15 जून 2026 सूर्य गोचर: कर्क, वृश्चिक और धनु राशिफल

Table of Contents

सूर्य का गोचर जो 15 जून 2026 से हो रहा है उससे इस राशि वालों को देश तथा देशांतर में घूमने फिरने तथा कारोबारी जीवन को अच्छा उठाने के मौके रहेंगे। हालांकि यहां परेशानियां और थका देने वाला पैटर्न बना हुआ रहेगा। जिससे कुछ परेशान हो सकते हैं। 

इस गोचर से आपको स्थान परिवर्तित करना पड़ सकता है। पढ़ाई लिखाई या कारोबार के क्षेत्र में आपके प्रवास तथा दूर दराज के क्षेत्र में यात्रा करनी पड़ सकती है। 

निजी और सरकारी क्षेत्र में आपके हौसले बुलंद रहेंगे। प्रबंधन चिकित्सा कला उत्पादन विक्रय आदि से जुड़े कामों को साधने के लिए आप भाग दौड़ करते रहेंगे। यानी मार्केटिंग का जो काम है उसे अंतिम रूप देने के लिए आपकी बड़ी जिम्मेदारी बनी हुई रहेगी। व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र को साधने के लिए इस दौरान संबंधित पक्ष के साथ परस्पर समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। लेकिन कई बार आपको तनाव मिल सकता है। धैर्य और बौद्धिता बनाए रखें। 

धन कमाने और जुटाने का जो जज्बा है, वहां आप को और पसीना बहाना पड़ेगा। इस दौरान पूंजीगत निवेश को अंतिम रूप देने तथा उसकी जांच पड़ताल में आपका कुछ समय लगेगा। धन खर्च अधिक हो सकता है और आमदनी भी रहेगी। मुनाफा भी बढ़ेगा, लेकिन कुछ तनाव और परेशानी आ सकती है। 

प्रेम संबंधों में उनके साथ आप स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाते रहेंगे। कई बार आप देखेंगे कि वह आपको चाह रहे हैं तथा सम्मान भी दे रहे हैं। जो अंतर मन में बातें चल रही हैं वह आपसे शेयर नहीं कर रहे हैं। जिससे आपको बेचैनी और घबराहट हो सकती है। साथी का रुख ज्यादा सख्त होगा जिससे आप परेशान हो सकते हैं।

भाई बहनों के साथ परस्पर सामंजस्य और तालमेल से घर परिवार का वातावरण अच्छा बना रहेगा। हालांकि छोटी-छोटी बातों में कई बार तनाव हो सकते हैं, जैसे आप कोई चीज खरीदने जा रहे हैं, कोई निर्णय लेने जा रहे हैं और उन्हें अपने साथ में ना लें तो, इससे देखेंगे कि, घर का वातावरण बिगड़ रहा है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा बना हुआ रहेगा। लेकिन छोटी-छोटी बातों में झगड़ते हैं तो, वहां भी आपको सावधानी रखना चाहिए। 

शारीरिक और मानसिक सेहत को अच्छा बनाने के लिए आपको कहीं ना कहीं भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। जिससे इस दौरान आपकी सेहत में थकान और कमजोरी की स्थिति उभर सकती है। तामसिक आहारों के सेवन से आपको बचना चाहिए। ऐसा भोज्य पदार्थ न खाएं जो, सेहत के दृष्टिकोण से अच्छा ना हो, वह स्वादिष्ट हो सकता है, लेकिन अच्छा नहीं। 

सूर्य के इस गोचर से आपके अंदर कुछ विशेष कलाएं और क्षमता उत्पन्न होगी। जिससे आप अपने कार्य और व्यापार को दूर दराज के क्षेत्र में प्रसारित करने में सफल होते रहेंगे। आपके हौसले बुलंद होंगे तथा नई ऊंचाइयां आपको मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर लव लाइफ में भी आपको सफलता की स्थिति है। पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य में भी आप अच्छी स्थिति को बनाएं रखने में सफल रहेंगे। लेकिन जल्दबाजी में और अकेले में कोई निर्णय न लें । संबंधित पक्ष को जरूर शामिल करें। 

  • भगवान गणपति को दूर्वा अर्पित करें। 
  • कुत्ते को दूध तथा रोटी खिलाएं।

15 जून 2026 के सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश के कारण आप देखेंगे कि कोई अचानक धन जहां से मिलना है। उसे लेकर आपको भाग दौड़ करनी पड़ेगी। धन आदि के मामलों में तनाव हो सकता है। 

सूर्य के इस गोचर से वृश्चिक राशि वालों को विशेष रूप से सावधानी बनाकर चलने की जरूरत रहेगी। पूंजीगत निवेश और लेन-देन के मामलों में सावधानी बनाना अत्यंत आवश्यक है। 

नौकरी के क्षेत्र में यदि आप प्रयास कर रहे हैं, चाहे वह निजी और सरकारी क्षेत्र तो, वहां आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि इस दौरान आपको पूरे मन और मेहनत के साथ अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करना पड़ेगा। औद्योगिक और व्यापारिक मोर्चे पर सफलता के लिए आपको और मुस्तैद होने की जरूरत बनी रहेगी। किसी फाइल को अंतिम रूप देने, जिससे आपका उद्योग और व्यापार आगे बढ़ता है, उसमें परेशान हो सकते हैं। हालांकि आपके प्रयास रंग देंगे और आप सफल होंगे। किंतु धैर्य और बौद्धिकता जरूरी है।

इस गोचर के कारण आपका धन लाभ बढ़ना तय है। दूर दराज के क्षेत्र की यात्रा या नेवी से जुड़ी यात्राएं जल से जुड़ी यात्राएं हो सकती है। समुद्री मार्ग से यदि आप व्यापार करते हैं उससे जुड़े हैं तो, वहां आपको लाभ होता दिखाई देरहा है। इसके अतिरिक्त सामान्य जीवन में आप जो व्यापार कारोबार करते हैं, वहां मुनाफा होगा। लेकिन अचानक खर्च बढ़ सकता है, कर्ज चुकाने का दबाव आ सकता है। लेकिन घबराएं नहीं कहीं ना कहीं से व्यवस्था बनेगी और आपका मुनाफा भी बढ़ेगा।

निजी संबंधों को बेहतरीन दिशा और दशा देने की स्थिति बनी हुई रहेगी। साथी आपको लेकर उत्साहित रहेगा और आपके साथ रोमांटिक वार्ताओं का दौर बना हुआ रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन तथा संबंधों से होने वाले बदलाव को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। अतः सावधानी बनाए रखें। रोमांटिक मूड को और बेहतरीन बनाने के लिए किसी पसंदीदा स्थान में घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं।

भाई बहनों के साथ आप परस्पर सामंजस्य से युक्त रहेंगे। एक दूसरे का सम्मान और चाहत की स्थिति बनी हुई रहेगी। जिससे आप प्रसन्न होते रहेंगे। किंतु छोटी-छोटी बातों में तनाव से बचें। जैसी कोई घर में महत्वपूर्ण निर्णय लेने जा रहे हैं तो, जो संबंधित लोग हैं उन्हें इग्नोर बिल्कुल ना करें। उनकी सलाह लेकर के सोच विचार कहीं कोई निर्णय ले। पति-पत्नी के मध्य सामंजस रहेगा। उनके स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। 

सूर्य का यह गोचर ऐसे संकेत दे रहा है कि, आप अच्छे सेहत के स्वामी बने रहेंगे। हालांकि शरीर में खुजली जकड़न बीपी आदि समस्या उभर सकती हैं। ऐसे में सूझबूझ और धैर्य से आपको चलने की जरूरत रहेगी। अन्यथा सेहत के मोर्चे पर आप परेशान हो सकते हैं। हालांकि इसमें कुछ अच्छाइयां यह है कि, यदि आप संयमित जीवन की तरफ बढ़ते हैं हल्के व्यायाम और कसरत करते हैं और जरूरी उपचार लेते हैं तो निश्चित रूप से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सूर्य का यह गोचर आपको कई मामलों ने कुशलता और प्रवीणता देगा। जिससे आप अपने कठिन कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। चाहे वह पूंजीगत निवेश हो, कम्युनिकेशन स्किल के स्तर को ठीक करने की बात हो, यहां आपको अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि करियर लव लाइफ आर्थिक स्थिति पारिवारिक जीवन के मोर्चे पर भी आपको अच्छे परिणाम दिखाई दे रहे हैं। लेकिन यह परिणाम कुछ अवरोध तथा कठिनाइयों को दर्शा रहे हैं। धैर्य और बौद्धिकता कायम रखें। सदैव समय एक सा नहीं रहता है। 

  • सूर्य नारायण को प्रातः काल जल दें। 
  • बच्चों में मीठे प्रसाद को जरूर बांटे।

सूर्य का जो गोचर मिथुन राशि में हो रहा है 15 जून 2026 को वह आपके लिए बहुत ही उपयोगी तथा कारगर रहेगा। लेकिन कई बार आप देखेंगे कि, जो आप लक्ष्य साधना जा रहे हैं, उनसे आप कहीं ना कहीं विमुख हो रहे हैं, भटक जा रहे हैं। अतः ऐसे में आपको सावधानी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। 

सूर्य का यह गोचर आपको दे सकता है, बड़ी सफलता। कारोबारी जीवन और नौकरी के क्षेत्र में कोई खास मुकाम हासिल होगा। आपका कम्युनिकेशन स्तर अच्छा रहेगा।

यदि आप रोजगार की तलाश में और कहीं बैंकिंग प्रबंधन चिकित्सा सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे हैं तो, यह गोचर आपके करियर को अच्छी खासी बढ़त देने वाला रहेगा। यदि आप कार्यरत हैं तो, पदोन्नति की स्थिति बन रही है। कारोबार के क्षेत्र में भी कहीं ना कहीं आप सफल होते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन चुनौतियां और तनाव से इंकार नहीं किया जा सकता। अतः सूझबूझ तथा धैर्य बनाए रखें। तो इस गोचर के कारण आपको बहुत अच्छा लाभ संबंधित कार्य और व्यापार के क्षेत्र में मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

पूंजीगत लाभ को बढ़ाने के लिए आपको इस गोचर से अच्छा खासा लाभ होता दिखाई दे रहा है। हालांकि यदि कोई मुकदमा और लड़ाई झगड़ा चल रहा है तो, वहां आपको लाभ और बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन सूझबूझ बनाकर चलना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है। अचानक आर्थिक खर्च की स्थिति बढ़ सकती है और कोई लेन-देन के मामले फंस सकते हैं। व्यापारिक लेन-देन जो होता है, वहां रुकावट आ सकती है। अतः संबंधित लेन-देन के कागजों को या रिकार्ड को संभाल कर रखें। 

प्यार और चाहत के मामलों में देखा जाए तो, यह गोचर सुखद और शानदार स्थिति को दर्शा रहा है। जिससे आप उन्हें न केवल मैसेज करेंगे। बल्कि उनके अत्यंत करीब रहेंगे। जिससे संबंधों में रोमांटिक मूड और बन जाएगा। हालांकि कई बार अचानक तनाव आपका स्वभाव या आदतों के कारण हो सकता है। अतः पूरी सूझबूझ रखें। जिससे आपका निजी जीवन प्यार और रोमांस के अद्भुत अवसरों से गुजरता रहेगा। हालांकि यहां कुछ बदलाव जो उत्पन्न होंगे। उन्हें स्वीकार करने के लिए तैयार होना चाहिए।

घर परिवार में सुख सुविधाओं को बेहतरीन बनाने की कोशिशें रंग लाने वाली रहेगी। भाई बहनों के साथ आप तालमेल बनाकर चलते हुए रहेंगे। जिससे आपका परिवार एक जीवन बेहतरीन बना हुआ रहेगा। वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के साथ सद्भाव चाहत तथा समर्पण की स्थिति बनी रहेगी। जिससे दांपत्य जीवन आनंदित होता रहेगा। इस दौरान दांपत्य जीवन में कोई नन्ही किलकारी आपके परिवार का सदस्य बन सकती है। लेकिन जरूरी सावधानियों से किनारा ना करें।

शारीरिक और मानसिक सेहत को बेहतरीन तथा सुखद करने की कोशिश इस दौरान बहुत ही अच्छी बनी हुई रहेगी। जिससे आपका चेहरा अच्छा रहेगा। पहले की रोग पीड़ाओं को दूर करने के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन इस दिशा में आपको उचित चिकित्सा परामर्श के साथ अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा सेहत में नरमी और थकान की स्थिति से आप परेशान हो सकते हैं। शरीर की चुस्ती और ताकत को बनाएं रखने के लिए आपकों नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए।

सूर्य के इस गोचर से आपको बेहतरीन संवाद तथा तर्क शक्ति की क्षमता प्राप्त होगी। कम्युनिकेशन स्किल बेहतरीन बनेगा। करियर और व्यापार के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। लव लाइफ तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना हुआ रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ जिम्मेदारियां को पूरा करने में आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। लव लाइफ और धन कमाने के मामलों में और सकारात्मक तथा अच्छे परिणाम के लिए आपको सूझबूझ से चलने की जरूरत रहेगी। 

  • दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 
  • तथा ब्राह्मणों को कुछ दान दक्षिणा देकर के उनका आशीर्वाद ले

Q1. 15 जून 2026 का सूर्य गोचर कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा?

An. कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर यात्रा, करियर विस्तार और नए अवसर लेकर आएगा। हालांकि भागदौड़ और अतिरिक्त जिम्मेदारियों के कारण थकान महसूस हो सकती है।

Q2. क्या कर्क राशि वालों को नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा?

An. हाँ, नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में प्रगति के संकेत हैं। नए समझौते, मार्केटिंग और दूरस्थ क्षेत्रों से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है।

Q3. वृश्चिक राशि वालों को सूर्य गोचर के दौरान किन बातों में सावधानी रखनी चाहिए?

An. वृश्चिक राशि वालों को निवेश, लेन-देन, कर्ज और वित्तीय मामलों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय लाभदायक रहेंगे।

Q4. सूर्य गोचर का वृश्चिक राशि की आर्थिक स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

An. धन लाभ के अवसर मिलेंगे और व्यापार में मुनाफा बढ़ सकता है। हालांकि अचानक खर्च और आर्थिक दबाव भी महसूस हो सकता है।

Q5. धनु राशि के लिए सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश कितना शुभ रहेगा?

An. धनु राशि वालों के लिए यह गोचर करियर, व्यवसाय, संचार कौशल और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के अवसर लेकर आएगा।

Q6. क्या धनु राशि वालों को पदोन्नति या नई नौकरी मिल सकती है?

An. हाँ, नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकते हैं। कार्यरत लोगों के लिए पदोन्नति और नई जिम्मेदारियों के योग बन रहे हैं।

Q7. सूर्य गोचर का प्रेम और वैवाहिक जीवन पर क्या असर होगा?

An. कर्क, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों में निकटता और रोमांस बढ़ सकता है। हालांकि क्रोध, गलतफहमी और जल्दबाजी से बचना आवश्यक रहेगा।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *