प्रस्तावना
शुक्र के गोचर से आपकी राशि में क्या बदलाव होगा?
किन-किन राशि वालों को होगा फायदा और किन्हें लग सकता है झटका?
मनुष्य के जीवन में प्रेम और सौंदर्य तथा सुख शांति देने वाले और कोई नहीं बल्कि शुक्र ग्रह ही हैं। इनका जून महीने में मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कई मामलों में शुभ और सकारात्मक संकेत दे रहा है। वहीं कई राशियों के लिए यह गोचर उनके सुख प्रेम संबंधों और निजी रिश्तों में परेशानियों को भी ला सकता है। मंगल भवन के इस लेख में आचार्य अंकुश के साथ जानते हैं कि, यह गोचर जो 8 जून 2026 को मिथुन से कर्क राशि में होने जा रहा है। उसका आपके लिए क्या फायदा और नुकसान होने वाला है तथा आपकी राशि में किस तरह का प्रभाव यह शुक्र का गोचर देगा।
सभी 12 राशियों में शुक्र का क्या प्रभाव पड़ेगा?
इसी को लेकर हम सटीक विश्लेषण प्रस्तुत करने जा रहे हैं। हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें और यह जानें कि यह गोचर आपको क्या फायदा देगा और क्या नुकसान दे सकता है? किस मोर्चे पर सफलता मिलेगी और कहां आप गच्चा खा जाएंगे, इनका विचार करते हैं।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
शुक्र ग्रह का गोचर क्या होता है?
ज्योतिष शास्त्र में गोचर शब्द का जो अर्थ लिया गया है गो+चर जिसका अभिप्राय चलने से होता है या गति करने से होता है। यानी ग्रहों की जो गति है, उसे गोचर की संज्ञा दी गई। इस ग्रह को सौंदर्य प्रेम कला रचनात्मक सृजनात्मक सुख शांति वैभव यश कीर्ति तथा भौतिक जीवन के आनंद को बढ़ाने वाला कहा गया है। यानी शुक्र ग्रह सूर्य आदि नवग्रह के मंडल में प्रमुख शुभ और सकारात्मक ग्रह है। इसकी कुंडली में शुभ फल और अशुभता के कारणों से जुड़े हुए कई तथ्य और जानकारियां ज्योतिष शास्त्र में बड़े ही प्रभावशाली ढंग से विद्यमान हैं। इस ग्रह के विषय में यह कहा गया कि व्यक्ति के लिए शुक्र का शुभ होना और योग कारक होना बहुत ही जरूरी होता है।
मेष वृष मिथुन इन राशियों को होगा विशेष फायदा
शुक्र के इस गोचर से इन राशियों को अच्छा खासा लाभ मिलेगा और सकारात्मक स्थित कई क्षेत्रों में मिलती रहेगी जैसे कार्य व्यापार वैवाहिक जीवन लाभ लाइफ आर्थिक स्थिति आदि क्षेत्रों में इन्हें अच्छा लाभ मिलेगा।
कर्क सिंह तुला और मीन राशि की किस्मत चमकेगी
शुक्र का गोचर इन राशियों के किस्मत का बंद ताला खोलेगा। इन्हें कार्य क्षेत्र व्यापार के क्षेत्र तथा आजीविका के क्षेत्र में अच्छी खासी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा तथा धन लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे।
कन्या वृश्चिक धनु और मकर कुंभ राशि वाले रहें सावधान अन्यथा हो सकते हैं परेशान।
इस गोचर से जो संकेत मिल रहा है इन राशि वालों को विशेष रूप से अपने कार्य व्यापार तथा निजी संबंधों और धन मामलों में सावधानी बनाकर चलने की जरूरत रहेगी। अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। अतः सावधान होकर के चलें।
अपनी राशि का प्रभाव जानने के लिए अपनी राशि में क्लिक करें और पढ़ें की शुक्र आपको किस तरह का प्रभाव देगा।
मेष राशि शुक्र का गोचर 8 जून 2026
इस राशि के लिए शुक्र का गोचर पराक्रम भाव से सुख भावगत होने जा रहा है। जो इस राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ और सकारात्मक संदेश है। शुक्र के इस गोचर से आपको बहुत ही फायदा होने वाला है। कुछ नए कार्य और कुछ योजनाएं जरुर सफल होंगी। यानी इस गोचर से आपकी सुख सुविधा बढ़ना तय माना जा रहा है। हालांकि गुरु के साथ उनकी युति भी कहीं ना कहीं हैरान और परेशान कर सकती है।
करियर और व्यवसाय
शुक्र का यह गोचर करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में आपको बहुत ही खास मुकाम देने वाला रहेगा। जिससे कार्य और व्यवसाय को आप और बेहतरीन ढंग से कर पाएंगे तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सामंजस्य भी बैठने में सक्षम रहेंगे। इस दौरान आपका प्रमोशन हो सकता है। या किसी बड़ी जिम्मेदारी के लिए आपको नामित किया जा सकता है। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे और कार्य तथा व्यापार के क्षेत्र में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खास मुकाम को अर्जित करेंगे। यानी जिन क्षेत्रों में आपका लक्ष्य निर्धारित है तथा आप जहां कार्य करते हैं, चाहे वह एडमिन से जुड़े हो शासन और प्रशासन से जुड़े हो, फिल्म और खेल की दुनियां हो, वहां आपको सफलता मिलती हुई दिखाई देरही है।
लव लाइफ
शुक्र का 8 जून 2026 से जो राशि परिवर्तन है वह यह दर्शा रहा है कि, आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर के साथ आप और अधिक रोमांटिक और सुखद संवादों से जुड़े हुए रहेंगे। यदि आप किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं। या फिर संबंधों में पहले से कोई तनाव या कहा सुनी चल रही है तो वहां आप देखेंगे कि सकारात्मक स्थिति उत्पन्न होगी। इस दौरान उनके साथ आप आनंद और एक सुकून को महसूस करते हुए कहीं मनोरंजन के लिए जा सकते हैं। कुल मिला करके आपकी चाहत परस्पर मधुरता और संबंधों का भरोसा बढ़ता हुआ जाएगा। जिससे आप उन्हें अपने और करीब लाने में सक्षम रहेंगे। उन्हें आप कोई उपहार या उनके पसंद की वस्तुएं दे सकते हैं।
आर्थिक स्थिति
शुक्र का यह गोचर आपको धन मामलों में बहुत बड़ी सफलता देने के लिए तैयार है। क्या आप भी अपने कदम बढ़ाना चाहेंगे। अभिप्राय है कि यह समय शुभ और सकारात्मक हो चुका है। जिससे धन कमाने और धन को संग्रहित करने की स्थिति है उसमें इजाफा होता दिखाई दे रहा है। कार्य और कारोबार के सिलसिले में आपको दूर दराज के क्षेत्र की यात्राएं हो सकती हैं। किसी समक्ष अधिकारी के साथ या उच्च अधिकारी के साथ आगे की योजना की रूपरेखा बनाते हुए उसे अंतिम रूप देने पर सहमति हो सकती है। या कोई नए अनुबंध या सेवा शर्तों को आप लागू करना चाह रहे हैं तो वहां भी आपको सफलता मिलेगी। मतलब आय के जो भी स्रोत हैं वहां से आपको निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। जीवन स्तर अच्छा होगा यदि आपने कोई कर्ज ले रखा है तो, उसे भी चुकाने में यह गोचर बहुत हद तक आपको सपोर्ट करता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि कई बार जो अन्य ग्रहों की स्थिति बन रही है वह आपके धैर्य की परीक्षा भी ले सकते हैं। ऐसे में आपको सावधानी बनाकर के चलने की जरूरत रहेगी।
वैवाहिक जीवन
शादीशुदा जीवन में हंसी-खुशी के पल रहेंगे। एक दूसरे के प्रति चाहत और भरोसा और विश्वास बना रहेगा। यदि संबंधों में पहले से कोई लड़ाई झगड़ा चल रहे हैं। या मनमुटाव की स्थिति हो गई है तो यहां पर सकारात्मक स्थिति को शुक्र का गोचर निर्मित करता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में शुभ और सकारात्मक परिणाम आपको मिलेंगे। यानी ऐसे लोग जिनका वैवाहिक जीवन में मनमुटाव चल रहा है यह किसी कारण से झगड़ा बढ़ रहे हैं। तो ऐसे लोगों के लिए भी शुक्र का गोचर शुभ तथा सकारात्मक वातावरण को निर्मित करता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि जिनके संबंध अच्छे हैं, संबंधों में कोई गहरी खाई नहीं है, कोई गहरे मतभेद लड़ाई झगड़ा नहीं है, वह और मधुरता की स्थिति को अचीव कर लेंगे। शुक्र का यह गोचर आपके वैवाहिक जीवन के लिए शानदार स्थिति को दिखा रहा है। लेकिन इसके लिए आपको भी कुछ कदम बढ़ाना पड़ेगा।
स्वास्थ्य
इस गोचर के अनुसार यदि देखा जाए तो, स्वास्थ्य के लिए यह यह महीना आपके लिए कुछ खास बना हुआ रहेगा। हालांकि शुक्र की तरफ से कोई ऐसी स्थिति फिलहाल आपकी कुंडली में समझ में नहीं आ रही है जो, आपकी सेहत को खराब कर दे। लेकिन देखना यह है कि, यदि आपका जन्म लग्न पीड़ित है और इसकी स्थिति अशुभ है वह पीड़ित या कमजोर है तो, ऐसे में यह गारंटी नहीं ली जा सकती है कि,सेहत कमजोर नहीं होगी आपको पीड़ा नहीं होगी। यानी इस गोचर के अनुसार आपको काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। यानी शुक्र का यह गोचर आपके स्वास्थ्य को सुखद रखने वाला रहेगा। जिससे कहीं ना कहीं सेहत अच्छा रहेगा। हालांकि इस भाव में शुक्र की जो स्थिति है ज्योतिष में कई बार अशुभ भी मानी जाती है। अतः कुल मिला करके देखा जाए तो, सेहत के लिए आपको लापरवाह नहीं रहना।
शुक्र के गोचर का सारांश
इस गोचर का जो फल कथन है उसके अनुसार यह ज्ञात हो रहा है कि यह कहीं ना कहीं आपके लिए शुभ तथा सकारात्मक बना हुआ रहेगा। जिससे आपको करियर के क्षेत्र में लव लाइफ में आर्थिक स्थिति और वैवाहिक जीवन आदि कई क्षेत्रों में अधिकांश शुभ और सकारात्मक परिणाम मिलते रहेंगे। लेकिन ऐसा नहीं है कि कुछ समस्याएं नहीं है समस्याएं तो अन्य ग्रहों के कारण हो सकती हैं। और शुक्र की स्थिति भी कहीं ना कहीं यहां कई बार आपके धैर्य की परीक्षा ले सकती है। जिससे आप घबराएं नहीं आपको हम कुछ उपाय बता रहे हैं उन्हें जरूर करें। किसी भी समस्या के लिए मंगल भवन में अनुभवी वरिष्ठ आचार्यों के द्वारा सटीक ज्योतिषीय परामर्श ले सकते हैं।
शुक्र के गोचर से अशुभ स्थिति दृष्टिगोचर होने पर करें यह उपाय
- कम से कम पांच गायों की सेवा का संकल्प लें। और उन्हें प्रतिदिन हरा चारा चार तथा गुड़ खिलाएं।
- भगवान के मंदिर में सोमवार के दिन माल्या गिर चंदन का दान जरूर करें।
- नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का काम से कम 108 बार जाप करें।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. 8 जून 2026 को शुक्र किस राशि में गोचर करेगा?
An. 8 जून 2026 को शुक्र मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। यह गोचर प्रेम, सुख-सुविधा, धन और पारिवारिक जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगा।
Q2. क्या शुक्र का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा?
An. हाँ, अधिकांश मामलों में यह गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। करियर, आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
Q3. शुक्र गोचर का मेष राशि की लव लाइफ पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
An. लव लाइफ में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे, पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं और नए रिश्तों की शुरुआत के योग भी बन सकते हैं।
Q4. क्या शुक्र गोचर से मेष राशि वालों को धन लाभ होगा?
An. इस गोचर के दौरान आय के नए स्रोत बन सकते हैं। निवेश, व्यवसाय और नौकरी से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।
Q5. मेष राशि के वैवाहिक जीवन पर शुक्र गोचर का क्या असर होगा?
An. वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और सामंजस्य बढ़ेगा। यदि पहले से मनमुटाव चल रहा है तो उसे दूर करने का अवसर मिल सकता है।
Q6. शुक्र गोचर के दौरान स्वास्थ्य कैसा रहेगा?
An. सामान्य रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। हालांकि खानपान और दिनचर्या में लापरवाही से बचना चाहिए तथा नियमित स्वास्थ्य जांच पर ध्यान देना चाहिए।
Q7. शुक्र गोचर के अशुभ प्रभावों से बचने के उपाय क्या हैं?
An. गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाएं, सोमवार को मंदिर में चंदन दान करें तथा ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें।


