प्रस्तावना
ज्योतिष शास्त्र को हमारी भारतीय संस्कृति और धर्म में बहुत ही जरूरी विद्या कहा जाता है। जिसकी सहायता से मनुष्य के भावी जीवन का सटीक अनुमान लगाया जाता है। इस भावी घटनाकों की जानकारी को वरिष्ठ आचार्यों द्वारा किसी जातक की जन्म कुंडली में भावों के आधार पर की जाती है।
कुंडली के 12 भाव और उन भावों में ग्रहों के गोचर इन सभी की गणना के आधार पर जातक का भविष्य फल तैयार किया जाता है। तो आइये, आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में हम आपको कर्क लग्न में सूर्य ग्रह की विशेष स्थिति और महत्वपूर्ण फलादेश की विस्तार से जानकारी देंगे। सम्पूर्ण जानकारी के लिए हमारे साथ लेख में अंत तक बने रहिए।
कर्क लग्न में सूर्य ग्रह की स्थिति
कर्क लग्न में सूर्य ग्रह द्वितीय भाव के स्वामी होते हैं, इसलिए ज्योतिष शास्त्र में इन्हें धन, वाणी और परिवार से जुड़े फल देने वाला ग्रह माना जाता है। यदि कुंडली में सूर्य बलवान स्थिति में हो तो जातक को धन लाभ, प्रतिष्ठा, प्रभावशाली व्यक्तित्व और परिवार का सुख प्राप्त होता है। वहीं, सूर्य के निर्बल या पीड़ित होने पर धन हानि, पारिवारिक मतभेद, वाणी में कठोरता और नेत्र संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं। कर्क लग्न के जातकों के लिए सूर्य की महादशा आर्थिक अवसर तो देती है, लेकिन इसके प्रभाव ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करते हैं। सूर्य के शुभ फल प्राप्त करने के लिए रविवार को सूर्य देव को जल अर्पित करना और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी माना जाता है।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
कर्क लग्न में कर्क लग्न- स्वभाव व विशेषताएं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क लग्न के जातक स्वभाव से बहुत ही भावुक, संवेदनशील और जल तत्व प्रधान होते हैं, जिनका स्वामी चंद्रमा है। ऐसे जातक, स्वभाव से कोमल, मिलनसार और अंतर्मन से बहुत ही साहसी और मजबूत होते हैं। ये अपना जीवन अपने परिवार जो परिवार और प्रियजनों के लिए समर्पित कर देते हैं।
ग्रहों के गोचर से उन्हें कफ, पाचन और पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, इनका भाग्योदय इनके जीवनकाल के 30 वर्ष की आयु के बाद होता है।
कर्क लग्न में सूर्य ग्रह- विशेष स्थिति
ज्योतिष में, इस लग्न कुंडली में सूर्य देवता दूसरे भाव के स्वामी हैं। कुंडली का यह द्वितीय भाव मारक भाव कहलाता है, इसलिए सूर्य देव कर्क लग्न में मारक ग्रह की स्थिति में होते हैं। इस लग्न कुंडली में जब भी सूर्य की महादशा का समय होता है तो, इसके प्रभाव में जातक को आर्थिक सम्पन्नता तो मिल जाती है।
लेकिन, अन्य मामलों में वे कुल मिलाकर अशुभ फल ही देते हैं। इस लग्न कुंडली में सूर्य का रत्न कभी भी धारण नहीं किया जा सकता है। लेकिन, आप सूर्य संबंधित उपाय करके इस, मारकत्व को दूर कर सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से, कर्क लग्न के लिए सूर्य दूसरे भाव (धन व वाणी) का स्वामी होकर एक तटस्थ/मारक ग्रह की भूमिका निभाते हैं। जो शुभ और अशुभ दोनों ही प्रकार से प्रभाव देता है। कुंडली में बलवान सूर्य, धन, उच्च शिक्षा और परिवार का सुख देता है। जबकि, कमजोर या नीच (तुला) का सूर्य धन हानि, वाणी में कठोरता और पारिवारिक मतभेद की समस्या देते हैं। इस लग्न के लिए यह ‘राजयोग कारक ग्रह’ नहीं है।
कर्क लग्न में सूर्य ग्रह- महादशा के प्रभाव
इस लग्न कुंडली में यदि, सूर्य ग्रह बलवान हो और दूसरे भाव में हो तो यह जातक को धन और परिवार सम्बन्धी मामलों में, शुभ फल देते हैं। ऐसे जातक, प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी होते हैं। इन जातकों की उच्च शिक्षा के श्रेष्ठ अवसर मिलेंगे और वे आत्मा की तरह सूक्ष्म विचारक और गंभीर स्वभाव के होंगे।
उनका व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली होता है। इनके परिवार में, कोई न कोई व्यक्ति ऊंचे पद पर आसीन होगा या बहुत धन-संपदा का स्वामी होगा । ऐसे जातकों को धन लाभ के और श्रेष्ठ आय के अवसर मिलते हैं।
जिससे इनका एकत्रित धन (Bank Balance) भी अधिक होगा। साथ ही वे आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं।
लेकिन, यदि इस लग्न में सूर्य अपनी महादशा के दौरान निर्बल स्थिति में है तो, ऐसे जातकों को बहुत अधिक धन की हानि या आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, यदि सूर्य और कुंडली का दूसरा भाव दोनों ग्रहों की स्थिति के आधार पर पीड़ित हुए तो ऐसे जातक अपनी नेत्र की रोशनी खो देते हैं।
यदि कुंडली के द्वितीय भाव और सूर्य पर राहु, शनि और षष्ठेश के प्रभाव में हो तो ऐसे जातक धन की बचत नहीं कर पाते हैं। ऐसे जातकों के पास धन आता तो है, लेकिन, खर्च भी हो जाता है।
कर्क लग्न में सूर्य ग्रह – बनने वाले प्रमुख शुभ योग
- धन योग ( धनेश सूर्य)
चूँकि इस लग्न के लिए सूर्य दूसरे भाव के स्वामी है, यदि यह केंद्र भाव यानी, पहले, चौथे, सातवें, और दसवें (1, या त्रिकोण भाव पांचवें, नौवें में स्थित हो तो ऐसे जातक बहुत धनवान और वैभव-संपदा से युक्त होते हैं। यहाँ सूर्य की स्थिति जातक के लिए धन योगकारक होती है।
- उच्च सूर्य- (दसवें भाव में होने पर)
यदि सूर्य की स्थिति, मेष राशि के दसवें भाव में हो तो यह जातक को सरकार से लाभ, उच्च पद, समाज में मान-सम्मान व प्रतिष्ठा और अद्भुत नेतृत्व क्षमता देने का आशीर्वाद देती है।
- सूर्य-गुरु युति (राजयोग)
यदि सूर्य और गुरु बृहस्पति लग्न भाव के हो और नौवें व दसवें भाव में साथ हों, तो ऐसे जातक बहुत भाग्यशाली और प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं।
- सूर्य-शुक्र (परिवर्तन योग)
यदि सूर्य दूसरे भाव में और शुक्र ग्यारहवें (वृषभ/मीन) राशियों में में हो, या वे परस्पर राशि परिवर्तन करें तो, ऐसे जातक अत्यधिक धन अर्जित करने वाले होते हैं।
- सूर्य मंगल के साथ
यदि सूर्य और मंगल लग्न कुंडली के दसवें भाव में हों, तो ऐसे जातक बहुत पराक्रमी और श्र्य्वान होता है। वे अपनी मेहनत और श्रेष्ठता के बल पर बहुत सी संपत्ति अर्जित करता है।
- आकस्मिक धन लाभ के योग
लग्न कुंडली में यदि सूर्य आठवें भाव में हो और उस पर चंद्रमा की दृष्टि हो, तो ऐसे जातक को अचानक, कोई पैतृक गड़े हुए धन या लॉटरी से लाभ मिल सकता है।
कर्क लग्न के लिए शुभ ग्रह व धन योग
कर्क लग्न में जन्म लेने वाले जातकों के लिए शुभ और धन प्रदाता ग्रह सूर्य है। धनेश सूर्य की शुभ स्थिति से, जातक के सभी प्रकार धन व आय के साधनों की जानकारी ज्ञात की जा सकती है। इसके साथ ही, जातक की चल-अचल संपत्ति के बारे में भी जानकारी मिलती है।
इसके अलावा, लग्नेश चंद्र, पंचमेश, दशमेश मंगल, भाग्येश गुरु बृहस्पति की अनुकूल स्थितियां कर्क लग्न के जातकों के लिए धन-वैभव प्राप्त करने में सहायक स्थितयां हैं। वैसे कर्क लग्न के लिए शुक्र, शनि व बुध परम पापी, गुरु बृहस्पति और सूर्य शुभ ग्रह है। इस लग्न के लिए मंगल ग्रह एकमात्र राजयोग कारक ग्रह है।
यह भी जरुर पढ़ें- मिथुन लग्न में सूर्य ग्रह! विशेष स्थिति, प्रभाव, फलादेश और महत्वपूर्ण उपाय |
कर्क लग्न में सूर्य ग्रह- विशेष प्रभाव
धनेश सूर्य (सिंह राशि दूसरे भाव में) जातक को धनवान बनाता है। अगर सूर्य बलवान हो, तो जातक के बैंक बैलेंस और पैतृक संपत्ति बहुत अच्छी होती है। सूर्य लग्न (प्रथम भाव) में होने पर जातक को साहसी, आत्मविश्वासी और चंचल प्रवृत्ति का बनाता है, जो अपनी मेहनत से धन कमाता है।
कर्क लग्न में सूर्य गृह के शुभ प्रभाव
- जातक के, पैतृक संपत्ति, अर्जित धन और बैंक बैलेंस में वृद्धि, बलवान सूर्य से जातक करोड़पति बन सकता है।
- प्रभावशाली व्यक्तित्व और प्रभावशाली आवाज देता है।
- परिवार का अच्छा सहयोग।
- उच्च शिक्षा और बुद्धि की प्राप्ति।
- सूर्य का दशमेश मंगल या अन्य शुभ ग्रहों से युति होने पर व्यवसाय में बड़ी सफलता।

अशुभ प्रभाव (सूर्य निर्बल/अशुभ होने पर)
- धन की हानि, बचत न होना और कर्ज की समस्या।
- वाणी में कठोरता या परिवार के साथ संबंधों में मतभेद।
- बुध ग्रह के साथ हो तो हकलाने की समस्या।
- आँखों की समस्या, कमजोर हृदय या शरीर की जीवंतता में कमी।
- लग्न के आठवें भाव में होने पर अचानक धन हानि या परिवार से दूरी।
कर्क लग्न में सूर्य ग्रह के शुभ प्रभाव हेतु सुझाव और उपाय
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चूंकि इस लग्न में सूर्य दूसरे भाव के स्वामी है। इसलिए माणिक रत्न धारण करने की सलाह नहीं दी जाती है।
- नियमित रूप से रविवार के दिन, सूर्योदय के समय सूर्य देव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। इसका नियमित पाठ करने से सूर्य के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
- सूर्य के शुभ फलों को पाने के लिए कुंडली में सूर्य का बलवान और शुभ ग्रहों के प्रभाव में होना आवश्यक है।
- सूर्य के शुभ प्रभाव के लिए लाल वस्तुओं का दान करना श्रेष्ठ है।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. कर्क लग्न के लिए सूर्य ग्रह की क्या स्थिति होती है?
An. ज्योतिष में, इस लग्न कुंडली में सूर्य देवता दूसरे भाव के स्वामी हैं। कुंडली का यह द्वितीय भाव मारक भाव कहलाता है, इसलिए सूर्य देव कर्क लग्न में मारक ग्रह की स्थिति में होते हैं।
Q. कर्क लग्न के लिए शुभ व योग कारक ग्रह कौन सा है?
An. कर्क लग्न के लिए शुक्र, शनि व बुध परम पापी, गुरु बृहस्पति और सूर्य शुभ ग्रह है। इस लग्न के लिए मंगल ग्रह एकमात्र राजयोग कारक ग्रह है।
Q. कर्क लग्न में सूर्य की स्थिति से क्या अशुभ परिणाम होते हैं?
An. कर्क लग्न में, सूर्य के अशुभ होने पर जातक को, धन की हानि, बचत न होना और कर्ज की समस्या हो सकती है। वाणी में कठोरता या परिवार के साथ संबंधों में मतभेद होते हैं।
Q. कर्क लग्न के जातकों के लिए सूर्य ग्रह की महादशा के क्या प्रभाव होते हैं?
An. इस लग्न कुंडली में यदि, सूर्य ग्रह बलवान हो और दूसरे भाव में हो तो यह जातक को धन और परिवार सम्बन्धी मामलों में, शुभ फल देते हैं। ऐसे जातक, प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी होते हैं। इन जातकों की उच्च शिक्षा के श्रेष्ठ अवसर मिलेंगे और वे आत्मा की तरह सूक्ष्म विचारक और गंभीर स्वभाव के होंगे।




