बुध वक्री 2026 भाग 3: मिथुन, तुला, कुंभ पर प्रभाव | 7–23 जुलाई

सुपरकंप्यूटर में हैकर द्वारा छोड़ा गया घातक वायरस 

7 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक बुध ग्रह की वक्री चाल से इन राशियों के जातकों पर क्या शुभ और अशुभ प्रभाव मिलेगा? क्योंकि ब्रह्मांड के सुपर कंप्यूटर के द्वारा हैक होने के संकेत मिलने लगे हैं। जिसका हैकर कोई और नहीं बल्कि वक्री बुध ग्रह ही है।

वायु तत्व की राशियां—मिथुन, तुला और कुंभ—यह सीधे रहस्य चक्र के द्वारा ब्रह्मांड का इंटरनेट मानी जाती है। इनका काम है, कम्युनिकेशन सूचना को प्रसारित करना उन्हें जोड़ना और समाज का प्रतिनिधित्व करना उन्हें दिशा देना। लेकिन जब बुध ग्रह वक्री उल्टी चाल से चलता है तो, कहीं ना कहीं यहां समस्या बढ़ने लगती है। बुध ग्रह का यहां संन संन करती तेज हवाओं के साथ जुड़ना उनके सिस्टम को हैक करना इस प्रकार से है जो कि इन राशि के जातकों को भ्रांति में ला देता है। यहां एक ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। जिससे इस राशि के जातक कई बार तनाव पाले हुए अपने दिशा से भटक जाते हैं। उन्हें यह समझ में नहीं आता है कि, यह जो दिख रहा है हकीकत की दुनियां है या कोई सपनों की दुनियां। इस मास्टरमाइंड की चाल से यह संन संन करती तेज हवाओं वाली वायु तत्व कि राशियां जो पर्दे के पीछे से अचानक प्रकट होती है। जहां संसार में तनाव युद्ध की आशंका बनी हुई है, क्या यह उसे बचाते हुए अपने लक्षण को अर्जित कर लेंगे। क्या इन्हें अपना खजाना भरने में सफलता मिलेगी। 

 आइये आचार्य अंकुश के साथ मंगल भवन के इस लेख के द्वारा बुध ग्रह के वक्री स्थिति पार्ट ३ को समझते हैं कि, आपकी राशियां क्या इससे पार पा लेंगी और इस राशि के जातकों को किस तरह के परिणाम शुभ और अशुभ मिलेंगे। इन्हीं बातों का मंथन हम इसमें करेंगे, आखिर इस 7 जुलाई 2026 से 23 जुलाई 2026 तक बुध ग्रह की वक्री अवस्था से क्या शुभ तथा क्या अशुभ होने वाला है? 

“रस्सी को सांप मान कर भयभीत होना (Gemini) ज्योतिषीय तत्व: मिथुन का स्वामी बुध है। यहाँ बुध लग्न और चौथे (सुख-माता-भूमि) भाव से जुड़ा हुआ है। इन भावों का वह स्वामी है। लेकिन यहां इसकी चाल उल्टी जब चलती है तो, इस राशि के जातकों को परछाई से भय लगने लगता है उनकी जंग किसी और के साथ नहीं बल्कि परछाई के साथ छिड़ जाती है। यानी इस बुध ग्रह की वक्री गति जो, यहां पर एक हैकर की तरह संपूर्ण ब्रह्मांड में संचारित हो रहे ग्रह गोचर और उनकी राशि तथा उनसे जुड़े जातकों को हैरान एवं परेशान कर रहा है। वही बुध आज लग्न और सुख भाव में यानी अपने ही बुने जाल में फसता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके मन में ऐसा भ्रम और डर पैदा हो जाता है कि, वह छोटी-छोटी बातों में उलझने लगता है। उसका आत्मविश्वास और चिंतन तथा मनन करने का जो तजुर्बा है। वह कमजोर होने लगता है। 

वह बार-बार अपने कार्यों का पुनरावलोकन करता रहता है तथा उनकी समीक्षा में जुड़ा हुआ दिखाई देता है। लेकिन उसकी यही उल्टी चाल उसे अधिक बोलने वाला बना देती है, जिससे वह जल्दी से बहुत कुछ कहना चाहता है। लेकिन उसकी वक्री चाल उसे बोलने नहीं देती है। उसकी जुबान को लांक कर देती है, वह जो सोचता है जो करना चाहता है, नहीं कर पाता। यहां अर्थ का अनर्थ निकल जाता है। घर के भीतर अचानक ही कलह और झगड़ा होने लगता हैं। जिससे समूचे घर का वातावरण तनाव से युक्त हो जाता है। वह भूमि भवन के मामलों में कोई बड़ी भूल कर सकता है। किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर उसकी भाग दौड़ बनी रहती है। उसके द्वारा लिए गए फैसले खुद ही कई बार उसी को ही मुसीबत में डाल देते हैं। अतः यहां पर सूझबूझ के साथ चलने की जरूरत रहेगी। यानी ग्रह की उल्टी चाल से इस राशि वालों को मानसिक अशांति बनी रहती है।

ज्योतिषीय तत्व: तुला का स्वामी शुक्र है। बुध यहाँ नौवें (भाग्य) और बारहवें (व्यय-मोक्ष-विदेशी भूमि) से जुड़ा हुआ है। इन भावों से जुड़े हुए बुध ग्रह का वक्री होना अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है। बुध ग्रह का यहां उल्टी चाल से चलना कई मामलों में परेशानियों को पैदा करता है। मिथुन राशि की घबराहट और धर्म तथा उसके मन की अशांति के कारण तुला राशि वालों का तराजू हिलने डुलने लगता है। तथा वह अपने कई कामों में संतुलित ना हो करके चिंतित होकर दौड़ते। परेशान हो जाते हैं, उन्हें लगता है कि वह काम बड़ी जल्दी कर लेंगे, लेकिन जब उसे करने बैठते हैं तो, उसके पीछे उनके अतीत की यादें और कुछ पुरानी बातें बार-बार उभरती हैं। जिससे उनका मन और मस्तिष्क अतीत से जंग करता हुआ दिखाई देता है। यह जंग धीरे-धीरे और बढ़ती ही जाती है। जिससे तुला राशि वालों के जीवन में इस दौरान एक भूतिया दृश्य उभर कर आता है। उसका अतीत उसकी पुरानी यादें पुराना प्यार पुराने दोस्त वह पार्टनर जिसे उसने अपने हुनर तथा बौद्धिक क्षमता के द्वारा पराजित किया था अचानक वह उसके पास आकर खड़ा होता है।

और 12 में भाव का वक्री बुध ग्रह जो उल्टी चाल से चल रहा है वह साधारण नहीं होता है वह अपना कार्मिक मूल्य वसूलने के लिए सक्रिय हो जाता है। ऐसे में आपकी परेशानियां और तनाव बढ़ जाते हैं। 

इस तनाव और परेशानी के कारण आपके सुख और चैन तथा रात की नींद गायब होने लगती हैं, क्योंकि आपके यहां एक सूझबूझ से फैसला लेना पड़ेगा? अन्यथा आपका वर्तमान और आगामी भविष्य यानी जो योजनाएं हैं, उनमें असर देखा जा सकता है। ऐसे में आपकी जंग अतीत से और गहरी हो जाती है। घर परिवार योजनाओं और बाहर से जुड़े मामलों में कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। यहां भी आपको पूरी मुस्तैदी और सावधानी के साथ चलने की जरूरत बनी हुई रहेगी।

ज्योतिषीय तत्व: कुंभ का स्वामी शनि है। बुध यहाँ पांचवें (बुद्धि-संतान) और आठवें (आयु-गुप्त रोग-अचानक संकट) देने वाले भाव में वक्री बुध ग्रह उल्टी चाल चलने लगता है। अष्टमेश का वक्री होना सबसे रहस्यमयी होता है। जो आपके सीक्रेट आपके गुप्त रहस्यों को छुपाने तथा उन्हें उजागर करने की क्षमतारखता है। यहीं से आपका पेपर लीक होना शुरू हो जाता है। यानी जो गोपनीय तरीके से रखने वाले दस्तावेज हैं। वह सुरक्षित नहीं रह पाते हैं। तुला राशि के जातक जो अतीत से जंग कर रहे होते हैं। कुंभ राशि का जातक इस अतीत के डाटा को रिकॉर्ड करने में संलग्न रहता है। कुंभ राशि के जातक अपने भविष्य के प्रति सचेत होकर उसके निर्माण में लगे हुए रहते हैं। पांचवें भाव को वह साधने का भरपूर प्रयास करते हैं। जो बौद्धिकता से जुड़ा हुआ है। लेकिन आठवां भाव जब बुध ग्रह की वक्री चाल के प्रभाव में आता है तो, यहां का मंजर बदल ही जाता है। कुंभ राशि वालों का शोध उनकी कोशिशों से उनकी तकनीक फेल होने लगती है। उनका डिजिटल इंस्ट्रूमेंट हैक होने लगता है और सीक्रेट डाटा इंटरनेट पर सार्वजनिक रूप से लीक हो सकता है। आपका सबसे करीबी दोस्त जिनके साथ मिलकर आपने एक बड़ा संगठन तैयार किया था।

अचानक ऐसे दोस्त या करीबी आपसे खिलाफत कर बैठते हैं। जिससे आप कई बार हॉपलेस हो जाते हैं और ऐसी फीलिंग आती है कि, आपके रास्ते बंद हो चुके हैं। जिस तरह से अंधेरे कमरे में बंद व्यक्ति को दरवाजा दिखाई नहीं देता है, इसका एक दरवाजा मात्र निकालने का था। उसे भी लोगों ने बंद कर दिया। इस प्रकार से देखा जाए तो, यहां एक चुनौती दिखाई दे रही है। आपकी बौद्धिकता और आत्मविश्वास यहां काम कर जाएगा।

 जब बौद्धिक क्षमताओं से युक्त तर्कशील और तेज तर्रार लोग। इस जंग में अपने तजुर्बे को आजमा कर हार चुके होते हैं और उन्हें कोई ऐसा मार्ग नहीं दिखाई दे रहा है कि, इस मंदी के बाजार में वह अपनी तिजोरी कैसे भरें। एक अफसोस तथा पुनः मंजिलों को पा लेने की कोशिशें जारी रहती हैं। यानी समाज के यह तीनों ठेकेदार जब अपने ही मस्तिष्क के द्वारा बने हुए जाल में फंस जाते हैं, तब कहानी अपने सबसे संवेदनशील और अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच चुकी होती है। अभी तक यहां मैदान-ए-जंग में पराक्रम और दिमाग से वार हो रहा था। लेकिन अब दिमाग पर नहीं बल्कि दिल और जान पर हमला होने वाला है। और इस संभावित हमले को देखते हुए यहां शांत बैठी रशियां आंसू बहा रही थी। उनके आंसुओं के द्वारा एक ऐसी विशाल बाढ़ आने वाली है जो, सब कुछ दो डालेगी क्या यह बाढ़ विनाश लीला दिखाएगी या हीलिंग का कोई रास्ता देगी।

यानी बुध ग्रह जो वक्री चाल जिसे साधारण अर्थ में उल्टी चाल या गति कहा जाता है। वह ऐसा हैकर बना हुआ है जो, कि सभी राशि के जातकों की ऐसी स्थिति बना देता है, जिससे किसी के वाणी में कटुता शामिल हो जाती है तो, कोई अपने धन को लेकर परेशान होता है। क्योंकि वह किसी के तिजोरी में सेंध लगता है तो, खुद ही जेल जैसी यातना भोगता हुआ दिखाई दे रहा है।

Q1. 7 से 23 जुलाई 2026 तक बुध वक्री का मिथुन राशि पर क्या प्रभाव रहेगा?

An. बुध वक्री के दौरान मिथुन राशि के जातकों को मानसिक भ्रम, निर्णय लेने में कठिनाई, पारिवारिक तनाव, संचार संबंधी गलतफहमियां तथा भूमि-भवन से जुड़े मामलों में सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। सोच-समझकर लिए गए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे।

Q2. बुध वक्री का तुला राशि वालों के जीवन पर क्या असर पड़ेगा?

An. तुला राशि के जातकों के लिए यह समय अतीत से जुड़े मामलों, पुराने रिश्तों, अधूरे कार्यों और भाग्य से संबंधित चुनौतियों को सामने ला सकता है। यात्रा, कानूनी मामलों और वित्तीय निर्णयों में विशेष सावधानी रखना लाभदायक रहेगा।

Q3. कुंभ राशि पर बुध वक्री का क्या प्रभाव रहेगा?

An. कुंभ राशि के जातकों को गोपनीय जानकारी, डिजिटल सुरक्षा, शोध कार्य, शिक्षा, संतान और मित्रों से जुड़े मामलों में सतर्क रहना चाहिए। तकनीकी समस्याएं, डेटा संबंधी परेशानियां और भरोसेमंद लोगों से मतभेद होने की संभावना बन सकती है।

Q4. क्या बुध वक्री के दौरान वायु तत्व की राशियों को करियर में चुनौतियां मिल सकती हैं?

An. हाँ। मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातकों को संचार, निर्णय क्षमता, टीमवर्क, दस्तावेज़, ईमेल, अनुबंध और तकनीकी कार्यों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। धैर्य और पुनः जांच की आदत नुकसान से बचा सकती है।

Q5. बुध वक्री के दौरान किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए?

An. महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों की दोबारा जांच करें, डिजिटल डेटा का बैकअप रखें, जल्दबाजी में निर्णय न लें, रिश्तों में स्पष्ट संवाद बनाए रखें और निवेश या संपत्ति से जुड़े फैसले सोच-समझकर करें।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *