शुक्र का गोचर कर्क राशि में 2025
शुक्र गृह, प्रेम और सुन्दरी का ग्रह! ज्योतिष शास्त्र में, प्रेम, सौंदर्य और भौतिक साधनों के सुख के कारक ग्रह शुक्र एक बहुत ही शुभ ग्रह है! साल 2025 में, शुक्र का राशि परिवर्तन होने वाला है! जो कि सभी राशियों के लिए प्रभावकारी माना जाएगा! इस साल 21 अगस्त 2025 को सुबह 01 बजकर 25 मिनट पर शुक्र कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं! जो कि शुभ और अशुभ दोनों रूपों में परिणाम देने वाले हैं! तो आइए आज के ‘मंगल भवन’ के लेख में हम शुक्र का कर्क राशि में गोचर कौन से नक्षत्र और किन राशियों के लिए शुभ प्रभाव देने वाला है! इसके बारें में जानकारी पढ़ेंगे-
शुक्र का गोचर कर्क राशि में- दिनांक और समय
दिनांक- 21 अगस्त 2025,
समय- सुबह 01 बजकर 25 मिनट (पूर्वाह्न:)
इस समय शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं!
कर्क राशि में गोचर- शुभ या अशुभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह बहुत ही शुभ प्रभाव देने वाले ग्रह हैं! जो प्रेम, सौंदर्य, धन, कला और भौतिक सुख के साथ भोग विलासिता के कारक भी माने गए हैं! लेकिन, कुछ ग्रहो के स्थिति के अनुसार वें अशुभ प्रभाव भी देते हैं! उसी प्रकार कर्क राशि में शुक्र के गोचर के प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ हो सकता है, जैसे कि मिथुन, तुला और धनु राशि, जबकि कुछ राशियों के लिए यह अशुभ प्रभाव देने वाला होगा! जैसे कि वृषभ और कन्या राशि!
शुक्र का कर्क राशि में गोचर- नक्षत्र की स्थिति व् प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह का कर्क राशि में गोचर होने पर तीन नक्षत्रों- पुनर्वसु, पुष्य और अश्लेषा; का प्रभाव उसकी ऊर्जा को संशोधित करता है। आइए आगे हम समझेंगे कि, नक्षत्र शुक्र के गोचर को किस प्रकार प्रभावित करते हैं!
पुनर्वसु नक्षत्र (20° मिथुन से 3°20′ कर्क)
शुक्र गृह इस नक्षत्र के नवीनीकरण और भावनात्मक विकास पर जोर देता है। पुनर्वसु में शुक्र रिश्तों में सुधार और पुनः जोड़ने को भी प्रोत्साहित करता है! यानी इस नक्षत्र में शुक्र भावनात्मक रूप से प्रभावित करने का कार्य करता है!
पुष्य नक्षत्र (3°20′ से 16°40′ कर्क)
बुद्धि के देवता बृहस्पति द्वारा शासित पुष्य नक्षत्र अपने पोषण और सुरक्षात्मक गुणों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है! पुष्य में शुक्र भावनात्मक सुरक्षा और सम्बन्ध में, समर्थन की इच्छा को बढ़ाता है! साथ ही, यह रिश्तो में गहराई और देखभाल की भावना का विकास करता है!
आश्लेषा नक्षत्र (16°40′ से 30° कर्क)
लिपटे सर्प द्वारा दर्शाया गया यह आश्लेषा नक्षत्र रिश्तों में प्रगाढ़ता और नए बदलाव लाता है! इस नक्षत्र में शुक्र का होना अधिकार जताने या भावनात्मक समस्याओं के कारण बन सकते हैं! लेकिन यह गहन भावनात्मक विचार और नए परिवर्तन से अवसर भी प्रदान करता है।
शुक्र का कर्क राशि में गोचर- लाभान्वित राशियां
साल 2025 में, शुक्र का कर्क राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए वरदान साबित होगा! आइए जानकारी लेते हैं इन राशियों के बारे में-
मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का कर्क राशि में गोचर शुभ कारी होगा! गोचर के शुभ प्रभाव से आपको अप्रत्याशित स्रोत से लाभ मिलने के योग हैं! साथ ही, कार्यक्षेत्र में भी धन कमाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपको आपके लक्ष्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी!

कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का कर्क राशि में गोचर सकारात्मक और शुभ हो सकता है। सामाजिक रूप से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा! और आपको आपके साथी का अच्छा सहयोग मिलेगा! आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आपको अपने जीवन में सुख-शांति और सकारात्मकता का अनुभव होगा!
मीन राशि पर प्रभाव
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का कर्क राशि में गोचर बहुत ही शुभ परिणाम देने वाला होगा! इस दौरान आपके व्यक्तित्व में बहुत ही सकारात्मक निखार होगा! साथ ही, आपको सोशल मीडिया के माध्यम से धन कमाने के अवसर मिलेंगे! रचनात्मकता में वृद्धि हो सकती है और वे आप अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे!
कर्क राशि में शुक्र गोचर- शुभ योग
ज्योतिष शास्त्र में, शुक्र का कर्क राशि में गोचर होने से कई शुभ योग बन सकते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख योग इस प्रकार हैं-
लक्ष्मी योग
यदि शुक्र कर्क राशि में स्थित हो और अन्य ग्रहों की स्थिति अनुकूल हो, तो लक्ष्मी योग बनता है। इस योग के शुभ प्रभाव से जातक को, धन, समृद्धि और भौतिक सुख मिलता है!
मालव्य योग
यदि शुक्र कर्क राशि में स्थित हो और अन्य ग्रहों की स्थिति अनुकूल हो, तो मालव्य योग बनता है! इस योग के शुभ प्रभाव से जातक को सौंदर्य, आकर्षण और सुख-सुविधा मिलती है!
पंच महापुरुष योग
यदि शुक्र कर्क राशि में स्थित हो और अन्य ग्रहों की स्थिति अनुकूल हो, तो पंच महापुरुष योग बन सकता है। इस योग के प्रभाव में जातक को, शक्ति, बुद्धिमत्ता और सफलता मिलती है!
राजयोग
यदि शुक्र कर्क राशि में स्थित हो और अन्य ग्रहों की स्थिति अनुकूल हो, तो राजयोग का निर्माण होता है! यह योग जातक को शक्ति, सम्मान और सफलता देने का कार्य करता है!
शुक्र का गोचर कर्क राशि में- उपाय
कुंडली में, ग्रहों का प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक दोनों रूपों में हो सकता है। इसलिए, इस दौरान कुछ सरल उपायों को करने से आप समस्याओं से निजात पा सकते हैं- शुक्र के लिए यह आसान उपाय आपकी मदद करेंगे!
- शुक्र ग्रह से सकारात्मक प्रभाव के लिए, शुक्रवार का व्रत रखना चाहिए। इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए!
- यदि कुंडली में शुक्र से सम्बन्धित दोष हैं तो, आपको चांदी का दान करना चाहिए! यह विशेष रूप से लाभकारी उपाय है!
- शुक्र ग्रह सौंदर्य और समृद्धि से जुड़ा है, इसलिए घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें! इससे धन और सुख के रास्ते खुलते हैं!
- शुक्र को प्रसन्न करने के लिए पानी में सफेद रंग के फूल डालने की परंपरा बहुत शुभ मानी गई है! आस-पास के किसी नदी या तालाब में सफेद रंग के पुष्प डालें!
- शुक्र ग्रह के सकारात्मक प्रभाव के लिए आभूषणों में आप विशेष रूप से चांदी और हीरे के आभूषण पहनें। यह शुक्र की ऊर्जा को मजबूत करता है।
सारांश\निष्कर्ष
ज्योतिष में, ग्रहों के गोचर का प्रभाव प्रत्येक राशि के लिए विशेष होता है, और यही वह समय होता है जो आपके जीवन में आपको परिवर्तन करने के लिए प्रेरित करता है! इस दौरान किए गए उपाय आपके जीवन में, समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए, महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं! शुक्र ग्रह का प्रभाव प्रेम, संबंधों, धन और भौतिक सुख-सुविधाओं के क्षेत्र के लिए वरदान के समान होता है! शुक्र का कर्क राशि में गोचर भावनात्मक गहराई, रिश्तों को बेहतर बनाने और घर और परिवार पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर देने वाला माना गया है! लेकिन इसके साथ ही आप भावनात्मक रूप से भी प्रभावित हो सकते हैं, मूड में उतार-चढ़ाव और अत्यधिक लगाव जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती है! इसलिए, शुक्र को मजबूत करने के लिए सही समय पर सही उपाय और सही ज्योतिष सलाह बहुत जरूरी है! साथ ही, आपको सफलता और संतुलन के लिए भी यह आपकी मदद कर सकते हैं।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. साल 2025 में, शुक्र के कर्क राशि में गोचर की सही तिथि क्या है?
An. साल 2025 में, शुक्र का राशि परिवर्तन होने वाला है! जो कि सभी राशियों के लिए प्रभावकारी माना जाएगा! इस साल 21 अगस्त 2025 को सुबह 01 बजकर 25 मिनट पर शुक्र कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं! जो कि शुभ और अशुभ दोनों रूपों में परिणाम देने वाले हैं!
Q. शुक्र के कर्क राशि में गोचर से कौन सी राशियां प्रभावित होंगी?
An. शुक्र ग्रह बहुत ही शुभ प्रभाव देने वाले ग्रह हैं! जो प्रेम, सौंदर्य, धन, कला और भौतिक सुख के साथ भोग विलासिता के कारक भी माने गए हैं! लेकिन, कुछ ग्रहो के स्थिति के अनुसार वें अशुभ प्रभाव भी देते हैं! उसी प्रकार कर्क राशि में शुक्र के गोचर के प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ हो सकता है, जैसे कि मिथुन, तुला और धनु राशि, जबकि कुछ राशियों के लिए यह अशुभ प्रभाव देने वाला होगा! जैसे कि वृषभ और कन्या राशि!
Q. शुक्र के लिए क्या विशेष उपाय करना चाहिए?
An. शुक्र ग्रह से सकारात्मक प्रभाव के लिए, शुक्रवार का व्रत रखना चाहिए। इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए! यदि कुंडली में शुक्र से सम्बन्धित दोष हैं तो, आपको चांदी का दान करना चाहिए! यह विशेष रूप से लाभकारी उपाय है!
Q. क्या, कर्क राशि में शुक्र का गोचर शुभ है?
An. हां, कर्क राशि के शुक्र का गोचर शुभ और सकारात्मक रूप से प्रभावी है!




