सितम्बर माह 2026 ! इस माह में होने वाले विशेष ग्रहों के गोचर और प्रभाव की जानकारी

सितम्बर 2026 ग्रह गोचर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के गोचर का प्रभाव ब्रह्मांड की घटना ही नहीं बल्कि, सामान्य जन जातक के जीवन को प्रभावित करने वाली घटना भी होती है। ग्रहों की गणना के अनुसार, हर माह सभी ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। जिसमें वे अपनी गति के अनुसार एक राशि में रहते हैं, और समय पूरा होने के बाद वे दूसरी राशि में गोचर करते हैं।  यह क्रम पूरे साल चलता है।  

जिससे हर राशि के जातक के जीवन में, कुछ न कुछ परिवर्तन, सकारात्मक प्रभाव या कुछ समस्याएं भी देखी जाती है। तो, आइए आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में हम आपको सितम्बर माह 2026 में होने वाले ग्रहों के गोचर की स्थिति और प्रभाव की जानकारी विस्तार से देंगे। सम्पूर्ण जानकारी के लिए हमारे साथ लेख में, अंत तक बने रहिए और हमें अपनी प्रतिक्रिया और सुझाव जरूर दें। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सितंबर 2026 में कुछ ग्रहों के विशेष रूप से गोचर होने के संकेत हैं। जिसके प्रभाव सामाजिक आर्थिक और करियर पर भी देखे जा सकते हैं। इन गोचरों में मुख्य रूप से 17 सितंबर को मंगल ग्रह का सिंह राशि में गोचर होने वाला है, शुक्र का तुला राशि में गोचर (1 सितंबर 2026) को और सूर्य का कन्या राशि में गोचर (17 सितंबर) को होने वाला है। 

यह समय करियर, ऊर्जा और रिश्तों में बड़े परिवर्तन का संकेत हो सकते हैं। साथ ही शनि, यूरेनस, और नेपच्यून की वक्री चाल पुरानी योजनाओं को फिर से शुरू करने के लिए प्रेरित करने वाले हैं।  आये आगे के लेख में हम आपको इन गोचर और उनके प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

                                                       आगे लेख को पढ़ें-

  • शुक्र तुला राशि में गोचर 

दिनांक – 2 सितंबर 2026 (बुधवार)

समय – दोपहर 01:51 (भारतीय समयानुसार)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण और संबंधों का ग्रह शुक्र अपनी राशि परिवर्तन करते हैं तो, वास्तव में वे अपने गुणों के अनुसार प्रभाव देते हैं। सितम्बर माह में पहला गोचर तुला राशि में शुक्र का होने वाला है। जिसके प्रभाव से, शालीनता, मधुर वाणी और रिश्तों में स्पष्टता की वृद्धि होने के संकेत हैं। 

तुला राशि में प्रेम के कारक ग्रह का प्रवेश प्रेम से लेकर रचनात्मकता तक, हर चीज में अधिक परिष्कार या कम से कम अव्यवस्था का अनुभव देने के योग बनाता है। साथ ही, इस गोचर के होने तक जातक के संबंधों और व्यक्तिगत शैली में एक दिलचस्प मोड़ आने के भी शुभ योग बनने लगेंगे।

साल 2026 में 17 सितंबर या संभावित गणना में, 18 सितंबर को मंगल ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। जिसके प्रभाव से आत्मविश्वास, पराक्रम और करियर में सकारात्मक सिंह राशि के जातकों को बहुत ही सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, मंगल ग्रह का सिंह राशि में गोचर रचनात्मक कार्यों, करियर और निर्णय लेने की क्षमता में भी वृद्धि के शुभ संकेत देता है। जो एंटरटेनमेंट और क्रिएटिविटी  क्षेत्रों से जुड़े जातकों के लिए शुभ परिणाम दे सकता है। 

साल 2026 में, 17 सितंबर को सूर्य ग्रह, सिंह राशि से निकलकर बुध की राशि कन्या में गोचर करेंगे। यह गोचर 16 से 17 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। जिससे कन्या राशि में सूर्य-बुध की युति बनेगी। और इस युति से ‘बुधादित्य योग’ बनेगा। इस योग के शुभ प्रभाव से मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को करियर में सफलता, धन लाभ और आर्थिक स्थिति में सुधार जैसे शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। लेकिन, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में अनुशासन और सचेत रहने की सलाह है। 

  • बुधादित्य राजयोग

सितम्बर माह में, सूर्य (आत्मविश्वास) और बुध (बुद्धि) की युति से यह शुभ योग बनेगा। जिसके प्रभाव से जातकों को करियर में सफलता, आर्थिक स्थिति मजबूत और मान-सम्मान में वृद्धि के शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।

चूंकि, यह गोचर कन्या राशि यानी पृथ्वी तत्व की राशि में होने के कारण, यह समय जातक के लिए, तार्किक, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक दृष्टिकोण में वृद्धि के संकेत देता है।

आने वाले 7 सितंबर 2026 तक वृषभ राशि में  चिरोन (जो 19 जून से शुरू होकर थोड़े समय के लिए है) का गोचर होगा। इस गोचर के प्रभाव से आत्म मूल्यांकन, वित्तीय स्थिरता, शारीरिक सुरक्षा और संसाधनों से वृद्धि होने से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार, यह अवधि आत्मविश्वास को  बढ़ाने, धन संबंधी समस्याओं को दूर करने और स्थिरता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। 

वृषभ में चिरोन का प्रभाव आपको जल्दबाजी के बजाय धीमी गति से स्थिरता, आत्म-संयम और प्रकृति की लय के साथ अच्छा तालमेल बिठाने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसके साथ ही, यह समय उन श्रेष्ठ शिक्षकों, सलाहकारों या विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लेने का है, जो अपनी कमजोरियों को दूर करने में आपके लिए बहुत ही श्रेष्ठ सहायक साबित हो सकते हैं। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सितम्बर माह 2026 में, होने वाले गोचर के प्रभाव राशि चक्र की सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ प्रभाव लेकर आएगा। 

  • सितम्बर माह के गोचर के अनुसार, मेष, सिंह, धनु, वृश्चिक, मिथुन और तुला इन राशियों के लिए यह गोचर आर्थिक स्थिरता , करियर में सफलता और भाग्य में मजबूती लाने वाला होगा। इस राशि के जातकों को इस गोचर के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
  • लेकिन, इन राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां रखने की सलाह है और मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी।
  • इसके साथ ही, नौकरी में परिवर्तन की संभावना है, व्यवसाय में नई योजनाएं और लाभ मिलने के योग हैं, लेकिन आत्मविश्वास में कुछ उतार-चढ़ाव या क्रोध की अधिकता देखने को मिल सकती है। 
सितम्बर 2026 ग्रह गोचर

हमारे ‘मंगल भवन’ के वरिष्ठ और अनुभवी आचार्यों के द्वारा, ग्रहों के गोचर के अशुभ प्रभावों को कम करने और शुभ फल की प्राप्ति के लिए, मंत्र जाप, दान, और गाय की सेवा करना सबसे अधिक उत्तम उपाय हैं। इसके अलावा, नीचे दी गए ये आसान उपाय भी कर सकते हैं। यह ज्योतिषीय उपाय करने से आपको मानसिक शांति और प्रतिकूल समय में स्थिर रहने की क्षमता मिलेगी। 

  1. प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करें और सुबह-शाम घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  2. प्रतिदिन, हनुमान चालीसा का पाठ करें, शनिवार को काले तिल या तेल का दान करें।
  3. सौभाग्य में वृद्धि के लिए, गुरुवार के दिन, हल्दी मिश्रित जल से स्नान करें और ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ मंत्र का जाप करें।
  4. प्रतिदिन पक्षियों को बाजरा खिलाएं और काले कुत्ते को शनिवार के दिन रोटी खिलाएं।
  5. हनुमान जी की पूजा करें और मंगलवार को गुड़ व गेहूं का दान करें।
  6. जरूरतमंदों को अनाज, कपड़े, या कंबल दान करना सबसे प्रभावशाली उपाय माना जाता है, विशेषकर शनिवार या मंगलवार को।
  7. हर दिन घर में पहली रोटी गाय की निकाले , साथ ही हरी घास या भीगे चने खिलाना, सभी नौ ग्रहों को शांत करता है। 

कुल मिलाकर ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार, सितंबर माह 2026, में होने वाले ग्रहों के गोचर के प्रभाव विशेष रूप से शुभ परिणाम देने वाले होंगे। इस माह जातकों को विशेष रूप से परिवर्तनशील ऊर्जा मिलने का समय होगा। जो व्यक्तिगत संरचनाओं का मूल्यांकन करने और साहसी फैसले लेने के लिए जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

Q.  सितम्बर माह में, पहला ग्रह गोचर कौन सा होगा?

सितम्बर माह 2026, में पहला गोचर, शुक्र ग्रह का तुला राशि में होगा जो, दिनांक – 2 सितंबर 2026 (बुधवार) समय – दोपहर 01:51 (भारतीय समय अनुसार) होगा। जब प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण और संबंधों का ग्रह शुक्र अपनी राशि परिवर्तन करते हैं तो, वास्तव में वे अपने गुणों के अनुसार प्रभाव देते हैं।

Q. सितम्बर माह में दूसरा गोचर कौन सी तारीख होगा?

An. साल 2026 में 17 सितंबर या संभावित गणना में, 18 सितंबर को मंगल ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। जिसके प्रभाव से आत्मविश्वास, पराक्रम और करियर में सकारात्मक सिंह राशि के जातकों को बहुत ही सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

Q. क्या, सितंबर 2026 में सूर्य ग्रह का गोचर होने वाला है?

An. हां, साल 2026 में, 17 सितंबर को सूर्य ग्रह, सिंह राशि से निकलकर बुध की राशि कन्या में गोचर करेंगे। यह गोचर 16 से 17 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। जिससे कन्या राशि में सूर्य-बुध की युति बनेगी।

Q. सितम्बर माह 2026 में, कौन से शुभ योग बनने वाले हैं?

An. सितम्बर माह में, सूर्य (आत्मविश्वास) और बुध (बुद्धि) की युति से यह शुभ योग ‘बुधादित्य राजयोग’ बनेगा। जिसके प्रभाव से जातकों को करियर में सफलता, आर्थिक स्थिति मजबूत और मान-सम्मान में वृद्धि के शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *