साल 2025- शुक्र का मिथुन राशि में गोचर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र का मिथुन राशि में गोचर जातक के जीवन में, बहुत ही, महत्वपूर्ण बदलाव लाने वाला है! अब ये बदलाव आपके लिए शुभ और समृद्धि भी ला सकते हैं या आपके जीवन को नकारात्मक रूप से भी प्रभावित कर सकते हैं! तो चलिए, जानते हैं, आज के इस ‘मंगल भवन’ लेख में इस साल 2025 में शुक्र का मिथुन राशि में गोचर आपकी राशि के हित में होगा या नहीं?
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर 2025- सही समय और तिथि
इस साल शुक्र का मिथुन राशि में गोचर दिनांक 26 जुलाई 2025, शनिवार के दिन सुबह 09 बजकर 02 मिनट पर होगा! यह गोचर लगभग 24 दिनों तक रहेगा! अब हम शुक्र के बारे में जान लेते हैं-
ज्योतिष में, शुक्र आराम, भोग-विलासिता, उच्च जीवन शैली और भौतिक संसाधनों के सुख का कारक है। इसलिए, इसे सभी की इच्छाओं की गहराई से जुड़ा हुआ है। यानी, कहने का अर्थ बस इतना है कि, जन्म कुंडली में किसी भाव में शुक्र की स्थिति यदि मजबूत है तो, शुक्र आपको उस भाव से जुड़े, सभी क्षेत्रों में, सफलता देंगे! और साथ ही, आपको, इस स्थिति में, समृद्धि, प्रचुरता और भावुक रोमांटिक रिश्तों का आशीर्वाद भी मिलेगा। और इसके विपरीत यदि शुक्र उचित स्थान पर नहीं है, तो आपको उस क्षेत्र से जुड़े कार्यो में, संघर्ष करना पड़ेगा।
हालांकि, हमारे अनुभवी ज्योतिष आचार्यों की सहायता और सही मार्गदर्शन से आप कमजोर शुक्र या अशुभ शुक्र को भी कुछ आसान और शक्तिशाली उपायों से ठीक कर सकते हैं! साल 2025 में, शुक्र का गोचर मिथुन राशि में होने वाला है! ज्योतिष शास्त्र में इस राशि को दो जुड़वां बच्चो के रशिचिंह से दर्शया गया है, यह एक वायु तत्व प्रधान राशि है! बुध इस राशि के स्वामी ग्रह है। बुध को प्रभावी संचार, व्यावसायिक गतिविधियों में कुशल और तार्किक सोच के लिए जाना जाता है! ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्र एक राशि से दूसरी राशि में, लगभग 23 दिन तक रहते हैं! तो. आइए अब जान लेते हैं, कि, शुक्र के गोचर का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव होगा!
शुक्र गोचर 2025- 12 राशियों पर प्रभाव
- मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि के जातकों के लिए, शुक्र का गोचर उनके, तीसरे भाव में होगा! जिससे आपका संचार का क्षेत्र प्रभावी बनेगा! आप अपने मन के अनुसार आचरण से जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे! इसके साथ ही, आपको जीवन के कुछ थोड़े पल इंजॉय करने का भो मौका मिलेगा! जिससे आप आरामदायक और तरोताजा महसूस करेंगे! शुक्र के गोचर से और भी अधिक अच्छे परिणामों के लिए, आपको ऐसी गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए, जिसमें आपको अपने विचारों को और भी अधिक स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की आवश्यकता हो। ये आपके लिए लाभदायक होगा!
- वृषभ राशि पर प्रभाव
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर उनकी कुंडली में, दूसरे भाव में होगा! जिससे आपके पारिवारिक जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। यह समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अधिक से अधिक और अच्छा समय बिताएंगे ! सबसे अच्छी बात यह है कि, अगले दो से तीन महीनों तक आपका परिवार के साथ सहयोग और सामंजस्य आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा! लेकिन आपको अधिक क्रोध करने से बचना होगा! अपने परिवार में प्रियजनों और बढ़े बुजुर्गों से बहस न करें और उनका सम्मन करें! इसके साथ ही, आपको शुक्र से कोई बाधा या रुकावट है तो, उसे दूर करने और शुक्र ग्रह की ऊर्जा को बढ़ाने के लिए घी युक्त भोजन का सेवन करें या घी वाले पदार्थों का सेवन करें!
- मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि के जातकों के लिए, शुक्र का गोचर उनकी कुंडली के पहले भाव में होगा। जिससे आपको स्वयं का आत्मनिरीक्षण कर अपने विकास पर ध्यान केंद्रित करने में सहायता मिलेगी। इसके साथ ही, आप अपने भविष्य के लिए लक्ष्य भी निर्धारित करेंगे। जो आपके भावी विकास और सफलता के लिए जरूरी है! उपाय के तौर पर आप शुक्र को मजबूत करने के लिए अनुभवी आचार्य के मार्गदर्शन में, 6 मुखी रुद्राक्ष पहने। जिससे आपको लाभ होगा!
- कर्क राशि पर प्रभाव
कर्क राशि के जातकों के लिए, शुक्र का गोचर उनके, बारहवें भाव में होगा! जिसके प्रभाव में आप उंची सफलता प्राप्त कर सकेंगे! साथ ही, विदेश जाने और सफल होने के भी अच्छे योग बनेंगे! हालांकि, आपके शुक्र के प्रभाव से खर्च में वृद्धि होगी! इसलिए सलाह दी जाती है कि इस दौरान आपको अपने खर्च पर नियंत्रण करना होगा! उपाय के तौर पर आपको नई-नई गतिविधियों में भाग लेना चाहिए! विशेष रूप से संचार कौशल, डिजिटल मीडिया या रचनात्मक लेखन से संबंधित कार्य में रूचि लेने से आपको लाभ होगा!
- सिंह राशि पर प्रभाव
सिंह राशि के जातकों के लिए, शुक्र का गोचर उनकी कुंडली में, ग्यारहवें भाव में होगा! जिससे आपके जीवन और भाग्य कारक के लाभ पर प्रभाव होगा! शुक्र गोचर के शुभ प्रभाव से आपको आपके आस-पास के लोगों में भाग्यशाली होने की संज्ञा प्राप्त होगी! साथ ही, आपको अपने द्वारा किए गए कार्यों में, लाभ मिलेगा, तुरंत नहीं तो थोड़े समय अन्तराल के बाद ही सही लेकिन परिणाम मिलेगा! इसलिए, आपको धैर्य के साथ आगे बढ़ने की सलाह है! उपाय के तौर पर आप योग या माइंडफुलनेस की क्रियाओं में शामिल रहें, क्योंकि वे मानसिक तनाव से आपको मुक्ति देंगी और मानसिक शांति का विकास होगा! साथ ही आपको भावनात्मक और सामाजिक रूप से संबंधों के लिए एक संतुलित दृष्टिकोण भी मिलेगा!
- कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर उनकी कुंडली में, दसवें भाव पर होगा! जिसका प्रभाव आपके कामकाजी जीवन और व्यावसायिक जीवन पर होगा! आपको अपने कार्यक्षेत्र में विवादित स्थितियों से बचना होगा! जिससे आपका कार्य प्रभावित न हो! साथ ही, आपको अपने निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने पर अपना ध्यान लगाने की बहुत जरूरत है! उपाय के तौर पर अपना अधिक से अधिक समय स्वयं के विकास और ऊर्जा को संवारने में लगाएं, क्योंकि यह शुक्र का क्षेत्र है। ऐसा करने से शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव आपको मिलेंगे!
- तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि के जातकों के लिए, शुक्र का गोचर उनकी कुंडली में, नौवें भाव में होगा! जिसके प्रभाव से आपके जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे! यह आपका धर्म भाव है तो यहाँ दृढ़ता से सक्रिय होगा और आपको अच्छे प्रभाव मिलेंगे! इस प्रभाव में, आपके अंदर धर्म पर और धार्मिक कार्यों के प्रति रूचि बढ़ेगी! आपका मन धार्मिकता की ओर झुकेगा! साथ ही, नौवें भाव में शुक्र के प्रभाव से आप मंदिरों और अन्य पवित्र स्थानों की यात्रा करेंगे! आध्यात्मिक पुस्तकें को पढ़ने में मन लगेगा! उपाय के लिए आप मानसिक रूप से स्पष्ट और तनाव से राहत के लिए अपनी दिनचर्या में मेडिटेशन को शामिल करें! जिससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा!
- वृश्चिक राशि पर प्रभाव
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर उनकी कुंडली के आठवें भाव में होगा! जिससे कई ऐसी बातें आपके सामने आएगी जो बहुत समय से आपके लिए गोपनीय थी! शुक्र का मिथुन राशि में गोचर होने के कारण आपको आध्यात्मिकता और गुप्त विज्ञान की ओर अचानक खिंचाव भी देखने को मिल सकता है, जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा! उपाय के लिए आप आध्यात्मिक ग्रंथों को पढ़ें और उन पर विचार करें। नए विचारों की खोज से आपको आध्यात्मिकता और गहरी अंतर्दृष्टि प्राप्त होगी!
- धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि के लिए शुक्र का गोचर उनके कुंडली में, सातवें, भाव में होगा! जो जीवनसाथी या पार्टनरशिप, यानी रोमांटिक और व्यावसायिक साझेदारों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा! शुक्र के गोचर के प्रभाव में, आपका जीवनसाथी अपनी इच्छाओं और अपेक्षाओं के पूरा न होने के कारण आपसे नाराजगी व्यक्त कर सकता है। इसलिए, आपके लिए सही यह है कि आप उनकी इच्छाओं पर ध्यान दें! यानी आपको उनसे बात-चित का माध्यम सही रखने की आवश्यकता है! उपाय के लिए, आप किसी वरिष्ट ज्योतिष की सलाह से हीरा पहनें! यह रत्न आपके शुक्र ग्रह को मजबूत करेगा!

- मकर राशि पर प्रभाव
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर उनकी कुंडली के छठवें भाव पर होगा! यह भाव आपके छिपे हुए शत्रुओं के बारे में संदर्भित है! इसलिए आपके लिए इस समय कम लोगों से जुड़ना और अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक बातचीत किसी से न करना सही होगा! क्योंकि, इस समय बहुत से आपके गुप्त शत्रु ऐसे होंगे जो, आपकी राय से सहमत नहीं होंगे या आपकी सफलता से खुश नहीं होंगे और आपको नीचे खींचना चाहेंगे। हालांकि आप अपनी बुद्धि और अनुभव से इससे निपटने में सक्षम भी रहेंगे। लेकिन फिर भी किसी प्रकार की राजनीति से सावधान रहने की जरूरत है! उपाय के लिए आप जितना हो सके अपने पार्टनर का सम्मान करें। जिससे आपका शुक्र मजबूत होगा और आपको शुभ प्रभाव मिलेंगे!
- कुंभ राशि पर प्रभाव
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर उनकी कुंडली में,पांचवें भाव में हो रहा है। चूंकि यह भाव आपकी रचनात्मकता और ख़ुशी से सम्बन्धित है! इसलिए जब आप खुद को प्राथमिकता देने में कुछ समय व्यतीत करेंगे तो आप स्वयं की ख़ुशी प्राप्त करेंगे! शुक्र के गोचर प्रभाव के कारण, आप अपने लंबे समय से भूले हुए अपने कार्य को फिर से जगाने के लिए प्रयास करेंगे! कुछ जातक बागवानी या पेंटिंग जैसी कोई नई गतिविधि शुरू करेंगे। आपकी रचनात्मकता को अभिव्यक्ति मिलेगी और आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। उपाय के लिए आप कलर थेरेपी के अनुसार शुक्रवार को सफेद रंग के कपड़े पहनें! शुक्र को सफेद रंग पसंद है, जिससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे!
- मीन राशि पर प्रभाव
मीन राशि के जातकों के लिए, शुक्र का गोचर उनकी कुंडली के चौथे भाव में होगा! जिसके प्रभाव में आपका यह भाव आपको सक्रिय होकर अच्छे परिणाम देगा! आप खरीदारी से पहले बहुत-विचार करेंगे! कुंडली में यदि आपका केतु मजबूत है, तो आप बेहतर निष्कर्ष प्राप्त करने के लिए अधिक शोध करेंगे! जिससे आपको अपने बजट के अनुसार, अच्छा सौदा भी मिल जाएगा! उपायों के लिए आप शुक्र मंत्रों का जाप, सफेद वस्तुओं का दान और शुक्र से संबंधित वस्तुओं का दान करें, आपको शुभ परिणाम मिलेंगे!
FAQS/ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-
Q. साल 2025 में, शुक्र का गोचर मिथुन राशि में कब और कितने समय के लिए होगा?
An. इस साल शुक्र का मिथुन राशि में गोचर दिनांक 26 जुलाई 2025, शनिवार के दिन सुबह 09 बजकर 02 मिनट पर होगा! यह गोचर लगभग 24 दिनों तक रहेगा!
Q. शुक्र का मिथुन राशि में गोचर कुंभ राशि के लिए कैसा है?
An. कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर उनकी कुंडली में,पांचवें भाव में हो रहा है। चूंकि यह भाव आपकी रचनात्मकता और ख़ुशी से सम्बन्धित है! इसलिए जब आप खुद को प्राथमिकता देने में कुछ समय व्यतीत करेंगे तो आप स्वयं की ख़ुशी प्राप्त करेंगे!
Q. क्या, शुक्र का गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेगा?
An. हां, शुक्र के गोचर का प्रभाव सभी राशियों को अलग-अलग रूप से प्रभावित करेगा!
Q. क्या, शुक्र का गोचर मिथुन राशि के लिए अच्छा है?
An. मिथुन राशि के जातकों के लिए, शुक्र का गोचर उनकी कुंडली के पहले भाव में होगा। जिससे आपको स्वयं का आत्मनिरीक्षण कर अपने विकास पर ध्यान केंद्रित करने में सहायता मिलेगी। इसके साथ ही, आप अपने भविष्य के लिए लक्ष्य भी निर्धारित करेंगे। जो आपके भावी विकास और सफलता के लिए जरूरी है!




