मंगल गोचर सिंह राशि में 2025, कौन सी राशियों की खुलेगी किस्मत! शुभता और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेगा जीवन!

मंगल गोचर

Table of Contents

मंगल गोचर: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह इस समय अपनी नीच राशि कर्क राशि में हैं और जून माह में सिंह राशि में अपना राशि परिवर्तन करेंगे! जो कि, कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ संकेत है। तो आइए आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में हम जून माह में होने वाले मंगल के सिंह राशि में गोचर और उसके शुभ प्रभाव के बारे में जानेगे! इस लेख में हम जानेंगे, यह गोचर कब से कब तक होगा, इस गोचर का कैसा प्रभाव होगा व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी! 

ज्योतिष शास्त्र में,  मंगल ग्रह को युद्ध, शौर्य, साहस, उत्साह, गुस्सा(क्रोध) और पराक्रम का कारक ग्रह माना गया है। यानी नव ग्रहों में मंगल ग्रह का विशेष महत्व है। सभी ग्रहों के अनुसार ही, मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन यानी गोचर एक निश्चित अंतराल पर एक विशेष समय अवधि के लिए होता है! अब राशियों की बात करें तो, किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन या गोचर जब होता है तो, उसका प्रभाव सभी राशियों पर होता है! लेकिन उनमें कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिन पर गोचर का प्रभाव बहुत ही सकारात्मक और शुभ होता है! 

ठीक उसी प्रकार मंगल का सूर्य की राशि, सिंह में गोचर हुआ है, और ज्योतिष में मंगल ग्रह और सूर्य के बीच मित्रता का भाव होता है। जिसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए वरदान साबित होगा! लेकिन उससे पहले हम ये जान लेते हैं कि, मंगल का यह गोचर कब और किस समय हुआ है! क्योंकि, कुछ समय पहले मंगल अपनी नीच राशि कर्क राशि में मौजूद थे। वहीं मंगल कर्क राशि में गोचर करने के बाद 9 जून 2025 को अपना राशि परिवर्तन के दौरान सूर्यदेव की राशि सिंह में गोचर कर चुके हैं! जिसका समय इस प्रकार है- 

दिनांक- 9 जून 2025 सोमवार  

समय- रात 09 बजकर 09 मिनट से 31 जुलाई  सुबह 06 बजकर 09 मिनट (गुरुवार) तक 

वैसे तो इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर होगा! लेकिन कुछ राशियों पर इस गोचर बहुत ही शुभ प्रभाव रहेगा! वें राशियाँ हैं मिथुन राशि, तुला राशि, और ,मीन राशि! ये राशियां मंगल के गोचर के दौरान भाग्यशाली रहेगी! आइए जान लेते हैं, अब इन भाग्यशाली राशियों पर मंगल के सिंह राशि में गोचर के प्रभाव कैसे होंगे?   

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के लिए जून माह में होने वाले मंगल का राशि सिंह राशि में गोचर बहुत ही शुभ साबित होने वाला होगा। मंगल का सिंह राशि में राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के आत्मविश्ववास और साहस को बढ़ाने में सहायक होगा! क्योंकि, आपकी राशि में यह गोचर आपकी कुंडली के तीसरे भाव में हुआ है! जिसके शुभ प्रभाव में, आपके जीवन में खुशियों की बरसात होगी। आपको नए-नए लाभ के अवसर मिलेंगे! जिन जातकों का कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें भी इस समय सफलता मिलेगी। कुल-मिलाकर आपके जीवन में, जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही, लाभ के अवसरों में लगातार वृद्धि होगी और धनार्जन के रास्ते खुलेंगे! 

जून 2025, में होने वाला मंगल का सिंह राशि में गोचर तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी और सफलता से भरा रहने वाला होगा। क्योंकि, इस गोचर के शुभ प्रभाव से कार्यक्षेत्र में आपको बहुत अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। आपने अपने भविष्य के लिए जो लक्ष्यों को निर्धारित किया है! वे आप इस गोचर के दौरान पूरे करने में सक्षम होंगे! जो जातक नौकरी करते हैं उनके लिए, पदोन्नति के नए-नए मौके मिलेंगे। इसके साथ ही, भूमि,भवन और वाहन का सुख भी मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप समस्याओं को हल करने में मजबूत होंगे! कुल-मिलाकर यह गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ परिणाम देने वाला होगा!  

अगली भाग्यशाली राशि है, मीन राशि! मंगल का सिंह राशि में गोचर मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होगा। आपको लाभ के अवसरों मिलेंगे! जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी! क्योंकि मंगल का गोचर आपकी कुंडली के दूसरे और नौवें भाव के स्वामी होकर छठे भाव में गोचर करेंगे। इस तरह से आपको किसी के साथ प्रतिस्पर्धा में जीत का सुख मिलेगा! साथ ही, लाभ के कई मौके मिलेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी! जमीन-जायदाद से जुड़े अच्छे फेसले लेंगे जो भविष्य में आपके लिए धन लाभ देने वाले होंगे! 

मंगल गोचर

ज्योतिष शास्त्र में, प्रत्येक ग्रहों के गोचर के लिए कुछ आसान उपायों के बारे में बताया जाता है! उसी प्रकार मंगल ग्रह के लिए लिए भी उपाय बताए गए है जिन्हें करने से न सिर्फ मंगल के बुरे प्रभाव कम होंगे! बल्कि आपकी कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे! ये उपाय इस प्रकार हैं-

  1. मंगल के गोचर के दौरान पवन पुत्र महावीर हनुमान जी पूजा करना लाभकारी होता है!
  2. मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें, और उन्हें सिंदूर, चमेली का तेल और लाल रंग का चोला चढ़ाएं!
  3. प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी की पूजा करें, व्रत करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें! इससे शनि के प्रभाव भी दूर होते हैं!
  4. शनि मंदिर जाकर तेल अर्पित करें जिससे शनि दोष दूर होते हैं!   
  5. लाल रंग को मंगल ग्रह से संबंधित है। लाल रंग के कपड़े पहने, घर में लाल रंग की चीजें रखें, और पूजा में लाल रंग के फूलों का उपयोग करें!
  6. मंगलवार के दिन लाल रंग की चीजों का दान करें! जैसे लाल वस्त्र, लाल चंदन, मसूर की दाल, या लाल रंग के फूल या लाल रंग की मिठाई! 
  7. मंगल ग्रह की शांति के लिए भगवान भोलेनाथ की पूजा, भगवान कार्तिकेय की पूजा, और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना भी लाभकारी है! 
  1. मेष, तुला और मीन राशि के जातकों को मंगल के गोचर के दौरान संयम और धैर्य से काम लेने की सलाह है! साथ में, मन को शांत रखें, और किसी भी प्रकार के विवादों और झगड़ों से दूर रहें! 
  2. मंगल के अशुभ प्रभाव के कारण तुला राशि वालों के करियर में परेशानियां आ सकती हैं,! इसलिए खानपान पर ध्यान दें, स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो करियर प्रभावित नहीं होगा! 
  3. इसके साथ ही, हनुमान जी की पूजा करें, मंगल ग्रह के मंत्र का जाप करें, और लाल रंग की वस्तुओं का दान करना शुभ होता है!

Q. मंगल के सिंह राशि में गोचर का समय कब से कब तक है?

An. मंगल के गोचर का समय और दिन दिनांक- 9 जून 2025 (सोमवार) से  रात 09 बजकर 09 मिनट से 31 जुलाई सुबह 06 बजकर 09 मिनट (गुरुवार) तक रहेगा!

Q. मंगल के गोचर के दौरान क्या विशेष उपाय करना चाहिए?

An. मंगल के गोचर के दौरान पवन पुत्र महावीर हनुमान जी की पूजा करना लाभकारी होता है! और मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें, और उन्हें सिंदूर, चमेली का तेल और लाल रंग का चोला चढ़ाएं!

Q. मंगल के सिंह राशि में गोचर से कौन सी राशियों पर शुभ प्रभाव होगा?

An. वैसे तो इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर होगा! लेकिन कुछ राशियों पर इस गोचर बहुत ही शुभ प्रभाव रहेगा! वें राशियाँ हैं मिथुन राशि, तुला राशि, और ,मीन राशि! ये राशियां मंगल के गोचर के दौरान भाग्यशाली रहेगी!

Q. क्या, मंगल का प्रभाव अशुभ ही होता है?

An. नहीं, ज्योतिष शास्त्र में,  मंगल ग्रह को युद्ध, शौर्य, साहस, उत्साह, गुस्सा(क्रोध) और पराक्रम का कारक ग्रह माना गया है। यानी नव ग्रहों में मंगल ग्रह का विशेष महत्व है। सभी ग्रहों के अनुसार ही, मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन यानी गोचर एक निश्चित अंतराल पर एक विशेष समय अवधि के लिए होता है!

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *