मीन लग्न में शुक्र ग्रह
ज्योतिष ज्ञान के सटीक अनुभव और मार्गदर्शन से हमें अपने जीवन में होने वाली भावी घटनाओं और अनुमानों की जानकारी मिलती है। जो की हमारी अपनी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति और दशा-अन्तर्दशा के आधार पर निकाली जाती है। यह जानकारी, हालांकि अनुमानित होती है लेकिन, इससे हम अपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले से जान सकते हैं। और उचित समय पर सही मार्गदर्शन से उनके लिए उपाय भी कर सकते हैं। इसलिए, यदि जीवन में कोई परेशानी है या सही रास्ता समझ नहीं आ रहा है तो, एक बार अपनी जन्म कुंडली का विस्तार से विश्लेषण जरूर करवाएं।
हमारे ‘मंगल भवन’ के अनुभवी आचार्यों से व्यक्तिगत कुंडली विश्लेषण के लिए आज ही सम्पर्क करें।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
मीन लग्न में शुक्र ग्रह की विशेष स्थिति
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन लग्न की कुंडली में शुक्र ग्रह तीसरे (पराक्रम) और आठवें (आयु/मृत्यु) भाव का स्वामी होकर पहले भाव (मीन राशि) में 27 अंश पर परम उच्च स्थान के होते हैं। इस स्थिति से शुभ ‘मालव्य योग’ बनता है। जो जातक को आकर्षक, कला प्रेमी, समृद्ध और विलासिता का जीवन देने की कारक होती है। चूंकि, इस लग्न में शुक्र अष्टमेश (मारक) है, इसलिए यह उच्च का होकर जातक को मिश्रित परिणाम देने का कारक होता है।
ज्योतिष में- मीन लग्न में शुक्र ग्रह का विशेष प्रभाव
हमारे ‘मंगल भवन’ के अनुभवी आचार्यों की गणना में, मीन लग्न के लिए शुक्र की स्थिति बहुत ही, महत्वपूर्ण होती है। प्रेम के कारक ग्रह का प्रभाव इस लग्न में अनुकूल नहीं माना गया है। इस लग्न के लिए शुक्र कुंडली के तीसरे और आठवें भाव के स्वामी है। इन दो भाव में, स्वामी होकर शुक्र जातक को अशुभ या बुरे परिणाम देने के लिए जाने जाते हैं। तीसरे भाव का स्वामी होने के कारण यह जातक के साहस को प्रभावित करता है। इसके साथ ही, यह भाई-बहनों, पदार्थों के सेवन, क्रोध, भ्रम, लेखन, कम्प्यूटर, लेखा-जोखा,पुरुषार्थ, शौर्य का प्रतीक बनकर भी अपना प्रभाव दिखाता है।
ज्योतिष में, शुक्र एक बहुत ही शुभ और योगकारक ग्रह है। इस कारण यह इन अशुभ भावों का स्वामी होकर अपने शुभ फलों के अनुकूल प्रभाव नहीं दे पाते हैं। इसके अलावा शुक्र लग्न कुंडली के आठवें भाव के स्वामी होकर रोग का कारण, जीवन आयु, मृत्यु का कारण, मानसिक चिंता, समुद्री यात्रा, नास्तिक विचारधारा, ससुराल, दुर्भाग्य, दरिद्रता, आलस्य, छिपी हुई जगह, जेल यात्रा, अस्पताल, गंभीर ऑपरेशन, झाड़-फूंक, जादू-टोना, जीवन में होने वाले उतार-चढ़ावों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके साथ ही, यदि कुंडली में शुक्र की दशा या अंतर्दशा है तो, जातक को अचानक होने वाले परिणाम मिलते हैं।
मीन लग्न की कुण्डली में शुक्र ग्रह के फल
प्रेम के कारक ग्रह शुक्र, मीन लग्न की कुंडली में तीसरे व आठवें भाव के स्वामी हैं। जो कि, लग्नेश गुरु बृहस्पति के विरोधी दल के होने के कारण इस लग्न के लिए मारक ग्रह की भूमिका निभाते हैं। कुंडली के किसी भी भाव में, होने से शुक्र देव अपनी दशा-अन्तर्दशा में सदैव अशुभ फल देते हैं।
लेकिन, शुक्र ग्रह के छठे, आठवें और बारहवें भाव में होने से यह जातक को विपरीत ‘राजयोग’ में आकर शुभ फल देने में भी सक्षम हैं। परन्तु, इस के लिए लग्नेश गुरु बृहस्पति का शुभ होना बहुत जरूरी है। ज्योतिष में, शुक्र ग्रह के लिए, रत्न कभी भी धारण करने की सलाह नहीं दी जाती है। अपितु, इस का दान व पाठ करके उनके मारकेत्व को कम किया जाता है।
मीन लग्न में शुक्र ग्रह के शुभ\अशुभ प्रभाव
शुभ प्रभाव
- सुंदर, आकर्षक, दयालु और रोमांटिक व्यक्तित्व। स्वभाव में भावुकता और कलात्मक कार्यों में रुचि।
- लग्न में स्थित उच्च का शुक्र सातवें भाव (कन्या राशि) पर दृष्टि डालता है, जिससे जीवनसाथी सुंदर और गुणी मिलता है, लेकिन वैवाहिक जीवन में मतभेद भी हो सकते हैं।
- शुक्र के प्रभाव से धन, विलासिता और सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। यह आकस्मिक धन लाभ (अष्टमेश होने के कारण) भी करा सकता है।
- कला, संगीत, फिल्म, इंटीरियर डिजाइन, या फैशन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलती है। दसवें भाव (धनु राशि) में होने पर बेहतरीन करियर और मान-सम्मान मिलता है।
- बलवान शुक्र हो, तो मित्रों से सहयोग।
- यदि शुक्र चौथे भाव में हो, तो यह ‘मालव्य महापुरुष योग’ (उच्च राशि मिथुन होने पर) बनाता है, जिससे उत्तम वाहन, घर और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
- अष्टमेश होने के कारण यह विदेश भ्रमण या अचानक धन लाभ का योग बनाता है।
अशुभ प्रभाव\अशुभ स्थिति में
लग्न में यदि शुक्र पाप ग्रहों की दृष्टि में हो, तो यह विपरीत परिस्थितियों में ही सही, लेकिन अचानक समस्याओं (अष्टमेश होने के नाते) का कारक होता है। इस लग्न में शुक्र तीसरे (पराक्रम) और आठवें (आयु/मृत्यु) भाव का स्वामी होकर जातक को उसके कार्यों के लिए, अशुभ फल देता है।
- मधुमेह (Diabetes), मोटापा, हार्मोनल असंतुलन, किडनी, प्रोस्टेट और आंखों से संबंधित रोग होने की प्रबल संभावना रहती है।
- अष्टम भाव का स्वामी होने के कारण, यदि निर्बल या पीड़ित हो तो जीवन में अचानक संकट, दुर्घटना या मृत्यु तुल्य कष्ट आ सकता है।
- मित्रों से धोखा या हानि हो सकती है।
- जातक स्वेच्छाचारी या भोग-विलास की ओर अत्यधिक रुचि रखता है।
मीन लग्न के लिए शुभ ग्रह व धन योग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन लग्न में जन्म लेने वाले जातकों के लिए, धन प्रदाता ग्रह मंगल ग्रह है। धनेश मंगल की शुभ स्थिति, धन स्थान से संबंध स्थापित करने वाले ग्रहों की स्थिति से जातक की आर्थिक स्थिति, आय के साधन और चल-अचल संपत्ति की जानकारी मिलती है।
इसके अलावा, पंचमेश चंद्रमा, लग्नेश बृहस्पति और लाभेश शनि ग्रह की अनुकूल स्थिति भी इस लग्न के जातकों के लिए, धन व ऐश्वर्य में वृद्धि देने वाली होती है। वैसे, मीन लग्न के लिए शनि, शुक्र, बुध और सूर्य अशुभ फलदायी होते हैं। मंगल और चंद्र शुभ फलदायक होते हैं, अकेला एक मात्र गुरु बृहस्पति ही राजयोग कारक है।
मीन लग्न के लिए शुक्र ग्रह के उपाय
मीन लग्न के लिए शुक्र ग्रह तीसरा भाव (मेष) और आठवां (तुला) भाव के स्वामी है। शुक्र को मजबूत करने के लिए जातक को यह कुछ आसान उपाय करना चाहिए-
- शुक्र को मजबूत करने के लिए, शुक्रवार का व्रत, ओपल या जरकन धारण करना चाहिए। लेकिन, यह आप किसी अनुभवी ज्योतिषी की सलाह से कुंडली में अन्य ग्रहों की स्थिति के अनुसार ही धारण करें।
- शुक्रवार के दिन, लक्ष्मी चालीसा का पाठ और सफेद/गुलाबी रंग के कपड़ों का अधिक प्रयोग करें।
- प्रतिदिन या हर शुक्रवार ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
- शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुएं जैसे दूध, दही, घी, चावल, चीनी, या सफेद कपड़े जरूरतमंदों को दान करें।
- इत्र (Perfume) का इस्तेमाल करें, स्वयं को साफ-सुथरा रखें, महिलाओं का सम्मान करें, और अपने आस-पास के वातावरण को सुगंधित और सुंदर रखें।
- नियमित रूप से मां लक्ष्मी और दुर्गा जी की पूजा करें। शुक्रवार के दिन खीर का भोग लगाएं।
इन उपायों से वैवाहिक जीवन, शारीरिक सुख और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
सारांश
कुल-मिलाकर ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार, मीन लग्न के लिए शुक्र एक मारक व अशुभ प्रभाव देने वाले ग्रह हैं लग्न में शुक्र के अशुभ प्रभाव से जातक के साहस और पराक्रम पर प्रभाव होता है। साथ ही जातक को कुछ स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां भी होती हैं। शुक्र को मजबूत करने के लिए आप शुक्र सम्बन्धी दान व मन्त्र, पूजा व जाप कर सकते हैं।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. मीन लग्न में शुक्र ग्रह के होने से क्या प्रभाव मिलते हैं?
An. मीन लग्न के लिए शुक्र की स्थिति बहुत ही, महत्वपूर्ण होती है। प्रेम के कारक ग्रह का प्रभाव इस लग्न में अनुकूल नहीं माना गया है। इस लग्न के लिए शुक्र कुंडली के तीसरे और आठवें भाव के स्वामी है। इन दो भाव में, स्वामी होकर शुक्र जातक को अशुभ या बुरे परिणाम देने के लिए जाने जाते हैं।
Q. मीन लग्न में शुक्र के शुभ प्रभाव में क्या होता है?
An. सुंदर, आकर्षक, दयालु और रोमांटिक व्यक्तित्व। स्वभाव में भावुकता और कलात्मक कार्यों में रुचि।
कला, संगीत, फिल्म, इंटीरियर डिजाइन, या फैशन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलती है। दसवें भाव (धनु राशि) में होने पर बेहतरीन करियर और मान-सम्मान मिलता है।
Q. मीन लग्न के लिए शुभ ग्रह कौन से हैं?
An. मीन लग्न के लिए शनि, शुक्र, बुध और सूर्य अशुभ फलदायी होते हैं। मंगल और चंद्र शुभ फलदायक होते हैं, अकेला एक मात्र गुरु बृहस्पति ही राजयोग कारक है।
Q. मीन लग्न के लिए, शुक्र के अशुभ प्रभाव में क्या होता है?
An. मधुमेह (Diabetes), मोटापा, हार्मोनल असंतुलन, किडनी, प्रोस्टेट और आंखों से संबंधित रोग होने की प्रबल संभावना रहती है। अष्टम भाव का स्वामी होने के कारण, यदि निर्बल या पीड़ित हो तो जीवन में अचानक संकट, दुर्घटना या मृत्यु तुल्य कष्ट आ सकता है।




