चन्द्र की महादशा
चंद्र एक बहुत ही शीतल ग्रह है! जो अपनी शीतलता से मन को प्रभावित करता है! साथ ही, यह यह मातृत्व या स्त्रीत्व को भी दर्शाता है। जब चन्द्र की महादशा चलती है तो, यह जातक के जीवन को बहुत प्रभावित करती है! फिर चाहे ये प्रभाव सकारात्मक हो, या नकारात्मक हो! तो आइये आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में हम चन्द्र की महादशा के प्रभाव और चन्द्र के साथ अन्य ग्रहों की अन्तर्दशा के प्रभाव की जानकारी विस्तार में पढ़ेंगे! आशा करते हैं, लेख में दी गई जानकारी आप सभी के लिए उपयुक्त हो! इसलिए हमें अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें-
ज्योतिष में, चन्द्र की महादशा- महत्व
ज्योतिष शास्त्र में, सभी ग्रहों की महादशा का समय निश्चित बताया गया है! चंद्र की महादशा 10 वर्षों तक चलती है, जिसके दौरान जातक को अपने जीवन में बहुत से बदलाव नजर आएंगे! जो कि चंद्रमा के प्रमुख गुणों को दर्शाता है।
साथ ही, चन्द्रमा की महादशा की एक महत्वपूर्ण स्थिति यह भी है कि, यह आपके जीवन में संतुलन के साथ मन को भी प्रभावित करती है! यानी कई मामलों में आपका दृष्टिकोण स्पष्ट होगा! यह आपके मन को प्रभावित करती है, इसलिए आप देखेंगे कि चंद्र की महादशा के दौरान आप एक गहन विचारक बन गए हैं, लेकिन आपके विचार अव्यवस्थित और पूरी तरह स्पष्ट नहीं होंगे।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
चूँकि, चंद्रमा मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते है! इसलिए चन्द्र की महादशा चलती है तो, जातक का दिल उनके दिमाग पर राज करने लगता है! लेकिन, यदि चंद्रमा आपकी कुंडली में अच्छी स्थिति में है तो आप शारीरिक सुंदरता और उच्च क्षमता के साथ समृद्ध और शक्तिशाली भावनाओं के साथ तैयार होंगे! चलिए आगे हम जानेंगे,चन्द्र की महादशा के सकारात्मक प्रभाव व नकारात्मक प्रभाव के बारे में-
चन्द्र की महादशा- सकारात्मक प्रभाव
- चंद्रमा जल तत्व द्वारा शासित है, जिसके प्रभाव में, वातावरण शांत, शीतल और गहरा होता है!
- चन्द्र के शुभ प्रभाव में, जातक उदार और खुले दिल के बनते हैं!
- चंद्रमा की महादशा के सकारात्मक प्रभाव में, जातक उच्च स्तर की संतुष्टि प्राप्त करते हैं!
- चन्द्र की महादशा के शुभ प्रभाव से जातक के जीवन में कुछ अच्छी घटनाएं और सुखद अनुभव होंगे!
- यह आपके मन को प्रभावित करेगा! जिससे आपके मन में नए विचार आएंगे और आप पहले से कहीं ज़्यादा आनंदित महसूस करेंगे।
- चन्द्रमा की महादशा के दौरान आप अपने ज्ञान के विस्तार से नई चीजें सीखेंगे! इससे आपका दिमाग और बुद्धि तेज होगी! इसलिए आप इस दौरान अपने मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में बहुत बड़ा सुधार भी देखेंगे!
चन्द्र की महादशा- नकारात्मक प्रभाव
- चन्द्र की महादशा के सबसे प्रमुख नकारात्मक प्रभाव में, अवसाद और बेचैनी जातक को परेशान करती है! जो चंद्र की महादशा के दौरान नजर आती है!
- साथ ही, जातक को अधिक गुस्सा, धैर्य और शांति न होना और चिड़चिड़ापन महसूस होता है!
- हमारे आचार्यों का कहना है कि, चंद्रमा की महादशा का प्रभाव न केवल चंद्रमा की गलत स्थिति पर निर्भर करता है, बल्कि आपकी राशि पर अन्य ग्रहों की अन्तर्दशा पर भी निर्भर करता है।
- चंद्रमा के आक्रमक होने पर जातक भयभीत, अत्यधिक हीन भावना, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, मानसिक असंतुलन, व्यापार में हानि, तथा नौकरी में व्यवधान आ सकते हैं!
- चंद्र की महादशा के नकारात्मक प्रभाव में, जातक की कल्पना क्षमता पर भी हानिकारक प्रभाव होता है! क्योंकि आप अपने दिमाग में स्थितियों को जटिल बना लेंगे!
चंद्रमा की महादशा- अन्य ग्रहों की अंतर्दशा व प्रभाव
जब भी कोई ग्रह की महादशा चलती है तो, अन्य ग्रहों की अन्तर्दशा भी जातक के जीवन को प्रभावित करती है! तो आइए जाने, चन्द्र की महादशा के साथ अन्य ग्रहों की अंतर्दशा का क्या प्रभाव होता है-
चंद्रमा की महादशा व चंद्रमा की अंतर्दशा
ज्योतिष में, चंद्रमा को मन का कारक ग्रह, माना गया है। चंद्रमा एक शांतिप्रिय और शीतल ग्रह है। जब चंद्रमा अपने महादशा के समय पर चंद्रमा की अंतर्दशा पर होता है तो, यह जातक के कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा प्रभाव देता है! साथ ही, जातक की निर्णय क्षमता प्रभावित होती है! इस समय आप अपने फ्यूचर के लिए भावी योजनाएं बनाएंगे! लेकिन यह समय आपको थोड़ा धैर्य रखकर चलना होगा! क्योंकि चंद्र की महादशा में चंद्रमा की अंतर्दशा के कारण आपके कार्य धीमी गति से होंगे!
चंद्रमा की महादशा व सूर्य की अंतर्दशा
चन्द्र की महादशा के साथ सूर्य की अन्तर्दशा आपको आपके जीवन में एक नया कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा! क्योंकि चंद्रमा मन का कारक है और सूर्य आत्मा का , तो इस समय पर आप मन से और आत्मा से कोई भी निर्णय सही दिशा में लेने के लिए सक्षम होंगे! इस समय आपको चंद्रमा के द्वारा धन लाभ, मन की संतुष्टि व सूर्य से मान-प्रतिष्ठा में, वृद्धि होगी और अपने माता-पिता से अच्छा सहयोग मिलेगा! इस समय पर आपको पैतृक संपत्ति भी मिलने के योग हैं!
चंद्रमा की महादशा व मंगल की अंतर्दशा
इस समय पर चंद्र के साथ जब मंगल की अंतर्दशा चलती है तो यह जातक को, धन लाभ और आर्थिक रूप से संपन्न करती है! यदि किसी जातक की कुंडली में, चंद्रमा और मंगल की युति बन रही हो तो, यह योग आपके लिए लक्ष्मी योग बनाता है! इसके साथ ही, यदि, यह शुभ ग्रहों से बना हो और केंद्र या त्रिकोण में बना हुआ हो तो यह जातक के लिए और भी अधिक शुभ माना जाता है! क्योंकि, मंगल कुंडली में, जोश और पराक्रम का कारक है और चंद्रमा के साथ चलने से यह जातक को कार्यक्षेत्र में, सफलता और व्यापार में लाभ देने का कार्य करता है!
चंद्रमा की महादशा व बुध की अंतर्दशा
चंद्र की महादशा में बुध की अंतर्दशा होने पर,जातक को समस्याओं का सामना करना पड़ता है! ऐसे जातक के बनते बनते कार्य बिगड़ जाते हैं! क्योंकि बुद्ध चंद्रमा के साथ शत्रुता का भाव रखते हैं! ऐसे में चंद्रमा के महादशा में बुध की अंतर्दशा से कार्यों में बाधा आती है और कोई भी कार्य समय पर पूरा नहीं होता है। संबंधों के लिए भी यह योग समस्याएं देने वाला माना गया है!

चंद्रमा की महादशा व गुरु बृहस्पति की अंतर्दशा
चंद्रमा के साथ गुरु बृहस्पति की अंतर्दशा चलने से जातक को, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है! विवाह के योग बनते हैं और प्रेम प्रसंग शुरू करने के लिए अच्छा समय है! अच्छा, जीवन साथी मिलेगा! साथ ही, संतान प्राप्ति का भी योग है। कार्य क्षेत्र की बात करें तो कार्य क्षेत्र में भी सफलता के योग हैं! कुंडली में, चंद्रमा और गुरु की स्थिति अच्छी हो या एक दूसरे से केंद्र में हो तो इस संबंध को बहुत ही अच्छा योग माना गया है! एक तरह से यह स्थिति राजयोग जिसे गजकेसरी योग माना गया है, का निर्माण होता है!
चंद्र की महादशा व शुक्र की अंतर्दशा
चंद्र, की महादशा के साथ शुक्र की अंतर्दशा होने से जातक, के लिए यह बहुत ही लाभकारी समय होता है! जातक के मन की इच्छाएं पूर्ण होती है। जो जातक स्वयं का घर लेना चाहता है वो घर का सपना पूरा होगा! इसके साथ ही अच्छे प्रेम प्रसंग के योग बनते हैं तथा कार्य क्षेत्र में भी सफलता मिलती है!
चंद्रमा की महादशा व शनि की अंतर्दशा
चंद्रमा के साथ, शनि की अंतर्दशा होने पर जातक को समस्याएं मिलती है! यह समय काफी परेशानी का समय हो सकता है! क्योंकि चंद्र की महादशा में शनि की अंतर्दशा होने से यह विघ्न, बाधाएं, निर्णय लेने की क्षमता में कमी करता है! ऐसे में जातक कुछ कार्य कर लेते हैं जिससे उन्हें हानि हो सकती है! यह समय जातक के मन में भय की स्थिति उत्पन्न करता है!
चंद्रमा की महादशा व राहु की अंतर्दशा
चन्द्र की महादशा और राहु की अंतर्दशा होने पर जातक को समस्यों का सामना करना पड़ता है! मानसिक रूप से आपको डिप्रेशन और स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो सकती है! माता के साथ सम्बन्ध में कमी या उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं! इसके साथ ही जातक को, धन की हानि के साथ मानसिक समस्याएं आ सकती हैं!
चंद्र की महादशा व केतु की अंतर्दशा
वैसे तो चंद्रमा की महादशा के साथ केतु की अंतर्दशा होने पर, जातक के लिए कष्टकारी होता है! लेकिन फिर भी इस समय पर यदि कोई जातक पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करे तो, तो उसको सफलता निश्चित रूप से मिलती है! थोड़ी धीमी गति से कार्य हो सकते हैं लेकिन, सफल होते हैं! साथ ही, कुंडली में, केतु की स्थिति अच्छी हो और चंद्रमा पाप रहित हो तो यह जातक के लिए गुप्त धन प्राप्ति के भी योग बनाता है!
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q. चन्द्र की महादशा कितने समय के लिए होती है?
An. ज्योतिष शास्त्र में, सभी ग्रहों की महादशा का समय निश्चित बताया गया है! चंद्र की महादशा 10 वर्षों तक चलती है, जिसके दौरान जातक को अपने जीवन में बहुत से बदलाव नजर आएंगे! जो कि चंद्रमा के प्रमुख गुणों को दर्शाता है।
Q. चंद्र की महादशा के साथ शनि की अंतर्दशा हो तो, क्या होता है?
An. चंद्रमा के साथ, शनि की अंतर्दशा होने पर जातक को समस्याएं मिलती है! यह समय काफी परेशानी का समय हो सकता है! क्योंकि चंद्र की महादशा में शनि की अंतर्दशा होने से यह विघ्न, बाधाएं, निर्णय लेने की क्षमता में कमी करता है! ऐसे में जातक कुछ कार्य कर लेते हैं जिससे उन्हें हानि हो सकती है!
Q. चन्द्र की महादशा के नकारात्मक प्रभाव में क्या होता है?
An. चन्द्र की महादशा के सबसे प्रमुख नकारात्मक प्रभाव में, अवसाद और बेचैनी जातक को परेशान करती है! जो चंद्र की महादशा के दौरान नजर आती है! साथ ही, जातक को अधिक गुस्सा, धैर्य और शांति न होना और चिड़चिड़ापन महसूस होता है!
Q. क्या, चन्द्र की महादशा शुभ होती है?
An. हां, चूँकि, चंद्रमा मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते है! इसलिए चन्द्र की महादशा चलती है तो, जातक का दिल उनके दिमाग पर राज करने लगता है! लेकिन, यदि चंद्रमा आपकी कुंडली में अच्छी स्थिति में है तो आप शारीरिक सुंदरता और उच्च क्षमता के साथ समृद्ध और शक्तिशाली भावनाओं के साथ तैयार होंगे!




