शुक्र गोचर 2025
इस साल सबसे विशेष गोचर होने वाला है वह है! शुक्र गोचर 2025, जो कि, 29 जून 2025 को मेष राशि से निकलकर वृषभ में होने वाला हैं! वैसे तो, इसका प्रभाव राशि चक्र की सभी राशियों पर होगा लेकिन, मुख्य रूप से जिन राशियों की किस्मत चमकेगी! वह राशियाँ कौन-कौन सी होंगी? तो आइए आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में, हम आपको साल 2025 में, होने वाले शुक्र के गोचर के बारे में, जानकारी देंगे! आशा करते हैं आप सभी को लेख में दी गई जानकारी से लाभ हो!
कब होगा? शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र देव लगभग एक साल बाद अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह परिवर्तन 29 जून 2025 को मेष राशि से वृषभ में होने वाला है! इसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा! लेकिन जिन राशियों को सफलता के साथ धन लाभ भी होगा ऐसी राशियों के बारें में हम लेख में पढ़ेंगे! यानी इन राशियों को शुक्र के गोचर से विशेष रूप से लाभ होगा! आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में। लेकिन उससे पहले हम बात करेंगे शुक्र ग्रह के बारे में, और शुक्र का विभिन्न भावों में क्या और कैसा प्रभाव होता है!
ज्योतिष में- शुक्र ग्रह
शुक्र ग्रह जिसे हम अंग्रेजी में वीनस कहते हैं! Venus यानी सुंदरता की देवी। ज्योतिष में इसे स्त्री ग्रह की संज्ञा दी गई है! राशियों में ये वृषभ व तुला राशियों के स्वामी हैं। शुक्र को जीवन में भौतिक संसाधनों, लाभ और सुख-सुविधाओं का शुभ कारक ग्रह माना गया है! इतना ही नहीं, यह जातक की कुंडली में विवाह से लेकर संतान तक के योग के भी शुभ प्रभाव देने वाले कारक है! शुक्र के प्रभाव से जातक में कला के प्रति रुचि उत्पन्न होती है! शुक्र के प्रभाव में जातक में, कलात्मकता का विकास होता है!
ज्योतिष की दृष्टि से समझे तो, शुक्र का जातक की कुंडली में कमजोर या मजबूत स्थिति में होने से जातक का जीवन मुख्य रूप से बहुत प्रभावित होता है! राशियों में शुक्र ग्रह मीन राशि में उच्च के और कन्या राशि में नीच के माने गए हैं! सौरमंडल में, शुक्र सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद आकाश में अपनी चमक से एक विशेष महत्व और पहचान रखते हैं। कुल-मिलाकर हम यह कह सकते हैं कि, शुक्र एक बहुत ही शुभ ग्रह है जो जातक के जीवन को महत्वपूर्ण रूप से बहुत लाभकारी प्रभाव देते हैं!
ग्रहों में, शनि, बुध व केतु के साथ शुक्र ग्रह की मित्रता तो वहीं, सूर्य, चंद्रमा व राहु के साथ उनका शत्रुता का संबंध है! मंगल और गुरु बृहस्पति के साथ उनका संबंध सामान्य है। शुक्र को हम ‘भोर का तारा’ भी कहते हैं। ज्योतिष की दृष्टि में शुक्र का राशि परिवर्तन करना एक अहम गतिविधि है। अब आगे लेख में हम आपको कुंडली के बारह भावों में शुक्र के महत्वपूर्ण प्रभाव के बारे में बताएँगे-….
कुंडली के बारह भावो में- शुक्र के गोचर का प्रभाव
- प्रथम भाव में शुक्र
कुंडली के प्रथम भाव ,में शुक्र जातक को आकर्षक, सुंदर और भोग विलासी बनाता है। एस प्रभाव में जातक को प्रेम और आनंद के प्रति अधिक आकर्षण रहता है!
- दूसरे भाव में शुक्र
कुंडली के दूसरे भाव में, शुक्र का प्रभाव होने से जातक को धन-संपत्ति, सुख-सुविधाएं और आनंद की प्राप्ति होती है! यानी ऐसे जातक आर्थिक रूप से अच्छे मजबूत होते हैं!
- कुंडली के तीसरे भाव में शुक्र
कुंडली के तीसरे भाव में शुक्र का प्रभाव जातक को कला, संगीत और रचनात्मक कार्यों में कुशल बनाता है! ऐसे जातक की रुचि रचनात्मक कार्यों में होने के साथ-साथ ये सामाजिक रूप से मिलनसार होते हैं!
- चौथे भाव में शुक्र
चौथे भाव में शुक्र के प्रभाव से जातक को पारिवारिक जीवन में सुख- शांति के साथ आरामदायक और सुखद जीवन शैली प्राप्त होती है!
- कुंडली के पांचवे भाव में शुक्र
कुंडली के पांचवे भाव में शुक्र के प्रभाव से जातक को, प्रेम संबंधों, संतान सुख और शिक्षा में अच्छी सफलता मिलती है!
- छठे भाव में शुक्र
कुंडली के छठे भाव में, शुक्र के प्रभाव से जातक को धन-संपत्ति और सुख-सुविधाओं में समस्याओं का सामना करना पड़ता है! लेकिन साथ ही, यह जातक को तनाव और चिंता से लड़ने की शक्ति भी मिलती है!
- सातवें भाव में शुक्र
कुंडली के सातवें भाव में, शुक्र के प्रभाव से जातक को वैवाहिक जीवन, प्रेम संबंध और पार्टनरशिप में सफलता मिलती है!
- आठवें भाव में शुक्र
कुंडली के आठवें भाव शुक्र का प्रभाव से जातक में, गुप्त ज्ञान, रहस्य और परिवर्तन में रुचि मिलती है! ऐसे जातक नए-नए कार्यों को करने में अधिक रुचि लेते हैं!
- नौवें भाव में शुक्र
कुंडली के नौवें भाव में शुक्र के प्रभाव से जातक, की रुचि धर्म, आध्यात्मिकता और उच्च शिक्षा की ओर ले जाती है!
- दसवें भाव में शुक्र
कुंडली के दसवें भाव में, शुक्र के प्रभाव से जातक को करियर, नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलती है! अच्छे लाभ के साथ जातक का करियर भी अच्छी विकास करता है!
- कुंडली के ग्यारहवें भाव में शुक्र
इस भाव में शुक्र के प्रभाव से जातक, को सामाजिक जीवन, सोशल नेटवर्किंग मीडिया, और दोस्तों से लाभ मिलता है!
- कुंडली के बारहवें भाव में शुक्र
बारहवें भाव में शुक्र का प्रभाव होने से जातक को अलगाव, रहस्य और गुप्त ज्ञान में रुचि होती है! यह जातक को आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों से जुड़ने की गहराई तक ले जाने का कार्य करता है! यानी ऐसे जातक का अध्यात्म में अधिक झुकाव होगा!
शुक्र गोचर 2025- ऐसी राशियां जिन पर होगा शुभ प्रभाव
वृषभ राशि पर शुक्र गोचर 2025 का शुभ प्रभाव
साल 2025 में, होने वाले शुक्र के गोचर से वृषभ राशि के जातकों को, धन, समृद्धि, स्थायित्व और अतुल्य सुख मिलने के योग हैं! साथ ही, आर्थिक रूप से भी इन जातकों को पहले की अपेक्षा अधिक मजबूती और सुरक्षा महसूस होगी! व्यापार में नए-नए अवसर मिल सकते हैं, और निवेश किए गए धन से भी अच्छा लाभ मिलने के योग हैं! घर-परिवार के सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी! जीवनसाथी के साथ रिश्ते और भी अधिक मधुर होंगे। यदि कोई जातक प्रॉपर्टी खरीदने या किसी बड़े निवेश का विचार कर रहें हैं तो, यह समय बहुत ही अनुकूल है। कुल मिलाकर, यह समय आपके जीवन में भौतिक और मानसिक शांति लेकर आएगा।

मिथुन राशि पर शुक्र गोचर 2025 का शुभ प्रभाव
दूसरी भाग्यशाली राशि है जिस पर शुक्र के गोचर का शुभ प्रभाव होगा, वह है मिथुन राशि! इस राशि के जातकों को, शुक्र के राशि परिवर्तन होने से सौभाग्य और सफलता मिलेगी! जो आर्थिक रूप से अस्थिरता महसूस कर रहे थे, उन्हें इस समय धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। जो जातक नए व्यापार का विचार कर रहे हैं,उनके लिए यह समय बहुत ही शुभ है! व्यापर से जुड़े जातकों को, विशेष रूप से नई डील्स और निवेश के अवसर मिलेंगे! जिससे आपको अच्छा लाभ भी होगा! पारिवारिक दृष्टि से, जीवन में भी सुख-शांति प्राप्त होगी! जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी! पुराने तनाव समाप्त होकर नई शुरुआत होगी! प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला है!
तुला राशि पर शुक्र गोचर 2025 का शुभ प्रभाव
शुक्र के गोचर का शुभ प्रभाव तुला राशि के जातकों के जीवन में नयी बहार और शुभता लेकर आएगा! तुला राशि के विवाहित जातकों को जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा और उनकी आपसी समझ मजबूत और अधिक गहरी होगी। आप अपने पार्टनर के साथ किसी यादगार यात्रा पर भी जा सकते हैं। आर्थिक रूप से यह गोचर आपको बहुत ही धन लाभ देने वाला है! पैतृक संपत्ति या पारिवारिक सहयोग से अचानक धन लाभ के योग बनेंगे! कुल-मिलाकर शुक्र के शुभ प्रभाव से आपका आकर्षण और आत्मविश्वास इस समय सबसे अधिक रहेगा, जिससे समाज और रिश्तों में आपकी एक अलग छवि होगी। जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है उनके लिए यह विवाह के प्रस्ताव आएंगे!
मकर राशि पर शुक्र गोचर 2025 का शुभ प्रभाव
अगली राशि जो शुक्र के गोचर से सौभाग्य प्राप्त करेगी वह है- मकर राशि! इस राशि के जातकों को शुक्र का गोचर सुख-संपन्नता और सफलता देने वाला है! आपकी आर्थिक समस्याएं और तनाव समाप्त होगा! व्यापार करने वाले जातकों के लिए लाभ के अवसर और नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी नई राह मिलेगी! माता-पिता या किसी वरिष्ठ से धन लाभ के योग बनेंगे! जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को स्थिरता मिलेगी! वैवाहिक जीवन मधुर होगा और घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण होगा! साथ ही आपको छोटे-छोटे सुखों का अनुभव मिलेगा, और आपके आत्मविश्वास वृद्धि होगी!
मीन राशि पर शुक्र गोचर 2025 का शुभ प्रभाव
शुक्र का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही सकारात्मक और शुभ परिणाम लेकर आएगा! जिन जातको को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उन्हें अब नए अवसर और समृद्धि के रास्ते मिलने वाले हैं! व्यापार में नए साझेदार जुड़ेंगे और विशेष रूप से जमीन-जायदाद से जुड़ी योजनाओं में भी बहुर लाभ के योग है! मीन राशि के जातकों को इस समय विदेश यात्रा करने के अवसर भी मिलेंगे! जो व्यापारिक दृष्टि से आपके लिए लाभदायक होंगे! कुल-मिलाकर गोचर का यह समय आपको अधिक आत्मनिर्भर और रचनात्मक बनाने में सहायक होगा! ऐश्वर्य और आत्मसंतुष्टि का यह समय आपको नयी ऊर्जा प्रदान करेगा और आप जीवन में सफल महसूस करेंगे!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न–FAQ
Q. साल 2025 में, शुक्र का गोचर कब और कौन सी राशि में होने वाला है?
An. इस साल सबसे विशेष गोचर होने वाला है वह है! शुक्र ग्रह का गोचर, जो कि, 29 जून 2025 को शुक्र मेष राशि से निकलकर वृषभ में प्रवेश करने वाले हैं!
Q. शुक्र के गोचर से मिथुन राशि पर क्या प्रभाव होगा?
An. इस राशि के जातकों को, शुक्र के राशि परिवर्तन होने से सौभाग्य और सफलता मिलेगी! जो आर्थिक रूप से अस्थिरता महसूस कर रहे थे, उन्हें इस समय धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। जो जातक नए व्यापार का विचार कर रहे हैं,उनके लिए यह समय बहुत ही शुभ है!
Q. कुंडली के बारहवें भाव में शुक्र का प्रभाव कैसा होता है?
An. बारहवें भाव में शुक्र का प्रभाव होने से अलगाव, रहस्य और गुप्त ज्ञान में रुचि होती है! यह जातक को आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों से जुड़ने की गहराई तक ले जाने का कार्य करता है! यानी ऐसे जातक का अध्यात्म में अधिक झुकाव होगा!
Q. शुक्र ग्रह का कुंडली में कैसा प्रभाव होता है?
An. शुक्र को जीवन में भौतिक संसाधनों, लाभ और सुख-सुविधाओं का शुभ कारक ग्रह माना गया है! इतना ही नहीं, यह जातक की कुंडली में विवाह से लेकर संतान तक के योग के भी शुभ प्रभाव देने वाले कारक है!




