शुक्र गोचर, कर्क राशि में 2025
शुक्र गोचर शुक्र को, प्रेम, सुंदरता, भोग विलासिता और लग्जरी लाइफ का कारक माना जाता है! यदि किसी जातक की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में हो तो, ऐसे जातक कला की सराहना करते हैं, और अपने संबंधों में स्थाई रहते हैं! कुल-मिलाकर शुक्र ग्रह का सीधा संबंध धन, खुशी और लग्जरी से जुड़ा है। इसके विपरीत यदि कुंडली में, शुक्र मजबूत नहीं है, तो यह रिश्तों और खुशी में समस्याएं पैदा करता है। तो, आइए आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में हम आपको शुक्र के धनु राशि में गोचर करने से होने वाले प्रभाव की जानकारी देंगे!
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह पर गुरु बृहस्पति की राशि धनु राशि से बहुत ही गहरा संबंध होता है! जिस प्रकार, गुरु बृहस्पति को सभी देवताओं का शिक्षक की उपाधि दी जाती है! उसी प्रकार, शुक्र को ‘राक्षसों’ के लिए शिक्षक के रूप में देखा जाता है। यानी साल 2025 में, होने वाला शुक्र ग्रह का गोचर जो कि, धनु राशि में होगा, यह सभी राशियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण होने वाला है! यानी ज्योतिष गणना के मुताबिक यह समय कुछ कठिन समस्या ला सकता है! विशेष रूप से प्रेम और रिश्तों के मामले में शुक्र के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर होगा! आगे लेख में जानेंगे कि, राशि चक्र की बारह राशियां शुक्र के धनु राशि में गोचर के दौरान किस प्रकार प्रभावित होंगी-
शुक्र गोचर धनु राशि में 2025- सही तिथि और समय
वैदिक ज्योतिष की प्रमुख गणना के अनुसार, साल 2025 में, शुक्र का गोचर धनु राशि में दिनांक 20 दिसंबर 2025, दिन, शनिवार को सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर होने वाला है! शुक्र ग्रह , धनु राशि के छठवें और ग्यारहवें भाव के शासक ग्रह माने जाते हैं! धनु राशि का छठा भाव शत्रु और प्रतियोगिता से संबंधित क्षेत्र की जानकारी देता है, जबकि ग्यारहवां भाव लाभ, इच्छा और समूह से संबंधित जानकारी देता है! ऐसे में अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव होगा आइए जानते हैं-
शुक्र गोचर धनु राशि में 2025- बारह राशियों पर प्रभाव
साल 2025 में, शुक्र का गोचर धनु राशि में होने से सभी राशियां प्रभावित होंगी! आये जाने कौन सी राशि पर क्या प्रभाव होगा-
- मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का धनु राशि में गोचर अच्छे समय का प्रतीक साबित होगा! यह आपके लिए सफलता के पर्याप्त अवसर लेन के साथ-साथ कुछ नया सीखने के लिए भी शुभ समय होगा! इस महीने आपकी बहुत सी व्यावसायिक कार्यों से संबंधित यात्राएं होने के योग हैं! और आप सामंजस्यपूर्ण संबंधों को विकसित करेंगे। साथ ही, किसी भी शुभ प्रसंग के लिए भी यह समय बहुत ही शुभ है! अपने confidence के साथ आप सभी प्रयासों में सफलता हासिल कर लेंगे! जो जातक अपने व्यापार में नए आयाम शामिल करने का विचार कर रहे हैं उनके लिए भी यह समय बहुत अनुकूल है! जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है उनके लिए निर्णय लेने का यह सही समय होगा! कुल-मिलाकर मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर अच्छे और सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा!
- वृषभ राशि पर प्रभाव
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का धनु राशि में गोचर, कुछ हद तक सकारात्मक तो कहीं नकारात्मक प्रभाव देने वाला हो सकता है! यानी आपके लिए यह समय मिश्रित रूप से फलदायी होगा! हालांकि, समय के साथ चीजों में सुधार हो जाएगा! व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय थोड़ा मंद गति का रहेगा! क्योंकि कुछ नई परियोजनाओं और उद्यमों के क्रियान्वयन में देरी हो सकती है। इसके अलावा, शुक्र के गोचर के समय आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं! इसलिए बाहर का तला हुआ भोजन न करें! आर्थिक रूप से यह गोचर आपके लिए अच्छा होगा!
- मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि के जातकों के लिए, शुक्र का धनु राशि में गोचर, उनके संबंधों को अच्छे परिणाम देने वाला होगा! जो जातक प्रेम संबंध में हैं उनका सम्बन्ध वैवाहिक जीवन में बदल सकता है! जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं उनके लिए इस महीने कोई भी नई परियोजना और असाइनमेंट शुरू न करने की सलाह दी जाती है! । इसलिए बिना किसी अनुभवी ज्योतिषी की सलाह के, कोई भी नया कार्य या व्यवसाय शुरू न करें! इस समय कुछ लंबी दूरी की यात्राएं भी हो सकती हैं, जो विशेष रूप से जीवनसाथी और परिवार के साथ हो सकती हैं। रचनात्मक कार्यों में इस समय आपका प्रदर्शन श्रेष्ठ हो सकता है!
- कर्क राशि पर प्रभाव
कर्क राशि के जातकों के लिए, शुक्र का जो गोचर धनु राशि में होगा, इसके परिणाम स्वरूप यह माह आपके लिए कुछ विशेष अच्छा नहीं है! इस समय आपकी माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है! इसलिए उनकी सेहत का ध्यान रखेंगे तो, अधिक समस्या नहीं होगी! इसके अलावा, परिवार में कुछ अनबन हो सकती है! इसलिए किसी पर भी अंध विश्वास न करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस समय आपके दोस्त भी दुश्मन में बदल सकते हैं! गोचर के शुभ प्रभाव में, किसी धार्मिक स्थल पर पवित्र यात्रा होने के अच्छे योग हैं!
- सिंह राशि पर प्रभाव
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर बहुत ही अनुकूल होने वाला है! व्यवसाय करने वाले जातकों को सफलता मिलने के साथ लाभ मिलेगा! जो आपके व्यवसाय की भावी योजनाओं के लिए अच्छा है! इसलिए बुद्धिमानी के साथ अपने काम करेंगे तो, अपने निर्धारित लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे! इसके अलावा, यह समय आपके बच्चों के लिए भी एक बहुत सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा! प्रेम जीवन के लिए यह समय अच्छा होगा! विवाहित जातकों को संतान प्राप्त होने का सुख मिलेगा!
- कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि के लिए शुक्र का धनु राशि में गोचर, आपके गृहस्थ जीवन में अपार ख़ुशी देने का संकेत होगा! साथ ही इस गोचर का प्रभाव व्यापारियों के लिए भी अनुकूल परिणाम देने वाला होगा! इस गोचर के शुभ प्रभाव में, आपको नए अवसर और योजनाओं के लिए अनुकूलता मिलेगी! आपके माता से संबंध इस दौरान आपको अपनी मां के साथ रिश्ता काफी मजबूत और मधुर रहने वाला है। साथ ही, घर-परिवार में कोई आध्यात्मिक कार्य या पूजा जैसे सत्यनारायण कथा आदि का आयोजन करना शुभ है! यह आपके जीवन में सकारात्मकता और शुभता का संचार करने में सहायक होगा!
- तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि के जातकों के लिए, धनु राशि में शुक्र का गोचर, अच्छे और सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा! विशेष रूप से जो जातक लेखन और साहित्य के क्षेत्र में हैं तो यह आपके लिए एक बहुत ही सकारात्मक परिणाम देने वाला समय है! यदि आप एक व्यावसाय कर रहें हैं तो, आपको बहुत सारी कागजी कार्रवाई और कानूनी मामलों से निपटना पड़ सकता है। इस समय आपके लेखन कौशल, संवाद और रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी, जिसका लाभ भी आपकी निश्चित रूप से मिलेगा! यह गोचर आपके लिए अपने भाई-बहनों के साथ यात्रा की योजना बनाने के लिए भी एक अच्छा समय होगा! जिससे आपको अपने भाई-बहन के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा! हालांकि आपको अपने छोटे भाई-बहनों के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना होगा। साथ ही आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
- वृश्चिक राशि पर प्रभाव
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए, शुक्र का गोचर धनु राशि में, होने से आपको धन के मामले में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे! इस गोचर अवधि में आपकी वाणी में सुधार आएगा और आपकी वाणी मधुर और आकर्षक होगी! इस दौरान आपका अपने परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा! इस दौरान आपको आर्थिक लाभ मिलने के भी अच्छे योग हैं! यदि आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसमें आपको सकारात्मक और लाभप्रद परिणाम मिलेंगे।
- धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर उनकी जीवन शैली को बदलने वाला होगा! जिससे आपकी पर्सनालिटी में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे! इस महीने आपको अच्छा राजस्व प्राप्त होगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा! शुक्र का गोचर धनु राशि में होने से, आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा! साथ ही, आप सोना या कोई सजावटी सामान खरीद सकते हैं। व्यक्तित्व में निखार के साथ आपकी मुलाकात अधिक लोगों से होगी जिससे आपका नेटवर्क बढ़ेगा!
- मकर राशि पर प्रभाव
मकर राशि के जातकों के लिए, शुक्र के गोचर का प्रभाव फायदेमंद है। जो जातक, विदेशी मुद्रा और अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड के क्षेत्र में काम करते हैं या बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करते हैं! उन्हें अपने करियर में सफलता और सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। अधिक खर्च करने से बचें! इस शुक्र गोचर के दौरान आप अपने व्यावसायिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। जो कि, आपके लिए लाभदायक होगी। जो जातक प्रेम संबंध में हैं, यह समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है! क्योंकि आपके रिश्तों में गलतफहमियां होंगी!

- कुंभ राशि पर प्रभाव
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र के धनु राशि में गोचर के प्रभाव से व्यवसाय कर रहे जातकों को अधिक मेंहनत और प्रयास करने पड़ सकते हैं! साथ ही, आपके लाभ में वृद्धि होगी और यह शुक्र गोचर आपके लिए फायदेमंद होगा! इस अवधि में आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। इतना ही नहीं समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा! इसके अलावा प्रेम संबंधों में उलझे जातकों का रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगा। आपके बीच प्यार और आपसी समझ बढ़ेगी! कुल-मिलाकर कुंभ जातकों के लिए शुक्र का गोचर शुभ फलदायी रहने वाला है!
- मीन राशि पर प्रभाव
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर व्यापारी वर्ग के लिए अच्छे लाभ और परिणाम देने वाला होगा! क्योंकि, यह गोचर अवधि व्यापारियों के लिए और विशेष रूप से कंसल्टेशन के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक होगी! इसलिए, यदि आप व्यापार के क्षेत्र से हैं तो इस अवधि का लाभ जरुर उठाएं। इसके अलावा आपकी प्रोफेशनल लाइफ में भी कुछ छोटे-मोटे अचानक बदलाव आ सकता है। रिसर्च फील्ड से सम्बन्धित जातकों के लिए यह गोचर बहुत लाभदायक है!
शुक्र के लिए करें ये आसान उपाय
ज्योतिष में, शुक्र को मजबूत करने के लिए इन आसान उपायों के बारे में बताया गया है- जो इस प्रकार हैं……
- नियमित रूप से शुक्रवार का व्रत करने से शुक्र ग्रह बलवान होते हैं और अच्छे परिणाम देते हैं!
- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए, माता लक्ष्मी का पूजन करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं!
- चांदी धातु को धारण करने से शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं और लाभ मिलता हैं!
- सुगंधित इत्र या सेंट का उपयोग करने से शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं और आकर्षण बढ़ता है!
शुक्रवार के दिन दही और चीनी का दान करने या फिर सफेद वस्तुओं का दान करने से शुक्र अच्छे परिणाम देते हैं! - शुक्र के लिए आप “ॐ द्रां द्रीं सः शुक्राय नमः” मंत्र का जाप कर सकते हैं! साथ ही आप शुक्र यंत्र की पूजा कर सकते हैं!
FAQS\अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q. साल 2025 में, शुक्र का गोचर कौन सी राशि में होगा?
An.साल 2025 में, शुक्र का गोचर धनु राशि में दिनांक 20 दिसंबर 2025, दिन, शनिवार को सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर होने वाला है!
Q. शुक्र का गोचर धनु राशि में होने से मीन राशि पर क्या प्रभाव होगा?
An. मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर व्यापारी वर्ग के लिए अच्छे लाभ और परिणाम देने वाला होगा! क्योंकि, यह गोचर अवधि व्यापारियों के लिए और विशेष रूप से कंसल्टेशन के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक होगी! इसलिए, यदि आप व्यापार के क्षेत्र से हैं तो इस अवधि का लाभ जरुर उठाएं।
Q. साल 2025 में, शुक्र का धनु राशि में गोचर कब होने वाला है?
An. साल 2025 में, शुक्र का गोचर धनु राशि में दिनांक 20 दिसंबर 2025, दिन, शनिवार को सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर होने वाला है! शुक्र ग्रह , धनु राशि के छठवें और ग्यारहवें भाव के शासक ग्रह माने जाते हैं!
Q. क्या, शुक्र के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के लिए नकारात्मक है?
An. नहीं, शुक्र का धनु राशि में गोचर सभी राशियों के लिए मिश्रित रूप से फलदायी होगा!




