तुला राशि: लाभ भाव में बुद्ध का गोचर
इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर लाभ भाव में हो रहा है। जो आपकी इच्छा पूर्ति बड़े भाई बहनों और आय के स्रोत से जुड़ा हुआ स्थान है। सामाजिक प्रतिष्ठा और आपके दायरे को भी बढ़ता है।
व्यवसाय और करियर:
कार्मिक और व्यावसायिक दृष्टिकोण से बुध का गोचर आपके लिए इस महीने बहुत ही खूबसूरत परिणाम को लेकर हाजिर है। आप हर कदम में सफलता को अर्जित करेंगे। जिससे आपके व्यापार में बहुत ही अच्छी प्रगति की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। कोई लंबे समय से आपका कार्य रुका हुआ है तो, वह जरूर पूरा होगा।
कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी और पदोन्नति मान सम्मान मिलेगा। यदि आप खेल फिल्म अनुसंधान राजनीतिक आईटी के क्षेत्र से जुड़े हैं तो, वहां आपका रुतबा बना रहेगा और आपको बढ़िया पुरस्कार या सम्मान संबंधित संस्था या सरकारी क्षेत्र से मिल सकता है।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
आर्थिक और पारिवारिक पहलू:
इस दौरान आपकी आय दिन दोगुनी रात चौगुनी होगी। आय के मजबूत और स्थाई स्रोत विकसित होंगे। यदि आपने म्युचुअल फंड प्रॉपर्टीज शेयर बाजार अन्य क्षेत्रों में कहीं धन लगा रखा है तो, वहां से अच्छा मुनाफा मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान मित्र मंडली और परिवार के बड़े भाई तथा अन्य लोगों का अच्छा सहयोग आपके लिए बना रहेगा और आप प्रसन्न रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें अपने लव पार्टनर को कोई ऐसा प्रॉमिस ना करें, जिससे भविष्य में उससे झगड़ा उत्पन्न हो।
स्वास्थ्य:
बुध का गोचर आपके स्वास्थ्य को अच्छा रखने वाला रहेगा। यदि कोई तुम्हारे बीमारी है पीड़ा है तो, वह ठीक होगी और आप महसूस करते रहेंगे।
प्रभावशाली उपाय:
- गणेश और लक्ष्मी की पूजा करें विशेष रूप से लक्ष्मी जी के श्री स्त्रोत का पाठ करें और गाय को हरा चारा तथा 100 ग्राम मूंग की दाल भी खिलाना चाहिए ध्यान रहे दाल रात को भिगो देने के बाद ही खिलाना चाहिए।
वृश्चिक राशि: कर्म भाव में गोचर
आपकी राशि से बुध का गोचर कर्मभाव में हो रहा है। यह भाव आपके करियर कर्म पद प्रतिष्ठा और सामाजिक उन्नति राज्य पिता का स्थान ज्योतिष के अनुसार माना जाता है।
व्यावसायिक और कार्मिक पहलू:
इस दौरान आपको संबंधित कार्य और कारोबार के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी आपका मन गदगद हो जाएगा। कुछ नए प्रोजेक्ट इस दौरान हाथ लगेंगे। कोई कार्य जरूर पूरा होगा। लेकिन बढ़ती हुई व्यवस्थाएं और क्षमताएं इस दौरान अच्छे परिणाम दिलाने वाली रहेगी। लेकिन केतु की जो चाल है, वह आपके अंदर विश्वास डर भय का माहौल दे सकता है। जिससे गुप्त राजनीति आपके ऑफिस में हो सकती है। अपने सहकर्मियों पर आंख मूंद कर विश्वास ना करें। अन्यथा यहां नुकसान लग सकता है।
पारिवारिक और आर्थिक मामले:
इस दौरान आपको पारिवारिक जीवन से जुड़े मामलों को साधने चाहे उनके स्वास्थ्य की बातें हो या सुख सुविधाओं और बुजुर्गों के देखरेख से जुड़े मामले हो भाग दौड़ करनी पड़ेगी। धन लाभ आपको इस दौरान अच्छा मिलेगा। आपको कोई बड़ा पुरस्कार तथा सम्मान इस दौरान अधिकारियों के द्वारा दिया जा सकता है। लेकिन अपनी भाषा मर्यादित रखें, अहंकार में आकर किसी को कुछ ना कहें, इससे आपका नुकसान तो होगा ही और ऑफिस का माहौल भी खराब हो सकता है।
स्वास्थ्य:
शारीरिक और मानसिक क्षमताओं को उन्नत करने का यह बढ़िया समय रहेगा। लेकिन बढ़ती हुई विशेषताओं के कारण आप अपने आराम और काम के क्रम को सही ढंग से संचालित नहीं कर पाएंगे। जिससे स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है।
प्रभावशाली उपाय:
- भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगायें और 21 अंकुरण दूर्वा के अर्पित करें।
धनु राशि: आपके भाग्य भाव में गोचर
बुध ग्रह का गोचर आपके भाग्य उच्च शिक्षा धर्म और मध्यम दूरी की यात्राओं से जुड़ा हुआ है। धार्मिक दृष्टि से यह भाव और स्थान गुरु का माना जाता है।
शैक्षिक और करियर की उन्नति:
इस गोचर के कारण आपका भाग्य प्रबल होगा आपके जीवन में जो मुश्किलें आ रही है वह धीरे-धीरे समाप्त होगी। यदि आप प्रतियोगी क्षेत्र उच्च शिक्षा जैसे शोध एचडी की तैयारी कर रहे हैं, विदेश में जाकर कोई अच्छी डिग्री लेना चाह रहे हैं, उसके लिए आपको यह गोचर सकारात्मक परिणाम दिखा रहा है। हरी झंडी आपके यहां मिल रही है। जिससे आपको कोई देश तथा विदेश में मनचाहा इंस्टिट्यूट मिल सकता है। ध्यान रहे यहां केतु का गोचर कई बार आपके धार्मिक और शैक्षिक पहलुओं को खराब कर सकता है।
आर्थिक और पारिवारिक जीवन:
इस दौरान आपकी इंनकम में बढ़त बनेगी। और घर परिवार में कोई धार्मिक कथा वैवाहिक आयोजनों का उत्सव हो सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति तथा ब्राह्मणों के साथ सम्मान से पेश आए उन्हें अपशब्द ना कहें, अन्यथा आपका काम खराब हो सकता है। इस गोचर के कारण आपको अच्छी इंनकम मिलती रहेगी।
स्वास्थ्य:
सामान्य तौर पर आपकी सेहत सुखद और अच्छी बनी रहेगी। लेकिन बढ़ते हुए कार्मिक और व्यावसायिक दबाव के कारण आप कई बार अपने खान-पान के प्रति लापरवाह रहेंगे। जिससे एसिडिटी कब्ज लीवर या पेट की समस्या परेशान कर सकती है।
प्रभावशाली उपाय:
मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें तथा लड्डुओं का भोग लगाएं।
मकर राशि: अष्टम भाव मेंगोचर
बुध का यह गोचर आपके अष्टम भाव में हो रहा हो रहा है। इस भाव को संकट आयु, मृत्यु अचानक होने वाले बदलाव पैतृक संपत्ति रहस्य से भरा माना जाता है।
कार्य और व्यापार:
के मामलों में यह गोचर आपके लिए भाग दौड़ को बढ़ाने वाला रहेगा। इस दौरान किसी नए प्रोजेक्ट को लेने या चल रही योजनाओं को तय समय में पूरा करने की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मानव श्रम यानी संबंधित पद के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में आपको तेजी लाना पड़ेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो, थोड़ा सा आपको यहां अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। लेकिन बड़ी सफलता मिलेगी।
पारिवारिक एवं आर्थिक पहलू:
इस दौरान आपको अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। यदि आपने किसी म्युचुअल फंड या शेयर बाजार में धन को लगा रखा है या प्रॉपर्टी में लगा रखा है या कोई उद्योग लगा रखा तो वहां से जरूर आपको धन लाभ होगा। गुप्त तरीके से आपको कोई धन लाभ हो सकता है। पैत्रक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। खर्चे में भी बढ़त रहेगी आमदनी भी आएगी। किंतु पारिवारिक मामलों में तनाव या अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य:
इस गोचर के कारण आपको अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत का पूरा ख्याल रखने की जरूरत है। किसी का अत्याधिक विश्वास करके आप तनाव ग्रस्त हो सकते हैं। यहां सावधान रहें। त्वचा के रोग गंभीर एलर्जी नसों की समस्याएं तथा इन्फेक्शन और गुप्त अंगों के रोग इस दौरान उभर सकते हैं, सावधानी रखें। जरूरी योगासन और व्यायाम करते रहें।
प्रभावशाली उपाय:
- भगवान सीताराम चंद्र द की पूजा अर्चना करें तथा राम रक्षा स्त्रोत का पाठ अवश्य करें।
कुंभ राशि: आपके सप्तम भाव में गोचर
बुध ग्रह का गोचर आपके जीवन साथी साझेदारी रोजगार से जुड़ा हुआ है। संबंधित क्षेत्रों में टर्निंग पॉइंट ला सकता है।
कार्मिक और व्यावसायिक पहलू:
बुध ग्रह के इस गोचर से आपके व्यावसायिक पहलुओं को और अधिक मजबूती मिलेगी नए अनुबंध कुछ नए एग्रीमेंट और साझेदारी से जुड़े नए काम की शुरुआत इस दौरान आप कर सकते हैं। सेना पुलिस तथा राजदूत, गुप्तचर से जुड़े मामलों में आपको यहां सफलता मिलेगी और आप कोई गोपनीय रहस्य राजनीतिक और व्यापारिक मोर्चे पर समझ कर उसे अपने हित के लिए उजागर कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहें। किसी को कटु शब्द बिल्कुल नहीं कहना चाहिए।
पारिवारिक और आर्थिक स्थिति:
तीन ग्रहों का जो यह त्रिकोणीय समीकरण यहां पर उपस्थित है, वह यह बता रहा है कि, आपको धन लाभ इस दौरान लगातार मिलता रहेगा। लेकिन वैवाहिक जीवन और साझेदारी के मामलों में आपको सूर्य केतु और बुध की युति छोटे-छोटे झगड़ों को दे सकती है। जिससे कई बार संबंधों में दरार आ सकती है। यानी ऐसे मामलों में आपको गंभीर रहते हुए विनम्रता और होशियारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यदि अपने अहंकार बस कोई ऐसा कदम उठाया तो, केतु तैयार बैठा है जो आपके काम को खराब कर देगा।
स्वास्थ्य:
इस दौरान आपको अपने सेहत को लेकर लापरवाह नहीं रहना चाहिए क्योंकि गुप्तांगों और त्वचा के रोग परेशान कर सकते हैं। गुप्त अंगों के विकार के साथ में जलन और खुजली त्वचा संबंधी रोग भी हो सकते हैं। अतः सूझबूझ बनाकर चलें तो स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
प्रभावशाली उपाय:
बुधवार के दिन भगवान सीता रामचंद्र जी को सुगंधित पुष्प मालाएं अर्पित करें और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
मीन राशि: छठे भाव में गोचर
मीन राशि के लिए बुध का गोचर आपकी कुंडली के अनुसार छठे भाव में हो रहा है। इस भाव को रोग असत्य और नौकरी तथा प्रतियोगिता और विवादों का भाव माना जाता है।
कैरियर और व्यवसाय:
संबंधित ग्रहों का प्रभाव यह बता रहा है कि, आपको आजीविका के क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलता मिलेगी। चाहे वह प्रबंधन से जुड़े हो, तकनीक क्षेत्र से जुड़े हो, आपकी मेहनत सफल होती दिखाई दे रही हैं। यदि कोई कोर्ट कचहरी के विवाद है तो, आपका पक्ष यहां मजबूत होगा और शत्रु पर आप भारी रहेंगे। वह चाह करके भी आपका कुछ नहीं कर पाएंगे और आप आगे बढ़ते रहेंगे। लेकिन ध्यान रहें लापरवाही बिल्कुल ना करें।

आर्थिक और पारिवारिक जीवन:
आर्थिक मामलों में इस समय आपको थोड़ा सा सावधानी से चलना पड़ेगा। आप किसी को ऋण देना चाहते हैं। लेन-देन के कानूनी दस्तावेजों को मजबूत कर लें, अन्यथा यहां आपका धन डूब सकता है। यदि आप कोई ऋण लेना चाह रहे हैं तो, अभी आपके लिए रुक जाना ही बेहतर होगा। क्योंकि आगे चलकर आप देखेंगे कि आपने ले लिया है लेकिन चुकाने में परेशानी आ सकती है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। ननिहाल या मामा पक्ष के लोगों के साथ इस दौरान अचानक तनाव हो सकते हैं। वाद विवाद अनावश्यक बातों में ना करें।
यह भी जरुर पढ़ें- बुध गोचर 2026: मेष से कन्या राशियों पर प्रभाव और सटीक उपाय
स्वास्थ्य:
खानपान के मामलों में आपको सावधानी रखना पड़ेगा। जो मिले जैसे मिले जहां मिले वैसे ना खाएं। यदि कोई छुपा हुआ रोग है। इस दौरान परेशान कर सकता है। त्वचा के रोग किडनी या नसों से संबंधित दिक्कतें परेशानी आ सकती हैं। संतुलित और नियमित दिनचर्या का पालन करें।
प्रभावशाली उपाय:
भगवान सूर्य को प्रतिदिन जल दें,अपने घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाएं और उसमें प्रतिदिन जल चढ़ाएं तथा सांयकाल उसमें दीपक जलाकर रखें। 108 बार शिवाय नमः मंत्र का जाप करें।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. बुध गोचर 2026 का तुला राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
An. तुला राशि के लिए बुध का लाभ भाव में गोचर आय, व्यापार, सामाजिक प्रतिष्ठा और इच्छा पूर्ति के लिए शुभ परिणाम दे सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होने और करियर में पदोन्नति के योग बन सकते हैं।
Q2. वृश्चिक राशि के लिए बुध गोचर कैसा रहेगा?
An. वृश्चिक राशि के कर्म भाव में बुध का गोचर करियर, व्यापार और पद-प्रतिष्ठा में उन्नति के अवसर दे सकता है। हालांकि कार्यस्थल की राजनीति और सहकर्मियों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए।
Q3. धनु राशि के लिए बुध गोचर का क्या असर होगा?
An. धनु राशि के भाग्य भाव में बुध का गोचर उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, विदेश यात्रा और करियर में सफलता के अवसर बढ़ा सकता है। धार्मिक और शैक्षिक मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
Q4. मकर राशि के लिए बुध गोचर शुभ है या अशुभ?
An. मकर राशि में बुध का अष्टम भाव में गोचर अचानक होने वाले बदलाव, धन लाभ और पैतृक संपत्ति से जुड़े अवसर दे सकता है। साथ ही स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना जरूरी रहेगा।
Q5. कुंभ राशि के लिए बुध गोचर का क्या प्रभाव होगा?
An. कुंभ राशि के सप्तम भाव में बुध का गोचर विवाह, साझेदारी, व्यापारिक समझौते और नए अनुबंधों के लिए महत्वपूर्ण रह सकता है। संबंधों में अहंकार और कटु वाणी से बचना लाभकारी होगा।
Q6. मीन राशि के लिए बुध गोचर कैसा रहेगा?
An. मीन राशि के छठे भाव में बुध का गोचर नौकरी, प्रतियोगिता, विवाद और शत्रुओं के मामलों में मजबूती दे सकता है। आर्थिक लेन-देन और ऋण से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी रखने की सलाह दी गई है।




