15 जून 2026 सूर्य गोचर: मकर राशि
सूर्य के 15 जून 2026 मिथुन राशि में प्रवेश के कारण इस राशि वालों को विशेष रूप से आजीविका के क्षेत्र में लाभ होगा। जिसने आपके खिलाफ साजिश रची जिसने आपका बुरा करना चाहा। पीठ पीछे आपका नुकसान करना चाहा अब उसकी खैर नहीं है। क्योंकि सूर्य का गोचर अब उनकी ही भाषा में उन्हें जवाब देने के अवसर निर्मित करेगा।
सूर्य का यह गोचर देगा कार्य क्षेत्र में उन्नति और व्यापारिक क्षेत्र में सफलता के विशेष संकेत लेकर आ रहा है।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
करियर
सूर्य के इस गोचर के कारण आपको नौकरी के क्षेत्र में अच्छी स्थिति बनती हुई दिखाई दे रही है। जिससे आपको कुछ विशेष कामों को पूरा करने के मौके बने रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आपको प्रशंसा मिलेगी। यदि आप उद्योग धंधों से जुड़े हैं, कोई व्यापार करते हैं तो, यहां भी आपकी कंडीशन अच्छी बेहतरीन बनती हुई दिखाई दे रही है। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। लेकिन छोटी-छोटी बातों में अचानक तनाव से बचने की जरूरत रहेगी। अन्यथा कार्मिक और व्यापारिक जीवन में माहौल गड़बड़ हो सकता है।
आर्थिक स्थिति
सूर्य के इस गोचर से आपको पूंजीगत लाभ को बढ़ाने में अच्छी स्थिति मिलती रहेगी। आय के जिन स्रोतों से आपको लाभ मिलता है। वहां से धन कमाने में आप सफल रहेंगे। बेहतरीन आर्थिक स्थिति इस दौरान बनी रहेगी। खर्च का जो स्तर है, वह समान रूप से चलता रहेगा। यदि आप निवेश करना चाह रहे हैं तो, वहां थोड़ा सावधानी बनाकर चलें तो, अवश्य आपको लाभ होगा। जिससे आपका मुनाफा अच्छा हो और कारोबारी जीवन खुशहाल हो, इस दिशा में आप कुछ और कदम बढ़ाना चाहेंगे।
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में परस्पर चाहत और भरोसा बढ़ा हुआ रहेगा। जिससे आप एक दूसरे के प्रति उत्साह और प्यार से भरे हुए रहेंगे। हालांकि जो एक दूसरे के प्रति तनाव और गुस्से की स्थिति बन रही थी। वह अब समाप्त होने के संकेत देगी। जिससे संबंध और गहरे तथा रोमांस से युक्त रहेंगे। हालांकि अचानक गुस्से से बचने की जरूरत है। जिसके कारण वह आपके फोन को ब्लॉक कर सकते हैं। यह गुस्सा धीरे-धीरे बड़े तनाव में परिवर्तित हो सकता है।
पारिवारिक जीवन
भाई बहनों के साथ परस्पर सामंजस्य और चाहत की स्थिति बनी हुई रहेगी। जिससे घर परिवार से जुड़े कोई खास और महत्वपूर्ण कामों को इस दौरान करने में आप सक्षम रहेंगे। उनका सहयोग आपको मिलता रहेगा। कंधे से कंधा मिलाकर वह आपके साथ चलने को तैयार रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद और शानदार रहेगा। संतान पक्ष को पढ़ाने तथा आगे बढ़ाने और उन्हें उज्जवल भविष्य की ओर ले जाने में सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य
शारीरिक और मानसिक रूप से आप अच्छे बने हुए रहेंगे। सेहत सुखद तथा शानदार रहेगी। यदि कोई उम्रगत पीड़ा और रोग हैं तो, उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। आपके हल्के व्यायाम और कसरत का असर दिखना शुरू होगा। जिससे शरीर चुस्त और दुरुस्त रहेगी। हालांकि इस दौरान आपको अपने खान-पान का विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत बनी रहेगी। तामसिक भोजन के सेवन से बचना चाहिए जो, आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को कमजोर करते हैं, इसका ध्यान रखें।
सारांश
सूर्य का यह गोचर जो 15 जून 2026 से हो रहा है, उसमें करियर के क्षेत्र में पदोन्नति और मान सम्मान बना हुआ रहेगा। निजी और सरकारी क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका आपको मिल सकती है। यानी आपका रुतबा बढ़ा हुआ रहेगा। आर्थिक स्थिति खूबसूरत और अच्छी रहेगी। धन का आगमन अच्छी तरह से होगा। कुछ स्रोतों को और आप इस दौरान एक्टिवेट कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन और लव लाइफ के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, अच्छी स्थिति बन रही है, स्वास्थ्य सुखद और शानदार बना हुआ रहेगा। लेकिन लापरवाही बिल्कुल ना करें।
उपाय
- भगवान शिव को दूध और गंगाजल अर्पित करें।
- गाय को हरा चारा और 100 ग्राम गुड़ खिलाएं।
15 जून 2026 सूर्य गोचर: वृष राशि
सूर्य के 15 जून 2026 के राशि प्रवेश के कारण इस राशि वालों को विपुल धन संपदा का लाभ हो सकता है। इस दौरान स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ और परिजनों के साथ कुछ विशेष वार्ताएं होगी जो अत्यंत जरूरी।
सूर्य के इस गोचर के कारण इस राशि वालों को कहीं ना कहीं अचानक भय उत्पन्न होता दिखाई दे रहा है। जिससे सावधानी बनाकर चलने की जरूरत रहेगी।
करियर
नौकरी पाने और पदोन्नति तथा सम्मान के अवसर इस दौरान बने हुए रहेंगे। लेकिन जो चुनौतियां हैं वह भी आती रहेगी। जिससे आपको संबंधित निजी और सरकारी क्षेत्र की नौकरियों में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि घबराएं नहीं यह मेहनत आने वाले समय में रंग लाने वाली रहेगी। व्यापारिक और औद्योगिक मोर्चे पर सतत बढ़त के अवसर बने हुए रहेंगे। यहां भी कई बार आपको झटका लग सकता है। अतः सावधान होकर के चलें।
आर्थिक स्थिति
आत के स्रोतों से यह गोचर अच्छा लाभ मिलने के संकेत दे रहा है। यदि कोई हक और हिस्से की लड़ाई चल रही है, घर परिवार के बीच तो वहां आपको सावधान होकर के चलने की जरूरत बनी रहेगी। अन्यथा इस दौरान तनाव बढ़ सकता है और बातें लड़ाई झगड़ा से आगे निकलकर मुकदमे में परिवर्तित हो सकती है। जो आपके लिए सर का दर्द बन सकता है। यानी धन लाभ तो, होगा परंतु सावधान रहें।
लव लाइफ
आपको जो दिल और मन से चाहते हैं, वह आपके साथ इस गोचर के कारण स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त लेते रहेंगे। और इस दौरान कभी रोमांटिक मूड में आप आ जाएंगे तो, कभी-कभी तनाव में परेशान हो सकते हैं। अतः एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें तो, लव लाइफ अच्छी बनी हुई रहेगी।
पारिवारिक जीवन
माता-पिता भाई बहनों के मध्य परस्पर सामंजस्य और चाहत बनी हुई रहेगी। लेकिन उनके स्वास्थ्य और देखरेख को लेकर के आप कई बार परेशान हो सकते हैं। अतः धैर्य और विश्वास बनाकर चलें तो, इस गोचर के कारण जो विवाद और तनाव की स्थिति है वह ठीक हो सकती है। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के साथ प्यार बना हुआ रहेगा। लेकिन कई बार कटु शब्दों से तनाव उत्पन्न हो सकता है। इस दौरान संतान पक्ष की ओर से खुशियां आपके दांपत्य जीवन में नई किलकारी ला सकती हैं।
स्वास्थ्य
सेहत को बेहतरीन और सुखद रखने के मौके इस दौरान बने हुए रहेंगे। लेकिन यह जो गोचर है यह बता रहा है कि, आपकी खान-पान के प्रति लापरवाही आपके सेहत को खराब कर सकती है। ऐसे में आपको संयमित जीवन की तरफ बढ़ना चाहिए। इस दौरान कोई छोटी-छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य में थकान और पीड़ा उत्पन्न हो। अतः सावधानी बनाकर चलें। लेकिन आपकी सूझबूझ और हल्के व्यायाम तथा प्राणायाम की आदत कहीं ना कहीं बेहतरीन स्वास्थ्य का तोहफा देगी।
सारांश
सूर्य के इस गोचर से आपको गीत संगीत संवाद तथा यात्राओं के कई मौके रहेंगे। करियर में अच्छी स्थिति बनेगी। आर्थिक मोर्चे में भी आप सफल होते दिखाई दे रहे हैं। कोई संपत्ति का लाभ होगा। लव लाइफ में गहरे रोमांस तथा तनाव दोनों हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद और शानदार बना हुआ रहेगा। सेहत के दृष्टिकोण से यह गोचर मध्यम किस्म के परिणाम को दर्शा रहा है
उपाय
- भवानी शंकर रुद्र की पूजा करें।
- पक्षियों को दाना डालें और जल की व्यवस्था करें।
15 जून 2026 सूर्य गोचर: मिथुन राशि
सूर्य के 15 जून 2026 के इस राशि में प्रवेश के कारण आपको संबंधित कार्य और व्यापार को बढ़ाने के लिए उसे संचालित करने के लिए अधिक भाग दौड़ की स्थिति बन रही है। हालांकि आपके यहां कुछ लाभ होता भी दिखाई दे रहा है लेकिन सावधानी रखें।
सूर्य के इस गोचर से मिथुन राशि वालों को यश और कीर्ति का लाभ राजनीतिक और सामाजिक जीवन में मिल सकता है। किसी का परोपकार और कल्याण करने की भावना से युक्त रहेंगे।
करियर
सूर्य के लिए यह राशि अच्छी रहेगी। यानी इस गोचर से आपको फायदा होगा और संवाद तथा लेखन संगीत कला आदि के क्षेत्र में आपको प्रचुर लाभ होता दिखाई दे रहा है। नौकरी के क्षेत्र में आपको सराहना तो, मिलेगी और हो सकता है कि आपकी फाइल को आगे बढ़ाया जाए, जिससे आप को विभागीय बड़ी जिम्मेदारी मिल जाएं। व्यापारिक मोर्चे पर आपको लाभ होता दिखाई दे रहा है। हालांकि यहां आपको सावधानी बनाकर चलने की जरूरत रहेगी।
आर्थिक स्थिति
धन कमाने और उसे संग्रहित करने के जो आपके इरादे हैं, वह सफल होते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आपके दादा या दादी के द्वारा भी कुछ धन लाभ मिल सकता है। आपके जो बड़े हैं, बुजुर्ग हैं या वरिष्ठ अधिकारी हैं, उनसे आपको धन लाभ होने के चांस बन रहे हैं। हालांकि इस दौरान आपका खर्च अधिक बढ़ा हुआ रहेगा। जिससे आप परेशान हो सकते हैं। धैर्य रखें सदैव समय एक सा नहीं रहेगा। आकस्मिक धन भी लाभ हो सकता है।
लव लाइफ
मुझे रिश्तो में बढ़ती हुई अनुकूलता आपके मन को लुभाने वाली रहेगी। जिससे आप उन्हें प्यारे-प्यारे मैसेज भेज कर उन्हें रिझाते रहेंगे। और उनके करीब आने की कोशिशें लगातार जारी रहेगी। इस दौरान उन्हें कुछ कीमती उपहार और वस्त्र आभूषण दे सकते हैं। हालांकि कुछ भ्रम और संदेह के कारण अचानक तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में सूझबूझ बनाकर चलने की जरूरत रहेगी।
पारिवारिक जीवन
घर और परिवार की जिम्मेदारियां इस दौरान आपकी बड़ी हुई रहेगी। दादा और दादी को लेकर के भी आप जिम्मेदार बने हुए रहेंगे। उनकी देखभाल या उनसे प्यार पा लेने का अवसर आपके पास रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद और शानदार बना हुआ रहेगा। लेकिन छोटी-छोटी बातों में तनाव बढ़ सकते हैं। ऐसे में कटु वचन और तनाव से दूर रहें।
स्वास्थ्य
सेहत के दृष्टिकोण से यह गोचर शुभ और सकारात्मक बना हुआ रहेगा। हालांकि सर दर्द और थकान के कारण कई बार आप परेशान हो सकते हैं। ऐसे में काम के साथ आराम के समय को जरूर प्रयोग करें। यानी जब काम करना है, काम करें, लेकिन आराम करना ना भूलें। जिससे सेहत एनर्जी से युक्त होती है। आपका लाभांश बढ़ता है।
यह भी जरुर पढ़ें- 15 जून 2026 सूर्य गोचर: कन्या और तुला राशि को मिलेगा लाभ
सारांश
इस गोचर से आपका बौद्धिक और सामाजिक स्तर अच्छा रहेगा। कम्युनिकेशन स्किल आपका डेवलप होता दिखाई दे रहा है। सामाजिक और राजनीतिक जीवन में कोई महत्वपूर्ण सम्मान तथा सफलता इस दौरान आपको मिल सकती है। धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। लव लाइफ में प्रेम तथा चाहत रहेगी। पारिवारिक जीवन आपका सुखद और शानदार बना हुआ रहेगा। लेकिन जिम्मेदारियां बढ़ी रहेंगी। लापरवाही और जल्दी बाजी नुकसानदायक रहेगी।
उपाय
- भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।
- बंदरों को चने जरूर खिलाएं
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. 15 जून 2026 सूर्य गोचर मकर राशि के लिए कैसा रहेगा?
An. मकर राशि वालों के लिए यह गोचर करियर में उन्नति, पदोन्नति, वरिष्ठों की प्रशंसा, व्यापारिक सफलता और आर्थिक मजबूती के संकेत दे रहा है।
Q2. क्या मकर राशि वालों को सूर्य गोचर से धन लाभ होगा?
An. हाँ, आय के स्रोत मजबूत होंगे, निवेश से लाभ मिलने के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रह सकती है।
Q3. मकर राशि की लव लाइफ पर सूर्य गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा?
An. प्रेम संबंधों में विश्वास और रोमांस बढ़ेगा। पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं, लेकिन क्रोध और अहंकार से बचना आवश्यक रहेगा।
Q4. वृष राशि वालों को सूर्य गोचर के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
An. वृष राशि वालों को धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी रखनी चाहिए। पारिवारिक विवादों और जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से बचना लाभदायक रहेगा।
Q5. क्या वृष राशि को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं?
An. हाँ, आय के नए अवसर बन सकते हैं और धन लाभ के संकेत हैं। हालांकि निवेश और संपत्ति संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए।
Q6. मिथुन राशि के लिए सूर्य का गोचर कितना शुभ रहेगा?
An. सूर्य का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए यश, सम्मान, संचार कौशल, करियर प्रगति और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।
Q7. मिथुन राशि वालों को करियर में क्या लाभ मिलेगा?
An. नौकरी में नई जिम्मेदारियां, अधिकारियों की सराहना, पदोन्नति के अवसर और व्यापार में विस्तार के योग बन सकते हैं।


