मार्च माह 2026 में ग्रहों का गोचर! सालों बाद बनेगा, मीन राशि में शनि और सूर्य ग्रह का दुर्लभ संयोग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत|

मार्च माह 2026 में ग्रहों का गोचर

ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों के गोचर,  27 नक्षत्र और बारह राशियों के आधार पर ही भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगाया जाता है। हमारे ज्योतिष आचार्यों को जन्म कुंडली में ग्रहों की दशाओं और गोचर की स्थिति के आधार पर ही जातक के भविष्य में होने वाली घटनाओं की रचना तैयार करने में मदद मिलती है। साल 2026 में भी ऐसे कई महत्वपूर्ण गोचर होने वाले हैं जिसका प्रभाव राशि चक्र की सभी राशियों पर देखने को मिलता है। 

हमने हमारे ‘मंगल भवन’  के पिछले लेख  में, आपको फरवरी माह 2026  में होने वाले गोचर के बारे में जानकारी दी थी। आज के लेख में हम आपको मार्च माह में होने वाले गोचर की जानकारी विस्तार से देंगे। तो हमारे साथ लेख में अंत तक बने रहिए! हमारे लेख में दी गई जानकारी के लिए हमें अपनी प्रतिक्रिया और आवश्यक सुझाव जरूर दें।   

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में, गोचर का सीधा संबंध ग्रहों की चाल और राशियों से होता है। जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो, इसे ‘गोचर’ कहा जाता है। जिसका प्रभाव न सिर्फ जातक के सम्पूर्ण जीवन पर पड़ता है, बल्कि, देश-दुनिया के हालात और गति-मंदी पर भी होता है। 

जब कोई ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करता है तो, इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग होता है। मार्च 2026 में कई महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होने जा रहा है।  जिससे कई दुर्लभ योग व संयोग भी बनने वाले हैं। तो आये आगे के लेख में हम आपको इन ग्रहों के गोचर से बनने वाले इन दुर्लभ संयोग की जानकारी भी देंगे। 

मार्च 2026 में कई महत्वपूर्ण ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिनमें, 30 साल बाद शनि और सूर्य की मीन राशि में युति (15 मार्च) करेंगे। कई सालों  बाद यह संयोग आपको इस साल देखने को मिलेगा। जो कि, सबसे प्रमुख योग माना जा रहा है। इस संयोग के प्रभाव से, धन और करियर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही, गुरु बृहस्पति की मार्गी चाल, 3 मार्च को सिंह राशि में पूर्ण चंद्र ग्रहण, और 15 मार्च के आसपास कुंभ राशि में मंगल, बुध और राहु ग्रह की युति विशेष रूप से प्रमुख ज्योतिषीय घटनाएं रहने वाली है। जिससे सभी राशियों के जातकों को करियर, आत्मविश्वास और धन संबंधी मामलों के लिए बड़े अवसर मिलने का समय होगा। आये हम जान लेते हैं, मार्च में होने वाले ग्रहों के गोचर की सही तिथि और स्थिति के बारे में। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च माह में 5 बड़े ग्रहों का गोचर होने वाला है- आइए जान लेते है इन ग्रहों की स्थिति के बारें में-

  • 2 मार्च 2026,  मीन राशि में वक्री स्थिति- शुक्र ग्रह
  • 14 मार्च 2026, मीन राशि में गोचर होगा- सूर्य ग्रह
  • 15 मार्च 2026 को मीन राशि में वक्री होंगे- बुध ग्रह 
  • 17 मार्च 2026 को बुध मीन राशि में अस्त होंगे- बुध का अस्त होना 
  • 29 मार्च 2026 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे- शनि ग्रह 

हमारे ‘मंगल भवन’ के वरिष्ठ आचार्यों  की गणना के अनुसार,  मार्च माह में कई ग्रहों के गोचर व् युति से दुर्लभ योग और स्थिति के होने के संकेत हैं। आइए, जान लेते हैं इन संयोगो के बारे में- 

ज्योतिष शास्त्र में, इस माह सूर्य ग्रह का मीन राशि में गोचर होगा, जहां वे पहले से ही मौजूद शनि ग्रह के साथ मिलकर एक दुर्लभ युति बनाएंगे। यह युति लगभग 30 साल बाद बन रही है, जो कुछ राशियों के लिए कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता और मान-प्रतिष्ठा देने वाली होगी।

गुरु बृहस्पति वक्री से मार्गी (सीधी चाल) स्थिति में होंगे। जिससे अटके हुए काम में गति आएगी और जातकों को उनके भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। गुरु कुछ राशियों के स्वामी ग्रह भी है, जिसके प्रभाव में, जातकों को बहुत ही शुभ परिणाम मिलते हैं।

 इस माह सिंह राशि में पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसका प्रभाव से जातक की आंतरिक शक्ति और नेतृत्व क्षमता पर बहुत ही विशेष प्रभाव होगा। यह प्रभाव सिंह राशि के साथ-साथ सभी राशियों पर होगा।

इस माह कुंभ राशि में मंगल, बुध और राहु की युति बनने वाली है। जो, करियर और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय होगा। इस समय जातक के जीवन में ऐसे बदलाव होंगे जिससे उनका भविष्य निर्धारित हो सकता है।

इस माह सूर्य उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र शनि ग्रह का नक्षत्र है। जिससे भी कई प्रकार के शुभ और अशुभ परिणाम जातक को देखने को मिलेंगे।

इस माह दिनांक 18 मार्च 2026 को ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। जिसका समय सुबह 9 से 10 बजे के बीच है। ज्योतिष में, सूर्य ग्रह को आत्मा, मान-सम्मान, पिता से सम्बन्ध और आत्मविश्वास के दाता माना जाता है। यानी, ‘सूर्य’ ग्रह  का ये गोचर बेहद ही महत्वपूर्ण प्रभाव देने वाला है। क्योंकि, इस बार वो किसी और नहीं बल्कि शक्तिशाली शनि ग्रह के नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। 

मार्च माह 2026 के महत्वपूर्ण ग्रह गोचर

इतना ही नहीं, ज्योतिष शास्त्र की प्रमुख गणना के आधार पर, यह भी ज्ञात हुआ है कि, शनि के नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में जन्मे जातक स्वभाव से बहुत ही, दयालु, आलसी और ज्ञानी होते हैं। आगे लेख में हम आपको इस माह में होने वाले गोचर के प्रभाव से प्रभावित ऐसी राशियों के बारे में जानकारी देंगे जो, भाग्यशाली होंगी। इन राशियों का भाग्य मार्च माह 2026 के आसपास सूर्य के गोचर के प्रभाव से सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने वाला होगा।

इस माह सूर्य ग्रह के गोचर से प्रभावित सबसे अधिक प्रभावशाली है, मेष राशि। यह माह इस राशि के जातकों के लिए सबसे अधिक अच्छा और हितकारी होगा। क्योंकि, इस समय आप से अपने सोचे हुए कामों को समय से पहले ही पूरा करने में सफल हो जाएंगे। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। 

इसके अलावा सेहत के लिए यह माह अनुकूल है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस माह संतुलन और प्यार के लिए यह समय बेहद खास है। धैर्य और ऊर्जा के साथ अपना काम करने में आप सफल होंगे। नई जगह पर निवेश करने के लिए मार्च का यह माह आपके लिए बहुत ही, अच्छा रहेगा।

यह माह कर्क राशि के जातकों के लिए, सही समय पर उचित फैसले लेने से उनके व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में विस्तार करने का विशेष समय होगा। इसके अलावा, आपको इस माह आर्थिक लाभ कमाने के सुनहरे अवसर मिलेंगे। जिन जातकों को अभी तक अपना सच्चा प्यार नहीं मिला है, उनके लिए यह मार्च का महीना  विवाह के बंधन में बंधने के शुभ योग लेकर आएगा। इसके अलावा, जिन जातकों का विवाह हो गया है, उनके लिए दांपत्य जीवन सुखमय रहने की संकेत हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से ये समय आपके लिए बहुत ही अनुकूल है। 

सूर्य गोचर से साल 2026 के मार्च माह में तुला राशि के जातकों को भी आर्थिक लाभ होने के योग हैं। जिससे आपको स्वयं के अंदर धैर्य और शक्ति का अनुभव तो होगा ही, साथ ही करियर को लेकर आप और भी अधिक सतर्क हो जाएंगे। साथ ही, आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो उसे लेकर इस माह आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। इस माह आपके शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार तो, होगा और मेंटल हेल्थ भी सही रहेगी।

ग्रहों के गोचर की दृष्टि से मार्च का महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला होगा। इस महीने कर्मफल दाता शनि ग्रह और सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर गोचर करेंगे और शुभ युति बनाएंगे।जिसके परिणाम स्वरूप आपको आपके कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। विशेष रूप से, यदि आपका व्यवसाय तेल, खनिज, लोहा, पेट्रोल या सूर्य देव से जुड़ा हुआ है तो आपको लाभ होने के शुभ योग हैं। इसके अलावा, इस राशि के जातकों को, तकनीकी ज्ञान से भी लाभ होगा। नौकरीपेशा और व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय सफलता और लाभ देने वाला होगा। साथ ही, इस महीने आपको पैतृक संपत्ति का भी सुख मिल सकता है, लेकिन कुछ पारिवारिक मामलों में विशेष रूप से पिता के साथ मतभेद होने के संकेत हैं।

मार्च का यह माह कुंभ राशि के जातकों के लिए भी बेहद अनुकूल और शुभ साबित होगा। शनि और सूर्य की युति धन भाव में होने से इस समय आपको अचानक धन- लाभ होने के शुभ संकेत है। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है तो, यह समय आपके लिए शुभ है। साथ ही आपकी आर्थिक और वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान आपको पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का वातावरण मिलेगा। इसके अलावा, सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को सफलता मिलने के योग हैं, और आपकी आय के साधनों में भी वृद्धि होगी।

यह समय आपकी वाणी में मधुरता और आकर्षण बढ़ाने का समय होगा। जिससे आपके नए संबंध बनेंगे और भविष्य में आपको इससे आपको लाभ मिलेगा।

Q. मार्च माह 2026, में कौन से ग्रहों का गोचर होने वाला है?

An. इस माह सूर्य ग्रह का मीन राशि में गोचर होगा, जहां वे पहले से ही मौजूद शनि ग्रह के साथ मिलकर एक दुर्लभ युति बनाएंगे। यह युति लगभग 30 साल बाद बन रही है, जो कुछ राशियों के लिए कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता और मान-प्रतिष्ठा देने वाली होगी।

Q. मार्च माह 2026, में होने वाला गोचर कौन सी राशि के लिए सबसे अधिक शुभ है?

An. इस माह सूर्य ग्रह के गोचर से प्रभावित सबसे अधिक प्रभावशाली है, मेष राशि। यह माह इस राशि के जातकों के लिए सबसे अधिक अच्छा और हितकारी होगा। क्योंकि, इस समय आप से अपने सोचे हुए कामों को समय से पहले ही पूरा करने में सफल हो जाएंगे।

Q. मार्च माह 2026 में ग्रहों के गोचर की स्थिति क्या होगी?

An. इस माह कुंभ राशि में मंगल, बुध और राहु की युति बनने वाली है। जो, करियर और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय होगा। इस समय जातक के जीवन में ऐसे बदलाव होंगे जिससे उनका भविष्य निर्धारित हो सकता है।

Q. मार्च माह में होने वाले ग्रहों का गोचर कौन से नक्षत्र में होगा?

An. इस माह सूर्य उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र शनि ग्रह का नक्षत्र है। जिससे भी कई प्रकार के शुभ और अशुभ परिणाम जातक को देखने को मिलेंगे।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *