बुध का कर्क राशि में गोचर 2025
ज्योतिष की गणना का एक महत्वपूर्ण भाग है, ग्रहों का राशि परिवर्तन! जो कि हर एक राशि के लिए कोई न कोई शुभ या अशुभ प्रभाव देने वाला होता है! इसी श्रेणी में, अगला जो ग्रह गोचर होगा वह होगा; बुध का कर्क राशि में गोचर 2025 ! तो आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में, हमने आने वाले बुध के गोचर के जो कि कर्क राशि में होने वाला है; इस बारे जानकारी दी है! साथ ही, सभी राशियों पर बुध के गोचर का प्रभाव और उपाय के बारे में बताया है! आशा करते हैं लेख में दी गई जानकारी आपके लिए उपयुक्त हो-
ज्योतिष शास्त्र में- बुध ग्रह को कुंडली में, तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी बताए गए है! साल 2025 में, दिनांक 22 जून (रविवार) रात 09 बजकर 33 मिनट पर बुध कर्क राशि में गोचर करेंगे! राशियों की बात करें तो, बुध का कर्क राशि में, राशि परिवर्तन होने से, सभी राशियां प्रभावित तो होंगी, लेकिन, यह प्रभाव, कुंडली में भावों के अनुरूप फलदायी होगा! आइये जानते हैं, आपकी राशि में कौन से भाव में होगा बुध के गोचर का कैसा प्रभाव? उससे पहले हम जान ले कि, बुध का प्रभाव कैसा होता है; सकारात्मक या नकारात्मक?
ज्योतिष में- बुध ग्रह की अहम भूमिका
ज्योतिष शास्त्र में सभी नौ ग्रहों की एक विशेष भूमिका के बारे में बताया गया है! ठीक वैसे ही, बुध ग्रह को भी एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। जिसे ज्योतिष में, राजकुमार ग्रह के नाम से संबोधित किया जाता है! बुध को, बुद्धि, संवाद, तर्क-वितर्क, व्यापार और त्वचा के कारक ग्रह माने गए हैं! बुध की गति भी चंद्रमा की तरह से तेज है! यह सूर्य के सबसे करीब होने के कारण जल्दी-जल्दी अस्त होते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों के राजकुमार कहा जाता है! किसी भी जातक की कुंडली में, बुध का प्रभाव विशेष रूप से जातक के जीवन को प्रभावित करता है! यदि कुंडली में, बुध लग्न भाव में हो, तो जातक संवाद में कुशलता प्राप्त करता है! इतना ही नहीं बुध के प्रभाव से जातक का व्यक्तित्व भी आकर्षक बनता है! वह शारीरिक रूप से सुंदर होता है।
इसके विपरीत जन्म कुंडली में बुध ग्रह के कमजोर होने पर जातक को अनेक बीमारी व स्वास्थ्य समस्याएं होती है! ऐसे जातक की पाचन शक्ति कमजोर, पेट दर्द और बालों की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है! यदि किसी जातक की कुंडली में बुध कमजोर या पीड़ित स्थिति में हो तो, उसे संवाद में समस्याएँ आने लगती है, जिस कारण पारिवारिक सम्बन्ध भी नकारात्मक रूप से प्रभावित होते हैं! साथ ही व्यापार में असफलता, नौकरी में तनाव और शिक्षा के क्षेत्र में भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है!
बुध का कर्क राशि में गोचर 2025- सभी राशियों पर प्रभाव
बुध के गोचर से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। बुध के गोचर करने से कुछ राशि वालों पर शुभ तो कुछ पर मिलाजुला प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कर्क राशि वालों पर बुध का प्रभाव।
मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि के लिए बुध का गोचर आपके चौथे भाव में होने से नई कार या वाहन खरीदने के योग बनेंगे! यानी घर में नए वाहन की खरीद होगी! और भौतिक साधनों का सुख मिलेगा व जीवनशैली में बड़े परिवर्तन हो सकते हैं। उपाय के लिए अपनी वाणी को संयम में रखें और बड़ों का आदर करें!
वृषभ राशि पर प्रभाव
वृषभ राशि के लिए बुध का गोचर आपके तीसरे भाव में होने से आपको जीवन में कुछ रोमांचक परिवर्तन होंगे! साथ ही, दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। उपाय के लिए गाय और मवेशियों को हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाएं।
मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि के लिए बुध का गोचर उनके दूसरे भाव में होने से आपके लिए यह घर लाभ और आय के साधनों में वृद्धि करने वाला होगा! आप अपनी बुद्धिमानी और विश्लेषणात्मक क्षमता का उपयोग करके वित्तीय मामलों में सफलता प्राप्त करेंगे। उपाय के लिए अपने मंदिर या कार्यालय में बुध यंत्र स्थापित करें और बुध के मंत्रों का जाप करें!
कर्क राशि पर प्रभाव
कर्क राशि में बुध का गोचर आपके लग्न में होने से आप आत्मकेंद्रित होंगे और अपने व्यक्ति गत विकास पर सुधार करने में अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। यानी आपके आत्म-विश्लेषण और आत्म-सुधार के लिए यह समय अच्छा है। उपाय के लिए किन्नरों को कपड़े, भोजन, ब्यूटी प्रोडक्ट आदि दान करें लाभ होगा!
सिंह राशि पर प्रभाव
सिंह राशि के लिए बुध का गोचर आपके, बारहवें भाव में होने से, आपको विदेशी भूमि से जुड़ने और लाभ कमाने का अवसर मिलेगा! साथ ही, आपके संवाद कौशल और नेटवर्किंग क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे! उपाय के लिए हरे रंग के कपड़े पहनने से आपका बुध मजबूत होगा और आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे!
कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि के लिए बुध का गोचर उनके ग्यारहवें भाव में होने से, आपके भाग्य में वृद्धि होगी! आय और धन लाभ के अवसर मिलेंगे! आप अपने काम में बेहतर प्रदर्शन करके बड़ा लाभ प्राप्त करेंगे। उपाय के लिए बुधवार के दिन उपवास करें और भगवान गणेश जी की उपासना करें!
तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि के लिए बुध का गोचर उनके दसवें घर में होने से आपको आपके करियर में महत्वपूर्ण परिवर्तन और सफलता नजर आएगी! साथ ही, धन लाभ के नए-नए अवसर मिलेंगे जिसमें आप अपना अच्छा प्रदर्शन कर दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे! उपाय के लिए बुध बीज मंत्र “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रूम सः बुधाय नमः” का 108 बार जाप करें।

वृश्चिक राशि पर प्रभाव
वृश्चिक राशि के नौवें भाव में बुध का गोचर होने से, आप अपने कर्मों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करेंगे! आपकी रूचि इस समय आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में अधिक रहेगी! उपाय के लिए बुधवार के दिन करीब के मंदिर या धार्मिक स्थान पर अनाज और अन्य जरूरत की वस्तुएं दान करें।
धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि के लिए बुध का गोचर आपके आठवें भाव में होने से, आपके जीवन में बहुत महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। कोई कोर्ट कचहरी से जुड़ा ,कार्य जो लम्बे समय से चल रहा है, वह अब समाप्त होगा! उपाय के लिए बुधवार के दिन किसी जरूरतमंदों या अनाथालय में हरी सब्जियां और हरे वस्त्र दान करें!
मकर राशि पर प्रभाव
मकर राशि के लिए बुध का गोचर उनके सातवें भाव में होने से, आपके पार्टनरशिप पर गहरा प्रभाव असर पड़ेगा। अपने जीवनसाथी के साथ कुछ अतिरिक्त समय बिताने की आवश्यकता होगी। उपाय के लिए अपने कार्य स्थान पर एक बुध यंत्र स्थापित करने से लाभ होगा!
कुंभ राशि पर प्रभाव
कुम्भ राशि के लिए बुध का गोचर शुभ फलदायी होगा! क्योंकि, आपकी कुंडली के छठवें भाव बुध का गोचर होने से आप अपने दैनिक क्रियाओं और कार्यों में महारत हासिल करने का प्रयास करेंगे। उपाय के लिए हरे रंग के वस्त्रों का दान करें और परिवार में बहनों की सहमति से कार्य करें!
मीन राशि पर प्रभाव
मीन राशि में, बुध का गोचर आपके पांचवें भाव को प्रभावित करेंगे! जिससे आपके जीवन में गहरे भावनात्मक और सकारात्मक परिणाम आपको नजर आएंगे ! जीवन में, रोमांस बना रहेगा! कई जातकों को अपना जीवन साथी भी मिल सकता है अच्छे योग हैं! उपाय के लिए हरी वस्तुओं का दान करना शुभ होगा!
बुध का कर्क राशि में गोचर 2025- बनने वाले शुभ योग
- बुध-चंद्र योग
यदि बुध कर्क राशि में स्थित हो और चंद्रमा भी अपनी उच्च राशि वृषभ या अपनी मूल त्रिकोण राशि कर्क में स्थित हो, तो बुध-चंद्र योग बन सकता है। यह योग जातक को बुद्धिमत्ता, संवाद कौशल और मानसिक शांति प्रदान कर सकता है।
- लक्ष्मी नारायण योग
यदि बुध कर्क राशि में स्थित हो और अन्य ग्रहों की स्थिति अनुकूल हो, तो लक्ष्मी नारायण योग बन सकता है। यह योग जातक को धन, समृद्धि और सुख प्रदान कर सकता है।
- महापुरुष योग
यदि बुध कर्क राशि में स्थित हो और अन्य ग्रहों की स्थिति अनुकूल हो, तो महापुरुष योग बन सकता है। यह योग जातक को शक्ति, बुद्धिमत्ता और सफलता प्रदान कर सकता है।
जरूर पढ़ें- बुध गोचर 2025! वृषभ राशि से होगा मिथुन राशि में गोचर जानिए, आपकी राशि पर है कैसा प्रभाव
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q. बुध का कर्क राशि में गोचर होने से कौन सा शुभ योग बनेगा?
An. यदि बुध कर्क राशि में स्थित हो और चंद्रमा भी अपनी उच्च राशि वृषभ या अपनी मूल त्रिकोण राशि कर्क में स्थित हो, तो बुध-चंद्र योग बन सकता है। यह योग जातक को बुद्धिमत्ता, संवाद कौशल और मानसिक शांति प्रदान कर सकता है।
Q. बुध के कर्क राशि में गोचर करने की सही तिथि क्या है?
An. साल 2025 में, दिनांक 22 जून (रविवार) रात 09 बजकर 33 मिनट पर बुध कर्क राशि में गोचर करेंगे!
Q. क्या बुध का कर्क राशि में गोचर होने से मिथुन राशि भी प्रभावित होगी?
An. हां, मिथुन राशि के लिए बुध का गोचर उनके दूसरे भाव में होने से आपके लिए यह घर लाभ और आय के साधनों में वृद्धि करने वाला होगा! आप अपनी बुद्धिमानी और विश्लेषणात्मक क्षमता का उपयोग करके वित्तीय मामलों में सफलता प्राप्त करेंगे!
Q. क्या बुध का कर्क राशि में गोचर होना अच्छे परिणाम देने वाला होता है?
An. हां, बुध का कर्क राशि में, राशि परिवर्तन होने से, सभी राशियां प्रभावित तो होंगी, लेकिन, यह प्रभाव, कुंडली में भावों के अनुरूप फलदायी होगा!




