देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश: सौभाग्य बढ़ाने वाला महागोचर
इस वर्ष 2 जून 2026 को देवगुरु का मिथुन राशि से चलकर कर्क राशि में प्रवेश होने जा रहा है। जो बहुत ही शानदार और अद्भुत स्थित है। देखा जाए तो, यह स्थिति पिछले लगभग 12 वर्षों के बाद बन रही है। जो अत्यंत दुर्लभ और शानदार संयोग बना रहा है।
मंगल भवन के इस लेख में हम कर्क राशि में गुरु के प्रवेश के बारे में यह जानेंगे कि, किन-किन राशियों के लिए यह सौभाग्य सुख और समृद्धि को देने वाला रहेगा और किन राशियों के लिए यह मुश्किल खड़ा करने वाला रहेगा? इसलिए आप भी जाने कि यह राशि परिवर्तन गुरु का आपके लिए कितना अच्छा रहेगा? किन मामलों पर आपको शुभ फल देगा और कहां आपको परेशानी देने वाला रहेगा? तो,आइये हम सभी जानते हैं कि आपका हाल आपकी राशि किस तरह बयां कर रही हैं।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
बृहस्पति किस राशि में उच्च के माने जाते हैं?
कर्क राशि में देवगुरु का प्रवेश
इस राशि में देवगुरु बृहस्पति उच्च के माने जाते हैं जो,अत्यंत सुंदर और शानदार संयोग माना जा रहा है. यानी बृहस्पति का उच्च का होकर गोचर करना कहीं ना कहीं बहुत सी चीजों को अच्छा करने वाला रहेगा। वह चाहे आपके निजी जीवन की बातें हो या राजनीतिक तथा सामाजिक जीवन से जुड़े हुए पहलू हो या फिर करियर व्यवसाय और स्वास्थ्य तथा अन्य क्षेत्रों से जुड़े हुए पहलू हो या फिर घर और परिवार से जुड़े हुए क्षेत्र हों, वहां कहीं ना कहीं आपको अच्छी सफलताएं मिलती हैं। जीवन सुखी और समृद्ध होता है। जिससे कष्ट रोग पीड़ा निर्धनता आदि दूर होती हैं और लोग संपन्न होकर के जीवन जीते हैं। हालांकि राशि विशेष की जब बात की जाती है तो, वहां अलग-अलग राशियों में देवगुरु का प्रवेश अलग तरह से असर देने वाला होता है।
देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि से किस भाव में जा रहे हैं?
यह भाव आपके लिए क्या दर्शाता है?
वृष राशि
- इस राशि वालों को होगा धन का लाभ
- शारीरिक बल और बुद्धि का उदय होगा
- कार्य क्षेत्र में नया और सकारात्मक वातावरण तथा ऊर्जा मिलेगी।
गुरु के इस गोचर से वृष राशि वालों की आर्थिक उन्नति होती हुई दिखाई दे रही है। और कार्य तथा व्यापार के क्षेत्र में उन्हें बहुत अच्छी सफलता मिलने के योग यह गोचर दे रहा है. जिससे कार्य और व्यापार के क्षेत्र में उन्हें बहुत बड़ी तरक्की मिलती हुई दिखाई दे रही है और और उन्हें लाभ होता दिखाई दे रहा है। हालांकि यहां जो गुरु का गोचर है, वह आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर कर रहा है ऐसे में सावधानी बनकर चलने की जरूरत रहती है. क्योंकि यहां गुरु का गोचर कुछ अशुभ फलों को भी देता है अतः ऐसे में सावधानी बनकर चले। यानी गुरु के इस गोचर का लाभ आपको भी प्राप्त होगा और आप अपने कार्य क्षेत्र में विशेष उमंग और उत्साह से आगे बढ़ते हुए रहेंगे। स्वास्थ्य मामलों में भी आपको सफलताएं मिलेंगी लेकिन ऐसा नहीं है कि, आपको भाग दौड़ नहीं करनी पड़ेगी. यानी प्रयास करेंगे तो, यह गोचर अच्छा रहेगा।
सिंह राशि वाले होंगे संपन्न
सिंह राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर उनके किस्मत को संभालने वाला होगा और भाग्य को चमकने वाला सिद्ध होगा। क्योंकि यहां जो गुरु इस राशि के लिए जो स्थिति बना रहा है. वह कहीं ना कहीं बहुत अच्छी शानदार और सफलता के साथ-साथ आर्थिक रूप से संपन्नता और कैरियर तथा व्यापार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उन्नति को दर्शा रहा है। हालांकि आपको शारीरिक मोर्चे पर सावधानी बनाकर चलने की जरूरत रहेगी। क्योंकि स्वास्थ्य यह गोचर गड़बड़ कर सकता है। अतः सावधान होकर चले तो, गुरु के इस गोचर का आपको अत्यंत शुभ तथा सकारात्मक फल मिलेगा। कुल मिला करके गुरु का गोचर आपके लिए सुखद और शानदार रहेगा।किंतु वर्ष के बीच में सावधानी बनाए रहें।
तुला राशि इस राशि वालों को मिलेगा सुख और सम्मान
कर्क राशि में देवगुरु का प्रवेश तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और सम्मान को दिलाने वाला रहेगा। जिससे उन्हें न केवल कार्य क्षेत्र में सम्मान मिलेगा. बल्कि उनकी आर्थिक उन्नति और दिनों दिन तरक्की की स्थिति इस देवगुरु के राशि प्रवेश तथा उच्च स्थिति के कारण बनेगी.
- करियर में मिलेगी विशेष सफलता
- यश और कीर्ति का लाभ मिलेगा
फिल्म निर्देशन कला संगीत खेल तथा चिकित्सा आदि के क्षेत्र में बहुत अच्छी स्थिति बनती है. परामर्श के क्षेत्र में भी सम्मान बढ़ता है. आपकी राशि से जो देवगुरु की स्थित है, वह अत्यंत शुभ और सकारात्मक संकेत को दे रही है। जिससे आपको कार्य क्षेत्र में पदोन्नति और तरक्की प्राप्त होती है तथा आप धन कमाने के साथ-साथ यश कीर्ति भी अर्जित करते हैं और लोगों का सहारा बन करके भी उभरते हैं। इतनी क्षमता हो जाती है कि, दूसरों का सहयोग भी आप कर सकते हैं।
- इस वर्ष के मध्य भाग में सावधानी बनाकर चलने की जरूरत रहेगी।
- हालांकि कुछ मामलों में आपको धैर्य और बौद्धिकता से काम लेना होगा।
अभिप्राय है कि, यह जो गोचर हो रहा है आपके लिए बहुत ही अच्छा और शानदार रहेगा। यदि अपने कार्य को लेकर आप परेशान हैं, व्यापार को लेकर परेशान है, अपनी रेपुटेशन को लेकर के परेशान है तो, यहां आपको शानदार सफलता बन रही है। जिससे आपको लाभ होता दिखाई दे रहा है. यानी यह गोचर आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक और कल्याणकारी बना रहेगा।
धनु राशि को होगा विशेष लाभ
इस राशि के जातकों के लिए गुरु का उच्च होना अत्यंत शुभ और असरदार माना जाता है। क्योंकि गुरु इस राशि के ही स्वामी है और वह जब उच्च के होकर गोचर में आएंगे 2 जून से तो, यह समय इस राशि वालों के लिए अत्यंत सुखद और शानदार स्थिति को दर्शा रहा है. जिससे उन्हें उद्योग धंधों में विशेष रूप से लाभ होता है. कार्य क्षेत्र में सम्मान बढ़ता है. और नई तरक्की के रास्ते खोलते हैं. खेल और फिल्म की दुनियां में उन्हें भी अच्छा सम्मान मिलता है. यानी गुरु के इस गोचर से आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और आप सुख संपत्ति से युक्त हो जाते हैं. लेकिन प्रयासों को जारी रखें तो, निश्चित रूप से यह गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा।
- हालांकि लापरवाही ना करें
- अन्यथा आपकी राशि को लिए यह गोचर मुश्किलें ला सकता है
- यहां छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी सफलता का कारण होंगी।
कुंभ राशि के लिए कर्क के गुरु के गोचर का प्रभाव
कुंभ राशि वाले सुख संपत्ति से युक्त होंगे
देवगुरु बृहस्पति का उच्च का होकर गोचर करने से इस राशि वालों की किस्मत खुलेगी। और वह नाना प्रकार के सुख तथा संपत्ति से युक्त रहेंगे। एक तरह से कह सकते हैं कि वह मालामाल होने के अवसरों से युक्त रहेंगे। कार्य और व्यापार के क्षेत्र में तथा प्रतियोगी क्षेत्र में भी बहुत अच्छी सफलता की स्थिति यह गोचर दे रहा है।
- इस वर्ष के मध्य भाग में थोड़ा सजग रहे
- हालांकि कुछ मामलों में धैर्य और संतोष बनाना जरूरी रहेगा।
जिससे आपके कई कार्य बनेंगे. और आपका जीवन उत्साह उमंग से भर जाएगा. यानी यह जो गोचर है आपके लिए कहीं ना कहीं सुखद और शानदार स्थिति को डेवलप कर रहा है। हालांकि इन्हें सावधानी बनाकर चलने की जरूरत रहेगी. क्योंकि इनकी राशि से जो बृहस्पति का गोचर है. वह कहीं ना कहीं शुभ फलों को कम भी करता हुआ दिखाई दे रहा है। अतः सावधान रहें। तो गुरु का गोचर आपके लिए बहुत ही अच्छे और सुखद परिणाम को बढ़ाने वाला साबित होगा।
देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशिगत प्रवेश इन राशियों के लिए बहुत ही शानदार और अच्छी सफलताओं को दर्शा रहा है। हालांकि जो भावगत स्थित है वह कहीं ना कहीं अप एंड डाउन को दिखाती है. अतः सावधानी बनाकर चलेंगे तो, इन राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छी स्थिति गुरु का राशि प्रवेश देने वाला रहेगा।
मेष राशि कर्क के गुरु के गोचर का प्रभाव
देवगुरु बृहस्पति का जो 2 जून 2026 से राशि परिवर्तन हो रहा है वह कर्क राशि गत यानी उच्च राशि में हो रहा है. जो देवगुरु की क्षमता और शुभ फल को निर्मित करने वाला होता है। जिससे आप अपने घर परिवार कार्य और व्यापार के क्षेत्र में सफलता अर्जित करते हैं. लेकिन इस सिलसिले में आपको काफी भाग दौड़ लगातार करनी पड़ती है। कई बार आपको कार्य क्षेत्र में अवरोध और मुश्किलें तथा समस्याएं आती रहती हैं। जिससे आप परेशान होते हैं या घर परिवार तथा समाज से कटे हुए रहते हैं।
- गुरु का गोचर 2026
- ज्योतिष की भविष्यवाणी
- भाग्य उदय का समय
- आ सकती है मुश्किलें सावधानी बनाए रहें।
- समय सदैव एक सा नहीं रहता
- धैर्य और बौद्धिकता रखना जरूरी है
ऐसे में रिश्तेदारी में भी मनमुटाव की स्थिति हो जाती है। अतः अपने विचारों को सकारात्मक बनाकर चलें,अनावश्यक झगड़े तथा तनाव से बचें तो यह गोचर आपके लिए मुश्किलों को हटाने वाला साबित हो सकता है। आपको अपने घर परिवार तथा संतान तथा रिश्तेदारी में भेदभावपूर्ण स्थिति से बचना चाहिए.
मिथुन राशि कर्क के गुरु के गोचर का प्रभाव
इस राशि वालों को मिल सकता है तनाव अतः रहे सावधान।
कार्य क्षेत्र में पदोन्नति और प्रतिष्ठा
कर्क राशि में देवगुरु का प्रवेश इस राशि वालों के लिए सुखद और शानदार परिणाम को दर्शा रहा है। हालांकि जो स्थिति बन रही है वह यह संकेत दे रही है कि आपको कार्य तथा व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा और आप अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा करने में आगे निकालते रहेंगे. हालांकि कुछ बातों में आप देखेंगे की कार्य क्षेत्र हो चाहे घर परिवार हो या अन्य कोई लेन-देन के मामले हो वहां आपको तनाव मिल सकता है। अतः ऐसा कोई कदम ना उठाएं जो आपके विकास को अवरोधित करने वाला हो।
गुरु का गोचर 2026 किसी को अप्रिय न बोले।
यानी यहां कहीं ना कहीं जो देवगुरु बृहस्पति का गोचर है वह आपको लाभ देने के लिए तैयार है, लेकिन आपको संयमित वाणी का प्रयोग करना चाहिए। किसी को कटु शब्द ना बोले अन्यथा यह अचानक बड़े लड़ाई झगड़े का रूप ले सकता है। अतः सावधानी से चले और सकारात्मक होकर के आगे कदम बढ़ते रहे तो, निश्चित रूप से आपको इस गोचर का बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।
कर्क राशि सुखद और शानदार समय की बेला आ रही है
कर्क राशि में गुरु का गोचर देगा फायदा
इस राशि वालों को होगा फायदा किंतु सतर्क रहें।
2 जून 2026 को होने वाले राशि परिवर्तन के कारण इस राशि में जो देवगुरु का प्रवेश हो रहा है। वह आपके लिए सुखद और शानदार परिणाम को दर्शा रहा है. यानी कहीं ना कहीं आपके हौसलों को बुलंद करने वाला रहेगा। जिससे कार्य और व्यापार तथा आजीविका से जुड़े पहलुओं को आप संभालने में सक्षम रहेंगे। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या आप कहीं अपॉइंटमेंट किसी पद के लिए चाह रहे हैं तो, वहां भी सफलता आपको मिलती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन जो राशिगत और भावगत गुरु का फल है वह कहीं ना कहीं आपको सतर्क रहने की हिदायत दे रहा है.।
यह समय आपके लिए सुखद अवसर ही देगा और आपकी परीक्षा भी ले सकता है
अतः सतर्क होकर के कार्य करें तो, निश्चित रूप से इस गोचर यानी आपकी राशि में गुरु के उच्च होने का आपको जरूर लाभ मिलेगा.
गुरु का कर्क राशि में गोचर 2026 आपकी राशि से गुरु किस भाव में रहेंगे?
मेष राशि वालों को संबंधों में झगड़े से बचना चाहिए।
इस राशि वालों को कर्क राशि गत गुरु का प्रवेश बहुत ही महत्वपूर्ण और सम्मान जनक स्थिति को देने वाला रहेगा। वही आजीविका तथा प्रतियोगी क्षेत्र में भी सकारात्मक फल को देने वाला रहेगा। विद्यार्थियों के लिए जो किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो, यह उनके लिए भी यह सुखद और शानदार परिणाम को दर्शा रहा है. यानी अपने मेहनत को कम ना करें तो. इस गोचर का बहुत ही अच्छा लाभ आपको राशि प्रवेश से मिलेगा.
कई बार इस समय आपकी परीक्षा भी ले सकता है
धैर्य और बुद्धिमानी से काम ले
यानी जो देवगुरु का राशि प्रवेश हो रहा है तो, आपके लिए सफलता की सौगात लेकर आने वाला रहेगा। हालांकि संबंधों में अचानक लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. ऐसे किसी भी स्थिति से बचने के लिए आपको यहां सावधानी बनकर चलने की जरूरत रहेगी. वैसे आपकी राशि से जो देवगुरु का गोचर है वह अत्यंत सुखद और शानदार स्थिति को दर्शा रहा है। जिससे कार्य और व्यापार के क्षेत्र में सम्मान होता है नई-नई योजनाएं बनाने में सफल होते हैं और उनका क्रियान्वन करने में भी आप सफल रहते हैं। कहीं ना कहीं से सम्मान प्राप्त होता है और अच्छा धन लाभ भी आपको इस गोचर से मिलता है।
वृश्चिक राशि कर्क राशि में गुरु का गोचर कितना महत्वपूर्ण है 2026?
कर्क राशि गत देव गुरु बृहस्पति का प्रवेश एक तरह से सकारात्मक और शुभ परिणाम को दर्शा रहा है. यानी देवगुरु बृहस्पति अपने उच्च राशि में 2 जून 2026 को प्रवेश कर रहे हैं। जिससे इस राशि वालों को अत्यंत सुखद और शानदार परिणाम प्राप्त होते हैं.और वह धीरे-धीरे अपने कार्य और व्यापार को बढ़ाने में सक्षम होते रहते हैं।
गुरु का यह गोचर आपके घर और बौद्धिकता की परीक्षा भी ले सकता है
कई बार बीच में आप परेशान भी हो सकते हैं ।
हालांकि आपकी जो राशि है उससे जो देवगुरु के राशि प्रवेश का फल निकाल कर आ रहा है वह कहीं ना कहीं मुश्किलों को भी दर्शा रहा है ऐसे में आपको कार्य व्यापार के क्षेत्र घर परिवार तथा स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होते हैं कभी शुभ होता है तो, कभी अशुभ होता है। हालांकि भावगत जो फल है वह आपके लिए सुखद और शानदार स्थिति को दर्शा रहा है जिससे आपको शुभ और सकारात्मक परिणाम इस गोचर के प्राप्त होते हैं यानी आपकी राशि से जिस भाव में गुरु का गोचर हो रहा है वह कहीं ना कहीं सुखद और शानदार परिणाम को देने वाला रहता है. जिससे आपको कार्य और कारोबार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होती है। यानी यह गोचर आपके लिए सुखद तो है ही इसमें कहीं कोई समस्या नहीं है। लेकिन राशि की जो स्थिति है आपकी राशि काल पुरुष के अनुसार अष्टम को प्रेजेंट करती है इस हिसाब से देखा जाए तो, जो गुरु का गोचर इस राशि के लिए है वह अच्छे परिणाम को तो दिख रहा है। किंतु सावधानी बनाकर चलेंगे तो निश्चित रूप से यह गुरु का राशि प्रवेश आपके लिए सकारात्मक परिणाम को बढ़ाने वाला रहेगा.
मीन राशि 2 जून 2026 गुरु का गोचर आपकी राशि में कैसा प्रभाव देगा?
कर्क का गुरु किस भाव में होकर गोचर करेगा?
इस राशि वालों के लिए शुभ संकेत है,किंतु सावधानी रखें
इस राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति उच्च के होकर गोचर करने के लिए तैयार हैं। यानी 2 जून 2000 26 को इस राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति जब उच्च के होकर गोचर करेंगे। जिससे इस राशि वालों की किस्मत खुलेगी. और उन्हें कार्य तथा व्यापार के क्षेत्र में और आजीविका के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. चाहे वह कोई प्रतियोगी क्षेत्र की तैयारी कर रहे हो आप। या फिर चिकित्सा फिल्म अभिनय मनोरंजन उद्योग धंधे से जुड़े हुए कोई क्षेत्र हो परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। या कोई प्रशासन शासन से जुड़े हुए क्षेत्र हो लाभ होगा।
इसी प्रकार अध्ययन और अध्यापन के क्षेत्र मैं भी लाभ मिलेगा। करियर व्यापार दुकान जीवनसाथी आदि के क्षेत्र में अच्छा सफल सुदर्शन करते रहेंगे। विदेश यात्रा का लाभ मिल सकता है पदोन्नति के मौके रहेंगे।
लेकिन कई बार आपकी परीक्षा भी यह समय ले सकता है। धैर्य और विश्वास बनाए रखें।
यदि आप विदेश की यात्रा करना चाह रहे हैं यह अपने कारोबार को देश तथा देशांतर में प्रसारित करने के लिए योजना बनाकर कोई कार्य करना चाह रहे हैं तो, निश्चित रूप से यहां सफलता की स्थिति बन रही है. यानी इस राशि के स्वामी गुरु का उच्च का होकर के गोचर करना और कर्क राशि में जो प्रवेश है वह स्थिति अत्यंत शानदार बना रही है. हालांकि आपको ओवर थिंकिंग से यहां बचने की जरूरत रहेगी। अन्यथा आप परेशान हो सकते हैं।
बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश और उच्च होकर गोचर करना अपने आप में महज एक घटना ही नहीं है, बल्कि यह कुछ राशि वालों को बहुत ही खास और शुभ तथा सकारात्मक परिणाम देगा। कई जातकों को असीम संभावनाएं और जीवन में सफलताओं को लेकर आया है।
इस गोचर का निष्कर्ष
कुल मिलाकर देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर आपके लिए शुभ तथा सकारात्मक परिणाम को ला रहा है। किंतु जहां जिस राशि वालों को सावधानी की जरूरत है, वहां पर वह सावधानी बनाकर चलें लापरवाही ना करें। चाहे वह स्वास्थ्य की बात हो या फिर रिश्तो की बात हो या लेन-देन के कोई मामले हो या फिर कार्य से जुड़ा कोई आपका मामला हो। इन सभी क्षेत्रों में आपको पूरी तरह से सावधानी बनकर चलने की जरूरत बनी हुई रहेगी।
गुरु के इस गोचर से जो निष्कर्ष निकाल कर आ रहा है। उससे ज्ञात हो रहा है कि, सभी राशि वालों को कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ लाभ जरूर मिलेगा। लेकिन सावधानी जरूर बनाए रहें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQ
Q.देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में कब प्रवेश कर रहे हैं?
An. गुरु का कर्क राशि में प्रवेश 2 जून 2000 26 को होगा।
Q. बृहस्पति उच्च के किस राशि में माने जाते हैं?
An. बृहस्पति कर्क राशि में उच्च के होते हैं जो शुभ फल को बढ़ाने वाले माने जाते हैं इनका उच्च का होकर गोचर करना कई राशियों के लिए किस्मत के ताले खोलने वाला होता है.
Q. इस गोचर में किन-किन राशि वालों को लाभ होगा?
An. गुरु के इस गोचर से वृष राशि कर्क राशि तुला राशि कुंभ राशि धनु राशि मीन राशि को लाभ होगा।
Q. यह गोचर क्या सभी राशि में प्रभाव डालेगा?
An. गुरु के गोचर का प्रभाव सभी राशियों में पड़ेगा इससे प्रभाव से कोई भी राशि नहीं बचेगी.
Q. यह गोचर किसको शुभ और अशुभ परिणाम देगा?
An. वृष राशि कर्क राशि कन्या राशि तुला राशि धनु राशि कुंभ राशि और मीन राशि वालों को विशेष लाभ होगा।
Q. यह गोचर कितना शुभ है?
An. यह गोचर कई राशि वालों के लिए बहुत ही फायदेमंद और शुभ रहेगा। हालांकि कई राशि वालों को सावधानी रखने पर अच्छे परिणाम और शुभ फल प्राप्त होंगे।


