मीन लग्न में राहु ग्रह | लग्न में राहु की ऐसी स्थिति जो आपको दे सकती है, धन लाभ और आध्यात्मिक मार्गदर्शन

मीन लग्न में राहु ग्रह

वैदिक ज्योतिष में, लग्न में राहु का होना कभी-कभी जातक के लिए लाभकारी व योग कारक हो सकता है। राहु के प्रभाव से जातक अधिक आत्मविश्वासी होता है। मीन लग्न की राशि गुरु बृहस्पति की राशि में होने से वह सब तरह के ज्ञान में रुचि रखने के प्रभाव देने वाला होता है। ऐसे जातक किसी भी मुद्दे की जड़ तक जाना पसंद  करते हैं। लेकिन,  इन जातकों में अहंकार चरम सीमा तक का रहता है। 

ऐसे जातक इस भ्रम में रहते हैं कि, मैं ही में हूं दूसरा कोई नहीं। हालांकि,  ऐसे जातक नैतिक आचरण और शुद्ध चरित्र वाले होते हैं। मीन लग्न के लिए राहु के फलादेश अलग-अलग प्रकार से लाभ देने वाले और अशुभ परिणाम देने वाले हो सकते हैं।  तो आइये आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख  में हम मीन लग्न में राहु ग्रह के प्रभाव और उपाय के बारे चर्चा करेंगे। हमारे साथ लेख में अंत तक बने रहिए, और लेख में दी गई जानकारी के लिए हमें अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें-

ज्योतिष शास्त्र में, मीन लग्न मुक्ति या मोक्ष का प्रतीक माना गया है। इस लग्न के स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति है। इस लग्न में मंगल कुंडली में मंगल कुंडली के दूसरे और नौवें भाव के स्वामी है और जातक के लिए योगकारक युति बनाते हैं। हमारे ‘मंगल भवन’ के वरिष्ठ आचार्यों  की विशेष गणना के अनुसार  मीन लग्न में राहु ग्रह तीसरे (पराक्रम भाव), छठे (रिपु/रोग भाव), दसवें (कर्म भाव) और ग्यारहवें (लाभ भाव) भावों में शुभ या सकारात्मक या अच्छे परिणाम देने वाले माने गए हैं। लेकिन, विशेष रूप से लग्न में, गुरु बृहस्पति (लग्न स्वामी) की स्थिति शुभ व मजबूत होनी चाहिए। आगे लेख में हम मीन लग्न के विशेष भावों के बारे में जानेंगे, जिसमें राहु ग्रह के शुभ प्रभाव जातक के लिए लाभकारी होते हैं।

                                                                     आगे पढ़ें-

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में, मीन लग्न में राहु ग्रह स्थिति शुभ नहीं मानी जाती है। क्योंकि मीन राशि में राहु नीच का होता है। यह लग्नेश गुरु का शत्रु है। अतः राहु मीन में शत्रुवत् अशुभ परिणाम देते हैं। इसके अलावा, राहु को मीन लग्न में सप्तमेश होने का दायित्व मिलता है जिसकी वजह से प्रभावित जातक के लक्ष्मी, स्त्री, कामवासना, मृत्यु, चोरी, झगड़ा अशांति, उपद्रव, जननेंद्रिय, व्यापार, अग्निकांड इत्यादि विषयों को प्रभावित करता है। हालांकि, जातक की जन्म कुंडली में राहु ग्रह की दशा काल में बलवान व शुभ प्रभाव में राहु के होने से ऊपर बताए गए विषयों में जातक को शुभ परिणाम मिलते हैं। जबकि, कमजोर व अशुभ प्रभाव में जातक को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वैदिक ज्योतिष की गणना, में मीन लग्न के लिए, राहु को सामान्यतः एक क्रूर ग्रह माना जाता है। क्योंकि यह लग्नेश गुरु बृहस्पति का शत्रु है, और मीन एक संवेदनशील जल तत्व की राशि है। हालांकि, लग्न कुंडली के कुछ विशेष भाव ऐसे होते हैं, जहां राहु ग्रह के प्रभाव मीन जातकों के लिए शुभ होते हैं। तो चलिए, जान लेते हैं इन विशेष भावों के बारे में-

लग्न कुंडली का तीसरा भाव साहस, छोटे भाई-बहनों और छोटी- मोटी यात्राओं का कारक है। इस भाव में राहु के होने से जातक साहसी होते है। छोटे भाई-बहनों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव या वैचारिक मतभेद संभव है। ऐसे जातक कई छोटी दूरी की यात्रा करते है, जो अक्सर अप्रत्याशित हो सकती है। ऐसे जातक की संवाद शैली अपरंपरागत होती है। और वे डिजिटल, मीडिया/संचार के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य करते हैं।

दसवें भाव में राहु ग्रह के प्रभाव जातक के करियर में असामान्य परिवर्तन करता है। वह अक्सर ऐसे क्षेत्रों में सफल होते है जो अपरंपरागत हैं या विदेशी स्रोतों से जुड़े हों। (जैसे आयात-निर्यात, बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ)। कुंडली का दसवां भाव सत्ता और राजनीति का भाव होता है। राहु के प्रभाव से एस भाव में जातक को राजनीतिक सफलता या उच्च पद की तीव्र इच्छा होती है। ऐसे लोग अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा और सार्वजनिक प्रतिष्ठा के लिए बहुत सचेत रहता है। 

कुंडली का छठा भाव उपचय भावों में से एक होता है। जहाँ राहु जैसे क्रूर ग्रह का प्रभाव सकारात्मक होता है । इस भाव में, राहु के होने से जातक को शत्रुओं पर जीत मिलती है। इसके अलावा, ऐसे जातक अक्सर अपनी कूटनीति या असामान्य तरीकों से अपने विरोधियों को परास्त कर देते हैं। नौकरी या सेवा के क्षेत्र में जातक को अच्छी सफलता मिल सकती है। यदि कोई जातक की नौकरी विदेशी कनेक्शन में हो तो ऐसे जातकों को विशेष लाभ होते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस भाव में राहु के प्रभाव से जातक को ऋण लेने की समस्या आ सकती है लेकिन, वह उन्हें चुकाने में भी सक्षम होता है।

लग्न भाव के ग्यारहवें भाव में राहु के प्रभाव से जातक महत्वाकांक्षी होते हैं। ऐसे जातकों को अलग-अलग स्रोतों से लाभ कमाने की तीव्र इच्छा होती है। ऐसे लोगों का सामाजिक दायरा बहुत बड़ा होता है और वे नए लोगों से दोस्ती करने में बहुत माहिर होते हैं। ऐसे जातक को विशेष रूप से टेक्नोलॉजी और मीडिया के क्षेत्र में सफलता मिलती है।

ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बात- राहु ग्रह एक मायावी ग्रह है। राहु के वास्तविक परिणाम मुख्य रूप से अन्य ग्रहों की स्थिति, युति, दृष्टि और दशा पर निर्भर करते हैं। मीन लग्न के लिए विशेष रूप से लग्न स्वामी बृहस्पति के बलवान होने पर जातक को शुभ प्रभाव मिलते हैं ।

ज्योतिष गणना में, मीन लग्न में राहु के प्रभाव अन्य ग्रहों के साथ युति के कारण शुभ और अशुभ दोनों हो सकते हैं। राहु के प्रभाव, मीन लग्न में लग्न के स्वामी बृहस्पति की स्थिति पर निर्भर करती है।  तो चलिए जान लेते हैं, लग्न में राहु के शुभ व अशुभ प्रभाव के बारें में- 

  • राहु के शुभ प्रभाव में, लग्न के जातक को अपने पेशेवर जीवन में सफलता और मान-प्रतिष्ठा पाने की तीव्र इच्छा होती है और वह इसके लिए हर संभव प्रयास करता है।
  • लग्न कुंडली के बारहवें भाव में राहु के प्रभाव, जातक को आध्यात्मिक विचारों और आंतरिक विकास की ओर प्रेरित करता है।
  • इस लग्न कुंडली के पहले भाव में राहु की शुभ स्थिति होने से जातक की तार्किक क्षमता तेज होती है और वह कानूनी मामलों में बहुत ही होशियार होता है।
  • लग्न कुंडली में यदि राहु मजबूत स्थिति में हो तो यह जातक को अचानक धन लाभ, मान-सम्मान और सभी इच्छाओं की पूर्ति करने वाला होता है।
  • लग्न कुंडली के बारहवें भाव में राहु के शुभ प्रभाव में जातक को विदेश यात्रा के अवसर और योग मिलते हैं। 

लग्न कुंडली में, यदि बृहस्पति कमजोर है, या राहु अशुभ ग्रहों के साथ युति में है या पीड़ित है, तो इसके नकारात्मक प्रभाव होते हैं-

  • लग्न में राहु के अशुभ प्रभाव से जातक को भ्रम, मानसिक तनाव और अनिद्रा की समस्या का सामना करना पड़ता है। 
  • अशुभ राहु के प्रभाव से जातक को वैवाहिक जीवन में कठिनाई, जीवनसाथी के साथ मतभेद और रिश्तों में अलगाव जैसी समस्याएं हो सकती है।
  • अशुभ राहु के कारण जातक को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, जैसे सर्दी, बुखार, सिरदर्द या त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं।
  • लग्न में अशुभ प्रभाव में राहु, खर्च आमदनी से अधिक होने से जातक को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • वैसे तो, लग्न में कमजोर राहु की स्थिति जातक को धनी बनाती है, लेकिन साथ ही इससे जातक में क्रूर और निर्दयी होने के गुण भी आते हैं। 
मीन लग्न में राहु ग्रह
  1. राहु को नियंत्रित करने के लिए भगवान शिव की पूजा करें या भगवान के महामंत्र “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
  2. राहु के अशुभ प्रभाव के लिए भगवान भैरव की पूजा करना भी राहु को शांत करने में लाभकारी उपाय है। आप “ॐ भं भैरवाय अनिष्ट निवारणाय स्वाहा”  मंत्र का 108 बार जाप भी कर सकते हैं।
  3. मीन लग्न के स्वामी गुरु बृहस्पति है, इसलिए आपके लिए गुरु को मजबूत करने के लिए “ॐ ग्राम ग्रीम ग्रूम सः गुरुवे नमः” मंत्र  का जाप लर्न लाभकारी है।
  4. राहु के शुभ प्रभाव के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से लाभ होता है। 
  5. शनिवार को गरीबों को काले तिल, सरसों का तेल, और कंबल जैसी चीजें दान करें।
  6. जानवरों को नियमित रूप से भोजन कराएं, विशेषकर काले कुत्ते को रोटी खिलाना राहु के अशुभ प्रभाव के लिए शुभ माना जाता है।
  7. राहु के लिए आप नीले रंग के वस्त्र धारण करें। और हाथ में चांदी का कड़ा पहनें।

Q. मीन लग्न के लिए राहु ग्रह की स्थिति व प्रभाव क्या होते हैं?

An. वैदिक ज्योतिष में, लग्न में राहु का होना कभी-कभी जातक के लिए लाभकारी व योग कारक हो सकता है। राहु के प्रभाव से जातक अधिक आत्मविश्वासी होता है। मीन लग्न की राशि गुरु बृहस्पति की राशि में होने से वह सब तरह के ज्ञान में रुचि रखने के प्रभाव देने वाला होता है।

Q. क्या, मीन लग्न में राहु ग्रह का होना शुभ है?

An. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में, मीन लग्न में राहु ग्रह स्थिति शुभ नहीं मानी जाती है। क्योंकि मीन राशि में राहु नीच का होता है। यह लग्नेश गुरु का शत्रु है। अतः राहु मीन में शत्रुवत् अशुभ परिणाम देते हैं। इसके अलावा, राहु को मीन लग्न में सप्तमेश होने का दायित्व मिलता है।

Q. मीन लग्न में राहु के शुभ ओर्भाव के लिए जातक को कौन से मंत्र या पाठ करना चाहिए?

An. राहु को नियंत्रित करने के लिए भगवान शिव की पूजा करें या भगवान के महामंत्र  ॐ नमः शिवाय  का जाप करें। साथ ही आप, ॐ भं भैरवाय अनिष्ट निवारणाय स्वाहा  मंत्र का 108 बार जाप भी कर सकते हैं।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *