शुक्र का कन्या राशि में गोचर 2025 | मालव्य योग के साथ बड़ेगा आकर्षण, मिलेगा भौतिक साधनों का सुख

शुक्र का कन्या राशि में गोचर

साल 2025 में, कुछ ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है! जिसे हम ज्योतिष की भाषा में गोचर कहते हैं! ये गोचर कुछ राशियों के लिए तो, ऐसे प्रभाव लेकर आएंगे जो आपके जीवन में शुभ और सकारात्मक परिवर्तन करेंगे! और  कुछ राशियों के लिए यह समय समस्या जनक रहेगा! उन्ही में से एक शुभ ग्रह यानी शुक्र ग्रह कन्या राशि में  दिनांक 9 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजकर 55 मिनट (गुरुवार) पर सिंह राशि से निकलकर आएंगे! ज्योतिष की दृष्टि में यह इस गोचर के दौरान बहुत ही शुभ योग भी बनने वाला है! इस गोचर का सभी राशियों पर कुछ प्रभाव पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियाँ विशेष रूप से प्रभावित होंगी। तो आइए, आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में हम इस शुभ ग्रह के गोचर के प्रभाव तो जानेंगे ही, साथ ही इस गोचर से बनने वाले मालव्य योग के शुभ प्रभाव के बारे में भी जानेंगे- 

वैसे तो, शुक्र गृह एक बहुत शुभ ग्रह माने गए है! जिनका प्रभाव भी सकारात्मक ही रहता है! इसलिए, ज्योतिष शास्त्र में, शुक्र का कन्या राशि में राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ राशियों के लिए औसत परिणाम लेकर आएगा! तो आइए पढ़ते हैं किन राशियों के अच्छा व किन राशियों के लिए औसत है-  


ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक शुक्र का कन्या राशि में गोचर वृषभ और तुला राशियों के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आने वाला है! जिसके शुभ प्रभाव में, इन राशियों को धन, प्रेम और सफलता के साथ भौतिक साधनों की भी प्राप्ति होगी! 

वैसे तो, शुक्र के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, पर राशि चक्र की कुछ राशियां, जो पर शुक्र के प्रभाव से विशेष रूप से लाभान्वित होने वाली है! उनके बारें में हम आगे लेख में जानेंगे! सबसे पहले हम शुक्र ग्रह के बारे में जान लेते हैं, साथ ही इस गोचर के दौरान बनने वाले शुभ योग मालव्य योग के बारे भी जानेंगे! 

ज्योतिष में, शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, कला, धन और भौतिक संसाधनों का कारक ग्रह माना जाता है!  शुक्र का गोचर प्रेम संबंधों, करियर और रचनात्मकता के लिए सकारात्मक प्रभाव देता है! यह गोचर कुछ राशियों के लिए धन लाभ और समृद्धि का संकेत दे सकता है! इसके अलावा, शुक्र को, प्रेम, सुंदरता, भोग विलासिता और लग्जरी लाइफ का कारक माना जाता है! यदि किसी जातक की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में हो तो, ऐसे जातक कला की सराहना करते हैं, और अपने संबंधों में स्थाई रहते हैं! कुल-मिलाकर शुक्र ग्रह का सीधा संबंध धन, खुशी और लग्जरी से है। इसके विपरीत यदि कुंडली में, शुक्र मजबूत नहीं है, तो यह रिश्तों और खुशियों में समस्याएं के साथ आर्थिक रूप से भी संतुष्ट नहीं होते हैं! 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंच महापुरुष का यह शुभ मालव्य योग तब बनता है;  जब किसी जातक की जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह, लग्न या चंद्र से पहले चौथे, सातवें और दसवें भाव में स्थित हो। शुक्र ग्रह वृषभ व  तुला राशि का स्वामी तथा मीन राशि में उच्च स्थान का होता है। योग में जातक कुछ इन विशेषताओं वाले होते हैं-

  • इस योग से प्रभावित जातक के चेहरे पर चन्द्र के समान तेज, स्वस्थ व शक्तिशाली होते हैं।
  • शुक्र ग्रह का प्रभाव इस योग में होने के कारण, जातक पर भी शुक्राचार्य के समान ही तीव्र व कुशाग्र बुद्धि,  विद्वान, चतुर, धेर्यवान व शांत स्वभाव का होता है। 
  • इस योग में जन्म लेने वाला जातक  युद्ध और राजनीति में निपुणता प्राप्त करते हैं। इन जातकों की ख़ुशी इन्हें स्त्री व सन्तान से प्राप्त होती है। ये जातक वाहन, भवन और अतुल संपदा के स्वामी भी होते हैं। 
  • ये जातक फैशन डिजाइनर,  कलाकार, सौंदर्य प्रसाधन, कवि, नाटककार, गुरु या सामाजिक कार्यों से संबंधित क्षेत्र में कार्यरत होकर नाम व धन कमाते हैं।
  • इस योग में जातक का भाग्योदय  24 वर्ष की आयु में होता है। 

यदि शुक्र कन्या राशि में स्थित हो और अन्य ग्रहों की स्थिति अनुकूल हो, तो मालव्य योग बन सकता है। यह योग जातक को सौंदर्य, आकर्षण और सुख-सुविधा प्रदान कर सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह का कन्या राशि में गोचर होने से अन्य शुभ योग भी बन सकते हैं! जैसे कि-

ज्योतिष की गणना में, जब शुक्र ग्रह कन्या राशि में स्थित हो और अन्य ग्रहों की स्थिति अनुकूल हो, तो लक्ष्मी योग बन सकता है। इस योग के शुभ प्रभाव से, जातक को धन और समृद्धि के साथ मान-सम्मान की प्राप्ति होती है! इसके अलावा, पंच महापुरुष योग भी बनते हैं!  यदि शुक्र कन्या राशि में स्थित हो और अन्य शुभ ग्रह अपने शुभ प्रभाव के साथ अनुकूल स्थिति में हो तो, पंच महापुरुष योग का निर्माण होता है! इन शुभ योगों के शुभ प्रभाव से जातक को, शक्ति, बुद्धिमत्ता और सफलता मिलती है!

शुक्र का कन्या राशि में गोचर 2025 कई राशियों के लिए अच्छा हो सकता है, खासकर उन राशियों के लिए जो प्रेम, रिश्तों और सौंदर्य से जुड़ी हैं। यहाँ कुछ राशियों के बारे में जानकारी दी गई है जो शुक्र के इस गोचर से लाभान्वित हो सकती हैं! 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही अच्छे परिणाम लेकर आएगा! इनके शुभ प्रभाव से, उनके प्रेम जीवन के लिए शुक्र का प्रभाव बहुत ही सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। जिससे आपको अपने पार्टनर के साथ अधिक से अधिक समय बिताने और अपने रिश्ते को मजबूत करने का अच्छा अवसर मिलेगा! 

अगली राशि जो, शुक्र के गोचर से विशेष लाभान्वित होगी, तुला राशि! इस राशि के जातकों को, शुक्र के गोचर के शुभ प्रभाव से, उनके सौंदर्य और आकर्षण में वृद्धि होगी! उन्हें अपने कार्यों में अच्छी सफलता के धन लाभ मिलेगा! उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा!

शुक्र का कन्या राशि में गोचर

शुक्र के गोचर से लाभ प्राप्त करने वाली राशियों में एक राशि है, मीन राशि! इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर उनके रचनात्मक कौशल में वृद्धि करने वाला होगा! आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलने के साथ-साथ अच्छा लाभ भी मिलेगा! और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी!

इसके अलावा, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चूंकि, शुक्र का गोचर, कन्या राशि में होगा! इसलिए, इस राशि के जातकों को इस गोचर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे! यानी यदि वे, अपने कार्य को पूरी लगन व मेहनत से करेंगे! तो, उन्हें अपने काम में सफलता के साथ अच्छा लाभ और पदोन्नति भी प्राप्त होगी! और उनकी आर्थिक स्थिति के लिए यह एक सकारात्मक परिणाम होगा! 

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शुक्र का सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर होने का सीधा प्रभाव वैसे तो, सभी राशियों पर पड़ेगा! लेकिन, यह गोचर विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए शुभ और सकारात्मक परिणाम देने वाला है! इस गोचर के दौरान रिश्तों और प्रेम संबंध में सकारात्मक प्रभाव और रचनात्मक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और साथ में आपको आने वाले समय के लिए बहुत सकारात्मक प्रभाव के साथ धन लाभ भी होगा! 

Q. साल 2025 में, शुक्र का कन्या राशि में गोचर की सही तारीख और समय क्या है?

An. साल 2025, शुक्र ग्रह कन्या राशि में  दिनांक 9 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजकर 55 मिनट (गुरुवार) पर सिंह राशि से निकलकर आएंगे! ज्योतिष की दृष्टि में यह इस गोचर के दौरान बहुत ही शुभ योग भी बनने वाला है!

Q. शुक्र का कन्या राशि में, गोचर होने से कौन सा शुभ योग बनता है?

An. शुक्र का कन्या राशि, में गोचर होने से मालव्य योग और लक्ष्मी योग जैसे शुभ योग बनेंगे! जब किसी जातक की जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह, लग्न या चंद्र से पहले चौथे, सातवें और दसवें भाव में स्थित हो। शुक्र ग्रह वृषभ व  तुला राशि का स्वामी तथा मीन राशि में उच्च स्थान का होता है।

Q. शुक्र का गोचर, कन्या राशि के लिए कैसा होगा?

An. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चूंकि, शुक्र का गोचर, कन्या राशि में होगा! इसलिए, इस राशि के जातकों को इस गोचर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे! यानी यदि वे, अपने कार्य को पूरी लगन व मेहनत से करेंगे! तो, उन्हें अपने काम में सफलता के साथ अच्छा लाभ और पदोन्नति भी प्राप्त होगी!

Q. शुक्र के गोचर का क्या महत्व है?

An. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शुक्र का सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर होने का सीधा प्रभाव वैसे तो, सभी राशियों पर पड़ेगा! लेकिन, यह गोचर विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए शुभ और सकारात्मक परिणाम देने वाला है! इस गोचर के दौरान रिश्तों और प्रेम संबंध में सकारात्मक प्रभाव और रचनात्मक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और साथ में आपको आने वाले समय के लिए बहुत सकारात्मक प्रभाव के साथ धन लाभ भी होगा!

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *