खराब शुक्र से विवाह में आती हैं दिक्कतें
शुक्र व्यक्ति के दांपत्य जीवन और सहचर धर्म के लिए अत्यंत जरूरी है। कई बार यह देखा जाता है कि, ऐसे व्यक्ति जातक या जातिकाएं जिनका शुक्र खराब है, उन्हें वैवाहिक सुख ना के बराबर ही मिल पाता है। इसके बाद फिर शुरू होता है लड़ाई झगड़ा बिछड़न का सिलसिला जो कई वर्षों तक उसे जकड़े रहता है। शुक्र यदि अशुभ है तो, व्यक्ति का समूचा जीवन व्यर्थ ही चला जाता है। ना तो, उसे सहचर का आनंद मिलता है और ना भौतिक सुखों को ही वह भोग पाता है। इस प्रकार देखा जाए तो, शुक्र का जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे जातक जिनका शुक्र खराब है उनका विवाह भी नहीं हो पाता है। शुक्र वाला स्थान अशुभ है या पीड़ित है तो, भी उनकी ऐसी स्थिति बन ही जातीहै। यदि उपाय किए जाते हैं जो जप तप के नियम हैं, उनका अनुसरण किया जाता है तो, निश्चित रूप से व्यक्ति का जीवन सुधारने लगता है।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
शुक्र का खराब होना मतलब दुखी जीवन
यदि कुंडली में शुक्र पीड़ित है और वह शुभ स्थिति में नहीं है तो व्यक्ति का जीवन दुखी और हताश तथा नीरस बना रहता है। इसलिए 8 जून 2026 को जो शुक्र का गोचर हो रहा है वह कई मामलों में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस गोचर को जानना और समझना तथा विपरीत स्थिति के लिए उपाय करना जरूरी है। जिससे जीवन दुखी ना होकर संपन्न और सुखी होते हुए धर्म अर्थ का काम तथा मोक्ष जैसे महत्वपूर्ण लक्ष्य को अर्जित कर ले।
कर्क राशि
शुक्र का गोचर 8 जून 2026 में क्या असर देगा?
कर्क राशि से शुक्र का गोचर किस भाव में हो रहा है?
इस राशि के लिए शुक्र का गोचर क्या फायदेमंद है?
शुक्र की स्थिति इस राशि के लिए देखा जाए तो, कहीं ना कहीं मिले-जुले परिणाम को दर्शा रही है। क्योंकि इस गोचर में जो फल है वह तो यह बता रहा है कि कर्क राशि वालों को बहुत अच्छा लाभ होगा। उनके लिए यह गोचर फायदेमंद बना हुआ रहेगा। अपने कई रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। यदि कोई शत्रु रोग है और पीड़ा है तो, उसे भी इस गोचर के प्रभाव से आप दूर करने में सक्षम रहेंगे। लेकिन यहां जो शुक्र की स्थिति कर्क राशि में बन रही है कहीं ना कहीं चंद्रमा की राशि में बन रही है। शुक्र की शत्रुता चंद्रमा से मानी जाती है। ऐसे में शत्रु की राशि में या शत्रु के घर में गोचर करने से कई बार कठिनाइयां आ सकती है।
करियर कर्क राशि में शुक्र के 8 जून 2026 गोचर के अनुसार
कार्मिक और व्यापारिक क्षेत्र को अच्छा बनाने की जो आपने मुहिम रखी है, वहां आपको अच्छा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। यानी आप अपने आजीविका के क्षेत्र में बहुत आगे निकल जाएंगे। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो, वहां भी आप बाजी मार ले जाएंगे। यानी आपकी सफलता का जो पैमाना है वह बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यदि आप मोटर वाहन भवन तथा आधुनिक चिकित्सा तथा अन्य दूसरे क्षेत्रों में अपने करियर को सुधारने में लगे हैं तो, यह निश्चित तौर से आपको लाभ देने वाला रहेगा। इस दौरान प्रमोशन और कोई सम्मान मिल सकता है। फिल्म खेल की दुनियां संगीत अभिनय के क्षेत्र में भी कोई पुरस्कार मिल सकता है। यदि आप कोई कारोबारी है सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़े हुए या तरल पदार्थ से जुड़े हुए कोई कार्य और व्यापार करते हैं तो यह समय आपके करियर में अच्छी ग्रोथ देने वाला रहेगा।
लव लाइफ 8 जून 2026 शुक्र के गोचर के अनुसार
प्रेम संबंधों में परस्पर चाहत और लगाव बना हुआ रहेगा। जिससे आप उनके साथ और रोमांटिक रहेंगे। इस दौरान अपनी निजी बातों को आपस में शेयर करते हुए आगे की रूपरेखा को अंतिम रूप देने में आप लगे हुए रहेंगे। जिससे निजी संबंधों की मधुरता और अच्छी रहेगी। उनके पसंद का ध्यान रखते हुए आप कुछ उन्हें महत्वपूर्ण वस्त्र आभूषण उपहार के तौर पर देने के लिए तत्पर रहेंगे। यदि पहले के कोई तनाव और झगड़ा हैं तो, उन्हें भी दूर करने में शुक्र का यह गोचर बहुत हद तक अच्छे परिणाम को देने वाला बना हुआ रहेगा।
आर्थिक स्थिति 8 जून 2026 शुक्र के गोचर के अनुसार
कर्क राशि वालों को शुक्र के इस गोचर से कार्य और व्यापार के क्षेत्र से अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। यानी आय के जो साधन हैं उनसे आपको अच्छा लाभ होगा। जीवन स्तर सुखद और शानदार बना हुआ रहेगा। इस दौरान आप भौतिक सुखों के साधनों को जुटाने और संग्रहित करने में दिलचस्प बने रहेंगे। यानी आर्थिक स्थिति इस प्रकार से रहेगी कि, कोई आपके कार्य रुकने वाले नहीं। कहीं ना कहीं से धन की व्यवस्था जरूर होगी। कारोबारी जीवन में आपका मुनाफा बढ़ेगा जरूर चाहे थोड़ा ही बढ़े किंतु बढ़ेगा। हालांकि आपको कहीं ना कहीं सावधानी की जरूरत रहेगी। कई बार विरोधी बातें और चुनौतियां आपको परेशान कर सकती है। ऐसे में धैर्य बनाकर चलें।
वैवाहिक जीवन 8 जून 2026 शुक्र के गोचर के अनुसार
शादीशुदा जीवन इस गोचर के कारण सुखद और शानदार बना हुआ रहेगा। यदि उनके बीच आपसी खटपट हो जाती है तो इसमें कोई घबराने वाली बात नहीं है। वह खटपट ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं रहेगी। आप पुनः संबंधों में सामंजस्य और मधुरता को प्राप्त करेंगे। कुल मिलाकर जो ग्रहों की स्थिति बन रही है, वह यह बता रही है कि शुक्र का गोचर वैवाहिक जीवन में आनंद को बढ़ाने वाला बना हुआ रहेगा। लेकिन आपको यहां धैर्य तथा विश्वास के साथ चलने की जरूरत रहेगी।
स्वास्थ्य 8 जून 2026 शुक्र के गोचर केअनुसार
इस गोचर के कारण आपके शारीरिक बल और मानसिक क्षमताएं बढ़ेगी। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। कुल मिलाकर के सेहत के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन आपको अपने खान-पान के प्रति लापरवाह नहीं रहना है। धैर्य और विश्वास के साथ चलने की जरूरत बनी हुई रहेगी। सेहत के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, यह अच्छे परिणाम को दर्शा रहा है। यदि कोई पहले से रोग और पीड़ा है तो, उन्हें भी दूर करने के लिए सकारात्मक स्थिति बन रही है। अतः प्रयासों को जारी रखें तो, अच्छे सेहत के आप मलिक रहेंगे।
सारांश
8 जून 2026 शुक्र के गोचर के अनुसार
इस गोचर के अनुसार देखा जाए तो कर्क राशि के जातकों का कैरियर सुखद और शानदार बना हुआ रहेगा। उनकी लव लाइफ अच्छी तथा शानदार रहेगी। लेकिन छोटी-छोटी बातों में झगड़े से बचना चाहिए। धन कमाने और खर्च करने की जो स्थिति है। उसमें कहीं ना कहीं तालमेल का अभाव हो सकता है। ऐसे में आपको सूझबूझ के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। हालांकि यह आपके मान-सम्मान को बढ़ाने वाला रहेगा। और कोई खास काम आपका बनेगा। लेकिन छोटी-छोटी सावधानियां रखने की जरूरत भी रहेगी।
उपाय 8 जून 2026 शुक्र के गोचर के अनुसार
- इस गोचर के अनुसार आपको अशुभ परिणाम से बचने के लिए सफेद तिल कच्चे दूध और लस्सी का दान करना चाहिए।
- ब्राह्मणों को प्रणाम करके दान दक्षिणा दें।
- 108 बार शिवाय नमः मंत्र का जाप करें।
शुक्र के गोचर की कुछ खास बातें
दांपत्य जीवन से शुक्र का अटूट संबंध
शुक्र ग्रह की यदि हम बात करें तो, व्यक्ति के दांपत्य जीवन का कारक कोई और नहीं बल्कि शुक्र ही होता है। पुरुष के कुंडली में यदि शुक्र कमजोर है तो, उसका वैवाहिक जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। इसी प्रकार से यदि पाप ग्रह भावस्त हैं, पाप ग्रहों का प्रभाव है, दृष्टि है युति है तो, ऐसी कोई भी स्थिति यदि बन रही है तो, ऐसे में यह देखा जाता है कि, व्यक्ति का दांपत्य जीवन बेकार हो गया है और वह अपने जीवनसाथी से रोग पीड़ा झगड़ा अविश्वास तथा विवाह से इतर संबंधों को लेकर संघर्ष करता हुआ दिखाई देगा। ऐसे में उसे कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे।और वैवाहिक जीवन जो सुखद और शानदार होना चाहिए वह दुख से भर जाता है। इसलिए शुक्र का शुभ होना बहुत जरूरी होता है। इसीलिए हम इस पर विचार कर रहे हैं कि क्या शुक्र जो 8 जून को राशि परिवर्तित करके मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं, उससे आपको क्या नुकसान और लाभ होगा? क्या प्रेम संबंधों में आप निकटता महसूस करेंगे? क्या वैवाहिक जीवन में प्रेम और चाहत गहराता रहेगा? या फिर वैवाहिक जीवन का सहचर अंदर खाने आपसे चिढ़ा हुआ भरा हुआ रहेगा और उसकी नकारात्मकता एक आपके जी का जंजाल बन जाएगी।
यह भी जरुर पढ़ें- 8 जून 2026 शुक्र गोचर: वृष और मिथुन राशि पर प्रभाव
शुक्र यदि शुभ हो तो जीवन का आनंद दोगुना होता है
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र को भौतिक जीवन के आनंद को बढ़ाने वाला माना गया है। यदि शुक्र किसी की कुंडली में शुभ और सकारात्मक होकर के विद्यमान हूं तो उसे जातक के जीवन में आनंद और सुखों की बरसात होती रहती है यानी उसके जीवन का सुख दोगुना हो जाता है। यह कोई कोरी कल्पना या बनाई हुई बातें नहीं है। शुक्र जितने भी सुख सुविधाएं हैं और आनंद तथा रस को देने वाली चीज हैं, वह शुक्र के द्वारा ही व्यक्तियों को प्राप्त होती है। यानी यदि कुंडली में ग्रह शुभ स्थिति में विद्यमान है तो, जीवन में आनंद दोगुना रहेगा। शुक्र का यह गोचर इस राशि के लिए अत्यंत शुभ स्थिति को दर्शा रहा है। लेकिन कहीं ना कहीं सावधानी और सतर्कता से चलने की जरूरत बनी हुई रहेगी। क्योंकि शुक्र का जो गोचर हो रहा है वह शत्रु ग्रह के राशि में हो रहा है। ऐसे में कई बार मुश्किलें और चुनौतियों का आ जाना स्वाभाविक है। देखा जाए तो, शुक्र कहीं ना कहीं आपके लिए सकारात्मक स्थिति को बना रहा है जिसका फायदा आपको होना ही होना है।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. 8 जून 2026 को शुक्र किस राशि में गोचर करेगा?
An. 8 जून 2026 को शुक्र ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। यह गोचर प्रेम, विवाह, धन, सुख-सुविधा और करियर पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगा।
Q2. क्या शुक्र का यह गोचर कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहेगा?
An. हाँ, यह गोचर कर्क राशि वालों के लिए अधिकांश मामलों में लाभदायक रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, करियर में उन्नति मिल सकती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।
Q3. कर्क राशि की लव लाइफ पर शुक्र गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा?
An. प्रेम संबंधों में निकटता, रोमांस और आपसी समझ बढ़ेगी। पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं और रिश्तों में मधुरता आने की संभावना है।
Q4. शुक्र गोचर का कर्क राशि के करियर पर क्या असर होगा?
An. नौकरी, व्यवसाय, प्रतियोगी परीक्षा और प्रोफेशनल जीवन में सफलता मिलने के योग हैं। प्रमोशन, सम्मान या नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है।
Q5. क्या शुक्र गोचर से धन लाभ होगा?
An. हाँ, आय के नए अवसर बन सकते हैं। व्यापार में लाभ, आर्थिक स्थिरता और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
Q6. वैवाहिक जीवन पर शुक्र गोचर का क्या प्रभाव रहेगा?
An. दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और सामंजस्य बढ़ेगा। यदि पहले से कोई तनाव या मतभेद है तो उसमें सुधार होने की संभावना है।
Q7. शुक्र कमजोर होने पर क्या समस्याएं आती हैं?
An. कमजोर या अशुभ शुक्र के कारण विवाह में देरी, वैवाहिक तनाव, प्रेम संबंधों में समस्याएं, आर्थिक परेशानियां और भौतिक सुखों की कमी देखी जा सकती है।



