कुम्भ लग्न और राहु ग्रह ! आप भी जान लो, राहु का कुम्भ में यह संयोग, योग कारक या मारक |

कुम्भ लग्न में राहु

Table of Contents

वैदिक ज्योतिष में, राहु और कुम्भ लग्न के संयोग को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थिति बताई गई है। कुम्भ लग्न में राहु का प्रभाव जिस भाव स्थान में होगा उसका असर जातक के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाने वाला होगा। ज्योतिष गणना में यह भी बताया गया है कि, लग्न में राहु की स्थिति जातक को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देने की कारक हो सकती है। इसके साथ ही जातक को व्यापार में अनेक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इन लोगों के लिए व्यवसाय से बेहतर नौकरी को श्रेष्ठ बताया है। 

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, कुम्भ लग्न में राहु की स्थिति जातक के लिए योगकारक भी हो सकती है? तो, चलिए, आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में हम आपको कुम्भ लग्न के लिए राहु की शुभ और अशुभ स्थिति की जानकारी देंगे। इसके साथ ही राहु ग्रह के लिए कुछ आसान उपाय भी दिए गए हैं। सटीक जानकारी के लिए हमारे साथ लेख में अंत तक बने रहिए-

कुम्भ लग्न में राहु की स्थिति और प्रभाव के बारे में बात करें तो, यहां राहु अष्टम भाव का स्वामी होकर अष्टमेश होता है। जो जातक के जीवन में व्याधि, आयु, मृत्यु का कारण, मानसिक चिंता, समुद्र यात्रा, नकारात्मक विचार, ससुराल, दुर्भाग्य, दरिद्रता, आलस्य, गुह्य स्थान, जेल यात्रा, अस्पताल, चीर फाड़ ऑपरेशन, भूत प्रेत, जादू टोना, जीवन के भीषण दारुण दुख इत्यादि विषयों का प्रतिनिधित्व करता है। लेकिन, यदि जातक की जन्म कुंडली में राहु की दशा या महादशा शुभ या मजबूत है तो, जातक को ऊपर दिए गए सभी विषयों में शुभ परिणाम मिलते हैं। हालांकि, राहु से शुभ व अशुभ प्रभाव अन्य ग्रहों के साथ युति और सम्बन्ध के अनुसार भी मिलते हैं। आगे लेख में हम लग्न कुंडली में राहु ग्रह के प्रभाव में शुभ भाव के बारे में जानेगे।

                                                                     आगे और भी पढ़ें-

ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से, कुम्भ लग्न में जन्म लेने वाले जातक सुस्थिर, बातूनी, पानी का अधिक सेवन करने वाला, सुन्दर भार्या से युक्त, श्रेष्ठ मनुष्यों से संयुक्त, सर्व प्रिय, चंचल ह्रदय वाला, अधिक कामी, मित्र प्रिय, दंभी , तेजस्वी शरीर वाला व धीर होते हैं। स्वभाव की बात करें तो ये जातक वात प्रकृति वाला, स्त्रियों के साथ रहने में अधिक प्रसन्नता पाने वाला, लंबे शरीर वाला, अहंकारी, ईर्ष्यालु, द्वेषी और भ्रातृ द्रोही होता है।  इन जातकों को अपनी प्रारंभिक अवस्था में दुखी मिलता है, मध्यम अवस्था में सुख प्राप्त करता है तथा अंतिम अवस्था में धन, पुत्र, भूमि, मकान आदि का सुख मिलता है। इनका भाग्योदय 24 या 25 वर्ष की आयु में होता है।

ज्योतिष में कुम्भ लग्न (Aquarius Ascendant) वायु तत्व और स्थिर स्वभाव की राशि बताई गई है। यह लग्न बुद्धि, नवाचार, मानवता और गहराई से सोचने की क्षमता का प्रतीक होती है। इस लग्न के जातक समाज सुधारक, विचारशील और दूरदर्शी दृष्टिकोण वाले होते हैं। इनका जीवन अक्सर साधारण नहीं होता, और हमेशा कुछ अलग हटकर करने वाले होते हैं। भीड़ से सबसे अलग सोच ही, इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है। कुम्भ लग्न वायु तत्व की राशि है, इस लग्न का स्वामी शनि देव है, जो अनुशासन, समय, और कर्म के फल दाता है। इसलिए कुम्भ लग्न के जातक कर्म प्रधान होते हैं। जो भी प्राप्त करते हैं, अपने परिश्रम, तर्क और बुद्धि से प्राप्त करते हैं। इस राशि में सभी ग्रह समान रूप से शुभ या अशुभ नहीं होते है, प्रत्येक ग्रह अपने भाव, स्वामित्व और स्थिति के अनुसार अलग-अलग प्रभाव देते हैं।

कुम्भ लग्न कुंडली में राहु ग्रह के प्रभाव निम्नलिखित उपचय भावों (तीसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें) में विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं-

यहाँ राहु व्यक्ति को साहसी, पराक्रमी और संचार के क्षेत्र में सफल बनाता है। यह छोटे भाई-बहनों और छोटी यात्राओं से संबंधित मामलों में भी अच्छे परिणाम देता है।

लग्न के छठवें भाव में राहु के शुभ प्रभाव से जातक को अपने शत्रुओं पर विजय मिलती है। इसके अलावा,  नौकरी और प्रतिस्पर्धा के मामलों में भी  ये जातक सफल रहते है। एस भाव में राहू के प्रभाव होने पर जातक को स्वास्थ्य संबंधी मामलों में भी सकारात्मक प्रभाव मिलते है।

लग्न कुंडली के दसवें भाव में राहु के शुभ प्रभाव जातक के करियर में बड़ी सफलता, नाम और प्रसिद्धि देने की कारक होती है। ऐसे जातक अपने कार्यक्षेत्र में अपरंपरागत तरीकों से महत्वपूर्ण उपलब्धियां और धन लाभ प्राप्त करते हैं।

लग्न कुंडली का यह भाव लाभ, आय और इच्छाओं की पूर्ति से संबंधित है। इस भाव में राहु ग्रह की शुभ स्थिति से जातक की तर्क क्षमता विकसित होती है।इसके साथ ही यहाँ राहु की स्थिति से जातक को वित्तीय लाभ, सामाजिक मान-प्रतिष्ठा और बड़े नेटवर्क से लाभ मिलने के अच्छे अवसर मिलते है।

कुंभ लग्न में राहु के शुभ और अशुभ प्रभाव कुंडली के अन्य ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करते हैं। शुभ प्रभाव में पहचान और प्रसिद्धि, आय के असामान्य स्रोत, धन कमाने की कुशल क्षमता और आधुनिक, प्रगतिशील विचार शामिल हैं। अशुभ प्रभाव में वैवाहिक जीवन में अस्थिरता, करियर में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव और कुछ मामलों में मानसिक भटकाव या डर शामिल हो सकते हैं। 

  1. कुम्भ लग्न में राहु के शुभ प्रभाव से जातक को पहचान और प्रसिद्धि पाने की तीव्र इच्छा होती है, जो वो अपनी कड़ी मेहनत से पूरी करने में सक्षम होता है।
  2. लग्न कुंडली के ग्यारहवें भाव में (लाभ भाव) राहु के शुभ प्रभाव से जातक को आय के असामान्य और अप्रत्याशित स्रोत मिलने के योग बनते हैं। जिससे अचानक धन लाभ होता है।
  3. राहु के शुभ प्रभाव में जातक धन कमाने में बहुत माहिर हो सकता है, हालांकि धन को स्थिर रखना जातक के लिए समस्या का कारण हो सकता है।
  4. कुंभ राशि में राहु के शुभ प्रभाव से जातक को आधुनिक और प्रगतिशील विचार और नई सोच की क्षमता मिलती है। जो समाज में सुधार और समानता लाने के लिए अग्रसर रहती है। 
  1. लग्न कुंडली में राहु के अशुभ प्रभाव में होने से, जातक के वैवाहिक जीवन में सुख की कमी आती है। इस लग्न के सातवें भाव में राहु की प्रभाव होने पर जीवनसाथी का स्वभाव जिद्दी और महत्वाकांक्षी होने की संभावना होती है।
  2. लग्न कुंडली में दसवें भाव में चंद्रमा के साथ राहु की युति होने पर जातक को करियर में अचानक बदलाव और सफलता में अप्रत्याशित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  3. राहु के अशुभ प्रभाव से जातक को मानसिक रूप से डर बना रहता है। ऐसे लोग बेचैन, और भूतकाल की घटनाओं से ही परेशान रहते हैं।
  4. लग्न में राहु के अशुभ प्रभाव होने पर जातक को सिर, आंख, नाक, कान, पेट जैसे ऊपरी अंगों से संबंधित रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। 
  1. राहु भगवान शिव जी का प्रिय है, इसलिए प्रतिदिन शिव की पूजा करें। विशेष रूप से सोमवार और शनिवार को भगवान शिव का अभिषेक गंगाजल और काले तिल मिलाकर करें।
  2. राहु के शुभ प्रभाव के लिए प्रतिदिन राहु के बीज मंत्र “ॐ रां राहवे नमः” का 108 बार जाप करें।
  3. नियमित रूप से माँ दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  4. राहु के प्रभाव के शुद्ध चांदी का आभूषण पहनें यदि कुंडली में राहु की दशा शुभ है तो आप गोमेद रत्न भी पहन सकते हैं।
  5. शनिवार के दिन तिल, काले वस्त्र, या जटा वाला नारियल बहते पानी में प्रवाहित करें। सफेद चीजों का दान भी कर सकते हैं।
  6. ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।
  7. भोजन हमेशा सात्विक और भोजन कक्ष में बैठकर ही करें।
  8. नियमित रूप से योग और ध्यान का अभ्यास करें। 
कुम्भ लग्न में राहु

हमारे ‘मंगल भवन’ के ज्योतिष आचार्यों  द्वारा दी गई जानकारी से हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि, कुंभ लग्न वालों के लिए, राहु का प्रभाव एक आशीर्वाद और एक जिम्मेदारी दोनों ही है। यानी, पहचान और नाम-प्रसिद्धि की चाहत, अगर विनम्रता, सीखने की चाह और कड़ी मेहनत के साथ की जाए तो अविश्वसनीय उपलब्धियों को भी आप प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए, सफलता शनि के आधारभूत प्रभाव के साथ बिना राहु की महत्वाकांक्षी ऊर्जा को अपनाने से प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही, इन शक्तिशाली ग्रहों की अद्भुत क्षमता को समझकर और उनमें सामंजस्य बिठाकर कुंभ लग्न के जातक बुद्धि, संयम और आंतरिक शक्ति के साथ सफलता प्राप्त कर ही लेते हैं।

Q. कुम्भ लग्न में राहु ग्रह की स्थिति योग कारक होती है या अशुभ?

An. कुम्भ लग्न में राहु की स्थिति और प्रभाव के बारे में बात करें तो, यहां राहु अष्टम भाव का स्वामी होकर अष्टमेश होता है। कुंभ लग्न वालों के लिए, राहु का प्रभाव एक आशीर्वाद और एक जिम्मेदारी दोनों ही है। यानी, पहचान और नाम-प्रसिद्धि की चाहत, अगर विनम्रता, सीखने की चाह और कड़ी मेहनत के साथ की जाए तो अविश्वसनीय उपलब्धियों को भी आप प्राप्त कर सकते हैं।

Q. यदि, कुंभ लग्न में राहु ग्रह की स्थिति शुभ है तो, क्या प्रभाव होते हैं?

An. कुम्भ लग्न में राहु के शुभ प्रभाव से जातक को पहचान और प्रसिद्धि पाने की तीव्र इच्छा होती है, जो वो अपनी कड़ी मेहनत से पूरी करने में सक्षम होता है। लग्न कुंडली के ग्यारहवें भाव में (लाभ भाव) राहु के शुभ प्रभाव से जातक को आय के असामान्य और अप्रत्याशित स्रोत मिलने के योग बनते हैं। जिससे अचानक धन लाभ होता है।

Q. कुंभ लग्न में राहु ग्रह के लिए कौन सी धातु धारण करना चाहिए?

An. कुम्भ लग्न के लिए राहु के अशुभ प्रभाव के लिए जातक को शुद्ध चांदी से निर्मित धातु के आभूषण पहनना चाहिए। जिससे जातक को कोई मानसिक समस्या नहीं होगी और मन शांत होगा।

Q. क्या, कुंभ लग्न के ग्यारहवें भाव में राहु ग्रह प्रभाव शुभ होते हैं?

An. लग्न कुंडली का यह भाव लाभ, आय और इच्छाओं की पूर्ति से संबंधित है। इस भाव में राहु ग्रह की शुभ स्थिति से जातक की तर्क क्षमता विकसित होती है।इसके साथ ही यहाँ राहु की स्थिति से जातक को वित्तीय लाभ, सामाजिक मान-प्रतिष्ठा और बड़े नेटवर्क से लाभ मिलने के अच्छे अवसर मिलते है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *