बुध का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश 2026: 12 राशियों पर प्रभाव

Table of Contents

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में जब प्रवेश करता है तो, मेष से लेकर के मीन सभी राशियों में बहुत ही बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। बुध को बौद्धिक क्षमताओं कम्युनिकेशन और रचनात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। 

तो आइए मंगल भवन के इस लेख में आचार्य अंकुश के साथ जानते हैं कि, आपकी राशि में कौन सा बड़ा परिवर्तन होने वाला है।

मेष राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर उनके बौद्धिक कौशल को बढ़ाने वाला होगा। क्योंकि बुध का यह गोचर उनकी राशि से उनके पंचम भाव जिसे विद्या बुद्धि का भाव कहा जाता है। संतान और प्रेम का भाव भी कहा जाता है। जिससे इस राशि के जातकों का कम्युनिकेशन स्कील बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुर संवाद और रिश्तों में लगाव और अच्छा बढ़िया बनेगा। 

बुध के इस गोचर से मेष राशि वालों की किस्मत मजबूत होगी। और उन्हें अच्छा धन लाभ जरूर मिलेगा। इस दौरान आपको शेयर बाजार लॉटरी तथा आकस्मिक धन के योग बन रहे हैं।

इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर खुशियों की सौगात लेकर के हाजिर है। क्योंकि यह उनके सुख भाव में गोचर करने जा रहा है। जिससे आप अपने सुख सुविधाओं को बढ़ाने में सफल होंगे। यदि आप कोई लग्जरियस वाहन खरीदना चाह रहे हैं, कोई भवन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो, यहां आपको सफलता की हरी झंडी मिल चुकी है। ध्यान रहें, कोई भी कार्य लेन-देन के जो कानूनी दस्तावेज है, उन्हें अच्छी तरह से पढ़ लें,अन्यथा यहां आपको धोखा हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में यदि कोई कमी चल रही थी पीड़ा चल रही थी तो, इस दौरान वह भी ठीक होगा। संपत्ति के विवाद हो सकते हैं, यहां बौद्धिकता से बड़े। 

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर अत्यंत शानदार और सुखद स्थिति को दर्शा रहा है। क्योंकि राशि स्वामी आपके पराक्रम भावगत गोचर कर रहे हैं। जिसे तृतीय भाव भी कहा जाता है। आपकी कम्युनिकेशन स्किल इतनी बढ़िया होगी कि, आप जो भी बात करेंगे, बाजार में मार्केटिंग क्षेत्र में अपने कार्य और व्यवसाय के क्षेत्र में वहां पॉजिटिव वातावरण उत्पन्न होगा। आपके आइडिया को लोग पसंद करेंगे। इस दौरान घर परिवार से कोई बड़ा सहयोग आपको मिलेगा तथा भाई बहनों के साथ मिलकर किसी धार्मिक और वैवाहिक उत्सवों का आयोजन कर सकते हैं। 

कर्क राशि के लिए यह गोचर आपके कुटुंब भाव में वाणी भाव में हो रहा है। जिसे द्वितीय भाव भी कहा जाता है। बुध का यह गोचर आपके धन को आपके सम्मान को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी जो संवाद शैली है। उसमें विशेष मधुरता तथा लचीलापन आएगा। जिससे आपके बहुत से काम बनेंगे। पैतृक संपत्ति का आपके यहां फायदा मिलेगा। यदि आप पूंजीगत निवेश करना चाह रहे हैं तो, यहां यह समय आपको बिल्कुल सकारात्मक माहौल बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान घर परिवार के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। पत्नी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। खाने-पीने में लालच ना करें, जो सेहत के लिए अच्छा हो, उसी को खाएं, स्वादिष्ट भोजन के चक्कर में सेहत खराब हो सकती है। 

सिंह राशि जो अग्नि तत्व तथा स्थिर राशि के अंतर्गत आती है। यहां सूर्य इस राशि के स्वामी हैं जो, आपके आत्मविश्वास को अत्यंत मजबूत करने वाले होंगे। इस दौरान आपकी तार्किक और बौद्धिक क्षमताएं नंबर एक की बनेगी। कार्य क्षेत्र में राजनीति के क्षेत्र में उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में आपके द्वारा जो निर्णय लिया जाएगा, उसकी सराहना ज़रूर होगी। आपके व्यक्तित्व और आपके कार्य करने की जो शैली है, वह लोगों को बहुत पसंद आ सकती है। क्योंकि बुध आदित्य योग आपको यहां बहुत कुछ देने वाला है। इस दौरान आप जीवनसाथी के साथ आनंद से रहेंगे। जिससे घर की जरूरत का सामान भी खरीद सकते हैं। अचानक धन लाभ होने की योग बन रहे हैं। 

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह ने विदेश के रास्ते खोल दिए हैं। कारोबार का प्रचार प्रसार करने का मौका दे दिया। क्योंकि लग्न के स्वामी बुध महाराज आपके मोक्ष वाले भाव, विदेश वाले भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस दौरान आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। जो मुख्य रूप से किसी विवाद कानूनी मामलें यात्रा या भोग विलास में हो सकता है। यदि आप आयात और निर्यात इंपोर्ट और एक्सपोर्ट के क्षेत्र से जुड़े हैं। विदेशी कंपनियों में काम कर रहे हैं तो, यह समय आपके लिए बहुत ही सुनहरा साबित होने वाला है। यहां प्रेम संबंधों में खटपट और स्वास्थ्य में जुकाम इन्फेक्शन परेशान कर सकता है। यहां पर आपको अपने खान-पान का पूरा ध्यान देने की जरूरत रहेंगी। 

इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर के हाजिर है। जिससे आपके कोई रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपकी इच्छाएं इस दौरान पूर्ण होगी। जो आप सोच रहे थे, किसी प्रोजेक्ट को अपने को किसी कार्य को आगे बढ़ाने को वह जरूर पूरा होगा। बड़ी लाभ की स्थिति बनेगी। महत्वाकांक्षाएं पूरी होगी। किसी मित्र किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति और अधिकारी का साथ मिलेगा। क्योंकि यह समय आपके लिए वरदान से काम नहीं है। किसी ने आपका धन ले रखा है तो, जरूर आपको मिलेगा। आय के कुछ अच्छे और रेगुलर साधन इस दौरान बन सकते हैं। सामाजिक और कार्मिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप कदम-कदम पर सफल होते रहेंगे।

किस राशि वालों के लिए बुध का गोचर बहुत बड़ी कामयाबी को दर्शा रहा है। यदि आप किसी सरकारी और निजी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो, सफल होंगे। प्रयासों को पूरे मन से जारी रखें। यह आपके कामकाजी और व्यापारी व्यापारिक जीवन में बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। जो नौकरी कर रहे हैं, उन्हें संबंधित संस्था के द्वारा वेतन वृद्धि सुख सुविधा और फंड बोनस आदि मिल सकता है। नए सौदे नए प्रोजेक्ट इस दौरान आपके हाथ लगा सकते हैं और उच्च अधिकारियों से आपको विशेष सहयोग प्राप्त होगा।

इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर भाग्य स्थान यानी धर्म भाव में हो रहा है। इसे उच्च शिक्षा से भी जोड़कर देखा जाता है। बुध और सूर्य में यहां पहुंचकर आपके भाग्य को बहुत ही अच्छा बनाने का कार्य कर दिया है। क्योंकि यहां त्रिकोण का सूर्य और बुध आपके भाग्य को आपकी किस्मत को जगाने का कार्य कर रहे हैं। इससे उच्च शिक्षा में करियर में बड़ी सफलता मिलेगी और कोई आपके कार्ड जो रुके हुए हैं या अटक गए थे, वह भी पूरे होने लगेंगे। धार्मिक यात्राओं का लाभ मिलेगा। यदि कोई अनुसंधान कर रहे हैं तो, सफलता मिलेगी। ब्राह्मण गुरुजनों माता-पिता का सही मार्गदर्शन आपके जीवन को एक नई दशा तथा दिशा देने वाला रहेगा। 

इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर जो हो रहा है, अष्टम भाव जिसे आयु का भाव तथा मृत्यु का भाव भी कहा जाता है। इस भाव को सर्च तथा रहस्य से भी जोड़कर देखा जाता है। जो लोग गुप्त विधाओं को सिखाने में रुचि रखते हैं और खनन से जुड़े भूमि से जुड़े तेल गैस तथा ट्यूबवेल के उत्पादों को जो बेचते हैं, उन्हें बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला। 

यदि आप कोई गुप्तचर के काम करते हैं और किसी चीज को छुपाना चाहते हैं तो, उसमें सफल रहेंगे। कुल मिलाकर यह गोचर आपके लिए अच्छा और सुखद परिणाम तो देगा। लेकिन छोटी-छोटी परेशानियां, पूंजीगत निवेश बढ़ाते हुए खर्च और स्वास्थ्य के समस्या भी दे सकता है। यहां सावधानी बनाकर चलने की जरूरत रहेगी।

इस राशि के लिए बुध का गोचर साझेदारी वैवाहिक जीवन तथा दैनिक व्यवसाय से जुड़े भाव में हो रही है। इसे सप्तम भाव विवाह का भाव भी कहा जाता है। बुध का यह गोचर जीवन साथी के साथ प्यार तथा रोमांस को बढ़ाने वाला रहेगा। घर में सकारात्मक वातावरण रहेगा। यदि आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाह रहे हैं तो, इस महीने सकारात्मक माहौल और समर्थन भी मिलता रहेगा। किसी नए कार्य को शुरू करने किसी समझौते में अनुबंध में साइन करने के लिए यह बुध का समय अच्छा साबित होगा। 

इस राशि के जातकों के लिए बुद्ध का गोचर तथा छठे भावगत में हो रहा है। यहां आपको कूटनीति और सावधानी से चलने पर फायदा होगा। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या प्रतिस्पर्धी को पीछे छोड़ना चाह रहे हैं। चाहे वह व्यापारिक प्रतिस्पर्धी हो या प्रतियोगी क्षेत्र से जुड़ा हुआ हो, आपको सफलता मिलेगी। आपका आवेदन स्वीकृत हो सकता है। लेकिन धन लाभ कमाने के लिए और वक्त देना पड़ेगा। 

इन चार राशियों के लिए बुध का गोचर गोल्डन पीरियड लेकर हाजिर हो रहा है। मेष राशि को मिलेगा, विशेष सुख संपत्ति, वृषभ राशि को मिलेगा वह वाहन तथा सुख सुविधाओं का लाभ, कर्क राशि में होगा विशेष धन लाभ, सिंह राशि सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा। 

तुला राशि मान प्रतिष्ठा का लाभ, अचानक धन संपत्ति और नेतृत्व क्षमता में बड़ी वृद्धि मिलेगी। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। फंसा हुआ पैसा आपको मिलेगा। 

बुध के इस गोचर से आपके राशि में विशेष सकारात्मक स्थिति बन रही है। जिससे संबंधित कार्य और व्यापार के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक और राजनीतिक जीवन में आपका दबदबा बढ़ेगा। धन लाभ सुख सम्मान आपको इस गोचर से मिलने वाला रहेगा। 

29 अगस्त 2026 को बुध ग्रह का इस नक्षत्र में प्रवेश अपने आप में हमें यह सिखाता है कि, मनुष्य जब अपने परिश्रम में कम्युनिकेशन स्किल बौद्धिकता को शामिल करता है तो, वहां सुख और आनंद की बेला दस्तक देने लगती है। जहां बुद्धि होती है, सौहार्द होता है वहां निश्चित रूप से बुध का गोचर आनंद को बढ़ा देता है। बुद्ध हमें यह सिखाता है कि, चंद्रमा का गोचर मानसिक विकृति को दे सकता है। लेकिन हम बहकावे में ना आकर के अपने दिए का प्रयोग यदि कार्य व्यवसाय घर परिवार में करते हैं तो, जीवन का आनंद और कार्य क्षेत्र का सम्मान तथा व्यापार का मुनाफा बढ़ जाता है, इसमें दो राय नहीं है।

Q1. बुध का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कब हुआ?

An. बुध का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश 29 अगस्त 2026 को हुआ।

Q2. पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में बुध के प्रवेश का क्या प्रभाव होता है?

An. ज्योतिष के अनुसार बुध का यह गोचर बुद्धि, संवाद क्षमता, रचनात्मकता, व्यापार और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है।

Q3. बुध के गोचर से किन राशियों को विशेष लाभ मिलेगा?

An. लेख के अनुसार मेष, वृषभ, कर्क और सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष रूप से लाभकारी रह सकता है। तुला राशि को भी मान-सम्मान और धन लाभ के संकेत मिल सकते हैं।

Q4. बुध के गोचर से मेष राशि वालों को क्या लाभ होगा?

An. मेष राशि के जातकों को शिक्षा, प्रेम संबंध, संवाद क्षमता और आकस्मिक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

Q5. बुध का गोचर वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा?

An. वृषभ राशि के लिए यह गोचर सुख-सुविधाओं, वाहन और संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है।

Q6. बुध के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर का करियर पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

An. यह गोचर कई राशियों के लिए करियर, व्यापार, इंटरव्यू, नए प्रोजेक्ट और कम्युनिकेशन से जुड़े कार्यों में प्रगति के अवसर ला सकता है।

Q7. क्या बुध का यह गोचर धन लाभ देगा?

An. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कुछ राशियों के लिए धन लाभ, फंसा हुआ पैसा मिलने और आय के नए स्रोत बनने के योग बन सकते हैं।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *