बुध का पुनर्वसु नक्षत्र गोचर 2026: कुंभ और मीन राशि को लाभ?

Table of Contents

इस नक्षत्र में बुध का प्रवेश व्यक्ति को संगीत प्रेमी और सतोगुणी बना देता है। कई बार व्यक्ति मादक पदार्थों से अपना नाता जोड़ लेता है। बुध के इस नक्षत्र में प्रवेश के कारण राजनीतिक गुण और कूटनीतिकों को काफी लाभ होगा। वह अपने नीति को बनाने और उसे लागू करने में और अधिक निपुण रहेंगे। जिससे नीतियों का निर्धारण अच्छे ढंग से हो पाएगा। व्यापारिक नीतियों को लागू करने और व्यापार में लाभ प्राप्त करने तथा वाकपटुता को बढ़ाने तथा भाषा के प्रयोग में निपुणता आदि की कला बुध इस नक्षत्र में देते हैं। 

बुध ग्रह 11 जून 2026 को पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं जिससे इस राशि वालों को कार्य क्षेत्र में व्यापक लाभ हो सकता है। 

व्यापारिक जीवन में आनंद और मुनाफे की स्थिति इस बुध ग्रह के नक्षत्र प्रवेश से प्रतीत हो रही है। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। कहीं ना कहीं से कोई व्यापारिक समझौता इस दौरान होता हुआ दिखाई दे रहा है। जिससे व्यापार के क्षेत्र में सकारात्मक स्थिति आपको मिलती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान कोई बड़ा कारोबारी समझौता संभव है। 

11 जून 2026 बुध ग्रह के पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश के कारण इस राशि के जातकों को आय के स्रोतों से अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है। हालांकि यहां जो एक बात स्पष्ट है कि आपको अचानक खर्च भी बढ़ते हुए दिखाई देते रहेंगे, यानी कार्य और व्यापार के क्षेत्र में इस नक्षत्र प्रवेश के द्वारा आपको मुनाफा मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में प्रयासों को पूरे मन से करें तो, आपको सफलता मिलती रहेगी। 

बुध ग्रह के इस नक्षत्र प्रवेश से जो स्थितियां बन रही हैं वह आपकी प्रवीणता और निपुणता को निखारने का संकेत दे रही हैं। जिससे आजीविका से जुड़े क्षेत्रों में शुभ तथा सकारात्मक स्थिति बनती हुई दिखाई दे रही है। यानी आपकी संवाद क्षमताओं में अच्छी बढ़त होती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन ध्यान रहे कि अप्रिय वाणी का प्रयोग ना करें। हालांकि आपको ऐसी आदतों से बचना चाहिए जो तनाव को पैदा करती हो, तभी आपको सुखद कम्युनिकेशन का लाभ मिल पाएगा। 

अध्ययन और अध्यापन शिक्षण तथा प्रशिक्षण के संदर्भ में यह बुध ग्रह जो नक्षत्र प्रवेश कर रहा है उससे आप देखेंगे कि अच्छी खासी उन्नति की स्थिति बन रही है। प्रतियोगी क्षेत्र में सफलता और खास मुकाम यहां हासिल होता दिखाई दे रहा है। करियर के क्षेत्र में मान सम्मान और अच्छा ग्रोथ और अच्छी पोजीशन दिखाई दे रही है। जिससे संबंधित क्षेत्र में बढ़त के चांस बने रहेंगे। हालांकि लापरवाही और छोटी-छोटी बातों में तनाव कई बार आपके माहौल को खराब कर सकता है। 

बुध ग्रह 11 जून 2026 में पुनर्वास नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। जिससे कार्य और कारोबार के क्षेत्र में आपको अपने अनुबंधों को बढ़ाने या उनके नवीनीकरण की प्रक्रियाओं अंतिम रूप देने में सफलता की स्थिति बन रही है। हालांकि यहां जो देखने वाली बात यह है कि आपकी निपुणता और कार्मिक क्षमताओं के कारण कुछ नए अनुबंधों को आप नए कांटेक्ट को खोज निकलने में सफल रहेंगे। 

  • देवस्थान को स्वच्छ रखने में मदद करें।
  • शिवजी को दूध तथा गंगाजल अर्पित करें।
  • पक्षियों को दाना डालें पानी रखें। 

बुध ग्रह के पुनर्वास नक्षत्र में प्रवेश के कारण आपके यहां सकारात्मक परिणाम मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

औद्योगिक और कारोबारी जीवन में अपनी सफलता को और उच्च करने की जो आपकी योजना है। वहां बुध ग्रह का जो पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश है, वह संबंधित कार्य और व्यापार में सफलताओं के मौकों को दर्शा रहा है। यदि आप आईटी चिकित्सा प्रबंधन कला फिल्म खेल वस्त्र आभूषण या अन्य पशुधन सूचना प्रौद्योगिकी कृषि और खानपान यानी जिस भी प्रकार के आप व्यापार कर रहे हैं, वहां से लाभ होता दिखाई दे रहा है। हालांकि कई बार जल्दबाजी में लिए गए निर्णय और सूझबूझ तथा विचारों को छोड़कर किए गए कार्य नुकसान देने वाले रहेंगे। 

बुध ग्रह का पुनर्वास नक्षत्र में 11 जून 2026 को जो प्रवेश हो रहा है। उसमें आप देखेंगे कि कहीं ना कहीं आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे अच्छी बनती रहेगी। हो सकता है कोई अचानक लॉटरी का फायदा या चिकित्सीय उत्पादों से महत्वपूर्ण लाभ इस दौरान मिले। अतः पूरे मन से अपने प्रयासों को जारी रखें तो, निश्चित रूप से धन लाभ होगा। क्योंकि जो बुध ग्रह का नक्षत्र प्रवेश है, उसमें आप देखेंगे कि आपको कोई फायदा होने वाला है। हालांकि विरोधी पक्ष और अन्य लोग कई बार आपको परेशान कर सकते हैं।

बुध ग्रह के पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश के कारण आपको कहीं ना कहीं घर परिवार नाते रिश्तेदारी और कार्य तथा व्यापार के क्षेत्र में कम्युनिकेशन स्किल को डेवलप करने और उसे मजबूती देने में महत्वपूर्ण सफलता की स्थिति बनी हुई रहेगी। जिससे संबंधित कार्य और व्यापार में आपको दक्षता हासिल होगी। गीत संगीत फिल्म की दुनियां और अन्य सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े क्षेत्रों में महत्वपूर्ण लाभ की स्थिति बन रही है। ऐसे में आपको पूरी हिम्मत और उत्साह के साथ कार्य करना चाहिए। अन्यथा इस नक्षत्र प्रवेश में आप अपने कम्युनिकेशन को और मजबूत करने में पीछे रह सकते हैं।

प्रतियोगी क्षेत्र और स्कूली शिक्षा में बेहतरीन स्थिति को बनाने और विषयों का जो बोध है उन्हें समझने जानने और फिर परफॉर्मेंस करने की जो आपकी कंडीशन है। वह बुध ग्रह का नक्षत्र प्रवेश जो पुनर्वसु नक्षत्र में हो रहा है। उससे निश्चित रूप से आपको लाभ होता दिखाई दे रहा है। करियर के क्षेत्र में जो बुध ग्रह का नक्षत्र प्रवेश है उससे आपको व्यापक सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि जिस प्रमोशन के लिए आप पिछले समय से प्रयासरत हैं, वह प्रमोशन इस दौरान मिल सकता है।

बुध ग्रह का पुनर्वास नक्षत्र में 11 जून 2026 को जो प्रवेश हो रहा है। आपकी आजीविका से जुड़े पहलुओं को और अच्छा करने के अवसर ला सकता है। किंतु इन्हें जानने और पहचाने में तथा उनका लाभ उठाने की जो आपकी मंशा है आपकी जो बौद्धिक क्षमता है, उसमें बिल्कुल ना चूके उसका भरपूर प्रयोग करें। इस तरह से बाजार में देखें निर्माण खनन और अन्य वस्त्र आदि निर्माण सुरक्षा तकनीक चिकित्सा शासन प्रशासन आईटी मोटर मैकेनिक आदि के क्षेत्र में जो आपके कांटेक्ट हैं, उन्हें आगे बढ़ाने या कुछ नए कांटेक्टो को प्राप्त करने के अवसर इस दौरान आ सकते हैं।

  • भगवान कार्तिकेय की पूजा करें और उन्हें दूध से स्नान कराएं 
  • बच्चों को मीठा प्रसाद बांटे।
  • गाय को प्रतिदिन हरा चारा खिलाते रहें। 
  • ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर प्रणाम करें। 

बुध ग्रह के इस नक्षत्र में प्रवेश के कारण आपको कारोबारी जीवन में तरक्की की स्थिति मिलती हुई दिखाई दे रही है क्योंकि जो बुध का गोचर है, वह शुभ और सकारात्मक परिणाम की तरफ इशारा कर रहा है। जिसके कारण आपको व्यापारिक जीवन में अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। 

हालांकि दस्तावेजों को लेकर के और कुछ बातों में सहमति को लेकर आपको थोड़ा भाग दौड़ करनी पड़ेगी। 

पुनर्वसु नक्षत्र में 11 जून 2026 को जो बुध ग्रह का प्रवेश हो रहा है, वह आपके पराक्रम भाव में होने से आपके शक्ति और पराक्रम को बढ़ाने वाला रहेगा। जिससे आपको संबंधित कारोबारी जीवन में अचानक लाभ की स्थिति बनती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि छोटी-छोटी बातों में तनाव और लेन-देन को लेकर सतर्क रहें।

बुध ग्रह का इस नक्षत्र में प्रवेश आपके कार्मिक और व्यापारिक जीवन में वार्तालाप को अच्छा बनाता है। जिससे अपने ग्राहकों को आप अपनी तरफ आकर्षित करने और उन्हें संबंधित वस्तुओं का विक्रय करने में सक्षम रहेंगे। इसका फायदा आपको गीत संगीत के क्षेत्र में और अन्य संवाद के क्षेत्र में भी दिखेगा। 

प्रतियोगी परीक्षा और स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में आप बहुत आगे निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में किसी महत्वपूर्ण विषय में आपको महारत हासिल होगी। जिससे आप सम्मानित हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आपको सम्मानित किया जाएगा। चाहे वह खेल की दुनियां हो या फिर फिल्म और संगीत की दुनियां हो। आपके बहुमूल्य योगदानों के लिए सम्मान मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। विरोधी पक्ष आपको कहीं ना कहीं निचले पायदान पर ले जाने की कोशिश में रहेंगे। 

बुध ग्रह का 11 जून 2026 को पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश के कारण आपको संबंधित उत्पादन विक्रय सेवा अनुसंधान चिकित्सा खेल फिल्म आदि के जो क्षेत्र हैं। जिन भी क्षेत्र से आपका संबंध है वहां से आपको कुछ और उम्मीदें दिखाई देंगी। इस नक्षत्र के प्रवेश के कारण आपको कुछ खास और लाभदायक नए कांटेक्ट हाथ लग सकते हैं। 

  • भगवान विष्णु की पूजा करें। 
  • गाय को हरा चारा खिलाएं। 
  • बुधवार के दिन हरि वस्तुओं का दान दें।

जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान भी कर सकते हैं अतः किसी फैसले को लेने से पूर्व किसी अनुभव या विश्वास पात्र व्यक्ति से सलाह मशविरा अवश्य कर लें। जिससे ऐसे किसी भी नुकसान से आप बच सकते हैं। और समय रहते आपको उचित तथा जरूरी गाइडलाइन मिल सकता है।

क्या बुध देव आपकी राशि चमकाने वाले हैं 

कमेंट में अपनीराशि जरूर लिखें।

बुध का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कई मामलों में अच्छे परिणाम को दिखा रहा है जैसे बौद्धिक क्षमताओं की वृद्धि सकारात्मक सोच, अचानक धन लाभ नए अनुबंधों का मिलना कम्युनिकेशन स्किल विकसित होना। शिक्षा और व्यापार से जुड़े क्षेत्रों में नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। जीवन में कुछ नए अवसर आएंगे उनका आपको स्वागत करना चाहिए और अपनी गलतियों से सीख भी लेना चाहिए। चाहे वह पारिवारिक मोर्चे की गलतियां हो या फिर कार्य और व्यापार के क्षेत्र में गलतियों के कारण बढ़ाने वाले तनाव और लगने वाले नुकसान हो। 

किसी भी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार फल कथन अलग-अलग हो सकता है। इसलिए व्यक्तिगत परिणामों को जानने के लिए कुंडली का संपूर्ण अध्ययन अलग से जरूरी होता है।

अस्वीकरण: यह लेख वैदिक ज्योतिष के सिद्धांतों पर आधारित है। वास्तविक फलादेश को जानने के लिए व्यक्ति की जन्म कुंडली और उसके ग्रहों की स्थिति तथा महादशा और अन्य ज्योतिषीय सिद्धांतों का अध्ययन जरूरी होता है 

इसलिए अपने किसी भी कुंडली के परामर्श के लिए मंगल भवन के वरिष्ठ आचार्यों से संपर्क करें और अपनी समस्याओं का सटीक समाधान प्राप्त करें।

Q1. बुध ग्रह का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कब होगा?

Ans. बुध ग्रह 11 जून 2026 को पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिससे कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Q2. कुंभ राशि वालों पर बुध के इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा?

Ans. कुंभ राशि वालों को व्यापारिक सफलता, नए अनुबंध, धन लाभ के अवसर और करियर में उन्नति मिलने की संभावना है।

Q3. मीन राशि वालों को इस गोचर से क्या लाभ मिलेगा?

Ans. मीन राशि वालों को व्यापार, शिक्षा, करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं।

Q4. क्या बुध के पुनर्वसु नक्षत्र गोचर से अचानक धन लाभ हो सकता है?

Ans. हां, कई जातकों को नए आय स्रोत, व्यावसायिक लाभ और अप्रत्याशित आर्थिक अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

Q5. इस गोचर का विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों पर क्या प्रभाव रहेगा?

Ans. विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ मिल सकता है, जबकि नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन सकते हैं।

Q6. बुध ग्रह के इस गोचर से कम्युनिकेशन स्किल कैसे प्रभावित होगी?

Ans. यह गोचर संवाद क्षमता, वाकपटुता, प्रस्तुतीकरण कौशल और नेटवर्किंग क्षमता को मजबूत करने में सहायक माना जाता है।

Q7. बुध के पुनर्वसु नक्षत्र गोचर के दौरान कौन-से उपाय करने चाहिए?

Ans. शिवजी को गंगाजल अर्पित करें, पक्षियों को दाना-पानी दें, भगवान कार्तिकेय की पूजा करें तथा जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा देना शुभ माना गया है।

Q8. क्या जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से बचना चाहिए?

Ans. हां, इस अवधि में बिना विचार किए गए निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसलों से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभदायक रहेगा।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *