बुध का मिथुन राशि में गोचर 2025 ! इन राशियों का शुरू होने वाला है अच्छा समय, कर लें ये उपाय

बुध का मिथुन राशि में गोचर 2025

Table of Contents

राशि चक्र में तीसरे स्थान पर आती है मिथुन राशि ! जो वायु तत्व से संबंधित है। इस राशि के जातक बुद्धिमान, संचार कौशल से पूर्ण, स्वभाव से विनम्र और व्यवहार कुशल होते हैं। ज्योतिष की गणना में इस राशि में बुध का गोचर होने वाला है! जो बहुत ही लाभकारी माना जाता है। यह बुध का गोचर मिथुन राशि में, जून महीने की शुरुआत यानी वे अपना राशि परिवर्तन वृषभ राशि से मिथुन राशि में करने जा रहे हैं! यह गोचर दिनांक 6 जून, 2025 को सुबह में 9 बजकर 29 मिनट पर होने वाला है! बुध का प्रभाव मिथुन राशि में 22 जून तक रहेगा! यानि वे इसी राशि में, विराजमान रहेंगे। तो आइए आज के  इस ‘मंगल भवन’  के लेख में, हम बुध का गोचर मिथुन राशि में होने से कौन-कौन सी राशियां विशेष रूप से प्रभावित होंगी! इस बारे में जानेगे!

ज्योतिष में, बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुराई और मित्रता का कारक कहा जाता है। यानी यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह है! अपने विशेष स्थान और अद्वितीय गुणों के साथ बुध को राजकुमार की संज्ञा दी जाती है! नक्षत्रों में से बुध के तीन नक्षत्र हैं, आश्लेषा, ज्येष्ठा, रेवती ! जून 2025 में, बुध का मिथुन राशि में गोचर 6 जून दिन शुक्रवार को सुबह 09 बजकर 29 मिनट पर होगा! जो मिथुन राशि के लिए तो विशेष फलदायी होगा ही, अन्य राशियों के लिए लिए भी लाभकारी होगा! 

बुध के शुभ प्रभाव से जातक में, तार्किक क्षमता का विकास होता है! जिससे आप एक शक्तिशाली और प्रभावी भाषण के लिए सक्षम होंगे! साथ ही आपकी वाणी में आकर्षण को बढ़ाएगा,  जिसके प्रभाव में आप अच्छे वक्ता भी बन सकते हैं! आप दूसरों को अपनी वाणी के आधार पर आसानी से मोहित कर सकते हैं! साथ ही, बुध के गोचर से आपकी  नेतृत्व शक्ति भी कुशल होगी! 

मिथुन राशि के लिए बुध उनके, लग्न और चौथे भाव के स्वामी हैं। बुध का गोचर मिथुन राशि में, बारहवें भाव में होने वाला है! ज्योतिष शास्त्र में, कुंडली का बारहवां भाव मोक्ष, विदेश यात्रा और खर्चों का प्रतिनिधित्व करता है! चूंकि, बुध का गोचर मिथुन राशि में होगा इसलिए इस राशि के जातकों, को अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे! लेकिन, स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है! साथ ही, आपकी मुलाकात अपने पुराने दोस्तों से हो सकती है! जो काम अधूरा रह गया गया है उसे पूरा होने का यह समय है! प्रेम जीवन में आपका अच्छा समय है, आपका विवाह भी होने के शुभ संकेत हैं! यानी यह समय मिथुन राशि के लिए बहुत ही शुभ समय होगा! 

ज्योतिष शास्त्र में, जब कोई शुभ ग्रह अनुकूल राशि में अनुकूल ग्रहों के साथ होते हैं तो, शुभ योग का निर्माण करते हैं! उसी प्रकार, यदि बुध मिथुन राशि में स्थित हो और सूर्य भी अपनी उच्च राशि मेष या अपनी मूल त्रिकोण राशि, सिंह में स्थित हो, तो बुधादित्य योग बनता है! यह एक बहुत ही शुभ योग माना गया है! इस योग के शुभ प्रभाव से जातक को बुद्धिमत्ता, संवाद कौशल और करियर में सफलता के साथ धन लाभ होता है! आगे लेख में हम बुध के मिथुन राशि में होने से कौन सी राशियां प्रभावित होंगी इस बारें जानेंगे-…… 

ग्रहों का राशि परिवर्तन या गोचर सभी बारह राशियों के लिए कुछ न कुछ प्रभाव या दुष्प्रभाव लेकर आता है! उसी प्रकार बुध का मिथुन राशि में होना कुछ राशियों के लिए बहुत ही अच्छे परिणाम लेकर आएगा! आये जाने उन राशियों के बारे में- 

मिथुन राशि के लिए बुध का गोचर उनके लग्न भाव में होने से यह मिथुन राशि के लिए बहुत ही शुभ कारी साबित होगा! साथ ही, जातकों के लिए बुध का गोचर उनके अपनी स्वयं की राशि में होगा! जिसके कारण विशेष रूप से लाभ देने वाला हैं! उन्हें अपने हर कार्य में सफलता मिल सकती है और उनकी बुद्धिमत्ता और संवाद कौशल में प्रभावशाली सुधार हो सकता है! जो जातक जॉब करते हैं उनकी पदोन्नति होगी और प्रशंसा मिलेगी! व्यापारी वर्ग के लिए यह गोचर लाभ के अवसर देने वाला होगा! 

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर अच्छे और सकारात्मक परिणाम देने वाला है! जो उन्हें, उनके करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता देने वाला है! उन्हें अपने काम में प्रगति मिल सकती है और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा! 

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर उनके करियर में प्रगति और आर्थिक रूप से धन लाभ देने वाला होगा! उनके करियर में सफलता मिलेगी! जो जातक कम्युनिकेशन के क्षेत्र से जुड़ें हैं उन्हें अच्छे प्रदर्शन करने के शुभ प्रभाव प्राप्त होंगे! और वे अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे! सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा! 

इसके अलावा, तुला राशि, मीन राशि और कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर उनके रिश्तों और संवाद में अच्छे फल दायक माने जाएँगे! इन राशियों को अपने कुशल नेतृत्व के साथ करियर में अच्छी सफलता मिलेगी! और आर्थिक रूप से भी धन लाभ होगा! 

बुध का मिथुन राशि में गोचर 2025

बुध गृह  स्वाद और वाणी के लिए शुभ ग्रह माने जाते हैं! वाणी में आकर्षण और तीव्र बुद्धि के लिए बुध को प्रसन्न करना जरूरी है! इसलिए बुध के शुभ प्रभाव हेतु हमारे ज्योतिष आचार्यों द्वारा ये आसान उपाय बताएं गाएँ है-    

  1. बुधवार का व्रत करें और भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा कर उन्हें मोदक का भोग लगाएं।
  2. बुधवार के दिन हरि वस्तुओं का दान जैसे- हरे मूंग, हरी चूड़ियां, हरे रंग के वस्त्र  का दान करें।
  3. प्रतिदिन बुध स्तोत्र का पाठ करने और बुध ग्रह से जुड़े मंत्रों का 108 बार जाप करने से लाभ होगा! 
  4. यदि संभव हो, तो अनुभवी ज्योतिषी की सलाह से, आप पन्ना रत्न भी धारण कर सकते हैं!
  5. रोजाना तुलसी को जल अर्पित करें!
  6. बुधवार के दिन गाय को हरी घास या हरी सब्जियां खिलाएं! 
  1. बुध के गोचर के दौरान मिथुन राशि के जातकों को अपने काम और जीवन में संतुलन बनाने की आवश्यकता होगी।
  2. आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
  3. अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने से आपको लाभ होगा।

चूँकि, मिथुन राशि के स्वामी ग्रह, स्वयं बुध है; इसलिए बुध का मिथुन राशि में गोचर बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाएगा! जी मिथुन राशि के लिए उनकी love life से लेकर करियर तक उन्हें लाभ और अच्छे परिणाम देने  वाला हैं! कुल मिलाकर, बुध का मिथुन राशि में गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ प्रभाव देने वाला होगा! स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह है! अन्य राशियों के लिए, कड़ी मेहनत और सही रणनीति के उपयोग से आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। 

Q. बुध का गोचर मिथुन राशि में कब और किस समय होने वाला है?

An. बुध का गोचर मिथुन राशि में, जून महीने की शुरुआत यानी वे अपना राशि परिवर्तन वृषभ राशि से मिथुन राशि में करने जा रहे हैं! यह गोचर दिनांक 6 जून, 2025 को सुबह में 9 बजकर 29 मिनट पर होने वाला है! बुध का प्रभाव मिथुन राशि में 22 जून तक रहेगा!

Q. क्या, बुध का गोचर मिथुन राशि में होने से शुभ फल दायक है?

An. हां, चूंकि, मिथुन राशि के स्वामी ग्रह, स्वयं बुध है; इसलिए बुध का मिथुन राशि में गोचर बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाएगा! जी मिथुन राशि के लिए उनकी love life से लेकर करियर तक उन्हें लाभ और अच्छे परिणाम देने  वाला हैं! कुल मिलाकर, बुध का मिथुन राशि में गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ प्रभाव देने वाला होगा!

Q. बुध का गोचर मिथुन राशि में होने से कौन सा शुभ योग बनेगा?

An. ज्योतिष शास्त्र में, जब कोई शुभ ग्रह अनुकूल राशि में अनुकूल ग्रहों के साथ होते हैं तो, शुभ योग का निर्माण करते हैं! उसी प्रकार, यदि बुध मिथुन राशि में स्थित हो और सूर्य भी अपनी उच्च राशि मेष या अपनी मूल त्रिकोण राशि, सिंह में स्थित हो, तो बुधादित्य योग बनता है! यह एक बहुत हो शुभ योग माना गया है!

Q. बुध के गोचर सिंह राशि पर कैसा प्रभाव होगा?

An. सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर उनके करियर में प्रगति और आर्थिक रूप से धन लाभ देने वाला होगा! उनके करियर में सफलता मिलेगी! जो जातक कम्युनिकेशन के क्षेत्र से जुड़ें हैं उन्हें अच्छे प्रदर्शन करने के शुभ प्रभाव प्राप्त होंगे! और वे अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे!

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *