15 जून 2026 सूर्य गोचर: मेष और सिंह राशि को मिलेगा बड़ा लाभ

Table of Contents

वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा आत्मा और पिता का कारक माना जाता है। यह मान सम्मान दिलाने वाला सरकारी नौकरी और पदोन्नति के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला ग्रह के रूप में माना जाता है। सूर्य आत्मविश्वास को देने वाला बहुत ही प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। 15 जून 2026 को सूर्य वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि द्विस्वभाव और वायु तत्व की राशि है, जो बुद्धि, संचार, व्यापार, लेखन, शिक्षा और संपर्कों का प्रतिनिधित्व करती है। इसके स्वामी बुध ग्रह होते हैं। यह सूचना प्रौद्योगिकी तथा बैंकिंग सेवा के क्षेत्र में भी अपना प्रभाव रखती है।

सूर्य के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों में विभिन्न रूपों में दिखाई देगा। तो आईए जानते हैं कि, यह सूर्य का गोचर आपकी राशि में किस तरह के प्रभाव को देने वाला रहेगा। करियर धन परिवार स्वास्थ्य राजनीतिक और सामाजिक जीवन में यह क्या असर डाल सकता है। आइये आचार्य अंकुश के द्वारा मंगल भवन के इस लेख में जानते हैं क्या बदलाव आ सकता है आपकी राशि में..?

15 जून 2026 को सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही आ सकते हैं, कई राशियों के किस्मत में बड़े बदलाव

इस सूर्य के गोचर से मिल सकते हैं 

करियर में नए ग्रोथ धन कमाने के नए अवसर। कम्युनिकेशन कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी।मान सम्मान और पहचान में लाभ। सामाजिक-आर्थिक राजनीतिक जीवन में बल और विश्वास तथा सम्मान बढ़ेगा। लेकिन जल्दी बाजी और क्रोध से हो सकता है नुकसान, रहें सावधान।

मेष राशि सिंह राशि कन्या राशि तुला राशि, मकर राशि

इस राशि के लिए सूर्य तीसरे भाव में गोचर करेंगे। इस राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर शुभ तथा सकारात्मक परिणाम को बढ़ाने वाला रहेगा। भाई बहनों के साथ सहयोग बना हुआ रहेगा तथा छोटे-छोटे लड़ाई झगड़ा जो चल रहे थे, वह समाप्त होंगे। परस्पर चाहत और सामंजस्य विकसित होगा।

  • घर परिवार में तालमेल रहेगा।
  • सकारात्मक प्रभाव का असर होगा। 
  • संचार क्षमताएं और कम्युनिकेशन का लाभ। 
  • किसी के सम्मान को खराब ना करें अप्रिय ना बोलें। 
  • अन्यथा हो सकता है, बड़ा नुकसान। 

क्या आप अपना करियर नौकरी के क्षेत्र में बनाने में लगे हैं तो, नौकरी के क्षेत्र में चाहे वह निजी हो, या सरकारी आपका मान सम्मान बढ़ेगा। पदोन्नति की स्थिति बन रही है। अतः प्रयास करते रहें। यदि आप कोई व्यवसाय करते हैं या छोटे-छोटे क्रेता विक्रेता है या फिर बड़े व्यवसाय से जुड़े हुए हैं जैसे सूचना प्रौद्योगिकी मोटर वाहन निर्माण आदि के क्षेत्र में बड़ा लाभ होता दिखाई दे रहा है। लापरवाही से बचें अन्यथा नुकसान लग सकता है। यदि आप किसी पद-प्रतिष्ठा को पाने में लगे हैं, चाहे वह राजनीतिक हो या फिर सामाजिक जीवन के अन्य कोई खेल तथा फिल्म की दुनियां से जुड़े हुए किरदार हो, आपको वहां सम्मान पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा। लेकिन लापरवाही ना करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। 

सूर्य के इस राशि परिवर्तन के कारण आपको आय के स्रोतों से अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। जिससे धन कमाने और उसे संग्रहित करने में बड़ी कामयाबी की स्थिति बन रही है। यानी धन लाभ अधिक होगा। खर्च की स्थिति तो रहेगी। लेकिन वहां संभालना पड़ेगा अनावश्यक खर्चों से। पूंजीगत निवेश में आपको बड़ा लाभ इस गोचर से मिल सकता है। लेकिन कानूनी पहलुओं की उपेक्षा ना करें। 

इस गोचर के कारण निजी संबंधों में एक विश्वास तथा चाहत की स्थिति डेवलप होती दिखाई दे रही है। जिससे उनके साथ आप कहीं घूमने तथा मन की बातों को शेयर कर सकते हैं। यानी संबंधों के निकटता के कारण इस दौरान गहरे रोमांस की स्थिति बनी रहेगी।हालांकि छोटी-छोटी बातों में आपको तनाव से बचने की जरूरत बनी हुई रहेंगी।

घर और परिवार में सकारात्मक वातावरण यह गोचर देने वाला रहेगा। इस दौरान किसी धर्म और परोपकार के कामों को अंतिम रूप दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के प्रति परस्पर सहयोग और चाहत से घर का वातावरण सुखद तथा अनुकूल बना रहेगा। इस दौरान संतान पक्ष को पढ़ाने आगे बढ़ाने तथा उन्हें उज्जवल भविष्य का मार्ग देने में आप लगे रहेंगे। 

सूर्य का यह जो राशि परिवर्तन है 15 जून से आपके शारीरिक स्वास्थ्य को अच्छा करने वाला रहेगा। जिससे आपका तन सुंदर और मजबूत रहेगा। आपके कार्य करने की क्षमताएं और विकसित होगी। मानसिक सेहत को अच्छा बनाने के लिए आपको प्रसन्न रहने और किसी बात तथा पुरानी सोच को लेकर के बाहर आना होगा। गुमे हुए तथा बहुत ज्यादा गंभीर न रहें, प्रसन्न रहने के लिए एक दो बार जरूर हंसते हुए संपूर्ण शरीर को आनंदित करें। जिससे इस गोचर का सकारात्मक प्रभाव और बढ़ जाएगा।

इस गोचर के कारण आपको व्यापक रूप से धन लाभ होता दिखाई दे रहा है। करियर के क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा और पदोन्नति की स्थिति के साथ संकेत मिल रहे हैं। लेकिन उस तरफ आपको अपने कदमों को बढ़ाना पड़ेगा। मजबूती के साथ आगे बढ़े तो, सफल होंगे। लव लाइफ में भी सकारात्मक परिणाम के संकेत मिल चुके है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, वैवाहिक तथा पारिवारिक मोर्चे पर भी आप कहीं ना कहीं अच्छा महसूस करेंगे। लेकिन धैर्य और विश्वास बनाकर चलें कटु शब्दों के प्रयोग से आपको बचना पड़ेगा। 

  • मंगलवार के दिन लाल वस्तुओं का दान करें। 
  • चीटियों को चीनी मिलाकर आटा डालें।

15 जून 2026 सूर्य का राशि प्रवेश आपके लिए बहुत अच्छे चांस लेकर के आ रहा है। जो आपसे जलते हैं और आपको जो परेशान करते हैं, जिन्होंने आपको खून के आंसू रुलाया है अब चुन चुन करके उसका हिसाब होने वाला है।

  • कार्य और व्यापार के क्षेत्र में मिलेगा कोई पुरस्कार। 
  • कोई बड़ी जिम्मेदारी या सम्मान मिलेगा। 
  • किसी नए कार्य योजना को अंतिम रूप देने में सफल होंगे।
  • राजनीतिक और सामाजिक जीवन का कद अच्छा होगा। 
  • खेल और फिल्म की दुनियां में उच्च मुकाम हासिल होगा। 

व्यापारिक और औद्योगिक पहलुओं को उच्च उठाने के सिलसिले में जो आपके प्रयास चल रहे हैं, उनके सफल होने की स्थिति बनेगी। उनके सफल होने का समय आ चुका है। इस दौरान कोई नया व्यापारिक समझौता या अनुबंध हाथ लग सकता है। यदि आप बैंकिंग पुलिस सेवा प्रबंधन चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में नौकरी करना चाह रहे हैं या नौकरी कर रहे हैं तो, वहां आपको अच्छी स्थिति बनेगी। आपको अपॉइंटमेंट मिल सकता है, यदि आप कार्य कर रहे हैं तो, पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इस दौरान कोई बड़ा सम्मान और प्रतिष्ठा आपको प्राप्त होगा। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। पूरे मन से प्रयासों को जारी रखें। 

ग्रहों की जो गोचरीय कंडीशन है, वह यह बता रही है कि आपको इस गोचर के प्रभाव से धन कमाने में बहुत अच्छी प्रगति मिलती हुई दिखाई दे रही है। क्योंकि यह सूर्य का गोचर कहीं और नहीं आपके लाभ भाव में हो रहा है। जिससे अच्छा धन लाभ होना निश्चित है। धन की आमदनी अधिक रहेगी। खर्च उतने अधिक नहीं होंगे। पूंजीगत निवेश में भी आपका लाभांश बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि यहां सूझबूझ बनाने की जरूरत रहेगी। धन निवेश करने से पहले संबंधित संस्था के बारे में सूझबूझ बनाकर चलना जरूरी है। अन्यथा नुकसान भी लग सकता है। 

निजी रिश्तों के मोर्चे पर देखा जाए तो, यह सूर्य का राशि प्रवेश अच्छी स्थिति को दर्शा रहा है। जिससे आप उनके और करीब बने हुए रहेंगे तथा संबंधों में रोमांस और गहरी चाहत दिनों दिन बढ़ती हुई रहेगी। हालांकि कई बार आप देखेंगे कि जो आपकी सोच है, साथी उसके विपरीत जा रहा है, आप जो अपेक्षा कर रहे हैं, कई बार उससे कहीं विरुद्ध उसकी स्थिति बन जाती है। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है, बौद्धिकता और अपने साहस के बल पर आप संबंधों में मधुरता का एहसास करते रहेंगे। 

घर परिवार और भाई बहनों के साथ आपका बढ़ता हुआ ताल मेल आपके हौसलों को बुलंद करने वाला रहेगा। जिससे आप उनके साथ किसी धार्मिक कार्यों को करने में सफल रहेंगे। पत्नी के साथ आपकी चाहत और गहरी रहेगी। जिससे उनके साथ आप अपने गृहस्थ जीवन को आगे बढ़ाने और उसे संवारने में सफल होते रहेंगे। संतान पक्ष की तरफ से जो आपको चिंताएं को उभर रही थी, उन्हें लेकर के यहां सफलता की स्थिति बन रही है। उनके करियर की बातें हों या फिर उन्हें सुखद जीवन की तरफ बढ़ाने का हौसला जज्बा हो। 

सूर्य का यह राशि प्रवेश अच्छी स्थिति को दर्शा रहा है। क्योंकि लाभ भाव में बुध ग्रह के साथ इस समय सूर्य गोचर में रहेंगे। जिससे आपको स्वास्थ्य लाभ मिलता रहेगा। 

 यदि सेहत में कोई समस्या चल रही है तो, उसे दूर करने में बहुत बड़ी कामयाबी की स्थिति इस दौरान बन रही है। यानी मानसिक और शारीरिक रूप से आप अच्छे स्वास्थ्य के मालिक बने रहेंगे। लेकिन लापरवाही और तामसिक आहारों का सेवन न करें, अन्यथा सेहत में नुकसान हो सकता है।

सूर्य का मिथुन राशि में यह प्रवेश आपके करियर में अच्छी स्थिति को दर्शा रहा है। मान प्रतिष्ठा को देने वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति भी इस दौरान अच्छी रहेगी। कहीं ना कहीं से धन लाभ आपको प्राप्त होगा। निजी रिश्तों में गहरे रोमांस की स्थिति बनती हुई दिखाई दे रही है। पारिवारिक जीवन में अच्छा सामंजस्य तथा सद्भाव की स्थिति से अच्छा वातावरण बना रहेगा। जिससे इस दौरान आप कई मोर्चे पर आनंद को प्राप्त करेंगे। हालांकि सूझबूझ बनाकर चलने की जरूरत बनी रहेगी।

  • उगते हुए सूर्य को जल देकर प्रणाम करें।
  • आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

Q1. 15 जून 2026 को सूर्य किस राशि में प्रवेश करेंगे?

An. 15 जून 2026 को सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा।

Q2. सूर्य के मिथुन राशि में गोचर का सबसे अधिक लाभ किन राशियों को मिलेगा?

An. इस गोचर से विशेष लाभ मेष, सिंह, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों को मिलने की संभावना है।

Q3. मेष राशि पर सूर्य गोचर का क्या प्रभाव रहेगा?

An. मेष राशि वालों को करियर में प्रगति, धन लाभ, संचार कौशल में वृद्धि, सामाजिक सम्मान और पारिवारिक सहयोग प्राप्त हो सकता है।

Q4. सिंह राशि के लिए सूर्य का मिथुन गोचर कैसा रहेगा?

An. सिंह राशि वालों को करियर में पदोन्नति, व्यापार में सफलता, सम्मान, पुरस्कार और आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग बनेंगे।

Q5. क्या सूर्य गोचर से नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा?

An. हाँ, सूर्य का मिथुन राशि में गोचर नौकरी, व्यवसाय, बैंकिंग, आईटी, संचार, शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्रों में नए अवसर प्रदान कर सकता है।

Q6. सूर्य गोचर का प्रेम और वैवाहिक जीवन पर क्या असर होगा?

An. इस गोचर के प्रभाव से रिश्तों में विश्वास, संवाद और निकटता बढ़ सकती है। हालांकि अहंकार और कटु वाणी से बचने की सलाह दी जाती है।

Q7. सूर्य गोचर के दौरान कौन से उपाय शुभ रहेंगे?

An. मेष राशि के लिए मंगलवार को लाल वस्तुओं का दान और चींटियों को आटा-चीनी डालना शुभ रहेगा। सिंह राशि के लिए सूर्य को जल अर्पित करना और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ लाभकारी रहेगा।

Q8. सूर्य का मिथुन राशि में गोचर कब तक प्रभावी रहेगा?

An. सूर्य लगभग एक माह तक मिथुन राशि में रहेंगे और इस दौरान करियर, संचार, शिक्षा, व्यापार और सामाजिक जीवन पर विशेष प्रभाव डालेंगे।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *