मंगल का मिथुन राशि में गोचर 2026: विश्व और भारत पर असर

सुलगती हुई आग को जब मिलेगी हवा… 

ब्रह्मांड में परम गोपनीय रहस्य जो 2 अगस्त 2026 को वैश्विक राजनीति और महाशक्तियों का टकराव तथा आम व्यक्ति का बजट

Table of Contents

2 अगस्त 2026 अग्नि तत्व के ग्रह मंगल रात 10:51 पर दुनियां के लोग अपने-अपने कामों से फुर्सत होकर नींद के आगोश में जाने को तैयार होंगे। तभी खुले अंतरिक्ष में पर्दे के पीछे इस साल का सबसे बड़ा ड्रैमेटिकल घटनाक्रम घटने जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार मंगल योद्धा तथा युद्ध से जुड़ी हुई प्रत्येक गतिविधि और बारूद के प्रयोग के महान नायक है। इसी प्रकार वायु तत्व की राशि जो बुध ग्रह की स्वामित्व वाली है, मिथुन राशि मंगल में प्रवेश करने जा रहे हैं। एक सेनापति तो दूसरा युवराज है। सेनापति का आदेश और उसकी फाइल में जो कम्युनिकेशन गैजेट्स और ग्लोबल ट्रेड का कारक है। वह बुध है, ज्योतिष विज्ञान में मिथुन राशि को भी इसी तरह कम्युनिकेशन से जोड़कर देखा जाता है। इन दोनों तत्वों को जोड़कर ज्योतिष के अनुसार देखा जाए तो, एक अग्नि की ज्वाला है तो, दूसरा तूफानी हवा है जब अग्नि की ज्वाला किसी तूफान से टकराती है तो, बहुत बड़ा बवंडर या विस्फोट इस दुनियां में होता है। क्योंकि यह घटना अंतरिक्ष में हो रही है। इसका असर समूचे विश्व पर निश्चित रूप से पडने वाला है। योद्धा ने राशि चक्र को पार करते हुए मिथुन की परिधि में अपना कदम रख दिया। इस विशाल ज्वाला और चिंगारी वाले ग्रह का अग्नि तत्व का मेल वायु तत्व की राशि से हो रहा है।

इस खगोलीय घटनाक्रम से आपका केवल करियर व्यापार और लव लाइफ ही प्रभावित नहीं होता है। बल्कि जब अग्नि की ज्वाला हवा से टकराती है तो, ज्योतिष के अनुसार यह बहुत ही क्रिटिकल समय होता है। जब अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सुलग उठाती है। विश्व की महा शक्तियों का परस्पर वर्चस्व बढ़ाने का जो अहंकार है, वह सीधा उफ़ान मारने लगता है। मेदनी ज्योतिष के अनुसार इसका असर विश्व की तमाम व्यवस्थाओं के साथ ही सीधा आम आदमी की जिंदगी पर पड़ता है। जिससे उसके रसोई का बजट और उसके हाथ में मौजूद स्मार्टफोन यह सब कुछ उसके बजट पर असर डाल देता है। 

यह कोई नई बात नहीं है, जब ऐसी घटनाओं पर परंपरागत राशिफल की नदी खतरे के निशान को पार करने लगती है। इसका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ता है। आपके भविष्य पर पड़ता है। घर परिवार तथा जीवन के आनंद पर पड़ता है। रहन-सहन और जो खर्च का स्तर है उस पर पड़ जाता है।

इस युद्ध क्षेत्र में प्रमुख रूप से तीन क्षेत्र विश्व परिदृश्य में शामिल हो रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार मिथुन राशि का मंगल जब फटाफट आदेश जारी करता है तो, दुनियां केवल बयान बाजी तक सीमित नहीं होती है। क्योंकि बयान वीरों की टोली में मंगल जो युद्ध वीर है, वह युद्ध का भयंकर शंखनाद कर चुका है। जहां युद्ध के मैदान पर बातें नहीं होगी। बल्कि सीधे तौर पर तोपों की गर्जना सुनाई देगी। यह योद्धा की हुंकार गंभीर युद्ध में परिवर्तित हो सकती है। इस गोचर का सबसे बड़ा असर दुनियां के सबसे तीन ताकतवार मुल्कों पर पड़ने वाला है।

 यूएसए यह पहला किरदार होगा जो, वैश्विक संघर्ष में कूद पड़ेगा। लेकिन अंदर खाने दरार बनी रहेगी। क्योकि संयुक्त राज्य अमेरिका के फाउंडेशन चार्ट के अनुसार मिथुन राशि में मंगल का गोचर उसके सबसे संवेदनशील मर्म अंगों को एक्टिवेट कर देता है। जिससे युद्ध की चिंगारी और महा भयानक हो जाती है।

पर्दे के पीछे का सच अमेरिका अपने को दुनियां में नंबर वन रखने के लिए इस युद्ध में किसी भी हद तक जाने को तत्पर रहेगा। जिससे वह अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय संदर्भ में सहायता और गुप्त तथा प्रत्यक्ष रूप से हथियारों की सप्लाई करता रहेगा।

जीरो ग्राउंड की रिपोर्ट अमेरिका के द्वारा जैसे ही मिडल ईस्ट में तेल संयंत्र या बड़े डीपों पर कोई बड़ा विस्फोट करेगा। तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत अचानक जमीन से आसमान को टच करने लगेंगी। जिसका सीधा मतलब यह है, पहले भारत के ऊपर झटका लगेगा। जिससे पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी होगी और रसोई गैस सहित जरूरत के अन्य सामान जैसे रोजमर्रा की चीज फल सब्जियां ट्रांसपोर्टेशन राशन यह सीधे तौर पर आपकी जब में बहुत भारी पड़ेगा। 

मिथुन राशि और उसके स्वामी बुध को सूचना प्रौद्योगिकी तकनीकी से जोड़कर देखा जाता है। यहां मंगल का प्रवेश इंटरनेट की दुनियां में गरमा-गरम बहस होती रहेगी। जिससे यह वर्चुअल वार जोन में तब्दील हो जाएगा। एआई का इसमें बहुत ज्यादा प्रयोग किया जाएगा। जिससे इधर की बातें उधर झूठ और सत्य भाषण का प्रयोग लगातार बढ़ता रहेगा। 

मंगल का इस मिथुन राशि में प्रवेश यानी गोचर की जो अवधि है, उस समय देखेंगे कि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर परस्पर भड़काऊ बयान और धमकी भरे बयान नफरत भरे बयान आते रहेंगे। कोई एक झूठा वीडियो नकली संदेश इस तरह पेश किया जाएगा। जिससे जनजीवन समाज में तनाव और आक्रोश पैदा हो सकता है। अशांति फैलाने का प्रयास अव्यवस्था को बढ़ाने की कोशिश तथा किसी एक धर्म या समुदाय को यहां प्रताड़ित किया जा सकता है, या उसे लांछन दिया जा सकता है। क्योंकि मंगल की ज्वाला और मिथुन राशि की हवा यह आग में घी का काम करती रहेगी।

दुनियां भर की सरकारें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और कंपनियों को कंट्रोल करने के लिए तत्काल पैटर्न बदलती हुई नए कानून को लागू करेंगी और जहां इसका केंद्र बिंदु हैं। उन क्षेत्रों में इंटरनेट बंद करना या उसका ब्लैक आउट करना सोशल मीडिया पर बैन लग सकता है। जिससे साधारण यूजर परेशान होता है और उसे ऐसे किसी संवेदनशील मुद्दे में कमेंट करने या भाषण करने से बचना चाहिए। नहीं यह सीधे कानूनी कार्रवाई के पचड़े में डाल देगा। क्योंकि यहां पर सेनापति और युवराज ने मोर्चा संभाला हुआ।

 इस महा सेनापति योद्धा के मिथुन राशि में प्रवेश के कारण आम इंसान की जिंदगी में महंगाई का नया पहाड़ खड़ा हो जाता है। जिससे उनकी जिंदगी बड़ी मुश्किल और कठिनाई भरी हो जाती है। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल को भूमि पुत्र भी माना जाता है, जब यह योद्धा वायु के साथ अपनी चिंगारी को भड़कता है तो, बाजार में मुनाफाखोरी की चिंगारी भड़क जाती है। जमाखोर उसे ऐसे बेचना चाहते हैं कि, आम आदमी परेशान होने लगता है। कालाबाजारी करने वालों की एक अलग ही हवा बहने लगती है। जो जरूरी चीजों जैसे गैस दालें तिलहन सब्जी आदि का भी अवैध कारोबार करने लगते हैं। 

मंगल का हवा के साथ बातें करना ऐसे में बाजार में फल सब्जियां लाल दालें सोना अप्रत्याशित रूप से महंगाई को पार करने लगते हैं। शेयर बाजार का ग्राफ अप एंड डाउन होता रहता है। जिससे कई बार लोग इसके गिरफ्त में आ जाते हैं। इसके रुख को सही समय पर समझ और जान ही नहीं पाते हैं। इस दौरान सुबह जब बाजार खुलता है तो, आसमान में होता है और शाम आते-आते वह सीधे पाताल लोक पानी खोजने चला जाता है। 

मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश इस समय आपके लिए एक विशेष जरूरी रणनीतिक सलाह को दे रहा है। इस महान योद्धा ने युवराज के साथ मिलकर यह संदेश दिया है कि, ऐसे व्यक्ति जो रातों-रात अमीर बनने का सपना देख रहे हैं या दावा करते हैं, गेमिंग या ट्रेडिंग वाले एप्स से सट्टेबाजी से दूरी बनाकर ही चलें तभी आपका हित होगा। अन्यथा मंगल की अग्नि में आपकी गाढ़ी कमाई की जमा पूंजी एक झटके में बुध की हवा उड़ा ले जाएगी और मंगल उसे आकाश में भस्म कर देगा। यानी सावधानी बनाकर चलें। 

इस प्रकार मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश वैश्विक स्तर पर भयंकर अशांति उथल-पुथल और सीमाओं को सुलगा सकता है। इस डिजिटल दुनियां में और बयान वीरों के युद्ध में आपके घर में आपके मन में आपके भीतर क्या चल रहा है? आपकी खुद की सोच क्या है? आपके फोन की स्क्रीन और आपके अपनों का व्यवहार आपके प्रति मंगल के मिथुन राशि में प्रवेश से क्या गुल खिलाने वाला रहेगा और कैसे बदलने वाला है? अभी इस महा समाचार का प्रसारण दूरदर्शन से बाकी है, असली स्टोरी का सच जानना अभी बाकी…

यह भी जरुर पढ़ें- साप्ताहिक राशिफल 2–8 अगस्त 2026 | राशियों का भविष्यफल

तो आइए आचार्य अंकुश के साथ मंगल भवन के इस महालेख में जानते हैं, मिथुन राशि के मंगल के कारण आपकी राशि का सबसे बड़ा सीक्रेट क्या है? इसे जानने के लिए तत्काल नीचे स्क्रॉल करें और अगले भाग 2 में पढ़ें अपनी राशियों की कहानी विश्व परिदृश्य में मंगल से उत्पन्न प्रभाव आपके लिए कौन से शुभ और अशुभ परिणाम देने वाले रहेंगे.. क्या इस सेनापति के मिथुन राशि में प्रवेश के कारण आपको कोई बड़ा फायदा होने वाला है? या यहां कोई बहुत बड़ी उठा पटक आपके साथ होने वाली है? चाहे वह आपके आंतरिक मन की बातें हो या आपकी जेब में पड़ने वाला महंगाई का असर और महंगाई की बढ़ती मार से टूटती हुई कमर यह सब मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश gemini ज्योतिष के अनुसार कितना आपके लिए उपयोगी रहेगा। तो आइए शुरू करते हैं, जानते हैं अगले पार्ट की कहानी का सच क्या है?

Q1. मंगल का मिथुन राशि में गोचर कब होगा?

An. वैदिक ज्योतिष के अनुसार मंगल 2 अगस्त 2026 को रात्रि 10:51 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, जिससे वैश्विक और व्यक्तिगत स्तर पर महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।

Q2. मंगल के मिथुन राशि में गोचर का क्या महत्व है?

An. मंगल ऊर्जा, साहस और संघर्ष का ग्रह है, जबकि मिथुन राशि संचार, तकनीक और व्यापार का प्रतिनिधित्व करती है। इस गोचर से राजनीति, डिजिटल मीडिया, व्यापार, संचार और निर्णय क्षमता पर प्रभाव पड़ सकता है।

Q3. क्या मंगल का यह गोचर महंगाई और शेयर बाजार को प्रभावित कर सकता है?

An. ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह गोचर बाजार में अस्थिरता, निवेश में उतार-चढ़ाव और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बदलाव के संकेत दे सकता है। इसे ज्योतिषीय विश्लेषण के रूप में देखा जाना चाहिए।

Q4. इस गोचर का डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया पर क्या प्रभाव हो सकता है?

An. ज्योतिष के अनुसार संचार और तकनीक से जुड़े क्षेत्रों में बहस, गलत सूचना, साइबर गतिविधियों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रियता बढ़ने की संभावना मानी जाती है।

Q5. मंगल के मिथुन राशि में गोचर का आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है?

An. यह गोचर करियर, व्यापार, आर्थिक निर्णय, खर्च, निवेश, संचार और पारिवारिक जीवन में बदलाव ला सकता है। प्रभाव व्यक्ति की जन्म कुंडली के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।

Q6. इस गोचर के दौरान किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए?

An. जल्दबाजी में निवेश, सट्टेबाजी, अफवाहों पर विश्वास, अनावश्यक विवाद और भावनात्मक निर्णयों से बचें। सोच-समझकर वित्तीय निर्णय लेना और विश्वसनीय जानकारी पर भरोसा करना अधिक लाभकारी रहेगा।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *