मिथुन लग्न में शनि ग्रह
ज्योतिष शास्त्र में, शनि को एक बहुत कुर ग्रह की संज्ञा दी गई है। लेकिन यह बिल्कुल भी उचित नहीं है। शनि के द्वारा जातक को सिर्फ ऐसे फल मिलते हैं जो वे कर्म करते हैं। उसी प्रकार प्रत्येक राशि और कुंडली के प्रत्येक भाव में, शनि ग्रह के फला देश अलग-अलग हो सकते हैं। आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में हम आपके लिए मिथुन लग्न में शनि के प्रभाव की जानकारी लाएं हैं। जिसमें आपको शनि ग्रह के शुभ व अशुभ प्रभाव के साथ उपाय भी बताए गए हैं। तो हमारे साथ लेख में पूरी जानकारी तक बने रहिए। लेख पसंद आने पर हमें अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
मिथुन लग्न में शनि ग्रह- शारीरिक बनावट और स्वभाव
ज्योतिष शास्त्र में, मिथुन लग्न के लिए शनि की स्थिति योगकारक मानी जाती है। क्योंकि यह लग्नेश बुध के मित्र और आठवें व नौवें भाव के स्वामी है। साथ ही, शनि अपनी दशा-अंतर्दशा में शुभ फल कारक होते हैं, लेकिन जब लग्नेश बुध कमजोर स्थिति में हो या शनि सूर्य के साथ अस्त अवस्था में हो। तो यह परिणाम विपरीत होते हैं।
अब हम मिथुन लग्न के जातकों की शारीरक बनावट और स्वभाव के बारें में बात करेंगे- मिथुन लग्न में जन्में जातक का रंग गेहुना और चेहरा गोल होता है। ऐसे जातक का स्वभाव स्त्रियों के प्रति आसक्त होता है। वे, नृत्य-संगीत, हास्य प्रेमी, दूत कार्यों को करने वाले, मधुर भाषी,विनम्र श्रेष्ठ शिल्पज्ञ, चतुर, कवी, परोपकारी, श्रेष्ठ गणितज्ञ, ऐश्वर्यवान, बहुत संतति, और मित्र व्यवहार रखने वाली प्रवृत्ति के होते हैं।
ज्योतिष में- मिथुन लग्न में शनि ग्रह का फलादेश
हमारे ‘मंगल भवन’ के विद्वान ज्योतिष आचार्यों के अनुसार, मिथुन लग्न में शनि का फलादेश राशि और शनि की स्थिति पर निर्भर करता है। इसके अलावा, शनि के अन्य ग्रहों के साथ युति किस प्रकार की है, यह भी बहुत महत्व रखता है। मिथुन लग्न में, आम तौर पर शनि का प्रभाव आयु बढ़ाता है, दीर्घायु प्रदान करता है, और आध्यात्मिकता के प्रति रूचि देने वाला होता है। इस लग्न में शनि आठवें और नौवें भाव का स्वामी माने गए है। मिथुन राशि शनि की मित्र राशि है। जिससे यह योगकारक स्थिति मानी गई है। जिसमें शनि की दशा व अंतर्दशा में शुभ फल मिलते हैं। शनि के प्रभाव से जातक के शारीरिक सौंदर्य में कमी आती है, लेकिन धार्मिक कार्यों में ऐसे जातकों की बहुत रूचि होती है। कुंडली के दसवें भाव में शनि ग्रह का गोचर होना जातक को करियर में संघर्ष के बाद सफलता देने वाला होता है। साथ ही ऐसे जातक को कानून या सरकार प्रशासन में करियर बनाने पर अच्छी सफलता मिलती है।
मिथुन लग्न में शनि ग्रह- शुभ व अशुभ प्रभाव
ज्योतिष ज्ञान के मुताबिक, मिथुन लग्न में शनि आठवें और नौवें भाव के स्वामी कहलाते हैं। यानी यहां शनि का अष्टमेश होने से यह व्याधि, जीवन, आयु, मृत्यु का कारण, मानसिक चिंता, समुद्र यात्रा, नास्तिक विचार वाले दुर्भाग्य, दरिद्रता, आलस्य, गुह्य स्थान, जेल यात्रा, अस्पताल, चीर फाड़ ऑपरेशन, भूत प्रेत, जादू टोना, जीवन के भीषण दारुण दुख का कारक है।
साथ ही नौवें भाव में होने से यह धर्म, पुण्य, भाग्य, गुरू, ब्राह्मण, देवता, तीर्थ यात्रा, भक्ति, मानसिक वृत्ति, भाग्योदय, शील, तप, प्रवास, पिता का सुख, दान, जैसे कार्यों का कारक है। इसके अलावा, बलि और शुभ प्रभाव में शनि जातक को बहुत शुभ फल देते हैं। लेकिन, इसके विपरीत कमजोर या पाप ग्रहों के प्रभाव में शनि, ऊपर बताए गए सभी कार्यों में अशुभ फल प्रदान करता है।
शुभ प्रभाव
- शनि का कुंडली में शुभ स्थान पर होना, जातक को भाग्यवान बनाता है। विशेष रूप से, शनि की महादशा के उत्तरार्ध में लाभ की स्थितियां बनती हैं।
- जब शनि अपनी स्वराशि (मकर) के आठवें भाव हो तो यह जातक को दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान करता है।
- मिथुन लग्न में शनि नौवे भाव के स्वामी होने के कारण यह जातक की धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ाते हैं। साथ ही, जातक के इस भाव होने पर सौभाग्य और आध्यात्मिक जीवन में वृद्धि का कारक बनता है।
- कुंडली के नौवें भाव में शनि की अच्छी स्थिति जातक को विदेश में उच्च शिक्षा और विदेशी संपर्कों से लाभ के अवसर देने वाली होती है।
- शनि का शुभ प्रभाव में होना मिथुन लग्न के जातकों व्यक्तित्व में अनुशासन और स्थिरता लाता है। जिससे वे धैर्य और जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य बखूबी निभाते हैं।
- इस लग्न में, शनि की महादशा के प्रभाव में जातक को अपनी मेहनत का फल देर से ही सही, पर निश्चित रूप से मिलता है। यदि शनि बलि हो तो वे जातक को सफल बनाते हैं।
अशुभ प्रभाव
- शनि के अशुभ प्रभाव होने पर जातक के कार्यों में संघर्ष और विलंब होता है। इसकी महादशा में करियर, विवाह और अन्य महत्वपूर्ण मामलों में देरी और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
- अशुभ प्रभाव का शनि जातक के स्वास्थ्य को ख़राब करने का कार्य करता है। जिससे जातक को फेफड़ों या त्वचा संबंधी बीमारियां होती है।
- शनि के प्रभाव से जातक का पारिवारिक वातावरण कलह पूर्ण रहता है। साथ ही जातक को भाई-बहनों, जीवनसाथी और पिता के साथ संबंधों में मनमुटाव या दूरियाँ आ सकती हैं।
- कुंडली में यदि शनि कमजोर या पीड़ित स्थिति का हो तो, जातक को आत्मविश्वास में कमी, मानसिक तनाव और निराशा देने का कारक होता है।
- मिथुन लग्न में शनि संचार कौशल को भी प्रभावित कर सकता है, जिससे जातक की बातों को गलत समझने या कम प्रभावशाली समझा जाता है।
- कुंडली में, कमजोर शनि आर्थिक समस्या या धीमी प्रगति का कारण बन सकता है, जिससे वित्तीय स्थिति को सुधारना में मुश्किल होती है।
ज्योतिष में- विशिष्ट स्थानों के अनुसार शनि का फलादेश
ज्योतिष में आप शनि के प्रभाव को समझने के लिए, निम्न अवस्थाओं की जानकारी भी जरुर लें- जो इस प्रकार है-
- शनि लग्न में होने पर-
यदि शनि लग्न में हो तो यह शारीरिक सुंदरता में कमी तो देता है, लेकिन आयु में वृद्धि देने का कारक होता है।
ऐसे जातक धार्मिक और सत्कर्म करने वाले होते हैं।
- कुंडली के पांचवे भाव में शनि-
मिथुन लग्न के पांचवे भाव में शनि हो तो यह जातक को ज्ञान के क्षेत्र में सफलता देने का कारक बनता है।
लेकिन , यह स्त्री से मतभेद और व्यापार\व्यवसाय के लिए शुभ नहीं है।
- कुंडली के आठवें भाव में शनि-
आठवें भाव में मिथुन लग्न का शनि जातक को जटिलता जो दर्शाता है। लेकिन यह दीर्घायु, गूढ़ ज्ञान और मानसिक शक्ति का भी एक संकेत है।
- कुंडली के दसवें भाव में शनि-
कुंडली के दसवें भाव में मिथुन लग्न का शनि जातक को कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद आधिकारिक पद देने का कारक होता है।
मिथुन लग्न में शनि ग्रह के लिए- असरदार व आसान उपाय
मिथुन लग्न में शनि के प्रभाव को शांत और शुभ बनाने के हमारे मंगल भवन के ज्योतिष आचार्यों ने ये कुछ आसान उपाय बताए हैं-
पूजा-पाठ
- यदि संभव हो तो प्रतिदिन और नहीं तो हर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।
- शनिवार के दिन शनि के बीज मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का नियमित जाप करने से लाभ होता है। साथ ही आप शनिवार के दिन शनि स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं। यह शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
- शनि देव भगवान भोलेनाथ को अपना गुरु मानते हैं। इसलिए भगवान शिव की पूजा करने और शिवलिंग पर काले तिल मिलाकर जल अर्पित करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
- शनि के शुभ फलों के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के निचे जल चढ़ाएं। और शाम के समय उसकी जड़ में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

दान-पुण्य
- गरीबों और जरूरतमंदों को जरूरी वस्तुएं या शनि से सम्बन्धित वस्तुओं का दान करने से शनिदेव की विशेष कृपा होती है।
- शनिवार के दिन काले तिल, सरसों का तेल, काले कपड़े, काले चने या उड़द की दाल का दान करें। जिससे शनि के अशुभ प्रभाव नहीं मिलते हैं।
- शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल लगी रोटी खिलाने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं।
व्रत और आचरण
- शनिवार के दिन शनि देव के लिए व्रत रखने से शनि के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।
- शनि को न्याय दाता के नाम से जाना जाता है, जो जातक को कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इसलिए हमेशा ईमानदार और न्यायसंगत व्यवहार करें और झूठ व छल न करें।
- किसी भी प्रकार के मांसाहारी भोजन और शराब या व्यसन आदतों से दूर रहें।
- अपने परिवार के बड़े-बुजुर्गों, विशेषकर रूप से माता-पिता का सम्मान करें।
सारांश\निष्कर्ष
लेख में दी गई जानकारी के मुताबिक, मिथुन लग्न में शनि ग्रह को महत्वपूर्ण और शक्तिशाली ग्रह माना गया है। जिसके प्रभाव में जातक को जीवन में संघर्ष के साथ-साथ दृढ़ता और सफलता भी मिलती है। कुंडली में, ग्रहों की स्थिति के आधार पर शनि के प्रभाव को समझना और उसके लिए उचित उपाय करना भी जरूरी है। जिससे जातक को जीवन में सही दिशा में सफलता मिल सके।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q. क्या, मिथुन लग्न के लिए शनि के प्रभाव अशुभ हैं?
An. नहीं, मिथुन लग्न में, आम तौर पर शनि का प्रभाव आयु बढ़ाता है, दीर्घायु प्रदान करता है, और आध्यात्मिकता के प्रति रूचि देने वाला होता है। इस लग्न में शनि आठवें और नौवें भाव का स्वामी माने गए है। मिथुन राशि शनि की मित्र राशि है। जिससे यह योगकारक स्थिति मानी गई है।
Q. मिथुन लग्न के जातकों की क्या विशेषता होती है?
An. मिथुन लग्न में में जन्म लेने वाले जातक नृत्य-संगीत, हास्य प्रेमी, दूत कार्यों को करने वाले, मधुर भाषी,विनम्र श्रेष्ठ शिल्पज्ञ, चतुर, कवी, परोपकारी, श्रेष्ठ गणितज्ञ, ऐश्वर्यवान, बहुत संतति, और मित्र व्यवहार रखने वाली प्रवृत्ति के होते हैं।
Q. मिथुन लग्न के लिए लिए शनि के अशुभ प्रभाव क्या हैं?
An. शनि के अशुभ प्रभाव होने पर जातक के कार्यों में संघर्ष और विलंब होता है। इसकी महादशा में करियर, विवाह और अन्य महत्वपूर्ण मामलों में देरी और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अशुभ प्रभाव का शनि जातक के स्वास्थ्य को ख़राब करने का कार्य करता है। जिससे जातक को फेफड़ों या त्वचा संबंधी बीमारियां होती है।
Q. मिथुन लग्न के जातकों के लिए शनि की विशेष स्थिति और प्रभाव बताओ?
An. कुंडली के आठवें भाव में मिथुन लग्न का शनि जातक को जटिलता जो दर्शाता है। लेकिन यह दीर्घायु, गूढ़ ज्ञान और मानसिक शक्ति का भी एक संकेत है। इसके अलावा, यदि शनि लग्न में हो तो यह शारीरिक सुंदरता में कमी तो देता है, लेकिन आयु में वृद्धि देने का कारक होता है। ऐसे जातक धार्मिक और सत्कर्म करने वाले होते हैं।




