शुक्र का सिंह राशि में गोचर 2025
शुक्र गोचर साल 2025 में, शुक्र अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, चीजों में आपको परिवर्तन देखने को मिलेंगे! यह परिवर्तन आपकी राशि में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हो सकते हैं! जैसे, शुक्र के प्रभाव में आप अधिक उत्साही बनेंगे! आप भौतिक सुख-सुविधाओं की तीव्र इच्छा रखने वाले होंगे! लेकिन कुछ राशियां ऐसी होंगी जिनमें शुक्र के सिंह राशि में होने से बहुत ही सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे! तो आइए आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में, हम उन राशियों के बारे में जानेंगे जिनकी, शुक्र के गोचर से चमकने वाली है किस्मत!
ज्योतिष में शुक्र ग्रह
शुक्र ग्रह को, भोग विलासिता, प्रेम संबंध और रिश्तों का कारक ग्रह माना जाता है! जो लगभग 23 दिनों तक एक राशि में रहने के बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं! सिंह राशि शुक्र की शत्रु राशि है और ज्योतिष की दृष्टि में शुक्र के गोचर के लिए यह संतोषजनक स्थिति नहीं है, लेकिन सिंह और शुक्र में कुछ सामान्य गुण होते हैं! जैसे कि आत्म-केंद्रित होना, उच्च दृष्टिकोण, रचनात्मकता, राजा की प्रवृत्ति, विलासिता के प्रति प्रेम, जो इस गोचर को विशेष महत्वपूर्ण बनाता है! वैसे तो सभी राशियों पर शुक्र के गोचर का प्रभाव होगा, लेकिन कुछ राशियों की इस समय किस्मत चमकेगी! तो, आइए उन राशियों के बारे में जानें- सबसे पहले हम, शुक्र का सिंह राशि में गोचर का सही समय और तिथि जान लेते हैं-
शुक्र का सिंह राशि में गोचर- समय व तिथि
ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र का सिंह राशि में गोचर 15 सितम्बर 2025 से 9 अक्टूबर 2025 तक होगा!
ज्योतिष के अनुसार यह चंद्र राशि आधारित राशिफल है!
शुक्र का सिंह राशि में राशि परिवर्तन करना जातक को, जुनून की ऊँची धुन का आशीर्वाद देता है! जिससे जातक में भौतिक संसाधनों के प्रति अधिक इच्छा रखेंगे! साथ ही, शुक्र के प्रभाव में, आप अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के साथ-साथ अपने साथी की जरूरतों के बारे में अधिक जागरूक होंगे और उन्हें पूरा करेंगे! जिससे आप दोनों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा! यही कारण है कि इस अवधि में अंतरंग संबंध स्थापित होते हैं, जबकि शुक्र का गोचर यदि कुंडली में, रिश्तों के भाव होने से, वैवाहिक संबंधों में परेशानी आ सकती है।
शुक्र के सिंह राशि में गोचर – ऐसी राशियां जिन पर होगा सकारात्मक प्रभाव
- मेष राशि (Aries)
पहली राशि, जिस पर शुक्र के गोचर के सकारात्मक प्रभाव होगा, वह है मेष राशि ! मेष राशि के जातकों के लिए, शुक का यह गोचर उनके प्रेम संबंधों में सफलता और घनिष्ठता लेकर आएगा! लेकिन वैवाहिक जीवन में, अहंकार के कारण टकराव और समस्या आएगी! जो जातक विलासिता क्षेत्र में हैं उन्हें अच्छी वित्तीय सफलता मिलने के योग हैं! शुक्र सिंह राशि में वक्री अवस्था में होंगे, जिससे व्यक्तिगत और व्यावसायिक साझेदारों के बीच टकराव होगा, इसलिए अहंकार की भावना बिलकुल न रखें! इसके साथ ही, सिंह राशि में शुक्र का गोचर प्रेम, रोमांस, संतान और अटकलों के 5वें भाव में होगा। जिससे आपके रिश्तों में व्यक्तित्व में निखार और प्रेम संबंधों में रोमांस के उत्साह में वृद्धि होगी! आपके और आपके पार्टनर के साथ प्रेम संबंध मजबूत और सामंजस्यपूर्ण होंगे।
जो जातक सिंगल हैं, उनके लिए यह गोचर नए रिश्ते की तलाश के साथ अपना लव पार्टनर का साथ लेकर आएगा! लेकिन आपको मौजूदा प्रेम संबंधों में टकराव का सामना करना पड़ सकता है। आपका वैवाहिक संबंध खुशहाल और समृद्ध होगा जहाँ आपका जीवनसाथी बिना शर्त आपसे प्रेम और आपको अच्छा समर्थन करेगा! जिससे एक दूसरे के साथ आपका बंधन मजबूत होगा। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए यह समय सफलता देने वाला होगा! विशेष रूप से जो जातक रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े हैं – आपको अपनी मेहनत के लिए अच्छी प्रतिष्ठा और आदर पूर्वक सराहा जाएगा! साथ ही, वेतन में वृद्धि और आपके व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा!
- मिथुन राशि (Gemini)
दूसरी भाग्यशाली राशि है, मिथुन राशि! शुक्र का सिंह राशि में गोचर आपके लिए व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों ही तरह से लाभकारी होगा।जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं, आपको अपने व्यवसाय में लाभ के नए-नए अवसर मिलेंगे! जिससे आप दूरदर्शिता का प्रदर्शन कर पाएंगे! लेकिन जब शुक्र सिंह राशि में वक्री होगा, तो यह आपके दृष्टिकोण में बदलाव लेकर आएगा! जिसका सीधा प्रभाव आपको अपने व्यक्तिगत रिश्तों और व्यवसाय में देखने को मिलेगा! क्योंकि आप रिश्तों के सही मायनों में महत्व को समझेंगे। इसके अलावा, सिंह राशि में शुक्र का गोचर आपके भाई-बहन, और छोटी यात्रा और संचार के तीसरे भाव में होने वाला है! जिससे आपको पारिवारिक दृष्टि से भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे! लेकिन आपके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को आपको समय निकालकर और अपनी बुद्धिमता के बल पर अधिक रोमांचक बनाने का प्रयास करना होगा!

क्योंकि, समय और काम की व्यस्तता के कारण आपके वैवाहिक/प्रेम संबंध में कुछ प्रेम की कमी आपको परेशान कर सकती है! इसलिए आपको एक-दूसरे के साथ नए वातावरण में, कुछ समय साथ बिताकर अपने रिश्ते में उत्साह और नयी ऊर्जा भरने की कोशिश करनी चाहिए। आपके छोटे भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आपसी समझ के साथ आप उनका अच्छा सहयोग बनेगे! कम-काज या पेशेवर जीवन में थोड़ी सतर्कता के साथ कार्य करें और अधिक धन लाभ के लालच में आकर नयी योजनाओं में वित्तीय निवेश से बचें।
- कर्क राशि (cancer)
तीसरी राशि है कर्क राशि, कर्क राशि के लिए यह समय अच्छी वित्तीय सफलता देने वाला होगा! जिससे आपके जीवन में, आर्थिक स्थिरता आएगी! और रिश्तों में मजबूत बंधन बनाए रखने की अच्छी समझ और क्षमता का विकास होगा! लेकिन जब शुक्र सिंह राशि में वक्री होगा, तो आपको कोई भी बड़ा व्यक्तिगत और व्यावसायिक निर्णय लेते समय सावधानी बरतनी होगी! क्योंकि यह आपकी सफलता में बाधक हो सकता है! आपके लिए, सिंह राशि में शुक्र का गोचर परिवार और वित्त के दूसरे भाव में होगा। जिसके शुभ प्रभाव से आपको वित्तीय सफलता के साथ संबंधों में खुशी का अनुभव मिलेगा! आप अपनी माँ के साथ मधुर संबंध साझा करेंगे; और उनकी अच्छी देखभाल करेंगे! आपको धन प्राप्ति के अच्छे अवसर और लाभ मिलेगा। साथ आपका निजी जीवन भी मधुर रहेगा क्योंकि, आपको आर्थिक रूप से अच्छे परिणाम मिलेंगे! आप अपने साथी और परिवार के साथ एक मजबूत रिश्ते को साझा करेंगे। साथ ही, व्यावसायिक जीवन में आपको अपने उपक्रमों में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं! जो जातक नौकरी करते हैं, तो उनको कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों का सहयोग मिलेगा! आपकी वित्तीय संभावनाएं अच्छी आय और लाभ के साथ मजबूत और सफल होंगी।
उपाय
जिन राशियों में शुक्र के प्रभाव अच्छे हैं, उनको और अधिक अच्छे परिणाम और अन्य राशियों के लिए शुक्र से शुभ प्रभाव के लिए निम्नलिखित उपाय करने से लाभ होगा-
- किसी भी अनाथालयों या नेत्रहीन विद्यालयों में अपनी यथा सामर्थ्य वस्तु या पैसे का दान करें!
- अपने दैनिक जीवन में, शुभ फलों को बढ़ाने के लिए इत्र या परफ्यूम का उपयोग करें!
- शुक्रवार को क्रीम/गुलाबी या सफेद रंग के वस्त्र पहनें!
- शुक्रवार को अपने पर्स में चांदी का एक टुकड़ा रखें। जिसे आपको शुक्र से लाभकारी प्रभाव मिलेंगे!
यह भी जरुर पढ़ें- शुक्र गोचर धनु राशि में 2025 ! क्या, प्रेम और रिश्तों पर होगा गहरा प्रभाव
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q. साल 2025 में, शुक्र का गोचर सिंह राशि में कब होने वाला है?
An. ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र का सिंह राशि में गोचर 15 सितम्बर 2025 से 9 अक्टूबर 2025 तक होगा!
ज्योतिष के अनुसार यह चंद्र राशि आधारित राशिफल है!
Q. सिंह राशि में शुक्र के गोचर से क्या प्रभाव होते हैं?
An. शुक्र का सिंह राशि में राशि परिवर्तन करना जातक को, जुनून की ऊँची धुन का आशीर्वाद देता है! जिससे जातक में भौतिक संसाधनों के प्रति अधिक इच्छा रखेंगे! साथ ही, शुक्र के प्रभाव में, आप अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के साथ-साथ अपने साथी की जरूरतों के बारे में अधिक जागरूक होंगे और उन्हें पूरा करेंगे!
Q. शुक्र का सिंह राशि में गोचर होने से कौन सी राशि में अच्छे प्रभाव होंगे?
An. शुक्र का सिंह राशि में गोचर होने से मेष राशि, मिथुन राशि और कर्क राशि के जातकों को शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी! सफलता के साथ लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे!
Q. शुक्र का एक राशि में गोचर कितने समय का होता है?
An. शुक्र ग्रह को, भोग विलासिता, प्रेम संबंध और रिश्तों का कारक ग्रह माना जाता है! जो लगभग 23 दिनों तक एक राशि में रहने के बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं!




