खराब शुक्र सांसारिक सुखों का अभाव देता है
यदि शुक्र ग्रह कुंडली में अशुभ है तो, व्यक्ति को सांसारिक और भौतिक सुखों का सदैव अभाव बना रहता है। यदि कुंडली में शुक्र अशुभ स्थिति में बैठा है तो, व्यक्ति को ना तो भवन का सुख मिलेगा ना ही उसका घर द्वार लग्जरियस नहीं होगा। बहुत मुश्किलों से साधारण सा घर या सर छिपाने के लिए छोटी-मोटी छत मिल पाती है। ऐसे व्यक्ति पैदल चलते हुए परेशान रहते हैं, पर उन्हें स्वयं का वाहन सुख नसीब नहीं होता है। वह दर-दर की ठोकरे खाते हुए देखे जाते हैं।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
वृष राशि
शुक्र का महा गोचर कर्क राशि में 8 जून 2026
शुक्र इस राशि से किस भाव में गोचर कर रहा है?
हालांकि जो शुक्र का गोचर है वृष राशि से स्व राशि से तृतीय भावगत हो रहा है,ऐसे में यह व्यक्ति को सुख संपत्ति धन-समृद्धि को देने वाला कहा जाता है।
शुक्र का गोचर कर्क राशि में इस राशि वालों के लिए कितना फायदेमंद रहेगा?
शुक्र का गोचर वृष राशि वालों के लिए देखा जाए तो बहुत ही फायदेमंद दिखाई दे रहा है। जिससे इनको कार्य क्षेत्र में तरक्की उन्नति मान सम्मान और अच्छी स्थिति मिलती है। यदि कोई आप योजनाएं बना रहे हैं तो, सफल रहेंगे। इस राशि के स्वामी कहीं और नहीं अपने शत्रु के राशि में गोचर करने जा रहे हैं। तो यहां एक मिश्रित परिणाम उभर कर आ रहें हैं। यानी शुक्र चंद्रमा को अपना शत्रु मानते हैं।
करियर के लिहाज से शुक्र का गोचर
8 जून 2026 को जो शुक्र का गोचर कर्क राशि में होने जा रहा है उसमें देखा जाए तो, वृष राशि वालों के लिए करियर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलताओं की स्थिति बन रही है। यदि आप कहीं निजी और सरकारी संस्थानों में अपनी सेवाएं देना चाह रहे हैं तो, वहां भी आपको अच्छी खासी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। यानी प्रतियोगी क्षेत्र में आप कहीं ना कहीं अच्छा मुकाम हासिल करने में सफल रहेंगे। यदि आप कोई उद्योग धंधों से जुड़े हुए हैं, कारोबारी या व्यापारी है। तो प्रयास करें सफल रहेंगे।
लव लाइफ के लिए शुक्र का गोचर
प्रेम संबंधों में देखा जाए तो, यह गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण और सुखद परिणाम को देने वाला रहेगा। जिससे आप अपने निजी संबंधों में काफी निकटता महसूस करेंगे। और संबंधों में एक अपनापन तथा जो लगाव है, वह उभर कर आता रहेगा। हालांकि इस दौरान आपको सावधानी बनकर चलने की जरूरत बनी हुई रहेगी। क्योंकि लव पार्टनर आपको चाहेगा तो जरूर। लेकिन पूर्ण रूप से तथा आंतरिक मन से जुड़ने में कुछ समय लगा सकता है। ऐसे में आपको धैर्य और विश्वास के साथ कार्य करना चाहिए।
आर्थिक स्थिति शुक्र के गोचर के अनुसार
शुक्र के गोचर के कारण वृष राशि वालों की जो आर्थिक स्थिति है। वह निश्चित रूप से बहुत अच्छी रहेगी। कार्य और कारोबार के क्षेत्र में उद्योग धंधों के क्षेत्र में आपको बड़ा आर्थिक लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। यानी यदि आप योजनाओं की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। या कोई नए अनुबंध या ऋणों को देना चाह रहे हैं। जिससे आपको मुनाफा होता है वहां आपका लाभ होता दिखाई दे रहा है।
वैवाहिक जीवन शुक्र के गोचर अनुसार
शादीशुदा जीवन सुखद और शानदार बना हुआ रहेगा। जिससे घर और परिवार में सुखद तथा शानदार वातावरण बना हुआ रहेगा। आप अपने कार्य तथा व्यापार को आगे बढ़ाने में जीवनसाथी का भी साथ प्राप्त करेंगे। उनके सहचर और सद्भाव से आपका मन गदगद होता रहेगा। आप यह सोचेंगे कि, आपका जीवन साथी बहुत ही सुंदर और खास रोल आपकी लाइफ में अदा कर रहा है। जिससे आप अपने घर परिवार तथा निजी जीवन में आनंद की अनुभूति करेंगे। हालांकि शुक्र का जो गोचर है वह कई बार आपके धैर्य और विश्वास की परीक्षा भी लेता दिखाई दे रहा है।
सारांश शुक्र के कर्क राशि में प्रवेश के अनुसार
वृष राशि में शुक्र का जो शुभ और अशुभ प्रभाव है उसके गोचर के अनुसार क्योंकि जो शुक्र का गोचर हो रहा है, वह आपके तृतीय भाव गत हो रहा है जो, सकारात्मक स्थिति को दर्शा रहा है। ऐसे में आपके करियर व्यापार लव लाइफ आर्थिक जीवन वैवाहिक जीवन सहित कई क्षेत्रों में बड़ी खूबसूरत सफलताएं मिलती रहेगी। हालांकि जो शुक्र का गोचर है वह शत्रु की राशि में होने से आपको कई बार चुनौतियां कठिनाइयां परेशानियां आ सकती है। ऐसे में आपके पूरे धैर्य तथा विश्वास के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। क्योंकि आपके धैर्य और क्षमताओं की परीक्षा ले सकता है। किसी भी ज्योतिषीय परामर्श के लिए आप हमसे संपर्क करें। पूजा पाठ आदि की सामग्री हेतु मंगल भवन से आप संपर्क कर सकते हैं।
शुक्र के लिए उपाय
- सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान दें।
- कम से कम तीन गायों की सेवा लगातार करते रहे।
- इत्र का दान भगवान के मंदिर में करें।
शुक्र की अच्छी स्थिति वैभवशाली बनाती है
यदि शुक्र शुभ होकर के बैठा है तो, व्यक्ति के जीवन में नाना प्रकार के यश वैभव सुख संपत्ति आदि से मिलते रहते हैं। समाज में उसका रुतबा उसकी यश कीर्ति सुख सुविधा और लग्जरियस लाइफ का उसे आनंद मिलता रहता है। इस प्रकार से शुक्र ग्रह प्रत्येक राशि के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और शुक्र ग्रह सब के आनंद को बढ़ाने वाला भी कहा जाता है। बिना शुक्र के पूरी दुनियां नीरस और शून्य तथा आनंद से विहीन नजर आएगी।
मिथुन राशि 8 जून 2026 शुक्र का कर्क राशि में गोचर
आपकी राशि से शुक्र का गोचर किस भाव में हो रहा है?
इस गोचर का आपकी राशि में क्या प्रभाव पड़ने वाला है?
जैसा कि आप यह जानते हैं कि, शुक्र सांसारिक सुखों का कारक है और यह व्यक्ति के जीवन में कई तरह की सुख सुविधाओं को न केवल देने वाला होता है। बल्कि दांपत्य जीवन की कड़ी को संजोकर रखने की जिम्मेदारी और किसी की नहीं इसी ग्रह की ही है। यदि यह ग्रह अशुभ और नकारात्मक है तो, कहीं ना कहीं आपको संबंधों में उतार-चढ़ाव तथा लड़ाई झगड़े की स्थिति से दो-चार होना पड़ सकता है।
करियर मिथुन राशि के लिए
शुक्र के गोचर अनुसार
इस गोचर के अनुसार आपको शुभ तथा सकारात्मक परिणाम मिलते रहेंगे। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। शुक्र का गोचर आपकी राशि से द्वितीय भावगत यानी कर्क राशि में हो रहा है। जिससे कार्य और व्यापार के क्षेत्र में आपको व्यापक सफलता मिलेगी। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो, वहां भी अच्छी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। इस गोचर के कारण आपको करियर और व्यापार के क्षेत्र में औद्योगिक तथा रोजगार धंधों के क्षेत्र में अच्छी खासी बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है।
लव लाइफ 8 जून 2026 शुक्र के गोचर के अनुसार
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर प्रेम संबंधों में चाहत और मधुरता को बढ़ाने वाला रहेगा। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आप उन्हें लेकर उत्साहित रहेंगे तथा उनके साथ किसी वांछित स्थान में मनोरंजन या रोमांस के लिए जा सकते हैं। यहां पर जो गोचर का फल आ रहा है वह यह बता रहा है कि लव लाइफ शानदार और अच्छी बनी हुई रहेगी। एक दूसरे के प्रति भरोसा और विश्वास बढ़ता हुआ रहेगा।
आर्थिक स्थिति 8 जून 2026 शुक्र के गोचर के अनुसार
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर धन मामलों में सुखद और शानदार परिणामों को दर्शा रहा है। जिससे आपको अच्छा लाभ होता दिखाई दे रहा है। शासन प्रशासन सुरक्षा लेखन चिकित्सा परामर्श और अन्य दूसरे क्षेत्र जो आपको धन देते हैं, जहां से आप धन कमाते हैं वहां से लाभ होता दिखाई दे रहा है। जिससे आपको अच्छा धन लाभ होगा।आप अपने जीवन स्तर को अच्छा बनाने और लग्जरियस लाइफ को जीने में सफल रहेंगे।
वैवाहिक जीवन 8 जून 2026 शुक्र के गोचर के अनुसार
पति-पत्नी के मध्य परस्पर चाहत और मधुरता बनी हुई रहेगी। जिससे संबंधों में विश्वास और मजबूत होगा। घर परिवार में सकारात्मक वातावरण मिलता रहेगा। यानी जीवनसाथी के साथ निकटता और चाहत रखने के सुंदर अवसर विद्यमान रहेंगे। जिससे आप उन्हें उनके पसंद की वस्तुओं को उपहार दे सकते हैं। यानी उनका बहुत ही करीब से आप ख्याल रखते रहेंगे। कुल मिला करके यह गोचर वैवाहिक जीवन में आनंद को बढ़ाने वाला रहेगा।
स्वास्थ्य 8 जून 2026 शुक्र के गोचर के अनुसार
इस गोचर के अनुसार मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य उत्तम बना हुआ रहेगा। और उन्हें दैहिक और मानसिक सुख का लाभ मिलता हुआ रहेगा। जिससे वह सुखी और सामंजस्य पूर्ण जीवन की अनुभूति करेंगे। यानी खान-पान के प्रति यदि आप लापरवाह नहीं रहते हैं। हल्के तथा नियमित योगासनों को यदि आप करते हैं तो, निश्चित रूप से आपका स्वास्थ्य बेहतरीन बना हुआ रहेगा। हालांकि यदि कोई उम्रगत रोग या पीड़ा है, पहले से सेहत खराब चल रही है वहां भी सुधार होता हुआ दिखाई दे रहा है।
सारांश
शुक्र के गोचर के अनुसार
8 जून 2026 को शुक्र के गोचर के अनुसार जो सारांश निकाल के आ रहा है करियर के क्षेत्र में मिथुन राशि वालों को अच्छी उन्नति मिलेगी। लव लाइफ में सामंजस बना हुआ रहेगा आर्थिक क्षेत्र में भी अच्छा लाभ दिखाई दे रहा है। यानी धन कमाने में आप बहुत आगे निकल जाएंगे उम्मीद से अधिक कहीं आपको धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के प्रति चाहत और भरोसा और बढ़ेगा। लेकिन छोटी-छोटी बातों में सावधानी और धैर्य जरूर बना रखें अन्यथा नुकसान लग सकता है।
यह भी जरुर पढ़ें- 8 जून 2026 शुक्र गोचर: मेष राशि पर प्रेम, धन और करियर प्रभाव
इस गोचर के अनुसार उपाय
- 8 जून 2026 को जो शुक्र का गोचर कर्क राशि में हो रहा है। उसके अनुसार यदि आपको कोई समस्या आ रही है तो, आपको उपाय के तौर पर मंगला गौरी का व्रत रखना चाहिए। और उनका पूजन भी करना चाहिए।
- गाय की सेवा और उसे हरा चारा खिलाना तथा ब्राह्मणों का सम्मान करना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. 8 जून 2026 को शुक्र किस राशि में गोचर करेगा?
An. 8 जून 2026 को शुक्र ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। यह गोचर प्रेम, धन, वैवाहिक जीवन और सुख-सुविधाओं पर विशेष प्रभाव डालेगा।
Q2. क्या शुक्र का यह गोचर वृष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा?
An. हाँ, यह गोचर वृष राशि वालों के लिए अधिकांश मामलों में लाभदायक माना जा रहा है। करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
Q3. वृष राशि की लव लाइफ पर शुक्र गोचर का क्या प्रभाव होगा?
An. प्रेम संबंधों में निकटता और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। हालांकि रिश्तों में धैर्य और विश्वास बनाए रखना आवश्यक रहेगा ताकि संबंध और मजबूत हो सकें।
Q4. मिथुन राशि वालों को शुक्र गोचर से क्या लाभ मिलेगा?
An. मिथुन राशि वालों को करियर, धन, प्रेम और वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
Q5. क्या शुक्र गोचर से धन लाभ होने के योग बनेंगे?
An. हाँ, वृष और मिथुन दोनों राशियों के लिए धन लाभ, व्यापारिक उन्नति, नए अवसर और आर्थिक स्थिरता के अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं।
Q6. शुक्र ग्रह अशुभ होने पर क्या समस्याएं आती हैं?
An. अशुभ शुक्र के कारण व्यक्ति को भौतिक सुखों की कमी, आर्थिक परेशानियां, प्रेम संबंधों में तनाव, वैवाहिक जीवन में चुनौतियां और विलासिता से दूर रहने की स्थिति बन सकती है।
Q7. शुक्र गोचर के दौरान कौन से उपाय लाभकारी रहेंगे?
An. सोमवार को सफेद वस्तुओं का दान करें, गाय को हरा चारा खिलाएं, इत्र का दान करें तथा माता मंगला गौरी की पूजा एवं व्रत करने से शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।


