शुक्र गोचर 4 जुलाई 2026: कर्क से मीन तक राशिफल व उपाय

Table of Contents

आर्थिक उन्नति के शानदार अवसर मिलेंगे। कोई बड़ा सम्मान संबंधित संस्था या सरकार की तरफ से मिल सकता है। 

शुक्र का यह सिंह राशि का प्रवेश अपने आप में अंत्यंत महत्वपूर्ण है। क्योंकि शुक्र आपकी राशि से दूसरे भावगत गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर को ज्योतिष में परंपरागत रूप से शुभ और सकारात्मक माना जाता है। नक्षत्र और राशि प्रवेश शुक्र का आपके लिए कहीं ना कहीं धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। जिससे संबंधित कार्य और कारोबार से आपका मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाई देगा। यदि आप कोई कारोबारी हैं या फिर देश तथा देशांतर में व्यापार करते हैं। या फिल्म तथा खेल की दुनियां से जुड़े हैं तो, यहां आपको लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता की स्थिति बनी हुई रहेगी। लेकिन चुनौतियां भी आ सकती हैं। सेहत के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, आपकी सेहत शुक्र का गोचर खराब तो नहीं करेगा। लेकिन आपको यहां सावधानी से चलने की जरूरत रहेगी। 

  • भगवान शिव को दही अर्पित करें। 
  • सफेद वस्तुओं का दान दें। 

शारीरिक और मानसिक क्षमताएं बेहतरीन बनी हुई रहेगी। जिससे संबंधित क्षेत्र में आपका मुनाफा बढ़ेगा। 

4 जुलाई 2026 को शुक्र का इस राशि के मघा नक्षत्र में प्रवेश के कारण आपको शारीरिक और मानसिक स्तर पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। शुक्र का यह गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है। जो ज्योतिष के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, परंपरागत यश और विजय को देने वाला माना जाता है। यानी शुक्र का इस भाव में गोचर करना आपके लिए लाभप्रद बना हुआ रहेगा। जिससे आप अपने कार्यो को पूरा करने में सक्षम होते रहेंगे। चाहे है वह औद्योगिक क्षेत्र हो या कार्मिक जीवन हो। यदि आप खेल और फिल्म की दुनियां से जुड़े हैं तो, यहां आपको बड़ी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह गोचर बेहतरीन रहेगा। लेकिन अधिक खर्च और शरीर में कहीं चोट आदि उत्पन्न हो सकती है। इसका पूरा ख्याल भी रखें। यदि कोई विरोधी आपको परेशान कर रहा तो, इस समय आप उसे करारा जवाब देकर शांत करा सकते हैं। निजी संबंधों में मधुरता की स्थिति बनी हुई रहेगी। 

  • शिव चालीसा का पाठ करें।
  • सफेद चंदन की माला मंदिर में दान दें।

दूर दराज के क्षेत्रों की लंबी और लाभकारी यात्रा के अच्छे योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। 

मघा नक्षत्र सिंह राशि में शुक्र का प्रवेश 4 जुलाई 2026 को आपके लिए कुछ नए अवसरों के योग देने वाला रहेगा। आपकी राशि से शुक्र का गोचर 12वें भावगत हो रहा है। शुक्र के लिए यह भाव ज्योतिष के दृष्टिकोण से अच्छा माना जाता है। जिससे आप अपने कार्य और व्यापार में मुनाफा कमाने में सफल होते रहेंगे। आपका मान सम्मान लगातार बढ़ेगा। जिससे कुछ नई योजनाओं को आगे बढ़ाने या उनकी शुरुआत करने में आप सफल होते रहेंगे। अपनी संस्था का नाम आगे ले जाने और उसे देश देशांतर में प्रसारित करने की जो आपकी कोशिश है वह रंग लाने वाली रहेगी। निजी संबंधों में एक दूसरे के प्रति चाहत तथा रोमांटिक अवसर मिलते रहेंगे। हालांकि केतु के साथ उनकी जो युति है, वह कहीं ना कहीं परेशानी को ला सकती है। इस दौरान सेहत में गिरावट और निजी रिश्तों में अचानक झगड़ा उत्पन्न हो सकते हैं। तथा धन खर्च की स्थिति भी बन सकती है। 

  • भगवान सूर्य को अर्घ्य दें और उन्हें प्रणाम करें।
  • ब्राह्मणों को कुछ दान दक्षिणा देकर प्रणाम अवश्य करें। 

आपकी आमदनी इस दौरान अचानक बढ़ेगी। प्रतिष्ठित जनों तथा मित्रों से सम्मान मिलेगा। 

शुक्र का मघा नक्षत्र तथा सिंह राशि में प्रवेश जो 4 जुलाई 2026 को हो रहा है, वह इस राशि के लिए व्यापक सुखद और शानदार परिणाम को दर्शा रहा है। इस राशि के स्वामी शुक्र ही है और राशि स्वामी शुक्र का गोचर लाभ भावगत होने के कारण आपका मुनाफा बढ़ना तय है। ज्योतिष के अनुसार शुक्र का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में होना परंपरागत रूप से सकारात्मक परिणाम को देने वाला माना जाता है। जिससे आपको इस दौरान किसी कार्य और व्यापार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। यदि आप खेल और फिल्म की दुनियां से जुड़े हुए हैं तो, आपका मुनाफा अचानक ही बढ़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिलेगा। मित्र मंडली से आपका सहयोग बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति गहरे रोमांस और चाहत विकसित होती रहेगी। 

  • बजरंग बाण का पाठ करें। 
  •  सूर्य भगवान की अर्चना और उपासना करें।

कार्य और व्यापार को बढ़ाने के लिए अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक के योग रहेंगे। 

शुक्र का यह नक्षत्र और राशि प्रवेश जो 4 जुलाई 2026 से हो रहा है, वह आपके लिए सफलता और चुनौतियां दोनों को दर्शा रहा है। क्योंकि शुक्र का गोचर आपकी राशि से दसवें भाव में हो रहा है। शुक्र के लिए यह स्थान अच्छा नहीं माना जाता है। ज्योतिषीय परंपरा के अनुसार शुक्र इन स्थानों में जब गोचर करता है तो, वह जीवन में चुनौतियों को बढ़ा देता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि, आप सफल नहीं होंगे। पूरे मन से अपने प्रयासों को करते रहें, हौसलों को बुलंद रखें, धैर्य और साहस से काम लें तो, सफलता आपके कदम चूमेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन की स्थिति बन रही है। इस दौरान आर्थिक आमदनी बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। किंतु खर्च की अधिकता के कारण आप परेशान हो सकते हैं। निजी संबंधों में मधुरता रहेगी। कुल मिला करके यह आपके लिए शारीरिक और कार्मिक आर्थिक मोर्चे पर बहुत कुछ देने वाला रहेगा।

  • भगवान कार्तिकेय की पूजा अर्चना करें। 
  • दुर्गा देवी को बर्फी का भोग अर्पितकरें। 
  • सफेद चंदन की माला ब्राह्मणों को दान दें। 

पारिवारिक जीवन में कोई महत्वपूर्ण आयोजन होंगे। धार्मिक यात्रा का लाभ मिलेगा। 

शुक्र के मघा नक्षत्र और सिंह राशि में प्रवेश करने से इस दौरान आपको संबंधित उत्पादन और विक्रय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता की स्थिति बन रही है। शुक्र का गोचर आपकी राशि से नवम भावगत हो रहा है। जिसे ज्योतिष में शुभप्रद माना गया है। शुक्र के लिए यह भाव अच्छे माने जाते हैं। परिणामस्वरूप कार्मिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए आपको विशेष और शानदार अवसर मिलते रहेंगे। कारोबारी जीवन को उच्च उठाने तथा धन लाभ कमाने में सफलता मिलेगी। शारीरिक सेहत में उतार-चढ़ाव की आशंका बन रही है। अतः संयमित दिनचर्या की ओर जरूर बढ़ते रहें। प्रेम संबंधों में गहरे रोमांस रहेंगे। 

  • हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें। 
  • बच्चों में मीठे प्रसाद को बांटना चहिए।

मकर  राशि – 

विदेश यात्रा के अच्छे योग बन रहे हैं, इस दौरान कोई बड़ा मुनाफा आपको मिल सकता है। 

4 जुलाई 2026 मघा नक्षत्र और सिंह राशि में शुक्र का प्रवेश आपके लिए सुखद और शानदार स्थिति को देने वाला रहेगा। शुक्र जैसा कि आप जानते हैं कि, सांसारिक सुखों का कारक है। इस राशि के स्वामी शनि होते हैं। शनि और शुक्र की परस्पर मित्रता होती है। आपकी राशि से शुक्र का गोचर अष्टम भावगत हो रहा है, यह भाव शुक्र के लिए ज्योतिषीय दृष्टिकोण से शुभ माने जाते हैं। जिससे करियर और व्यापार के क्षेत्र में आपको कोई वांछित मुकाम मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। यदि कोई आप यात्रा करना चाह रहे हैं या विदेश में प्रवास के लिए जाना चाह रहे हैं तो, आपके ग्रह सकारात्मक संकेत दे रहे हैं। आर्थिक मामलों में यह बहुत ही शानदार स्थिति को दर्शा रहा है पूंजीगत निवेश में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में चाहत को मजबूत करने के लिए और वक्त देना पड़ सकता है। 

  • सीताराम चंद्र भगवान को सुगंधित पुष्प मालाएं अर्पित करें। 
  • तथा ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर के आशीर्वाद लें। 

कारोबारी जीवन में बढ़त हासिल करने के लिए आपको और सक्रिय होने की जरूरत बनी रहेगी। 

शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश 4 जुलाई 2026 को आपके लिए कुछ चुनौतियों को ला सकता है। ज्योतिष के अनुसार शुक्र का इस भाव में परंपरागत गोचर करना आपके लिए नकारात्मक स्थिति को दर्शा रहा है। यानी यहां जो शुक्र की स्थिति है, आपकी राशि से दारा भागवत बन रही है, यह भाव शुक्र के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। परिणामस्वरूप कार्य और व्यापार के क्षेत्र में कई बार आपको उतार-चढ़ाव देखना पड़ता है। प्रेम संबंधों में परस्पर चाहत और लगाव की स्थिति तो रहेगी। लेकिन जो विश्वास का स्तर है, वह डगमगा सकता है। अतः सूझबूझ को बनाकर चलेंगे तो, निश्चित रूप से यह शुक्र का गोचर आपके लिए सकारात्मक परिणाम देगा। शारीरिक और आर्थिक मोर्चे में भी आपको अच्छा लाभ होता दिखाई दे रहा है। इस दौरान कारोबारी जीवन में कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकतीहै। 

  • भगवान विष्णु को पीले पुष्प और पके हुए फल चढ़ाएं। 
  • ब्राह्मणों को दक्षिणा देकर के उन्हें प्रणाम करें। 

कोई रुका हुआ धन पुनः मिलेगा। किसी कानूनी मामले में आपको विजय हासिल होगी। 

4 जुलाई 2026 मघा नक्षत्र तथा मीन राशि में शुक्र का प्रवेश इस राशि वालों के लिए शुभ तथा सकारात्मक स्थिति को दर्शा रहा है। हालांकि ज्योतिष के अनुसार देखा जाए तो, शुक्र का इस भावगत गोचर करना परंपरागत रूप से ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है। क्योंकि शुक्र का गोचर आपकी राशि से रोग भावगत हो रहा है। इस कारण कई बार कार्य और व्यापार को लेकर आप परेशान रहते हैं। मेहनत करनी पड़ती है। आर्थिक लाभ अचानक होता है। कई बार बड़े अवरोध भी आते रहते हैं। पारिवारिक जीवन की जिम्मेदारियां या वहां का जो टकराव है वह बढ़ जाता है। धन मामलों में भी परेशानियां होती हैं। पूंजीगत निवेश में लाभ हो सकता है। यहां सावधानी बनाकर चलने की जरूरत बनी रहेगी। लव लाइफ में एक दूसरे के प्रति सम्मान तथा चाहत की स्थिति रहेगी। 

  • मां दुर्गा को बर्फी का भोग लगाएं और कपूर से आरती करें। 
  • भगवान विष्णु को पीले रंग के पुष्प अर्पित करें। 
  • केसर का चंदन अपने मस्तक पर लगाएं।

4 जुलाई 2026 को शुक्र का यह गोचर 12 राशियों में प्रत्येक राशियों के लिए कुछ ना कुछ खास लेकर के आ रहा आईए जानते हैं आपकी राशि के लिए शुक्र क्या कुछ खास देने वाला रहेगा।

इन 3 राशियों को सबसे अधिक प्रेम में मिलेगी सफलता। 

शुक्र के इस गोचर के कारण मेष राशि वृष राशि मिथुन राशि वालों को प्रेम में व्यापक सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। 

कर्क राशि कन्या राशि तुला राशि वालों को शुक्र के इस गोचर से व्यापक धन लाभ मिलेगा। कार्य और व्यापार आत के जो भी स्रोत हैं वहां से अच्छा मुनाफा होता दिखाई दे रहा है।

शुक्र के इस गोचर के कारण वृश्चिक राशि वालों को धनु राशि वालों को कुंभ और मकर राशि वालों को तथा मीन राशि वालों को अनावश्यक खर्चे से बचना चाहिए। तथा छोटी-छोटी बातों में विवादों से भी बच्चे अन्यथा यहां उन्हें नुकसान लग सकता है। अचानक झगड़ा और खर्च की स्थिति उनकी बन रही है। ऐसे में सावधानी से चलने की जरूरत बनी हुई रहेगी। अन्यथा शुक्र का यह गोचर आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-

Q. शुक्र के इस गोचर से किन राशियों को सबसे अधिक आर्थिक लाभ मिलेगा?

An. इस गोचर से विशेष रूप से कर्क, कन्या और तुला राशि के जातकों को आर्थिक उन्नति, धन लाभ, व्यापार में वृद्धि और नए आय स्रोत मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

Q. किन राशियों को प्रेम जीवन में सबसे अधिक सफलता मिलेगी?

An. मेष, वृष और मिथुन राशि के जातकों के लिए यह शुक्र गोचर प्रेम संबंधों में मधुरता, रोमांस और रिश्तों की मजबूती लेकर आ सकता है।

Q.. किन राशियों को खर्च और विवाद से सावधान रहना चाहिए?

An. वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों को अनावश्यक खर्च, विवाद और जल्दबाजी से बचना चाहिए। संयम और समझदारी से काम लेने पर बेहतर परिणाम मिलेंगे।

Q.. सिंह राशि वालों पर शुक्र गोचर का क्या प्रभाव रहेगा?

An. सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर आत्मविश्वास, करियर में सफलता, आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि का संकेत देता है। हालांकि, अधिक खर्च और छोटी-मोटी चोट से सावधानी रखना आवश्यक रहेगा।

Q.. कन्या राशि वालों के लिए शुक्र गोचर क्या संकेत देता है?

An. कन्या राशि के जातकों के लिए विदेश यात्रा, लंबी लाभकारी यात्राएं, व्यापार विस्तार और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य और रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।

Q.. मकर राशि वालों के लिए शुक्र गोचर कितना शुभ रहेगा?

An. मकर राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ, करियर में प्रगति, निवेश से लाभ और विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। यह गोचर आर्थिक दृष्टि से काफी शुभ माना जा रहा है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *