्न में सूर्य
इस लग्न में सूर्य के होने से जातक बहुत सुंदर, अनुशासित, आत्मविश्वासी और राजनीतिक क्षेत्र में सफल होता है।
- लग्न के पांचवे भाव में सूर्य
पांचवे भाव में लग्न के सूर्य (धनु राशि) में होने पर जातक, विद्या, बुद्धि, संतान सुख और उच्च व श्रेष्ठ पद को प्राप्त करता है।
- लग्न के नौवें भाव में सूर्य
कुंडली के नौवें भाव (मेष राशि – उच्च का सूर्य) में होने से जातक भाग्यशाली, धार्मिक और उच्च सफलता प्राप्त करता है।
सिंह लग्न में सूर्य ग्रह की दशा\महादशा व प्रभाव
- लग्न में सूर्य महादशा का फल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि लग्न कुंडली में सूर्य लग्नेश हो और बलवान स्थिति में हो तो, जातक के व्यक्तित्व के स्तर को बहुत ऊंचाई पर ले जाता है। और अपनी दशा में जातक को श्रेष्ठ राज्य और उच्च पद देने का आशीर्वाद देता है। लेकिन, इसके विपरीत यदि सूर्य ग्रह लग्नेश होकर निर्बल हो तो यह जातक के लिए बिलकुल विपरीत प्रभाव देने का कारक बनेगा।
जैसे, जातक को निर्बल, सामाजिक मान-सम्मान में कमी, और अहंकारी बनाएगा। ज्योतिष शास्त्र में सिंह लग्न में सूर्य की अपनी (स्वराशि) में ही होता है। जहाँ वह अत्यंत शक्तिशाली, प्रभावशाली और सहज प्रभाव देने की भूमिका में होता है। साथ ही, अग्नि तत्व प्रधान इस राशि में सूर्य के प्रभाव जातक के व्यक्तित्व को “राजा” के समान तेजस्वी होने का भी आशीर्वाद और शुभ प्रभाव मिलता है।
शुभ प्रभाव (Positive Effects)
- अटूट और श्रेष्ठ स्वाभाविक, नेतृत्व क्षमता (Leadership) और आत्मविश्वास।
- सरकारी नौकरी, राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में उच्च पद की प्राप्ति।
- प्रभावशाली व्यक्तित्व, साहसी और दूसरों को प्रेरित करने के अद्भुत गुण।
- अच्छी सेहत, मजबूत जीवन शक्ति (Vitality) और रोगों से लड़ने की मजबूत क्षमता।
- उदार और बड़े दिल वाला, दयालु और दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर।
अशुभ प्रभाव (Negative Effects)
- अत्यधिक आत्मविश्वास, कभी-कभी अहंकार (Arrogance) और ‘मैं’ की भावना से सामाजिक संबंध में तनाव।
- सूर्य की सातवीं दृष्टि कुंभ राशि (शनि की राशि) पर पड़ने के कारण जीवनसाथी या व्यावसायिक पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद।
- अग्नि तत्व की प्रधानता के कारण स्वभाव से उग्र और जिद्दी, बने-बनाए काम बिगड़ने का डर।
- दूसरों पर हावी होने की प्रव्रत्ति, कार्यस्थल या घर में विरोध की स्थिति।
यह भी जरुर पढ़ें- मिथुन लग्न में सूर्य ग्रह! विशेष स्थिति, प्रभाव, फलादेश और महत्वपूर्ण उपाय |

अचूक उपाय (Remedies)
इस लग्न के जातकों को सूर्य ग्रह के अशुभ प्रभावों को कम करने और सूर्य देव को अधिक बलवान बनाने के लिए ये उपाय करने से लाभ होगा-
- प्रतिदिन तांबे के लोटे से भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।
- नियमित रूप से आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
- सूर्य को मजबूत करने के लिए, रविवार के दिन गुड़ और गेहूं का दान करना शुभ फलदायी होता है।
- अपने पिता का सम्मान करें और उनके साथ मधुर संबंध बनाए रखें।
- प्रतिदिन सुबह जल्दी उठें, बड़ों का आदर करें।
सारांश
कुल-मिलाकर हमारे द्वारा दी गई जानकारी, के अनुसार, सिंह लग्न (Leo Ascendant) में सूर्य गृह की भूमिका लग्नेश (प्रथम भाव का स्वामी) की होती है जो की जातक के लिए बहुत ही, योगकारक प्रभाव देने वाली है। लग्न में स्वयं की राशि (सिंह) में होने के कारण सूर्य जातक को साहसी, श्रेष्ठ नेतृत्व क्षमता वाला, आज्ञाकारी, उच्च पद प्राप्त करने वाला और प्रशासनिक योग्यता से युक्त होने का आशीर्वाद और शुभ प्रभाव देता है। इस शुभ प्रभाव और सूर्य की लग्नेश होने की ऐसी स्थिति से ‘कुलदीपक’ योग भी बनता है जिसके शुभ प्रभाव से जातक को शक्तिशाली और प्रभावशाली व्यक्तित्व मिलता है।
FAQS\अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. क्या, सिंह लग्न में सूर्य ग्रह की स्थिति होने के शुभ प्रभाव होते हैं?
An. हां, सिंह लग्न (Leo Ascendant) में सूर्य गृह की भूमिका लग्नेश (प्रथम भाव का स्वामी) की होती है जो की जातक के लिए बहुत ही, योगकारक प्रभाव देने वाली है। लग्न में स्वयं की राशि (सिंह) में होने के कारण सूर्य जातक को साहसी, श्रेष्ठ नेतृत्व क्षमता वाला, आज्ञाकारी, उच्च पद प्राप्त करने वाला और प्रशासनिक योग्यता से युक्त होने का आशीर्वाद और शुभ प्रभाव देता है।
Q. सिंह लग्न की क्या विशेषता होती है?
An. सिंह लग्न (Leo Ascendant) का स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। यह एक अग्नि तत्व से सम्बन्धित राशि है। जो अपने तेज और अटूट आत्मविश्वास के गुण से युक्त होती है। सिंह लग्न वाले जातकों की विशेषताएँ होती हैं कि, ये स्वाभाविक रूप से बहुत ही आत्मविश्वासी, साहसी, कुशल नेता प्रवृत्ति, प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी होते हैं।
Q. सिंह लग्न के शुभ ग्रह कौन सा है?
An. सिंह लग्न के लिए लग्नेश सूर्य, पंचमेश गुरु बृहस्पति और भाग्येश मंगल ग्रह की अनुकूल स्थितियां भी सिंह लग्न के जातकों के लिए उनके धन व ऐश्वर्य में वृद्धि और लाभ प्राप्ति की कारक है। वैसे, इस लग्न के लिए शनि परम पापी ग्रह है। सूर्य शुभ फलदायक है, सुखेश व नवमेश मंगल बहुत ही, अति लाभकारी व शुभ है।
Q. सिंह लग्न में, सूर्य के अशुभ होने पर क्या प्रभाव मिलते हैं?
An. इस लग्न में सूर्य के अशुभ प्रभाव में जातक को अत्यधिक आत्मविश्वास, कभी-कभी अहंकार (Arrogance) और ‘मैं’ की भावना से सामाजिक संबंध में तनाव। साथ ही, अग्नि तत्व की प्रधानता के कारण स्वभाव से उग्र और जिद्दी, बने-बनाए काम बिगड़ने का डर।




