मिथुन लग्न में राहु ग्रह की स्थिति
ज्योतिष शास्त्र में हर एक ग्रह का बहुत महत्व बताया गया है। शनि ग्रह जिस प्रकार कर्म फल दाता कहलाते हैं। उसी प्रकार राहु ग्रह भी एक छाया ग्रह माना गया है। लेकिन, इसके प्रभाव प्रत्येक राशि के लिए समान नहीं होते हैं। मिथुन लग्न में राहु ग्रह की स्थिति की गणना करने पर हमारे ‘मंगल भवन’ के ज्योतिष आचार्यों द्वारा ज्ञात हुआ कि, इस लग्न में चतुर्थ भाव का स्वामी होकर राहु ग्रह माता, भूमि भवन, वाहन, चतुष्पद, मित्र, साझेदारी, शांति, जल, जनता, स्थायी संपत्ति, दया, परोपकार, कपट, छल, अंतकरण की स्थिति, जलीय तत्व का सेवन, संचित धन, झूठा आरोप, अफवाह, प्रेम, प्रेम संबंध, प्रेम विवाह जैसे विषयों का प्रतिनिधि करते हैं।
यानी इस लग्न में शुभ प्रभाव में बलवान राहु ऊपर दिए गए सभी विषयों में शुभ फल प्रदान करते हैं। लेकिन, जबकि कमजोर राहु अशुभ फलों के अनुसार जीवन में समस्याएं और भ्रम की स्थिति देते हैं। तो आइए, आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में हम मिथुन लग्न में राहु ग्रह के शुभ\अशुभ प्रभाव के बारे में विस्तार से जानेंगे-
ज्योतिष में मिथुन लग्न- शारीरिक विशेषताएं
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जिन जातकों का जन्म मिथुन लग्न में हुआ है, ऐसे जातक शारीरक रूप से गेहुआं रंग तथा गोल चेहरे के होते हैं। वह स्त्रियों में आसक्त , नृत्य- संगीत- वाघ आदि का प्रेमी, हास्य प्रवीण, मधुर भाषी, विनम्र, शिल्पज्ञ, विषयी, चतुर, कवि, परोपकारी स्वभाव के होते हैं। ऐसे जातक सुखी, तीर्थयात्री, गणितज्ञ, ऐश्वर्यवान, बहु संतति एवं मित्रवान, सुशील, दानी, अनेक प्रकार के भोगों का उपयोग करने वाला, राजा के समीप रहने वाला तथा राजा से ही पीड़ित होने वाला तथा सुन्दर केशों वाला होता है।
मिथुन लग्न में राहु ग्रह- बनने वाले प्रमुख योग व प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब मिथुन लग्न में राहु ग्रह की विशेष स्थिति व अन्य शुभ ग्रहों के साथ युति होती है तो,कुछ विशेष योग बनते हैं। आइए जान लेते हैं इन योगों के बारे में-
- मिथुन लग्न में राहु (प्रथम भाव)
जब लग्न में राहु (पहले भाव) में होता है, तो यह कई प्रकार के शुभ और अशुभ प्रभाव देता है। ऐसे में कुछ विशेष योग बनाते हैं जिसके प्रभाव से जातक को कई शुभ और लाभकारी फल मिलते हैं-
- बलवान व्यक्तित्व योग:
कुंडली के लग्न भाव में राहु ग्रह की स्थिति के होने से जातक का व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली, रहस्यमयी और दूसरों को आसानी से आकर्षित करने वाला होता है। ऐसे जातक अपनी नई सोच, बातों और दूसरों से हटकर कार्य शैली के माध्यम से आसानी से किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं।
- चांडाल योग ( गुरु बृहस्पति के साथ युति हो)
यदि कुंडली के पहले भाव में राहु के साथ गुरु (बृहस्पति) भी हो, तो “गुरु-चांडाल योग” बनता है। ज्योतिष की गणना के अनुसार, मिथुन राशि में यह योग जातक को बहुत महत्वाकांक्षी, चतुर और कभी-कभी अनैतिक कार्य को करने वाला बनाता है। यह योग जातक को उच्च शिक्षा या धार्मिक व पारंपरिक मान्यताओं से अलग हटकर सोचने की क्षमता प्रदान करता है।
- केंद्र त्रिकोण राजयोग (संभावित)
यदि कुंडली में राहु ग्रह केंद्र भाव जैसे (चौथे, सातवें, दसवें) या त्रिकोण (पहले, पांचवें, नौवें) भाव के स्वामियों के साथ युति करता है, तो इसके परिणाम स्वरूप राजयोग के निर्मित होने की संभावना बनती है।
- राहु का बुध के साथ होना
मिथुन लग्न के स्वामी ग्रह बुध देव है। यदि लग्न भाव या दसवें भाव (कर्म स्थान) में राहु और बुध की युति हो, तो यह जातक को व्यापार, मीडिया, या संचार के क्षेत्र में बहुत अच्छे परिणाम देने का कार्य करती है। जिससे जातक को सफलता और अच्छी नेतृत्व क्षमता मिलती है। ज्योतिष में यह एक प्रकार का बुध-राहु योग कहा जा सकता है जिससे जातक की बुद्धि तीव्र होती है।
- गजकेसरी योग का विखंडन
यदि मिथुन लग्न में राहु ग्रह चंद्रमा के साथ कुंडली किसी भाव में विराजमान हो तो ग्रहण योग बनता है। जो गजकेसरी योग (यदि चंद्रमा और बृहस्पति एक-दूसरे से केंद्र में हों) के शुभ प्रभावों को कम करता है। इस योग के अशुभ प्रभाव से जातक को मानसिक अशांति का सामना करना पड़ता है।
मिथुन लग्न में राहु ग्रह- शुभ व अशुभ प्रभाव
लग्न की कुंडली में राहु के प्रभाव उस भाव में अन्य ग्रहों की स्थिति, युति, और नक्षत्र पर निर्भर करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह एक छाया ग्रह है। सामान्य तौर पर, मिथुन राशि में राहु को उच्च का माना जाता है, इसलिए यह अक्सर सकारात्मक परिणाम देते हैं। लेकिन, कई बार भाव के अनुसार जातक को कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। चलिए जान लेते हैं, राहु ग्रह के के मिथुन लग्न में शुभ\अशुभ प्रभाव के बारे में-
- शुभ प्रभाव
- राहु के शुभ प्रभाव में जातक का व्यक्तित्व आकर्षक और प्रभावशाली होता है। जो दूसरों को आसानी से आकर्षित करता है।
- ऐसे जातक की तार्किक क्षमता बहुत अच्छी व श्रेष्ठ कुशल होती है और उन्हें चीजों को गहराई से समझने में मदद करता है।
- मिथुन लग्न की कुंडली में, राहु के शुभ प्रभाव से जातक की संवाद और नेटवर्किंग क्षेत्र में अच्छी उत्कृष्टता होती है। ऐसे जातक सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में बहुत सफलता प्राप्त करते हैं।
- ऐसे जातक महत्वाकांक्षी होते हैं और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रबल इच्छाशक्ति रखते हैं। जिससे वह जीवन में नई ऊंचाइयों और अवसरों को प्राप्त कर सफलता प्राप्त करते हैं।
- ऐसे जातक की रुचि गूढ़ विद्या, शोध और रहस्यमयी विषयों में गहरी होती है।
- कुछ विशेष स्थितियों या ग्रहों की युति के प्रभाव में जातक को अचानक धन लाभ या विरासत के माध्यम से धन-संपदा मिलती है।
- लग्न में बुध के साथ होने पर राहु ग्रह जातक के संचार माध्यम को प्रभावित करते हैं। ऐसे जातक पत्रकारिता, मीडिया, मार्केटिंग या राजनीति में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
- अशुभ प्रभाव
- लग्न में राहु के अशुभ प्रभाव से जातक में, भ्रम और चिंता की समस्या होती है। जिससे मानसिक तनाव या अवसाद की स्थिति बनती है।
- राहु के अशुभ प्रभाव में जातक को कभी-कभी व्यक्ति सतही गुणों पर अधिक ध्यान केंद्रित करता है और आध्यात्मिकता के प्रति उनके दृष्टिकोण व्यावहारिक हो जाता है।
- लग्न में राहु के अशुभ प्रभाव से वैवाहिक जीवन या साझेदारी में असहजता की समस्या आ सकती है। या परंपरा से हटकर विवाह की संभावना रहती है, जिससे वैवाहिक जीवन में तनाव की समस्याएं आ सकती हैं।
- राहु ग्रह के अशुभ प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, जैसे त्वचा, पेट या नींद न आने की समस्या हो सकती है।
- इस ग्रह के अशुभ प्रभाव से करियर में अस्थिरता या बार-बार नौकरी बदलने की प्रवृत्ति हो सकती है, हालांकि यह अचानक वृद्धि भी दे सकता है।
- राहु के अशुभ प्रभाव में, जातक जल्दी लाभ कमाने की इच्छा से निवेश में, नुकसान या कर्ज लेने की समस्या का शिकार हो सकता है।
मिथुन लग्न में राहु ग्रह- शुभ प्रभाव में कुंडली के के विशेष भाव
ज्योतिष गणना के अनुसार, मिथुन लग्न में राहु ग्रह कुंडली के पहले भाव (लग्न), तीसरे, चौथे, छठवें, दसवें और ग्यारहवें भाव में शुभ परिणाम देता है। क्योंकि इन भावों में राहु अपनी मित्र राशि में विराजमान होते है। इन भावों में राहु के शुभ प्रभाव से जातक को बुद्धिमान, साहसी, श्रेष्ठ संचार कौशल से युक्त और सफलता प्राप्त करने वाला होता है।
राहु ग्रह- लग्न कुंडली के शुभ भाव
- पहला भाव (लग्न)
मिथुन लग्न के पहले भाव में, राहु ग्रह जातक को आकर्षक व्यक्तित्व, प्रबल इच्छाशक्ति और तार्किक क्षमता देने वाले होते हैं। यह जातक को मानसिक रूप से बहुत मजबूत बनाता है और कानूनी मामलों में जीत और माहिर बनाने में सहायक होता है। हालांकि, यह सतही गुणों पर ध्यान केंद्रित करने की प्रवृत्ति और अत्यधिक भौतिकवादी भी बना सकता है।

- तीसरा भाव
मिथुन लग्न के लिए राहु ग्रह तीसरे भाव में बहुत अनुकूल माना जाता है। यहाँ राहु जातक को साहसी, पराक्रमी और संचार के क्षेत्र में बहुत कुशलता प्रदान करता है। ऐसे जातक दूसरों से हटकर सोच रखने वाले होते हैं। और अपनी बुद्धिमत्ता और रचनात्मकता से प्रसिद्धि और सफलता प्राप्त करता है।
- चौथा भाव
चौथे भाव में, राहु ग्रह की स्थिति से जातक को, वाहन का सुख और माता का प्रेम मिलता है। इस भाव में राहु जातक को सुख और समृद्धि प्रदान कर सकता है। यह धन वृद्धि के लिए आत्म-प्रयासों को बढ़ावा देता है। इस भाव में राहु का बुध के साथ होना जातक की तार्किक और सोच-विचार की शक्ति में वृद्धि करता है।
- छठा भाव
इस भाव में राहु शत्रुओं पर विजय दिलाता है और जातक को मजबूत बनाता है। व्यक्ति को अपने पेशेवर जीवन (नौकरी) में सफलता मिलती है और वह अपनी सामाजिक स्थिति को मजबूत करता है।
- दसवां भाव
कुंडली का यह भाव करियर और पेशे का भाव है। यहाँ राहु ग्रह जातक को महत्वाकांक्षी और प्रबल इच्छा शक्ति प्रदान करता है। ऐसे जातक करियर में अचानक ऊंचाइयों या महत्वपूर्ण उपलब्धियों को प्राप्त करते हैं। इसके साथ ही, वे अपने निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में पूरी कोशिश करते हैं।
- ग्यारहवां भाव
कुंडली का यह भाव आय और लाभ का भाव कहलाता है। इस भाव में राहु की स्थिति जातक के आर्थिक विकास के लिए बहुत अच्छी होती है। यह विभिन्न स्रोतों से धन लाभ और भौतिक सुख-सुविधाओं व आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए शुभ फल देता है।
मिथुन लग्न के लिए राहु ग्रह के कुछ महत्वपूर्ण उपाय
- राहु के शुभ प्रभाव के लिए राहु के बीज मंत्र “ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः” का नियमित रूप से 108 बार जाप करना सबसे लाभकारी उपायों में से एक है। इससे राहु का नकारात्मक प्रभाव को दूर करने में सहायता मिलती है।
- बुधवार और शनिवार के दिन राहु से संबंधित वस्तुओं का दान करें। इन वस्तुओं में काला तिल, सरसों का तेल, कंबल, नीले या काले रंग के वस्त्र, गोमेद रत्न (यदि ज्योतिष सलाह दें) या सप्त अनाज हो सकते हैं।
- 8 मुखी रुद्राक्ष धारण करना राहु के अशुभ प्रभावों को शांत करने में सहायक माना जाता है। किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर पूर्ण विधि-विधान से इसे धारण करें।
- शनिवार के दिन चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाना शुभ माना जाता है, इससे राहु के दुष्प्रभाव कम होते हैं।
- सकारात्मक सोच के साथ जीवन में सत्कर्म करने से ग्रहों के दुष्प्रभाव नहीं मिलते हैं।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q. मिथुन लग्न में राहु ग्रह के प्रभाव शुभ होते हैं या अशुभ?
An. लग्न की कुंडली में राहु के प्रभाव उस भाव में अन्य ग्रहों की स्थिति, युति, और नक्षत्र पर निर्भर करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह एक छाया ग्रह है। सामान्य तौर पर, मिथुन राशि में राहु को उच्च का माना जाता है, इसलिए यह अक्सर सकारात्मक परिणाम देते हैं।
Q. क्या, मिथुन लग्न में राहु ग्रह के लिए कोई दान किया जाता है?
An. हां, मिथुन लग्न में राहु को शांत करने के लिए आप बुधवार और शनिवार के दिन राहु से संबंधित वस्तुओं का दान करें। इन वस्तुओं में काला तिल, सरसों का तेल, कंबल, नीले या काले रंग के वस्त्र, गोमेद रत्न (यदि ज्योतिष सलाह दें) या सप्त अनाज हो सकते हैं।
Q. मिथुन लग्न की कुंडली के कौन से भाव में राहु ग्रह शुभ प्रभाव देते हैं?
An. मिथुन लग्न में राहु ग्रह कुंडली के पहले भाव (लग्न), तीसरे, चौथे, छठवें, दसवें और ग्यारहवें भाव में शुभ परिणाम देता है। क्योंकि इन भावों में राहु अपनी मित्र राशि में विराजमान होते है। इन भावों में राहु के शुभ प्रभाव से जातक को बुद्धिमान, साहसी, श्रेष्ठ संचार कौशल से युक्त और सफलता प्राप्त करने वाला होता है।
Q. मिथुन लग्न में राहु ग्रह के लिए कौन सा रुद्राक्ष धारण किया जाता है?
An. 8 मुखी रुद्राक्ष धारण करना राहु के अशुभ प्रभावों को शांत करने में सहायक माना जाता है। किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर पूर्ण विधि-विधान से इसे धारण करें।




