राहु धनिष्ठा नक्षत्र में 2026: देश-दुनिया पर प्रभाव व उपाय

राहु के धनिष्ठा नक्षत्र के प्रवेश का प्रभाव आपने देश और दुनियां में देखा और समझा इस नक्षत्र में राहु के संचरण करने से दुनियां युद्ध के मैदान में खड़ी रहती है और आर्थिक मंदी का दौरा छा जाता है। इतिहास के पन्नों में देखें तो, जब ब्रह्मांड में ग्रहों का गोचर किसी अशुभ धरती या अशुभ ग्रह का गोचर किसी ऐसे नक्षत्र में होता है तो, उसकी कीमत आम आदमी को चुकानी ही पड़ती है, इंसानी जिंदगी में इसका असर बहुत गहराई से पड़ता है 2 अगस्त 2026 से शुरू होने वाला राहु का यह संचरण हर व्यक्ति के शारीरिक मानसिक और आर्थिक पहलुओं में खलबली मचाने वाला रहेगा। एक बड़ी उथल-पुथल यहां देखने को मिल रही है। मंगल भवन के इस लेख में आचार्य अंकुश के साथ जानते हैं कि, आपकी राशि के भीतर राहु क्या कर सकता है और आपको इस बदलाव से क्या देखना पड़ सकता है

Table of Contents

राहु जब धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, क्योंकि इस नक्षत्र के स्वामी अष्ट वशु माने गए हैं तो, यह आम आदमी की जिंदगी में एक अजीब सी उलझन को दे देता है। 

अनिद्रा और मानसिक तनाव: इस गोचर के दौरान आम लोगों के मध्य यह देखा जाता है कि, उनके चेहरे की प्रसन्नता गायब है और वह किसी सुरक्षा डर के कारण रात को नींद भर सो नहीं पाते हैं, वह तनाव से जूझते रहते हैं और अपने घर परिवार भविष्य को लेकर चिंतित नजर आते हैं। 

रिश्तो में बड़ा संग्राम: व्यक्ति के आम जीवन के रिश्तों में छोटी-छोटी बातों में झगड़ा और विवाद बड़े संग्राम का रूप ले लेते हैं। राहु की आक्रामकता और नक्षत्र के द्वारा गलतफहमी मिलने से कई बार हंसते खेलते परिवारों का सुकून छिन जाता है। इसके पीछे उनकी मानसिक सोच और अहंकार जिम्मेदार होता है। जिससे वह कोर्ट कचहरी के चक्कर में अपने संबंधों की डोर को फंसा देते हैं।

नवयुवकों का असंतोष: देश और दुनियां के युवाओं में पुरानी व्यवस्थाओं भ्रष्ट नौकरशाही कॉर्पोरेट सिस्टम और भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी सरकारों के खिलाफ एक बड़ी वैचारिक क्रांति सोशल मीडिया या अन्य जगह शुरू होती है। जहां पर अफवाहों का बाजार और सच्चाई में अंतर ही नजर नहीं आता है। 

भारत देश की कुंडली के अनुसार जो की वृषभ लग्न की है इस कुंडली के अनुसार देखा जाए तो, राहु का गोचर भारत के लिए अत्यंत उपयोगी और टर्निंग पॉइंट लेकर आने वाला रहेगा। 

राहु के इस धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर के कारण भारत की सीमाओं से सटे पड़ोसी मुल्कों के बीच सीमा में तनाव बढ़ने की आशंका और मजबूत हो रही है। देश के अंदर बैठे देश के दुश्मन जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं, वह झूठी अफवाहें देंगे और साइबर हमले आदि को कर सकते हैं।

जिससे आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचेगा और इस सुरक्षा व्यवस्था को बनाने की चुनौती भारत के खुफिया तंत्र और प्रशासन वर्ग को ही है, उन्हें इस समय और सतर्क रहकर के काम करना चाहिए। 

दुनियां के लोग बढ़ती महंगाई और गिरते शेयर बाजार मंदी के कारण परेशान होंगे। वहीं भारत अपनी मजबूत आर्थिक नीति के चलते दुनियां के लिए एक सुरक्षित निवेश का ठिकाना बनकर उभरता रहेगा। बड़ी-बड़ी विदेशी कंपनियां चीन जैसे तानाशाह मुल्क से अपना कारोबार उठाकर भारत में बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तथा अन्य क्षेत्रों में निवेश करेंगे जो, भारत के लिए आर्थिक उन्नति का दौर साबित हो सकता है। 

धनिष्ठा नक्षत्र का संबंध खनिज तत्वों से और भूमि से भी है, इस गोचर के कारण भारत के उत्तरी और उत्तर पूर्वी हिस्सों में बड़े रिक्टर पैमाने पर भूकंप और भूस्खलन में मौसम की बारिश तथा समुद्र तटीय इलाकों में बड़े-बड़े चक्रवातों तथा सुनामी जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इस वक्त मछुआरों का समुद्र में प्रवेश निषेध रहेगा। 

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में निजी तौर से देखा जाए राहु और सेनापति मंगल खराब स्थिति में है तो, यह या दोनों युति कर रहे हैं तो, यहां पर आपको कई मोर्चों पर भारी नुकसान किस संभावनाएं प्रबल हैं। लेकिन आप घबराएं बिल्कुल नहीं, ज्योतिष शास्त्र के ऋषियों ने इस राहु की नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए कुछ बेहद सकारात्मक और छोटे उपाय को बताया है जो, आप करेंगे तो, निश्चित लाभ आपको होगा।

इस पूरे गोचर के दौरान जो लगभग 10 अप्रैल 2026 तक रहने वाला है। इस दौरान आपको राहु के बीज मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें या फिर राहु का चतुर्गुणित जाप करने से आपका कल्याण होगा और इसका दशांश हवन भी आपको करवाना चाहिए। 

राहु के साथ यदि मंगल की युति आपकी कुंडली में हो रही है तो, इसके दोष को दूर करने के लिए प्रतिदिन बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं और चमेली का तेल तथा सिंदूर हनुमान जी को अर्पित करके बजरंग बाण का पाठ अवश्य करें। इससे हनुमान जी की कृपा आपके ऊपर जैसे ही बढ़ेगी तो, राहु का अशुभ प्रभाव घटना शुरू हो जाएगा और राहु आपके लिए अनिष्ट कारक नहीं रहेगा। यानी हनुमान जी की कृपा से राहु शुभ फल देना शुरू कर सकता है। 

अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को सीधा और उन्हें दक्षिण भी दें। दिन शनिवार के दिन किसी लंगड़े लूले व्यक्ति कुष्ठ रोगी को कई वस्तुएं और नीले कपड़ों का दान करने से आपको लाभ होगा। लेकिन ध्यान रहे जो भी, दान हो वह गुप्त रूप से होना चाहिए। इसमें कोई दिखावा और क्रोध नहीं होना चाहिए। दान करते हुए अभियान बिल्कुल भी ना करें। स्वच्छ मन से विनम्र होकर के दान करें। गुप्त दान की महिमा शास्त्रों में बहुत बड़ी बताई गई है। इसलिए कभी भी दान और दक्षिणा देने के बाद उसका जिक्र किसी अन्य दूसरे व्यक्ति से भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

काले कुत्ते को दूध और रोटी: हर रोज प्रत्येक शनिवार या प्रतिदिन सांयकाल किसी आवारा कुत्ते को या काले कुत्ते को दूध और रोटी खिलाएं यदि वह दूध और रोटी ना खाए तो तेल में चुपड़ कर रोटी डालें या बिस्किट ब्रेड खिलाएं। आवारा कुत्तों को रोटी खिलाना बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस प्रकृति और ब्रह्मांड में अपने किसी ऐसे भूखे हुए जीव पर दया की है या उपकार किया है जिससे वह प्रसन्न हुआ है। तो वह निश्चित रूप से आपकी प्रसन्नता के लिए कोई मार्ग निर्मित करता है इसमें कोई दो राय नहीं है।

प्रतिदिन पक्षियों को दाना डालें हो सके तो सात तरह के अनाज पक्षियों को चुनने के लिए डालें और पानी भी रखें। यह आपकी आर्थिक उन्नति और आजीविका के साधनों को मजबूती देगा। इसलिए आपको इन बेजुबानों की सेवा पूरे तन मन से करनी चाहिए। उनकी सेवा से आपके ग्रह प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में सकारात्मक वातावरण उत्पन्न करते हैं।

राहु के इस दुष्प्रभाव से बचने के लिए ज्यादा रात तक जागने से आपको परहेज करना चाहिए। कोई बहुत जरूरी काम हो तो, उसकी बात ही अलग है। लेकिन रात तक अधिक देर तक जागने का रूटीन छोड़ना पड़ेगा। किसी अनजाने लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें। कोई यदि आप बड़ी पूंजी निवेश करना चाह रहे हैं या छोटा लेन-देन करना चाह रहे तो, किसी अनुभवी और विश्वासपात्र व्यक्ति की सलाह लें, प्रातः जल्दी उठे और भगवान सूर्य को स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल दें,और उन्हें प्रणाम करें। श्री सूर्याय नमः 108 बार जरूर जाप करें।

शास्त्रों में ऐसा उल्लेख मिलता है कि, किसी भी विनाश के बाद उसका पुनर्निर्माण जरूर होता है। 2 अगस्त 2026 को राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर बहुत डरावना और भयानक लग रहा है। लेकिन ब्रह्मांड का एक अटूट नियम है कि, पतझड़ के बाद नव बसंत खिलखिला उठता है और यह गोचर पुरानी जर्जर हो चुकी दीवार को गिराकर नवनिर्माण करते हुए आधुनिक तकनीक से नवयुग का सृजन करता है। प्रत्येक विनाश के बाद जीवन और जन्म का उदय होना यह सृष्टि का बहुत ही अटूट नियम है। राहु परेशानियां तो देगा लेकिन बसंत बहार बाग बगीचों को हरा-भरा करती हुई दिखाई देगी। समस्याओं के बाद मनुष्य पुनः उठ खड़ा होगा और अपनी खुशहाल जिंदगी की तरफ बढ़ता रहेगा।

जो लोग मानसिक और शारीरिक रूप से अपना संतुलन कायम रखेंगे। क्रोध से दूर रहेंगे, परोपकार की भावना से युक्त रहेंगे, दूसरों को सहयोग देंगे। ईमानदारी का मार्ग प्रशस्त करेंगे, उनके लिए राहु कुछ नहीं कर पाएगा। क्योंकि सत्यनारायण भगवान आपकी रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र लिए बैठे हैं। यदि अपने धर्म अनीत अन्याय का मार्ग अपनाया तो, सुदर्शन चक्र आपकी रक्षा के लिए बिल्कुल नहीं उठेगा। सुदर्शन चक्र तभी आपकी रक्षा के लिए उठेगा, जब आप धर्म नीति और परोपकार ईमानदारी के रास्ते पर चलते हुए घर परिवार अपने सभी कर्तव्यों का पालन करेंगे तो, ब्रह्मांड के इस महापरिवर्तन में आप सुरक्षित रहेंगे और आपकी सजकता भी काम आ जाएगी।

राहु के इस धनिष्ठा नक्षत्र के गोचर के अनुसार जो ज्योतिष के सिद्धांतों के अनुसार फल कथन आ रहा है वह देश और दुनिया के लिए खतरे की घंटी से काम नहीं है। क्योंकि राहुल ने जब देवताओं और राक्षसों की सभा में अपना विकराल रूप लेकर उपस्थित हुआ। उसे समय जो घटनाक्रम हुआ से बहुत कुछ ब्रह्मांड का नक्शा ही बदल गया। राहु भले ही छाया के रूप में आज प्रकट हो उसका कोई पिंड भले नाम ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिले किंतु उसका असर और प्रभाव बहुत बड़ा होता है। जिसके कारण दुनियां के बड़े देशों देश में एक भूचाल आना परिवर्तन होना क्या दिखाई दे रहा। क्योंकि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो, अपने आसपास छोटे पेड़ों को भी चपेट में ले लेता है। जिससे उनका अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाता है।

तात्पर्य है कि तीसरे विश्व युद्ध की आशंका राहु का यह गोचर बहुत ही प्रबल करता दिखाई दे रहा है। जिससे 2026 और अप्रैल 2027 तक इस गोचरिया प्रभाव के कारण दुनियां में बहुत बड़ा परिवर्तन हो सकता है, दुनियां का नक्शा बदल सकता है। महाशक्ति के सफर में शामिल भारत की किस्मत यहां काम करती रहेगी। जिससे यहां के लोग अपने उद्देश्यों में सफल होते रहेंगे। हालांकि विश्व परिदृश्य में उथल-पुथल का असर भारत के बाजार में भी दिख सकता है।

Q1. राहु धनिष्ठा नक्षत्र में कब प्रवेश करेंगे?

An. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश 2 अगस्त 2026 से माना गया है।

Q2. धनिष्ठा नक्षत्र में राहु के गोचर का क्या प्रभाव माना जाता है?

An. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह गोचर मानसिक तनाव, भ्रम, रिश्तों में विवाद, सामाजिक असंतोष और आर्थिक उतार-चढ़ाव जैसी स्थितियों को बढ़ा सकता है।

Q3. राहु के धनिष्ठा नक्षत्र गोचर का भारत पर क्या प्रभाव होगा?

An. लेख में ज्योतिषीय दृष्टि से भारत के लिए आर्थिक विकास, निवेश और वैश्विक स्तर पर प्रभाव बढ़ने की संभावनाओं के साथ आंतरिक सुरक्षा और सीमाई तनाव जैसी चुनौतियों का उल्लेख किया गया है।

Q4. क्या राहु का यह गोचर आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है?

An. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार राहु के प्रभाव से बाजार में अस्थिरता और आर्थिक अनिश्चितता बढ़ सकती है, हालांकि भारत के लिए आर्थिक अवसर भी बन सकते हैं।

Q5. राहु के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए क्या उपाय करें?

An. राहु बीज मंत्र का जाप, जरूरतमंदों को गुप्त दान, पक्षियों को दाना और बेजुबान जीवों की सेवा जैसे उपाय बताए गए हैं।

Q6. राहु और मंगल की युति होने पर कौन-सा उपाय करना चाहिए?

An. ज्योतिषीय परंपरा में हनुमान जी की उपासना, बजरंग बाण का पाठ तथा चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करने जैसे उपाय बताए जाते हैं।

Q7. राहु गोचर के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

An. देर रात तक जागने, जल्दबाजी में निवेश करने और अनजान लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें। महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णयों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर माना जाता है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *