मंगल का गोचर धनु राशि में 2025 ! इन राशियों को मिलेगा छप्पर फाड़ के लाभ और सफलता

मंगल का गोचर धनु राशि में-2025

साल 2025 में मंगल अपनी राशि परिवर्तन कई बार करने वाले हैं! अगला मंगल का गोचर धनु राशि में होने वाला है! जो कि, दिनांक 7 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक रहने वाला है! इस दौरान, धनु राशि के जातकों के जीवन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्र प्रभावित होंगे! साथ ही, कुछ राशियों को छप्पर फाड़ के लाभ और सफलता  भी मिलेगी! तो आइए आज के इस ‘मंगल भवन’  के लेख में हम मंगल का धनु राशि में गोचर  होने के शुभ व अशुभ प्रभाव के साथ, लाभान्वित राशियां और मंगल के लिए उपाय के बारे में चर्चा करेंगे! लेख पसंद आने पर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे-

ज्योतिष में, मंगल को एक शुभ ग्रह माना जाता है, जो समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। कुंडली में, मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि, पराक्रम, युद्ध, शक्ति, शौर्य और सेना और क्रोध के कारक ग्रह माना गया है! साथ ही उन्हें, ग्रहों में सेनापति ग्रह की संज्ञा भी दी जाती है! शास्त्रों के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि, जिन जातकों पर मंगल ग्रह के शुभ प्रभाव या मंगल की विशेष कृपा रहती है, उन्हें जीवन का हर सुख मिलता है। ऐसे जातकों की सभी मनोकामना को आसानी से पूरी हो जाती है। आगे लेख में मंगल का धनु राशि में गोचर होने के शुभ व अशुभ प्रभावों के बारे में जानेगे-

अब, चूंकि मंगल का गोचर धनु राशि में ही होने वाला है, इसलिए मंगल के गोचर के दौरान, धनु राशि तो निश्चित रूप से प्रभावित होगी! कैसे प्रभावित होगी आइये जानते हैं- 

  • मंगल के गोचर के समय में, धनु राशि के जातकों को, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसके अलावा, उन्हें चोट लगने या दुर्घटना होने की भी संभावना है।
  • मंगल का गोचर का प्रभाव धनु राशि के जातकों के लिए करियर में उतार-चढ़ाव की का कारण बन सकता है! साथ ही, नौकरीपेशा जातकों को काम के सिलसिले में अधिक मेहनत, तनाव और भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
  • मंगल के गोचर के दौरान, धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में भी उतार-चढ़ाव नजर आएँगे! धन हानि के साथ आपको फिजूल खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।
  • मंगल का गोचर धनु राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में तनाव और मतभेद की स्थिति पैदा कर सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।
  1. मंगल का गोचर धनु राशि में होने से जातकों का साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा! वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक उत्साहित रहेंगे! 
  2. मंगल का गोचर धनु राशि में होने से जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। वे अपने करियर में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे! नए व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठेंगे! 
  3. मंगल का गोचर धनु राशि में होने से जातकों को वित्तीय लाभ हो सकता है। वे अपने निवेश से लाभ कमा सकते हैं और अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं।
  4. मंगल का गोचर धनु राशि में होने से जातकों में आध्यात्मिक और धार्मिक रुचि बढ़ सकती है। वे धार्मिक अनुष्ठानों और आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं और अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।
  5. यह गोचर धनु राशि में होने से जातकों को साहसिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। वे अपने डर पर काबू पा सकते हैं और नए चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे! 
  1. मंगल का गोचर धनु राशि में होने से जातकों को स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। वे रक्तचाप, मधुमेह या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं।
  2. मंगल का गोचर धनु राशि में होने से जातकों को वित्तीय समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण करें और अनावश्यक खर्च न करें! 
  3. यह गोचर धनु राशि में होने से जातकों के रिश्तों में तनाव हो सकता है। वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ मतभेदों का सामना कर सकते हैं।
  4. मंगल का गोचर धनु राशि में होने से जातकों को दुर्घटना या चोट की संभावना हो सकती है। इसलिए अपने दैनिक जीवन में सावधानी बरतने की सलाह है!
  5. ये गोचर धनु राशि में होने से जातकों को तनाव और चिंता हो सकती है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उन्हें अधिक दबाव महसूस होगा!

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर धनु राशि में आपके नौवें भाव में होगा, जो भाग्य धर्म और धार्मिक कार्य से संबंधित से संबंधित है। इस गोचर के शुभ प्रभाव से मेष राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा! और वे अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त करेंगे! 

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर धनु राशि में उनके पांचवें भाव में होगा, जो प्रेम और संतान से संबंधित है। इस गोचर के प्रभाव से सिंह राशि के जातकों को प्रेम संबंधों में अच्छे परिणाम देखें को मिलेंगे! और वे अपने बच्चों के साथ अच्छा सामंजस्यपूर्ण संबंध बिता पाएंगे! यानी संतान से सम्बन्ध के पक्ष के ,लिए यह गोचर शुभ फलदायी है! 

धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर उनके लग्न भाव में होगा, जो आत्मा और व्यक्तित्व से संबंधित है। इस गोचर के प्रभाव से धनु राशि के जातकों को अपने आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं।

मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर उनके दूसरे भाव में होगा, जो धन और परिवार से संबंधित है। इस गोचर के प्रभाव से मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा! साथ ही करियर और पारिवारिक दृष्टि से भी यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायी होगा!  

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर उनके दूसरे भाव में होगा, जो धन और परिवार से संबंधित है। इस गोचर के प्रभाव से वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं! अपने परिवार के साथ अच्छे संबंध रहेंगे!

कुंभ राशि के लिए, मंगल का गोचर उनके उन्हें कुछ प्रतिकूल परिणाम देने वाला होगा! वहीं अन्य क्षेत्रों में, मंगल का गोचर कुंभ राशि के लिए भी शुभ परिणाम होगा! 

यदि मंगल धनु राशि में स्थित हो और अन्य ग्रहों की स्थिति अनुकूल हो, तो लक्ष्मी योग बन सकता है। यह योग जातक को धन, समृद्धि और सुख प्रदान कर सकता है।

मंगल का गोचर धनु राशि में-2025

यदि मंगल धनु राशि में स्थित हो और अन्य ग्रहों की स्थिति अनुकूल हो, तो राजयोग बन सकता है। यह योग जातक को शक्ति, सम्मान और सफलता प्रदान कर सकता है।

यदि मंगल धनु राशि में स्थित हो और अन्य ग्रहों की स्थिति अनुकूल हो, तो महापुरुष योग बन सकता है। इस योग के शुभ प्रभाव से जातकों को, शक्ति, बुद्धिमत्ता और सफलता प्रदान कर सकता है।

कुंडली में मंगल के लिए इन आसान उपायों को करना चाहिए-

  1. प्रति मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें।
  2. मंगल ग्रह की शांति के लिए मंगल ग्रह के लिए पूजा या हवन करने से लाभ होगा! 
  3. लाल रंग के वस्त्र पहनने से बचें और तामसिक भोजन का सेवन न करें।
  4. मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं और लड्डू का भोग लगाएं! 

Q. साल 2025 में, मंगल का गोचर धनु राशि में होने की सही तिथि क्या है?

An. साल 2025 में मंगल अपनी राशि परिवर्तन कई बार करने वाले हैं! अगला मंगल का गोचर धनु राशि में होने वाला है! जो कि, दिनांक 7 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक रहने वाला है! इस दौरान, धनु राशि के जातकों के जीवन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्र प्रभावित होंगे!

Q. मंगल का धनु राशि में होने से, कौन सा शुभ योग बनेगा?

An. मंगल का धनु राशि में गोचर होने से, लक्ष्मी योग, महापुरुष योग, और राजयोग बनता हैं लेकिन, ग्रहों की अनुकूलता के आधार पर बनता है!

Q. मंगल के लिए क्या उपाय करना चाहिए?

An. कुंडली में मंगल के लिए इन आसान उपायों को करना चाहिए-

1-मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं और लड्डू का भोग लगाएं!

2-प्रति मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें।

3-मंगल ग्रह की शांति के लिए मंगल ग्रह के लिए पूजा या हवन करने से लाभ होगा! 

4-लाल रंग के वस्त्र पहनने से बचें और तामसिक भोजन का सेवन न करें।

Q. मंगल का धनु राशि में गोचर होने से धनु राशि पर क्या प्रभाव होगा?

An. मंगल के गोचर के समय में, धनु राशि के जातकों को, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसके अलावा, उन्हें चोट लगने या दुर्घटना होने की भी संभावना है। मंगल का गोचर का प्रभाव धनु राशि के जातकों के लिए करियर में उतार-चढ़ाव की का कारण बन सकता है! साथ ही, नौकरीपेशा जातकों को काम के सिलसिले में अधिक मेहनत, तनाव और भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *