15 जून 2026 सूर्य गोचर: कुंभ और मीन राशि पर बड़ा प्रभाव

Table of Contents

15 जून 2026 को सूर्य के इस गोचर से आपको पठन-पाठन लेखन तथा प्रकाशन के क्षेत्र में अच्छी प्रगति मिलेगी। ऐसे लोग जो, आपको पिछले पायदान में धकेलना चाह रहे थे, वह देखेंगे कि, आप उनसे आगे निकल गए हैं और सफल हो रहे हैं। 

इस गोचर से मिल सकता है आपको संपत्ति का लाभ संतान की उन्नति या शादी विवाह से जुड़े कुछ मामलों में सफलता, इंजीनियरिंग और तकनीक क्षेत्र में कोई महारत हासिल होगी। लापरवाही के कारण कई बार आप परेशान हो सकते हैं। 

बेहतरीन तथा शानदार करियर के सफर में आप देखेंगे कि, इस गोचर के कारण आपकी सफलता के द्वार खुल रहे हैं। लेकिन चुनौतियां और कठिनाइयां आती रहेंगी। इससे घबराएं नहीं। इस दौरान आपको लंबी तथा लाभकारी यात्रा की प्लान कर सकते हैं। उद्योग धंधों से यदि आप जुड़े हैं तो, यहां भी आपका लाभ बढ़ना है। लेकिन छोटी-छोटी बातों में तनाव से इंकार नहीं किया जा सकता। कार्य करने का जो जज्बा है वह कुछ कमजोर हो सकता है।

धन कमाने और उसे संग्रहित करने के जो इरादे हैं, वहां से आपको अच्छी खासी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान कोई सरकारी लाभ आपको प्राप्त हो सकता है। सरकार या उसकी संस्थाओं के द्वारा आपका जो योजना के संचालन में धन अटका हुआ उसके पुनः प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। यानी आय के जो साधन हैं, उनसे आपको अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। लेकिन खर्च भी बढ़े हुए रहेंगे। 

प्यार और चाहत के मामलों में एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ा हुआ रहेगा। उन्हें आप दिल से चाहेंगे और उनके साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। इस दौरान उनके पसंद का बहुत ज्यादा ध्यान रखते हुए कुछ वस्त्र आभूषण उन्हें दे सकते हैं। जिससे संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास और चाहत उत्पन्न होता रहेगा। यानी छोटी-छोटी बातों में यदि आप भ्रम पैदा करते रहेंगे तो, संबंधों की चमक फीकी पड़ सकती है। 

माता-पिता तथा भाई बहनों के साथ परस्पर सहयोग और सामंजस्य से आपका मन उत्साहित रहेगा। जिससे घर परिवार में एक अच्छा सकारात्मक वातावरण आप प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान किसी धार्मिक कार्यों को आप अंजाम तक पहुंचा सकते हैं। लेकिन हक की लड़ाई छिड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल बना हुआ रहेगा। लेकिन एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना होगा। उन्हें समय भी देना होगा। 

शारीरिक तंदुरुस्ती और स्फूर्ति इस दौरान बनी रहेगी। क्योंकि सूर्य का इस राशि में प्रवेश आपके लिए सेहत को अच्छा रखने के संकेत दे रहा है। वैसे आपको अपने खान-पान के साथ ही हल्के व्यायाम और उपयोगी कसरतों को करना चाहिए। अन्यथा स्वास्थ्य आपका कमजोर हो सकता है। क्योंकि इस गोचर के कारण आपको भाग दौड़ अधिक करनी पड़ेगी। यदि कोई बढ़ती हुई उम्र के कारण बीमारी हैं तो, घबराएं नहीं वह भी इस दौरान ठीक होगी।

सूर्य का गोचर आपकी बौद्धिक क्षमताओं और कुशलताओं में अच्छी खासी बढ़त को देने वाला रहेगा। यदि आप वैवाहिक जीवन से जुड़े हैं और संतान की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस दिशा में आपको अच्छी सफलता और प्रसन्नता मिल सकती है। यानी नन्हा मेहमान आपके परिवार का हिस्सा बनने के लिए रेडी दिखाई दे रहा है। कहीं ना कहीं से धन लाभ होगा निजी रिश्ते अच्छे बने हुए रहेंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव से बचें स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह बिल्कुल भी नहीं रहना चाहिए। 

  • मंगलवार के दिन लाल वस्तुओं का दान दें। 
  • ब्राह्मणों को दक्षिणा दे करके प्रणाम करें, उनका आशीर्वाद लें। 

सूर्य का गोचर आपके लिए कोई बहुत बड़ी सफलता को दर्शा रहा है। जमीन जायदाद तथा रहन-सहन के स्तर को उच्च करने वाला रहेगा। इस दिशा में आपको कामयाबी मिलेगी। लेकिन कठिनाइयों से इंकार नहीं किया जा सकता। 

सूर्य का यह गोचर आपको साहस और हिम्मत देने वाला रहेगा। जिससे किसी जमीन के मामलों में जो मुकदमे आदि चल रहे हैं। उनमें आपको विजय श्री मिल सकती है।

सिविल सेवाओं प्रबंधन चिकित्सा कला बैंकिंग प्रशासन शासन के क्षेत्र में आपके करियर को संभालने के सुखद तथा शानदार अवसर इस गोचर के कारण मिलेंगे। जिससे आपका मन उत्साहित रहेगा। हालांकि कई बार कठिन चुनौतियां मिल सकती हैं ऐसे में, आपको सूझबूझ से चलने की जरूरत बनी हुई रहेगी। व्यापारिक और औद्योगिक मोर्चे पर आपको अच्छा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान किसी सफल कारोबारी या व्यापारी से मिलकर आप अपनी व्यापारिक संरचना को और मजबूत करने में तत्पर रहेंगे। यदि आप राजनीतिज्ञ है और किसी पद के दावेदार हैं तो, आपको स्वतंत्र प्रभार मिल सकता है। 

संबंधित कार्य और कारोबार के क्षेत्र से यह गोचर आपके धन लाभ को बढ़ाने वाला रहेगा। हालांकि लेन-देन के मामलों में कई बार तनाव ऐसे बढ़ सकते हैं, जहां झगड़ा और असंतोष उत्पन्न हो सकता है। अतः आपको अपने किसी ऐसे कार्य तथा व्यापार से बचना चाहिए, जहां झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो। यानी सावधानी बनाकर के चलें तो, आपका मान सम्मान बचा हुआ रहेगा। अन्यथा कोई आपके सम्मान को नुकसान पहुंचा सकता है। पूंजीगत निवेश और उससे जुड़े पहलुओं का पहले अध्ययन कर लें, जिससे कोई नुकसान ना उठाना पड़े।

प्यार और चाहत के मामलों में यह गोचर सकारात्मक परिणाम को दिखा रहा है। जिससे आप उनके साथ किसी वांछित स्थान में घूमने के लिए जा सकते हैं। उनके साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाते रहेंगे। इस दौरान संबंधों का रोमांस और गहरा रहेगा। जिससे उनके साथ अपने दिल की बातों को साझा करते रहेंगे। हालांकि छोटी-छोटी बातों में तनाव और झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आपको सूझबूझ के साथ चलना चाहिए।

यदि आप संयुक्त परिवार है तो,आपको परिवार के बड़े बुजुर्गों के द्वारा सहयोग और उनका आशीर्वाद मिलेगा। आप अपने घर परिवार में सकारात्मक वातावरण बनाते हुए एक दूसरे के लिए सहयोगी बने रहेंगे। जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ होगा। लेकिन अचानक यदि आप तनाव बढ़ा देते हैं तो, यहां आपका सम्मान खराब हो सकता है। यानी किसी को कुछ बोलने से पहले उस पर विचार जरूर करें। वैवाहिक जीवन में संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशी प्राप्त होगी। 

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतरीन बना हुआ रहेगा। हालांकि कई बार कुछ ऐसी आदतें आपको परेशान कर सकती है। जिसके कारण घर में तनाव उत्पन्न होते हैं। जैसे अचानक किसी को कटु शब्द बोलना बातों को ना समझना तथा जल्द ही आवेशित हो जाना यह आपकी मानसिक स्वास्थ्य को हांनि देगा। शारीरिक स्वास्थ्य की प्रसन्नता को छीनेगा। यानी आप यदि धैर्य और बौद्धिकता से चलते हैं तो, स्वास्थ्य सुखद और शानदार रहेगा। 

सूर्य का यह गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने वाला तथा आपके पराक्रम को बढ़ाने वाला रहेगा। यदि आप किसी नियुक्ति को अंतिम रूप देना चाह रहे हैं, जिससे आपका कार्य और व्यापार संचालित होता है या कोई सहयोगी रखना चाह रहे हैं तो, वहां भी सफल होंगे। लेकिन आपके कार्य और व्यवहार में कुछ ऐसी स्थितियां उभर सकती हैं, जिससे लोग आपको यह कह सकते कि, आप स्वार्थी किस्म के व्यक्ति हैं। यानी अपयश की स्थिति उभर सकती है। अप्रिय और कटु वचन किसी को ना कहें।

  • भगवान सीता रामचंद्र जी को सुगंधित पुष्प माला अर्पित करें। 
  • बच्चों में मीठे प्रसाद को जरूर बांटे।

 सूर्य का यह गोचर कुछ राशि वालों के लिए विशेष रूप से संभल कर चलने की नसीहत दे रहा है। मिथुन राशि में सूर्य का गोचर आपकी शैक्षिक व्यापारिक तथा कार्मिक गतिविधियों को विशेष रूप से प्रभावित करेगा। कुछ राशि वालों को विशेष रूप से कैरियर और व्यापार के क्षेत्र में लाभ हो सकता है। जबकि कुछ अन्य राशि वालों को किसी महत्वपूर्ण निर्णय और कारोबारी समझौते में सावधानी बनाने की नसीहत भी दे रहा है। 

सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश और उसका आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर पड़ने वाला वास्तविक प्रभाव आपकी जन्मकुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करता है। इसलिए अपनी कुंडली को जानने के लिए आपको हमारे मंगल भवन ज्योतिष के वरिष्ठ आचार्यों से परामर्श लेना चाहिए। जहां आपको सटीक विश्लेषण प्राप्त होगा। क्योंकि व्यक्तिगत कुंडली के द्वारा ही ग्रहों की सटीक स्थिति की जानकारी प्राप्त होती है। इसीलिए अपनी कुंडली के विश्लेषण के हेतु आप हमारे आचार्यों से संपर्क करें।

भगवान सूर्य देव की कृपा आपके ऊपर बनी रहें। इसलिए सूर्य की पूजा करें और उससे जुड़े नियम आचार्य विचारों का पालन करें। तथा लोगों का परोकार करें और किसी को परेशान ना करें।

Q1. 15 जून 2026 को सूर्य का मिथुन राशि में गोचर कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा?

An. कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर शिक्षा, लेखन, प्रकाशन, तकनीकी क्षेत्र और संतान से जुड़े मामलों में प्रगति के संकेत दे रहा है।

Q2. क्या कुंभ राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा?

An. हाँ, आय के स्रोतों से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। सरकारी योजनाओं या रुके हुए धन की प्राप्ति भी संभव है, हालांकि खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

Q3. कुंभ राशि की लव लाइफ पर सूर्य गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा?

An. प्रेम संबंधों में आकर्षण और विश्वास बढ़ेगा। साथी के साथ यात्रा, उपहार और रोमांटिक पल संबंधों को मजबूत करेंगे, लेकिन भ्रम और गलतफहमियों से बचना होगा।

Q4. मीन राशि के लिए सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश कितना शुभ रहेगा?

An. मीन राशि वालों के लिए यह गोचर संपत्ति, करियर, सामाजिक प्रतिष्ठा और साहस में वृद्धि के अवसर लेकर आ सकता है।

Q5. क्या मीन राशि वालों को भूमि और संपत्ति मामलों में सफलता मिलेगी?

An. हाँ, जमीन-जायदाद, संपत्ति विवाद और निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। हालांकि हर निर्णय सोच-समझकर लेना जरूरी रहेगा।

Q6. सूर्य गोचर का करियर पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

An. कुंभ और मीन राशि दोनों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रबंधन, तकनीक, प्रशासन, बैंकिंग और सरकारी क्षेत्रों में प्रगति तथा नई जिम्मेदारियों के योग बन सकते हैं।

Q7. सूर्य गोचर के दौरान स्वास्थ्य कैसा रहेगा?

An. स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा, लेकिन भागदौड़, तनाव और अनियमित दिनचर्या से बचना चाहिए। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार लाभदायक रहेगा।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *