मकर लग्न में शुक्र ग्रह
ज्योतिष शास्त्र एक ऐसा ज्ञान है जिससे आप अपने जीवन काल के सभी पहलुओं के आकलन को समझ सकते हैं। यह आपको भविष्य में होने वाले विशेष अनुमानों के साथ संभावित घटनाओं की सटीक जानकारी भी देता है। जिससे आपको आने वाली समस्याओं के लिए सही मार्गदर्शन मिल सके। इसलिए जब भी आपको जीवन में सही राह न दिखाई दे तो, आपकी जन्म कुंडली का विस्तृत विश्लेषण कर ज्योतिष आचार्यों से मार्गदर्शन जरुर लें।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
ज्योतिष में- मकर लग्न व शुक्र ग्रह
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह प्रेम, रिश्तों, सौंदर्य और भौतिक सुखों के आनंद का प्रतीक है। वहीँ, मकर राशि एक चर राशि है और इनके स्वभाव में स्थिरता और महत्वाकांक्षा का भाव होता है। इस राशि के जातक ये आमतौर पर शांत और भावनात्मक रूप से संयमित स्वभाव के होते हैं।
इसलिए, जब प्रेम के कारक ग्रह शुक्र, इस राशि में विराजमान होते हैं तो उन्हें, अपने जीवन साथी के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यानी, यदि इस राशि में, शुक्र ग्रह का प्रभाव हो तो ऐसे जातक दूसरों से अपनी भावनाओं और इच्छाओं को खुलकर व्यक्त नहीं कर पाते हैं। साथ ही, उन्हें अपने साथी को समझाना मुश्किल लगता है। वे उनकी भावनाओं को बोल नहीं पाते हैं।
यदि हम इस राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें, तो शुक्र के प्रभाव होने पर वे अपने प्रेम जीवन में, संकोची होते हैं। यानी, जब शुक्र महत्वाकांक्षी इस राशि में होता है तो, यह प्रेम के मामलों में व्यावहारिकता, स्थिरता और दृढ़ संकल्प का एक अद्भुत मिश्रण बनाता है।
तो, आइए आगे इस ‘मंगल भवन’ के लेख ‘ में हम आपको मकर राशि में शुक्र के प्रभाव की और भी अधिक विस्तार से जानकारी देंगे। जिससे आपको अपनी इस राशि में शुक्र के प्रभाव से प्रेम, रिश्तों, मूल्यों और जीवन के प्रति समग्र दृष्टिकोण के बारे में जानकारी मिलेगी। तो, अधिक जानकारी के लिए लेख में अंत तक बने रहिए और हमारे लेख पसंद आने पर हमें अपने सुझाव और प्रतिक्रिया जरूर दें।
मकर लग्न में शुक्र ग्रह-विशेष प्रभाव और स्थिति
ज्योतिष गणना के अनुसार, इस लग्न में शुक्र पांचवें और दसवें भाव के स्वामी है। यानी इस लग्न के लिए पंचमेश होने के कारण यह जातक के बुद्धि, आत्मा, स्मरण शक्ति, विद्या ग्रहण करने की शक्ति, नीति, आत्मविश्वास, प्रबंध व्यवस्था, देव भक्ति, देश भक्ति, नौकरी का त्याग, धन मिलने के उपाय, अनायास धन प्राप्ति के कारक होंगे।
इसके साथ ही, जुआ, लाटरी, सट्टा, जठराग्नि, पुत्र संतान, मंत्र द्वारा पूजा, व्रत उपवास, हाथ का यश, कुक्षी, स्वाभिमान, अहंकार इत्यादि विषयों का और दशमेश होने के कारण राज्य, मान प्रतिष्ठा, कर्म, पिता, प्रभुता, व्यापार, अधिकार, हवन, अनुष्ठान, ऐश्वर्य भोग, कीर्ति लाभ, नेतृत्व, विदेश यात्रा, पैतृक संपत्ति इत्यादि विषयों का प्रतिनिधि करते हैं।
जातक की जन्म कुंडली या अपने दशाकाल में शुक्र के बलवान और शुभ प्रभाव में होने से जातक को ऊपर दिए गए सभी विषयों में शुभ फल प्राप्त होते हैं। लेकिन, कमजोर व अशुभ प्रभाव में होने से वे जातक को अशुभ फल देते हैं। इसके अलावा, एक केंद्र और त्रिकोण का स्वामित्व मिलने पर शुक्र इस लग्न में अति योगकारक प्रभाव दे सकता है।
मकर लग्न में शुक्र ग्रह के विशेष भावों में प्रभाव
हमारे ‘मंगल भवन’ के ज्योतिष आचार्यों के मतानुसार, लग्न में शुक्र पांचवे यानी (विद्या, संतान और प्रेम) और दसवें (कर्म व करियर) भाव का स्वामी होने के कारण बहुत ही शुभ और योगकारक भूमिका में होते हैं। जो जातक को धन, सफलता, उच्च शिक्षा, अच्छा करियर और संतान सुख से सम्बन्धित सुभ प्रभाव देते हैं।
इस लग्न के लिए, विशेष रूप से शुक्र के शुभ भावों (पहले, दूसरा, चौथे, पांचवें, सातवें, दसवें, ग्यारहवें) में हो, तो योगकारक होता है। जिससे जातक के जीवन में ऐश्वर्य, प्रतिष्ठा और सुख-समृद्धि आती है, लेकिन यह पीड़ित होने पर या अशुभ भावों के प्रभाव में होने पर तीसरे, छठे, आठवे, नौवे व बारहवें भाव में या अस्त अवस्था में हो तो, यह भोग-विलास व्यर्थ के खर्च और रिश्तों में समस्याएं देने के अशुभ प्रभाव दे सकता है।
लग्न में शुक्र की योगकारक व अशुभ स्थिति
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र पांचवे (त्रिकोण) और दसवें (केंद्र) दोनों भावों का स्वामी है। और लग्नेश शनि का मित्र भी है, इसलिए यह मकर लग्न के लिए सबसे शुभ ग्रहों में से एक है और अपनी दशा-अंतर्दशा में यह जातक को ‘राजयोग’ के शुभ प्रभाव देते हैं ।
शुभ भावों में होने पर (पहले, दूसरा, चौथे, पांचवें, सातवें, दसवें, ग्यारहवें)
- धन प्राप्ति व सफल करियर- मकर लग्न के इन भावों में शुक्र की स्थिति होने पर जातक धनी, मेहनती, सफल व्यवसायी और उच्च पद प्राप्त करने वाला होता है।
- शिक्षा और संतान सुख- अच्छी शिक्षा, संतान से सुख और परोपकार करने में रुचि रखने वाला होता है।
- सुखी जीवन: शुक्र के शुभ प्रभाव से जातक का सुंदर जीवनसाथी, विलासिता, अच्छा व्यवहार और समाज में मान-सम्मान पाने वाला होता है।
- मकर के लग्न भाव में- शुक्र की शुभ स्थिति, से जातक सुंदर, बुद्धिमान, प्रभावशाली, दूरदर्शी और श्रेष्ठ व्यवहार कुशल होता है। जो हमेशा शत्रुओं पर विजय पाता है।
अशुभ भावों में शुक्र की स्थिति (तीसरे, छठे, आठवें, नौवें, बारहवें)
- भोग-विलास और धन हानि, संतान से कष्ट, मन का भटकना और अनावश्यक खर्च।
- रिश्तों में समस्या: प्रेम संबंधों या वैवाहिक जीवन में तनाव या छुपाव।
- विदेश या गुप्त मामले: 12वें भाव में राहु के साथ होने पर विदेश से लाभ, पर करियर में उतार-चढ़ाव और भोग-विलास बढ़ सकता है।
- शुक्र के अस्त होने पर- (सूर्य के निकट होने पर): हीरा या ओपल रत्न धारण करके शुक्र के बल को बढ़ाया जा सकता है। शुक्र के अस्त होने पर जातक के वैवाहिक सुख और सौंदर्य में कमी आ सकती है।
- शुक्र की महादशा- इस लग्न के लिए शुक्र की यह अवधि बहुत ही शुभ मानी जाती है, जिससे जातक को सर्वश्रेष्ठ विद्या, प्रेम, करियर और धन संबंधी लाभ मिलते है। लेकिन, यहां शुक्र के साथ कोई अन्य अशुभ ग्रह या पीड़ित अवस्था में नहीं होना चाहिए।
मकर लग्न में शुक्र ग्रह की महादशा का फल
यदि लग्न कुंडली में शुक्र बलवान स्थिति में, हो तो वे अपनी दशा या महादशा में विशेष धन व लाभ देने वाले होते है। इस समय अवधि में जातक को उनकी संतान के कारण विशेष मान-प्रतिष्ठा मिलती है । शुक्र के शुभ प्रभाव से जातक यश को प्राप्त करता है। शुक्र की महादशा में जातक को धर्म तथा परोपकार के कार्यों में अधिक रुचि होती है।
लेकिन, शुक्र की महादशा में यदि शुक्र निर्बल और पीड़ित स्थिति हो तो जातक को धन की हानि उठानी पड़ती है। और ऐसे जातक को उसकी संतान की किसी क्रिया के फलस्वरूप मान की हानि भी होती है । उसका मन विलास तथा लम्पटता व्यसन की बुरी आदतों में अधिक होता है।
मकर लग्न के लिए शुभ व धन योग कारक ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर लग्न में जन्म लेने वाले जातकों के लिए सबसे अधिक शुभ और धन प्रदाता ग्रह शनि ग्रह है। धनेश शनि की शुभ स्थिति और धन स्थान से संबंध स्थापित करने वाले ग्रहों की स्थिति से जातक के धन संपदा और आय की जानकारी मिलती है।
इसके अलावा, पंचमेश शुक्र, भाग्येश बुध, लाभेश मंगल ग्रह की अनुकूल स्थितियां मकर लग्न वाले जातकों के लिए धन व ऐश्वर्य में, वृद्धि देने वाले होते हैं। वैसे, इस लग्न के जातकों के लिए मंगल, गुरु और चंद्रमा अशुभ फलदायक हैं। शुक्र और बुध शुभ फलदायक ग्रह हैं, शुक्र एकमात्र अकेला ऐसा ग्रह है जो, ‘राजयोग’ के समान शुभ प्रभाव कारक है। शनि लग्नेश होने के कारण मारकेश का अशुभ फल नहीं देता है।
मकर लग्न में शुक्र ग्रह के लिए उपाय
मकर लग्न के लिए शुक्र ग्रह पांचवे भाव (विद्या, संतान) और दसवें भाव (कर्म, प्रतिष्ठा) के स्वामी है। जो इसे अति योगकारक प्रभाव देने वाला बनाता है। जिससे जातक को शुक्र की महादशा या अंतर्दशा में इन उपायों से विशेष लाभ मिलता है। ये उपाय विशेष रूप से शुक्र के कमजोर या अशुभ स्थिति में होने पर अशुभ प्रभावों को दूर करने के लिए किए जाते हैं।
- शुक्र के बीज मंत्र ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ या ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ मंत्र का जाप करें। आप इस मन्त्र को सफेद आसन पर बैठकर स्फटिक माला से जाप करें। जिससे विशेष लाभ मिलता है।
- शुक्र से सम्बन्धित वस्तुएं, चांदी, चावल, चीनी, सफेद कपड़े, घी, या सुगंधित वस्तुओं का दान करें।
- घर या ऑफिस में, शुक्र से संबंधित वस्तुओं जैसे परफ्यूम, अगरबत्ती, दीप आदि का प्रयोग करें।
- यदि कुंडली में शुक्र शुभ स्थिति (छठे, आठवें, बारहवें भाव या नीच का न हो), तो हीरा धारण कर सकते हैं। अन्यथा बिना ज्योतिष सलाह के रत्न न पहनें।
- स्वच्छ और साफ-सुथरे कपड़े पहने।
- स्त्री, विशेषकर पत्नी का सम्मान करें।
- अपने घर को साफ, सुगन्धित और स्वच्छ बनाए रखें।
- शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी की पूजा करें या लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें।
यह भी जरुर पढ़े- धनु लग्न में शुक्र ग्रह ! बन जाएंगे मारक, तो क्या? होगा प्रभाव आपकी कुंडली के लिए |
सारांश
कुल-मिलाकर ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार, मकर लग्न में शुक्र ग्रह सबसे अधिक शुभ व योगकारक ग्रह है। लेकिन, इनके फल जातक की कुंडली के भाव, अंश और अन्य ग्रहों के प्रभाव (जैसे राहु, शनि) को देखकर ही शुभ या अशुभ परिणाम देती है। शुक्र के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए उचित उपाय और दान करना श्रेष्ठ होता है।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. मकर लग्न में शुक्र की स्थिति क्या होती है?
An. लग्न में शुक्र पांचवे यानी (विद्या, संतान और प्रेम) और दसवें (कर्म व करियर) भाव का स्वामी होने के कारण बहुत ही शुभ और योगकारक भूमिका में होते हैं। जो जातक को धन, सफलता, उच्च शिक्षा, अच्छा करियर और संतान सुख से सम्बन्धित सुभ प्रभाव देते हैं।
Q. मकर लग्न में शुक्र की महादशा के प्रभाव में क्या होता है?
An. इस लग्न के लिए शुक्र की यह अवधि बहुत ही शुभ मानी जाती है, जिससे जातक को सर्वश्रेष्ठ विद्या, प्रेम, करियर और धन संबंधी लाभ मिलते है। लेकिन, यहां शुक्र के साथ कोई अन्य अशुभ ग्रह या पीड़ित अवस्था में नहीं होना चाहिए।
Q. मकर लग्न के लिए शुक्र के शुभ प्रभाव में क्या होता है?
An. मकर लग्न के इन भावों में शुक्र की स्थिति होने पर जातक धनी, मेहनती, सफल व्यवसायी और उच्च पद प्राप्त करने वाला होता है। जातक अच्छी शिक्षा, संतान से सुख और परोपकार करने में रुचि रखने वाला होता है।
Q. मकर लग्न के लिए सबसे अधिक शुभ ग्रह कौन सा है?
An. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर लग्न में जन्म लेने वाले जातकों के लिए सबसे अधिक शुभ और धन प्रदाता ग्रह शनि ग्रह है। धनेश शनि की शुभ स्थिति और धन स्थान से संबंध स्थापित करने वाले ग्रहों की स्थिति से जातक के धन संपदा और आय की जानकारी मिलती है।




