अगस्त माह 2026 ! इन ग्रहों के गोचर से आपके जीवन में होंगे विशेष बदलाव, बस करना होगा ये आसान उपाय|

अगस्त माह 2026 में होने वाले ग्रहों के गोचर,

Table of Contents

ज्योतिष शास्त्र में,  ग्रहों के गोचर का अर्थ है, वर्तमान समय में ब्रह्मांड में नौ ग्रहों का विभिन्न राशियों में भ्रमण या राशि परिवर्तन करना। जिसके परिणाम स्वरूप जातक को उनकी जन्म कुंडली के आधार और भावों में होने वाले ग्रहों के प्रभाव देखने को मिलते हैं। वर्तमान ग्रहों की स्थिति और राशि के आधार पर ये परिणाम शुभ या अशुभ फलदायक हो सकते हैं।  

जिससे जातक को अपने जीवन में समय-समय पर करियर में अवसर, घर-परिवार का सुख और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  तो, आइए आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख  में हम आपको अगस्त माह 2026 में, होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन और उनके प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।  हम आशा करते हैं, हमारे द्वारा लेख में दी गई जानकारी आप सभी पाठकों के लिए उपयुक्त होगी।  

साल 2026 में, अगस्त माह में, राहु ग्रह का धनिष्ठा नक्षत्र  में प्रवेश  दिनांक 2 अगस्त को होने वाला है। इसके बाद दिनांक 12 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और गुरु बृहस्पति का आश्लेषा नक्षत्र   में 19 अगस्त 2026 में गोचर होने की विशेष तिथि है। साथ ही, सूर्य  ग्रह दिनांक 17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए, अगस्त का यह महीना सामाजिक प्रभाव, करियर में नए परिवर्तन और मानसिक रूप से जागरूक होने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाएगा।  

साल 2026 में, अगस्त माह में ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहों के गोचर के विशेष प्रभाव के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।  इस माह विशेष रूप से पूर्ण सूर्य ग्रहण, राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर, और गुरु बृहस्पति का आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करना विशेष घटना मानी जाएगी। इन ग्रहों के परिवर्तन, विशेषकर सिंह राशि में, सूर्य-केतु की युति बनने के भी विशेष योग है।  जिसके प्रभाव में, आत्म-चिंतन, राजनीतिक परिवर्तन और करियर के लिए अनुकूल प्रभाव मिलने के शुभ संकेत है। 

इसके साथ ही, अगस्त 2026 का यह माह स्वास्थ्य, रिश्तों और करियर में बड़े परिवर्तन लेकर आ सकता है, जिसके लिए साहस और श्रेष्ठ रणनीतिक योजनाओं की जरूरत होगी। इसके अलावा, यह समय आत्ममंथन, सुधार और रचनात्मकता के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

अगस्त माह में पूर्ण सूर्य ग्रहण होने वाला है, जिसमें सूर्य ग्रह अश्लेषा नक्षत्र में और चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र में होंगे। जो कि, भाग्य के अनुकूल परिस्थितियों और परिवर्तनकारी अवसरों का संकेत है। गुरु-बृहस्पति 19 अगस्त को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे अंतर्ज्ञान और भावनात्मक गहराई में वृद्धि होगी। जबकि राहु ग्रह का 2 अगस्त को धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश होगा, जिससे महत्वाकांक्षा, दृश्यता और सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। इन शुभ प्रभाव के लिए जातक को जागरूकता, साहस और राजनीतिक अनुकूलता बनाने की जरूरत होगी।

दिनांक 1 अगस्त 2026, शनिवार के दिन, सुबह 9 बजकर 33 मिनट से, कन्या राशि में शुक्र ग्रह के प्रभाव देखे जा सकते हैं।  जिससे प्रेम और धन संबंधी मामले अधिक व्यावहारिक और विचारशील हो सकते हैं। जिससे जातकों को अपने रिश्तों के प्रति छोटी-छोटी बातों पर भी अधिक विचार और आहत होने के प्रभाव मिल सकते हैं। धन संबंधी मामलों में, आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इस माह मंगल ग्रह का गोचर 2 अगस्त 2026 को मिथुन राशि में होने वाला है और 18 सितंबर 2026 तक इसी राशि में वे विराजमान रहेंगे। इस तरह मंगल लगभग 48 दिनों तक मिथुन राशि में रहेगा। इस पूरे समय के दौरान कम्युनिकेशन, फैसले लेने की क्षमता, शिक्षा, मल्टीटास्किंग, टेक्नोलॉजी, छोटी यात्राएं, भाई-बहनों से जुड़े मामले और मानसिक सक्रियता पर आपको मह्त्वप्यं प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को आत्मा, ऊर्जा और श्रेष्ठ नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है। जब सूर्य अपनी ही राशि सिंह में गोचर करते हैं तो, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से होता है। सूर्य 16 अगस्त 2026, रविवार की शाम 09:33 पर सिंह राशि में प्रवेश करने वाले है। सूर्य गोचर के दौरान जातक के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जीवन ऊर्जा में वृद्धि होने के संकेत मिलते हैं। लेकिन, इस समय पर  जातक का सही दिशा में कार्य करना जरूरी है, नहीं तो, अहंकार और वर्चस्व की समस्या आ सकती है।

ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से, अगस्त के महीने में बहुत सारे बड़े राजयोगों और शुभ युति बनने के योग हैं। जिनमें, जिनमें विशेष रूप से ‘लक्ष्मी नारायण योग’ और ‘गजलक्ष्मी राजयोग’ जेसे शुभ योग इस माह की शुरुआत में बनने वाले हैं।  साथ ही, गुरु-शुक्र की युति भी होगी जिससे ‘गजलक्ष्मी राजयोग’ का निर्माण होने वाला है।  इसके बाद 11 अगस्त को बुध कर्क राशि में मार्गी होंगे। 

इसके बाद 16 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में गोचर करेंगे, फिर 21 अगस्त को शुक्र ग्रह भी कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही बुध ग्रह विराजमान होंगे।  जिससे ‘लक्ष्मी नारायण योग’ का निर्माण होगा। इस माह अगस्त में बनने वाले शुभ शुभ संयोगों से कुछ राशियों के लिए लाभ और सफलता के मार्ग खेलेंगे। आइये जान लेते हैं कौन सी है, वे भाग्यशाली राशियाँ। 

अगस्त का महीना ग्रहों के गोचर की दृष्टि से, मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने की संकेत हैं।  इस समय आपको सभी समस्याओं से राहत मिलेगी और बाधाएं खत्म हो जाएंगी।  साथ ही अपने निर्धारित लक्ष्यों पर पूरी तरह से फोकस कर सकेंगे और काम में निरंतरता और सफलता मिलने के योग है।

अगस्त के  महीना, ग्रहों के गोचर होने वाले हैं उनसे, शुभ योगों का शुभ प्रभाव प्राप्त करने वाली राशियों में एक राशि कर्क राशि है। जिसके परिणाम स्वरूप इस राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में सुधार और धन सम्बन्धी समस्याएं दूर होने के योग हैं। साथ ही, इस माह आपको नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे आपको लाभ होगा और करियर के लिए भी नए अवसर मिलेंगे।

तुला राशि के लिए अगस्त माह प्रेम और रचनात्मक कार्यों से भरपूर्ण रहने वाला है। साथ ही, आपको अपने कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यह समय आपके कार्य को आसान और अधिक श्रेष्ठ  बनाएगा। इस माह आपको हर क्षेत्र में सुधार और सफलता के संकेत मिल रहे हैं। सामाजिक स्तर पर भी आपको अच्छा सम्मान और लाभ मिलने के योग हैं।

अगस्त 2026 में प्रमुख ग्रहों के गोच

अगस्त माह में होने वाले राशि परिवर्तन के कारण, धनु राशि के जातकों को व्यापार में धन लाभ और पूंजी निवेश के नए अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही, व्यक्तिगत और प्रोफेशनल लाइफ में खुशखबरी मिलने के योग भी हैं। जो कार्य बहुत समय से रुके हुए थे, वे अब पूरे हो जाएंगे। व्यवसाय में अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय में वृद्धि होगी और परिवार के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

हमारे ‘मंगल भवन’ के ज्योतिषाचार्य  की विशेष गणना में, अगस्त माह में सूर्य, मंगल, शुक्र और गुरु-बृहस्पति जैसे बड़े ग्रहों का गोचर होने वाला है। गोचर के दौरान इन ग्रहों की शुभता के लिए ये उपाय करना चाहिए-

  1. प्रतिदिन स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करे व  सूर्य के बीज मंत्र “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जाप करना चाहिए।
  2. शुक्र ग्रह को मजबूत और शुभ प्रभाव के लिए सफेद वस्त्रों का अधिक प्रयोग करें। और शुक्र से सम्बन्धित सफेद वस्त्रों का दान करें।
  3. अपनी वाणी को मधुर और संयमित बनाए रखें। 
  4. गुरुवार के दिन हल्दी और केसर मिश्रित तिलक करें और भगवान विष्णु की विधिवत उपासना करें।  

Q. अगस्त माह 2026, कौन से ग्रहों का गोचर होने वाला है?

An. अगस्त माह में सूर्य, मंगल, शुक्र और गुरु-बृहस्पति जैसे बड़े ग्रहों का गोचर होने वाला है।

Q. अगस्त माह में, होने वाले गोचर से मिथुन राशि के जातकों को क्या प्रभाव मिलेगा?

An. अगस्त का महीना ग्रहों के गोचर की दृष्टि से, मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने की संकेत हैं।  इस समय आपको सभी समस्याओं से राहत मिलेगी और बाधाएं खत्म हो जाएंगी।  साथ ही अपने निर्धारित लक्ष्यों पर पूरी तरह से फोकस कर सकेंगे और काम में निरंतरता और सफलता मिलने के योग है।

Q. क्या, अगस्त माह में सूर्य ग्रह का गोचर होने वाले हैं?

An. हां, अगस्त माह में पूर्ण सूर्य ग्रहण होने वाला है, जिसमें सूर्य ग्रह अश्लेषा नक्षत्र में और चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र में होंगे। जो कि, भाग्य के अनुकूल परिस्थितियों और परिवर्तनकारी अवसरों का संकेत है। गुरु-बृहस्पति 19 अगस्त को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे अंतर्ज्ञान और भावनात्मक गहराई में वृद्धि होगी।

Q. अगस्त माह 2026, में क्या विशेष है?

An. अगस्त माह में ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहों के गोचर के विशेष प्रभाव के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।  इस माह विशेष रूप से पूर्ण सूर्य ग्रहण, राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर, और गुरु बृहस्पति का आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करना विशेष घटना मानी जाएगी। इन ग्रहों के परिवर्तन, विशेषकर सिंह राशि में, सूर्य-केतु की युति बनने के भी विशेष योग है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *